महिला ने युवक लगाया हाथ पकड़ने का आरोप: खेकड़ा थाने में की शिकायत खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर खेत मे बदतमीजी करने और जबरन हाथ पकड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में खेकड़ा थाने में शिकायत की है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, वह गांव के एक व्यक्ति का खेत बटाई पर लेकर खेती करती है। शुक्रवार को वह अपने खेत पर काम करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बराबर के खेत के मालिक ने उसके साथ कथित तौर पर बदतमीजी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने उसका हाथ भी जबरन पकड़ लिया। जब उसने युवक की इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की। घटना के बाद महिला काफी परेशान हो गई और उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह खेकड़ा थाने पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत (तहरीर) देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है। खेकड़ा थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच मे सामने आने वाले तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला ने युवक लगाया हाथ पकड़ने का आरोप: खेकड़ा थाने में की शिकायत खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर खेत मे बदतमीजी करने और जबरन हाथ पकड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में खेकड़ा थाने में शिकायत की है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, वह गांव के एक व्यक्ति का खेत बटाई पर लेकर खेती करती है। शुक्रवार को वह अपने खेत पर काम करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बराबर के खेत के मालिक ने उसके साथ कथित तौर पर बदतमीजी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने उसका हाथ भी जबरन पकड़ लिया। जब उसने युवक की इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की। घटना के बाद महिला काफी परेशान हो गई और उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह खेकड़ा थाने पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत (तहरीर) देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है। खेकड़ा थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच मे सामने आने वाले तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- महिला ने युवक लगाया हाथ पकड़ने का आरोप: खेकड़ा थाने में की शिकायत खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर खेत मे बदतमीजी करने और जबरन हाथ पकड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में खेकड़ा थाने में शिकायत की है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, वह गांव के एक व्यक्ति का खेत बटाई पर लेकर खेती करती है। शुक्रवार को वह अपने खेत पर काम करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बराबर के खेत के मालिक ने उसके साथ कथित तौर पर बदतमीजी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने उसका हाथ भी जबरन पकड़ लिया। जब उसने युवक की इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की। घटना के बाद महिला काफी परेशान हो गई और उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह खेकड़ा थाने पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत (तहरीर) देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है। खेकड़ा थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच मे सामने आने वाले तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- BAGHPAT DESK : बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र में दो दोस्तों की हत्या से सनसनी फैल गई। 25 जुलाई को लापता हुए अंकित और इसरार के शव 19 दिन बाद लहचौड़ा के गणेश मंदिर परिसर के पीछे दफन मिले। पुलिस के मुताबिक, अंकित की बहन से मंदिर के महंत नरेश नाथ के कथित संबंध थे। विरोध करने पर विवाद हुआ और दोनों युवकों की हत्या कर शव मंदिर के पीछे दफना दिए गए। ऊपर से टाइल्स लगाकर गड्ढा छिपा दिया गया। पुलिस ने महंत के दो शिष्यों कृष्ण यादव और उज्ज्वल को हिरासत में लिया है। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल करने और शवों की जगह बताने की बात सामने आई है। पुलिस के पहुंचने से पहले महंत फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। एक मृतक अंकित घर का इकलौता बेटा था, जबकि इसरार तीन बच्चों का पिता था। बागपत में इस सनसनीखेज डबल मर्डर की जांच जारी है।1
- सोनीपत में खुलेआम जुएबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो सोनीपत के ईदगाह कॉलोनी स्थित मस्जिद के पास का बताया जा रहा है1
- दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "हर देश का एक अपना इतिहास है। हमारे देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "हर देश का एक अपना इतिहास है। हमारे देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। पाकिस्तान बना और हमारे देश के 2 हिस्से हो गए... प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया है कि हमें अपनी आजादी का ध्यान रखना है। हमें हर घर तिरंगा और घर-घर तिरंगा को लेकर चलना है... हमें प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस का स्मरण करना है।"1
- कड़ी मुस्तादी के बीच पहुंचे गवाही देने राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ए आई एम आई एम पार्टी के *हापुड़, उत्तर प्रदेश:* एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हापुड़ अदालत पहुंचे, 3 फरवरी 2022 को मेरठ से दिल्ली जाते समय ओवैसी के काफिले पर फायरिंग हुई थी, मामले में सचिन पंडित और शुभम गुर्जर गिरफ्तार हुए थे, आरोपियों से हथियार बरामद किए गए थे, आज मामले में असदुद्दीन ओवैसी की गवाही होनी है।1
- थानाभवन(शामली)। सीओ श्याम सिंह के नेतृत्व में थानाभवन में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, तिरंगा लेकर सड़कों पर निकली पुलिस, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजा पूरा नगर। शामली जनपद के थानाभवन में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को थानाभवन नगर में पुलिस ने डीजे की देशभक्ति धुनों के साथ भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली का नेतृत्व सीओ श्याम सिंह ने किया। हाथों में लहराते तिरंगे, गूंजते देशभक्ति गीत और पुलिसकर्मियों की अनुशासित कदमताल ने पूरे नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। रैली जिस मार्ग से गुजरी, वहां लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सीओ श्याम सिंह की प्रभावी नेतृत्व क्षमता, सक्रिय कार्यशैली और पुलिस टीम के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की शैली विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने पूरे रैली मार्ग में पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया और व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखा। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने रैली को शानदार एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराया। सीओ श्याम सिंह ने सुरक्षा, यातायात एवं रैली की व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ रैली के दौरान व्यवस्था संभाली। तिरंगा रैली ने थानाभवन नगर में देशभक्ति का जोश भर दिया। सीओ श्याम सिंह के नेतृत्व में निकली यह रैली लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही और पुलिस की राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ जनता से बेहतर संवाद की तस्वीर भी पेश करती नजर आई। रैली के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।1
- समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳 आज का यह गौरवमयी दिन हमें उन अमर वीरों के त्याग, शौर्य और संघर्ष का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार मिला। आइए, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। जय हिंद! 🇮🇳 भारत माता की जय! 🇮🇳1
- लुहारा गांव में 10 साल से बिजली संकट: ग्रामीण परेशान, डीएम ऑफिस मे समाधान की मांग बागपत के लुहारा गांव के निवासियो ने जिलाधिकारी ऑफिस मे बिजली की समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणो का कहना है कि गांव में करीब 100 परिवार रहते है और पिछले लगभग 10 वर्षों से उन्हें बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणो के अनुसार, गांव में बिजली की उचित व्यवस्था न होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों को शिकायत पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नही हो पाया है। ग्रामीणो का आरोप है कि उनकी शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान नही दिया गया। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि बिजली की सुविधा न मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परिवारों को रोजमर्रा के कामो मे भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणो ने चिंता व्यक्त की है कि यदी जल्द ही इस समस्या का समाधान नही हुआ, तो उनके जीवनयापन पर गंभीर असर पड सकता है। ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से तत्काल संज्ञान लेने और गांव में बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने गांव में बिजली के पोल लगवाने, ट्रांसफार्मर स्थापित करने और बिजली की लाइन बिछाने की मांग की है, ताकि सभी परिवारों को बिजली का कनेक्शन मिल सके। शिकायत पत्र में ग्रामीणो ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव मे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है। अब ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई और समस्या के समाधान का इंतजार कर रहे हैं।1