लखनऊ:- सीएम योगी आज दिल्ली दौरे पर, अमित शाह से मुलाकात की संभावना लखनऊ:- सीएम योगी आज दिल्ली दौरे पर, अमित शाह से मुलाकात की संभावना# #लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना से संबंधित बैठक में शामिल होंगे। परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने हैं।/# #सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हो सकती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की संभावनाओं समेत विभिन्न राजनीतिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की अटकलें हैं। हालांकि, इन मुद्दों पर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है# #किशाऊ परियोजना को लेकर होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के प्रतिनिधि शामिल होंगे। करीब छह दशक से लंबित इस परियोजना से जल भंडारण, सिंचाई और बिजली उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री के लखनऊ लौटने और शाम को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने की संभावना है#
लखनऊ:- सीएम योगी आज दिल्ली दौरे पर, अमित शाह से मुलाकात की संभावना लखनऊ:- सीएम योगी आज दिल्ली दौरे पर, अमित शाह से मुलाकात की संभावना# #लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना से संबंधित बैठक में शामिल होंगे। परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने हैं।/# #सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हो सकती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की संभावनाओं समेत विभिन्न राजनीतिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की अटकलें हैं। हालांकि, इन मुद्दों पर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है# #किशाऊ परियोजना को लेकर होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के प्रतिनिधि शामिल होंगे। करीब छह दशक से लंबित इस परियोजना से जल भंडारण, सिंचाई और बिजली उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री के लखनऊ लौटने और शाम को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने की संभावना है#
- *पांच साल से खुद बप्पा की प्रतिमा गढ़ रहीं शिवांगी, भक्ति के साथ कला की मिसाल* पटेल नगर पश्चिमी में हर वर्ष स्वयं बनाती हैं गणेश प्रतिमा, 12 दिन पूजा के बाद विधि-विधान से होता है विसर्जन माधोगंज (हरदोई) सहानुभूति समाचार गौरव कश्यप गणपति उत्सव में बाजार से प्रतिमा खरीदने के बजाय अपने हाथों से बप्पा की प्रतिमा तैयार करने की परंपरा माधोगंज के पटेल नगर पश्चिमी निवासी *शिवांगी सिंह सूर्यवंशी पिछले पांच वर्षों से निभा रही हैं। पूर्व सभासद किशन सिंह एवं नामित सभासद सीमा सिंह की पुत्री शिवांगी* ने इस वर्ष भी स्वयं गणेश प्रतिमा तैयार कर विधि-विधान से आचार्य विमल बाजपेई के द्वारा स्थापना कराई है। शिवांगी प्रतिमा निर्माण से लेकर उसे अंतिम रूप देने तक की प्रक्रिया स्वयं पूरी करती हैं। प्रतिमा तैयार होने के बाद परिवार की परंपरा के अनुसार गणपति की स्थापना की जाती है। इसके बाद 12 दिनों तक परिजनों और इष्टमित्रों के साथ पूजा-अर्चना का क्रम चलता है। गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ और आरती से घर में भक्तिमय माहौल रहता है। 12 दिवसीय पूजन के बाद गणपति बप्पा का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया जाता है। शिवांगी के बहनोई सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पंचायतीराज विभाग उतर प्रदेश मंत्री प्रतिनिधि,कानपुर, *राजीव सिंह 'अर्कवंशी '* बताते हैं विगत पांच वर्षों से लगातार प्रतिमा निर्माण और पूजन की यह परंपरा शिवांगी की धार्मिक आस्था के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी सामने लाती है। अपने हाथों से गणेश प्रतिमा तैयार कर वह धार्मिक परंपरा के साथ हस्तकला को भी बढ़ावा दे रही हैं। शिवांगी की इस पहल से परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है। गणेश उत्सव के दौरान उनके आवास पर होने वाली पूजा में परिजन और इष्टमित्र शामिल होते हैं। स्वयं प्रतिमा तैयार कर उसकी स्थापना और पूजन की यह पहल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।2
- हरदोई जिले में बुधवार सुबह सुन्नी धाम में गूंजा हर-हर महादेव सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में बुधवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दर्शन किए। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा।2
- श्री गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भजनों से भक्तिमय हुआ राम वाटिका वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ गणपति पूजन, सुन्दर काण्ड के भजनों ने बांधा श्रद्धा का समां शाहाबाद, हरदोई। राम वाटिका में चल रहे 15वें भव्य श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन पूरा वातावरण गणपति भक्ति से सराबोर नजर आया। प्रातःकाल विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणपति बप्पा की दिव्य प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया गया। मंत्रों की गूंज और श्रद्धालुओं के जयकारों से राम वाटिका का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। पूजन-अर्चन के उपरांत आचार्य वासुदेव शरण जी की टीम ने भजनमय एवं भावपूर्ण सुन्दर काण्ड पाठ का मनोहारी गायन प्रस्तुत किया। भक्ति में डूबे श्रद्धालु देर तक सुंदरकांड के मधुर स्वरों और श्रीराम नाम की रसधारा में भावविभोर होते रहे। ऐसा प्रतीत हुआ मानो राम वाटिका में भक्ति और आस्था की अविरल गंगा बह रही हो। महोत्सव के तहत मंगलवार की शाम 7 बजे से जय श्री श्याम जागरण पार्टी (शरद सक्सेना) के गायक कलाकार श्री विशाल राज एवं वैष्णवी जी द्वारा भव्य श्री गणपति भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। वहीं श्री राजवीर बजरंगी द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्री गणेश उत्सव मंडल के अनिल मराठा, रमेश मराठा, रमेश गायकवाड़, पंकज गुप्ता, दीपक वर्मा, रमन गुप्ता, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, विराट, सार्थक, यश, सुजल, सत्यम, आलोक, मोहित सहित नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे। महोत्सव के दौरान राम वाटिका में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष, भजनों की मधुर स्वर-लहरियों और श्रद्धालुओं की आस्था ने ऐसा भक्तिमय वातावरण बना दिया, जिसमें हर कोई स्वयं को गणपति की भक्ति में समर्पित करता दिखाई दिया।2
- *अवगत कराना है कि दिनांक 14/09/2026 को ग्राम सतावन खेडा मजरा रामपुर भटौली में पप्पू पुत्र लालता के घर पर उनके दामाद रामदीन पुत्र टिकई (उम्र 36 वर्ष) निवासी गुलाबी खेड़ा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री श्लोक गौतम की बाइट ।*1
- सतावन खेड़ा में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, ससुर और ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज #हरदोई। ग्राम सतावन खेड़ा मजरा रामपुर भटौली में सोमवार को एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदीन (36) पुत्र टिकई, निवासी गुलाबी खेड़ा, थाना कासिमपुर के रूप में हुई है, जो अपने ससुर पप्पू पुत्र लालता के घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने कासिमपुर थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) संडीला, श्लोक गौतम ने बताया, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- सोते समय पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या, पति पर वारदात का आरोप हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की सोते समय चाकू से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। . मृतका की पहचान 28 वर्षीय नगमा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नगमा अपने पति परवेज के साथ पिछले करीब डेढ़ महीने से महताब के मकान में किराए पर रह रही थी। दोनों मूल रूप से वेटगंज मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं। . फोन पर बातचीत को लेकर होता था विवाद प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करने का शक था। इसी बात को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होने की बात पुलिस को बताई गई है। . पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 1:30 बजे नगमा घर में सो रही थी। इसी दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल नगमा की मौके पर ही मौत हो गई। . वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया . सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति परवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे की पूरी वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। . बताया जा रहा है कि पारिवारिक बंटवारे के बाद परवेज ने अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद वह पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। दोनों की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। . पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी हिरासत में #हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के टीलिया मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेटगंज निवासी परवेज अपनी 30 वर्षीया पत्नी नगमा के साथ कोतवाली शहर के टीलिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। बुधवार तड़के करीब 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि परवेज ने अपनी पत्नी नगमा पर धारदार वस्तु से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की औपचारिकताएं पूरी कीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परवेज को अपनी पत्नी के चरित्र और अवैध संबंधों पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था। इसी रंजिश और विवाद के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- हरदोई!शहर कोतवाली,पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पति पुलिस हिरासत में, पत्नी पर अवैध संबंधों का शक में परिवारिक विवाद की बातें आई सामने1