logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अयोध्या से गिरफ्तार हुआ बंगाल सीएम शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ को मारने वाला राज सिंह,यूपीआई वाली गलती ने बिगाड़ दिया खेल लखनऊ। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट(पीएम)चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।पश्चिम बंगाल,उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में बिहार और उत्तर प्रदेश से मयंक राज मिश्रा,विक्की मौर्य और राज सिंह की गिरफ्तारी हुई है।जांच में पता चला था कि चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद आरोपियों ने कोलकाता के पास बाली टोल प्लाजा पर यूपीआई से पेमेंट किया था।इसी डिजिटल पेमेंट के जरिए पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की है। बता दें कि 10 मई को मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर और राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से हिरासत में लिया गया था।पूछताछ करने पर तीनों को रविवार 11 मई की सुबह पश्चिम बंगाल की मध्यमग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।तीनों को 11 मई को ही नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज कोर्ट में पेश किया गया। यूपीआई पेमेंट और सीसीटीवी फुटेज से जांच तेज यूपीआई पेमेंट के सबूत मिले तो जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एस‌आईटी) ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।डिजिटल सबूतों के जरिए आरोपियों की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाया गया।एस‌आईटी के एक सीनियर अधिकारी ने कहा,लगता है शूटरों को ठीक-ठीक पता था कि टारगेट कहां बैठा है, यह काम फुर्ती से और सोच-समझकर किया गया था। पुलिस को शक है कि प्लानिंग के साथ की गई हत्या पुलिस को शक है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई। हमलावरों को पहले से पता था कि चंद्रनाथ रथ कार में कहां बैठे हैं।जांच में यह भी सामने आया है कि इस वारदात में लगभग 8 लोग शामिल हो सकते हैं। इनमें कुछ लोकल लोग भी हो सकते हैं,जिन्होंने हमलावरों की मदद की। यूपी से बिहार तक पहुंची जांच पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई सिल्वर निसान माइक्रा कार और दो बाइक बरामद कर ली हैं।एक बाइक वारदात की जगह से मिली और दूसरी बारासात इलाके में मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये कार और बाइक चोरी की थी। मामले की जांच के लिए पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश और बिहार भी भेजी गई हैं।शक है कि शूटर बाहर से बुलाए गए थे। जानें कैसे हुई चंद्रनाथ की हत्या 4 मई को पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ तृणमूल कांग्रेस को हरा दिया। 207 सीटें जीतकर पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी को सरकार बनाने का मौका मिला। 6 मई की रात शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ अपनी SUV कार से नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम स्थित घर लौट रहे थे।तभी मध्यमग्राम इलाके में चंद्रनाथ के घर से लगभग 200 मीटर पहले एक सिल्वर रंग की निसान माइक्रा कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया,जैसे ही कार रुकी बाइक पर आए बदमाशों ने बहुत पास से गोलियां चला दीं।गोली लगने से कार में अगली सीट पर बैठे चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई।बता दें कि चंद्रनाथ रथ भारतीय वायुसेना में सेवा दे चुके थे।

2 hrs ago
user_Awadh Speed news
Awadh Speed news
Faizabad, Ayodhya•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या में एक मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा जय मां फाउण्डेशन ट्रस्ट ने उठाया है। ट्रस्ट ने इस पवित्र कार्य के लिए आम जनता से सहयोग और चंदा देने की अपील की है।
    1
    अयोध्या में एक मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा जय मां फाउण्डेशन ट्रस्ट ने उठाया है। ट्रस्ट ने इस पवित्र कार्य के लिए आम जनता से सहयोग और चंदा देने की अपील की है।
    user_राहुल जायसवाल रिपोर्टर
    राहुल जायसवाल रिपोर्टर
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की और आरोपियों को हिरासत में लिया।
    1
    अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की और आरोपियों को हिरासत में लिया।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अयोध्या में दुर्लभ A नेगेटिव खून की कमी से जिंदगी-मौत से जूझ रही मासूम जानवी मिश्रा की जान 'ब्लड मैन' दीपेंद्र मिश्रा और डॉ. आशीष पाण्डेय ने बचाई। जब परिवार को कहीं मदद नहीं मिली, तब उन्होंने अपनी टीम के साथ 2 यूनिट दुर्लभ ब्लड का इंतजाम कर बच्ची को नई जिंदगी दी। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविरों की आवश्यकता पर जोर दिया है।
    1
    अयोध्या में दुर्लभ A नेगेटिव खून की कमी से जिंदगी-मौत से जूझ रही मासूम जानवी मिश्रा की जान 'ब्लड मैन' दीपेंद्र मिश्रा और डॉ. आशीष पाण्डेय ने बचाई। जब परिवार को कहीं मदद नहीं मिली, तब उन्होंने अपनी टीम के साथ 2 यूनिट दुर्लभ ब्लड का इंतजाम कर बच्ची को नई जिंदगी दी। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविरों की आवश्यकता पर जोर दिया है।
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के करदा निवासी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पक्का घर बनवाने की विनम्र अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में अभी तक किसी के पास भी पक्का मकान नहीं है। मनीष ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर मदद की गुहार लगाई है।
    2
    गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के करदा निवासी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पक्का घर बनवाने की विनम्र अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में अभी तक किसी के पास भी पक्का मकान नहीं है। मनीष ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर मदद की गुहार लगाई है।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    तरबगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत राज्य स्तरीय/ज्योतिर्लिंग के अवसर पर बाब दुःखहरण नाथ मंदिर पर कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगण। "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत राज्य स्तरीय/ज्योतिर्लिंग के अवसर पर बाब दुःखहरण नाथ मंदिर पर कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगण।
    2
    "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत राज्य स्तरीय/ज्योतिर्लिंग के अवसर पर बाब दुःखहरण नाथ मंदिर पर कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगण।

    user_Brijesh Kumar Singh
    Brijesh Kumar Singh
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बस्ती जिले के प्रतापगढ़ कला में अशोक इंटर कॉलेज से मुख्य मार्ग तक जाने वाली सड़क बेहद खराब हालत में है। स्थानीय लोग इस जर्जर सड़क से काफी परेशान हैं और जल्द से जल्द इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
    1
    बस्ती जिले के प्रतापगढ़ कला में अशोक इंटर कॉलेज से मुख्य मार्ग तक जाने वाली सड़क बेहद खराब हालत में है। स्थानीय लोग इस जर्जर सड़क से काफी परेशान हैं और जल्द से जल्द इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
    user_Imran khan
    Imran khan
    हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या में समाजवादी पार्टी के सांसद के खिलाफ बीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन पर सवाल उठ गए हैं। इसमें शामिल कई महिलाओं को विरोध का मकसद ही नहीं पता था और उन्होंने विधायक का नाम भी गलत बताया। इस घटना ने बीजेपी की जमीनी तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    अयोध्या में समाजवादी पार्टी के सांसद के खिलाफ बीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन पर सवाल उठ गए हैं। इसमें शामिल कई महिलाओं को विरोध का मकसद ही नहीं पता था और उन्होंने विधायक का नाम भी गलत बताया। इस घटना ने बीजेपी की जमीनी तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    23 hrs ago
  • अयोध्या में एक वृहद राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने की। इस लोक अदालत में 85,350 लंबित मामलों का निपटारा किया गया और ₹12 करोड़ से ज़्यादा की समझौता राशि तय हुई, जिससे हजारों लोगों को त्वरित न्याय मिला।
    3
    अयोध्या में एक वृहद राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने की। इस लोक अदालत में 85,350 लंबित मामलों का निपटारा किया गया और ₹12 करोड़ से ज़्यादा की समझौता राशि तय हुई, जिससे हजारों लोगों को त्वरित न्याय मिला।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अयोध्या के खजुरहट में भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान ने उत्सव भवन का शिलान्यास किया। हालांकि, शिलान्यास पत्थर को कुर्सी पर रखा गया और सैकड़ों लोगों के लिए बैठने-साउंड व्यवस्था भी खराब रही। शुरुआती गड़बड़ियाँ इस प्रोजेक्ट में पैसे बचाने के खेल की ओर इशारा करती हैं।
    1
    अयोध्या के खजुरहट में भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान ने उत्सव भवन का शिलान्यास किया। हालांकि, शिलान्यास पत्थर को कुर्सी पर रखा गया और सैकड़ों लोगों के लिए बैठने-साउंड व्यवस्था भी खराब रही। शुरुआती गड़बड़ियाँ इस प्रोजेक्ट में पैसे बचाने के खेल की ओर इशारा करती हैं।
    user_राहुल जायसवाल रिपोर्टर
    राहुल जायसवाल रिपोर्टर
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.