*स्थल निरीक्षण, केबल, कंडक्टर और ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता की हुई जांच , रिपोर्ट का इंतजार* *शिवमन्दिर से नवापुर जोड़ तक विद्युत विस्तार कार्य की जांच कर बनाया संयुक्त पंचनामा , पोल की जांच बाकी* भैंसदेही नगर परिषद क्षेत्र में चड़क चौड़ीकर को लाकर परिषद द्वारा पोलसिप्टिंग विद्युत विस्तार का टेंडर जारी कर ठेकेदार से पोलसिप्टिंग विद्युत विस्तार का कार्य कराया जा रहा है , जिसे नगर के मुख्य द्वार से नगर के दूसरे छोर पर स्थित मुख्य द्वार तक किया जाना है, लगभग कार्य पूरा होने वाला है, परंतु किसान के बिना अनुमति के उसके खेत में पोल खड़ा करने के विवाद ने पूरी कार्य योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए, जिसकी खबरें मीडिया में प्रमुखता से सामने आने के बाद जिले से विद्युत विभाग का जांच दल 30 जुलाई को भैंसदेही पहुंचकर पोल , शिवमन्दिर से नवापुर जोड़ तक किए जा रहे विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद सामग्री, केबल, कंडक्टर तथा ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन का सत्यापन किया गया और इसका पंचनामा तैयार किया गया। पंचनामा में दर्ज जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान 3×50+1×16 XLPE केबल, AAAC कंडक्टर सहित अन्य विद्युत सामग्री की जांच की गई। दस्तावेज़ में कुछ तकनीकी बिंदुओं पर आपत्तियाँ दर्ज करते हुए संबंधित कार्य एवं सामग्री की गुणवत्ता पर परीक्षण और सत्यापन की आवश्यकता बताई गई है। निरीक्षण रिपोर्ट में ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन से जुड़े कुछ तकनीकी मानकों, सामग्री के उपयोग तथा फिटिंग संबंधी बिंदुओं का भी उल्लेख किया गया है। विभागीय टीम ने मौके पर उपलब्ध सामग्री का माप एवं भौतिक सत्यापन कर पंचनामा तैयार किया, जिस पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी लिए गए। वही विशेषज्ञों के अनुसार विद्युत वितरण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होना आवश्यक है। गुणवत्ता परीक्षण और निरीक्षण का उद्देश्य भविष्य में तकनीकी खराबी तथा सुरक्षा संबंधी जोखिमों से बचाव करना होता है। *जांच अधिकारी ने कराया अवगत* शिकायत के आधार बिना अनुमति निजी भूमि में लगे पोल को हटाने के लिए कहा गया है, साथ ही विद्युत विस्तार कार्य में उपयोग की गई सामग्री की बिंदुवार जांच की गई , तकनीकी तौर पर सैंपल भी लिए गए । जिनकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आने के बाद ही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी सामने आ सकती है , रही बात पोल वजन और लंबाई की तो उसे कटवाकर ही उसकी जांच की जाएंगी। सामग्री में स्टीमेट के आधार पर गुणवत्ता में कमी सामने आने पर गुणवत्ता पूर्ण दूसरे उपकरण ठेकेदार से लगवाए जाएंगे , हकीम सिंह बॉथम डीजीएम एसटीएम विद्युत विभाग बैतूल
*स्थल निरीक्षण, केबल, कंडक्टर और ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता की हुई जांच , रिपोर्ट का इंतजार* *शिवमन्दिर से नवापुर जोड़ तक विद्युत विस्तार कार्य की जांच कर बनाया संयुक्त पंचनामा , पोल की जांच बाकी* भैंसदेही नगर परिषद क्षेत्र में चड़क चौड़ीकर को लाकर परिषद द्वारा पोलसिप्टिंग विद्युत विस्तार का टेंडर जारी कर ठेकेदार से पोलसिप्टिंग विद्युत विस्तार का कार्य कराया जा रहा है , जिसे नगर के मुख्य द्वार से नगर के दूसरे छोर पर स्थित मुख्य द्वार तक किया जाना है, लगभग कार्य पूरा होने वाला है, परंतु किसान के बिना अनुमति के उसके खेत में पोल खड़ा करने के विवाद ने पूरी कार्य योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए, जिसकी खबरें मीडिया में प्रमुखता से सामने आने के बाद जिले से विद्युत विभाग का जांच दल 30 जुलाई को भैंसदेही पहुंचकर पोल , शिवमन्दिर से नवापुर जोड़ तक किए जा रहे विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद सामग्री, केबल, कंडक्टर तथा ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन का सत्यापन किया गया और इसका पंचनामा तैयार किया गया। पंचनामा में दर्ज जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान 3×50+1×16 XLPE केबल, AAAC कंडक्टर सहित अन्य विद्युत सामग्री की जांच की गई। दस्तावेज़ में कुछ तकनीकी बिंदुओं पर आपत्तियाँ दर्ज करते
हुए संबंधित कार्य एवं सामग्री की गुणवत्ता पर परीक्षण और सत्यापन की आवश्यकता बताई गई है। निरीक्षण रिपोर्ट में ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन से जुड़े कुछ तकनीकी मानकों, सामग्री के उपयोग तथा फिटिंग संबंधी बिंदुओं का भी उल्लेख किया गया है। विभागीय टीम ने मौके पर उपलब्ध सामग्री का माप एवं भौतिक सत्यापन कर पंचनामा तैयार किया, जिस पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी लिए गए। वही विशेषज्ञों के अनुसार विद्युत वितरण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होना आवश्यक है। गुणवत्ता परीक्षण और निरीक्षण का उद्देश्य भविष्य में तकनीकी खराबी तथा सुरक्षा संबंधी जोखिमों से बचाव करना होता है। *जांच अधिकारी ने कराया अवगत* शिकायत के आधार बिना अनुमति निजी भूमि में लगे पोल को हटाने के लिए कहा गया है, साथ ही विद्युत विस्तार कार्य में उपयोग की गई सामग्री की बिंदुवार जांच की गई , तकनीकी तौर पर सैंपल भी लिए गए । जिनकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आने के बाद ही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी सामने आ सकती है , रही बात पोल वजन और लंबाई की तो उसे कटवाकर ही उसकी जांच की जाएंगी। सामग्री में स्टीमेट के आधार पर गुणवत्ता में कमी सामने आने पर गुणवत्ता पूर्ण दूसरे उपकरण ठेकेदार से लगवाए जाएंगे , हकीम सिंह बॉथम डीजीएम एसटीएम विद्युत विभाग बैतूल
- *स्थल निरीक्षण, केबल, कंडक्टर और ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता की हुई जांच , रिपोर्ट का इंतजार* *शिवमन्दिर से नवापुर जोड़ तक विद्युत विस्तार कार्य की जांच कर बनाया संयुक्त पंचनामा , पोल की जांच बाकी* भैंसदेही नगर परिषद क्षेत्र में चड़क चौड़ीकर को लाकर परिषद द्वारा पोलसिप्टिंग विद्युत विस्तार का टेंडर जारी कर ठेकेदार से पोलसिप्टिंग विद्युत विस्तार का कार्य कराया जा रहा है , जिसे नगर के मुख्य द्वार से नगर के दूसरे छोर पर स्थित मुख्य द्वार तक किया जाना है, लगभग कार्य पूरा होने वाला है, परंतु किसान के बिना अनुमति के उसके खेत में पोल खड़ा करने के विवाद ने पूरी कार्य योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए, जिसकी खबरें मीडिया में प्रमुखता से सामने आने के बाद जिले से विद्युत विभाग का जांच दल 30 जुलाई को भैंसदेही पहुंचकर पोल , शिवमन्दिर से नवापुर जोड़ तक किए जा रहे विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद सामग्री, केबल, कंडक्टर तथा ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन का सत्यापन किया गया और इसका पंचनामा तैयार किया गया। पंचनामा में दर्ज जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान 3×50+1×16 XLPE केबल, AAAC कंडक्टर सहित अन्य विद्युत सामग्री की जांच की गई। दस्तावेज़ में कुछ तकनीकी बिंदुओं पर आपत्तियाँ दर्ज करते हुए संबंधित कार्य एवं सामग्री की गुणवत्ता पर परीक्षण और सत्यापन की आवश्यकता बताई गई है। निरीक्षण रिपोर्ट में ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन से जुड़े कुछ तकनीकी मानकों, सामग्री के उपयोग तथा फिटिंग संबंधी बिंदुओं का भी उल्लेख किया गया है। विभागीय टीम ने मौके पर उपलब्ध सामग्री का माप एवं भौतिक सत्यापन कर पंचनामा तैयार किया, जिस पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी लिए गए। वही विशेषज्ञों के अनुसार विद्युत वितरण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होना आवश्यक है। गुणवत्ता परीक्षण और निरीक्षण का उद्देश्य भविष्य में तकनीकी खराबी तथा सुरक्षा संबंधी जोखिमों से बचाव करना होता है। *जांच अधिकारी ने कराया अवगत* शिकायत के आधार बिना अनुमति निजी भूमि में लगे पोल को हटाने के लिए कहा गया है, साथ ही विद्युत विस्तार कार्य में उपयोग की गई सामग्री की बिंदुवार जांच की गई , तकनीकी तौर पर सैंपल भी लिए गए । जिनकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आने के बाद ही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी सामने आ सकती है , रही बात पोल वजन और लंबाई की तो उसे कटवाकर ही उसकी जांच की जाएंगी। सामग्री में स्टीमेट के आधार पर गुणवत्ता में कमी सामने आने पर गुणवत्ता पूर्ण दूसरे उपकरण ठेकेदार से लगवाए जाएंगे , हकीम सिंह बॉथम डीजीएम एसटीएम विद्युत विभाग बैतूल2
- पुसली में कांग्रेस नेताओं ने मोहित गलफट मौत मामले में परिजनों से की मुलाकात, परिजनों से शोक संवेदना की व्यक्त 26 जुलाई रविवार को पुसली में एयरफोर्स में चयनित मोहित गलफट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने कुएं से शव बरामद किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है परन्तु आज तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया वहीं कांग्रेस नेता हर्षवर्धन धोटे सहित नेताओं ने पुसली में मृतक मोहित गलफट के परिजनों और पिता से मुलाकात की शोक संवेदना व्यक्त की हर्षवर्धन धोटे ने पिता को भरोसा दिलाया की हम सब उनके साथ है मोहित के पिता मंचित गलफट ने जल्द बेटी की किन परिस्थितियों और किन कारणों से मौत हुई उसका खुलासा करने की बात कही कांग्रेस नेताओं ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।1
- एक माह में ही टेढ़ा हुआ नया बिजली का खंभा, बिजली विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा हादसे का खतरा पुराने थाने के पास नाली में लगाया गया था खंभा, नगर पालिका ने पहले ही जताई थी आपत्ति आमला। नगर के मुख्य मार्ग स्थित पुराने थाना परिसर के समीप बिजली विभाग द्वारा लगाया गया नया बिजली का खंभा महज एक माह के भीतर ही टेढ़ा हो गया है। खंभे की झुकी हुई स्थिति अब राहगीरों और आसपास के दुकानदारों के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद अब तक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने यह खंभा नाली के किनारे स्थापित किया था। नगर पालिका ने खंभा लगाए जाने के समय ही बिजली विभाग को इसकी जानकारी देते हुए आगाह किया था कि नाली के किनारे लगाया गया खंभा भविष्य में खतरा बन सकता है। इसके बावजूद विभाग ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। लगातार हो रही बारिश के कारण खंभे के आसपास की जमीन कमजोर होती जा रही है, जिससे खंभा और अधिक झुक गया है। यदि समय रहते इसे सीधा कर सुरक्षित नहीं किया गया या किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो इसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग नगर का व्यस्ततम मार्ग है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि खंभे का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और आवश्यक मरम्मत अथवा पुनः स्थापना की जाए। लोगों का कहना है कि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।2
- आठनेर में प्रशासन की कार्रवाई से उठे सवाल बस स्टैंड से हटाया गया फल विक्रेताओं कों रोज़ी-रोटी पर संकट? आठनेर में प्रशासन की कार्रवाई से उठे सवाल बस स्टैंड से हटाया गया फल विक्रेताओं कों रोज़ी-रोटी पर संकट? आठनेर (बैतूल)। नगर परिषद आठनेर में बस स्टैंड परिसर में अचानक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान ने शहर में चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया है। नवपदस्थ तहसीलदार की 'सिंघम स्टाइल' एंट्री के साथ पुलिस, राजस्व विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीम सड़कों पर उतरी। अभियान की शुरुआत में सबसे पहले कार्रवाई की गाज़ बस स्टैंड पर लगे गरीब फल-फ्रूट विक्रेताओं और उनके अस्थायी ठेलों पर गिरी। कार्रवाई के बाद से जहाँ एक तरफ सड़क पर कुछ देर के लिए जगह साफ नज़र आई, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की निष्पक्षता और संवेदनशीलता पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गरीब फल विक्रेताओं की रोज़ी-रोटी पर संकट अचानक हुई इस कार्रवाई से दैनिक फल विक्रेताओं की आजीविका पर गहरा संकट मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों और प्रभावित दुकानदारों का पूछना है कि क्या कार्रवाई से पहले इन गरीब विक्रेताओं के लिए किसी वैकल्पिक स्थान या स्थायी पुनर्वास की व्यवस्था की गई थी? बिना किसी पूर्व वैकल्पिक इंतज़ाम के ठेलों को हटा देने से इन परिवारों के सामने रोज़ी-रोटी का सवाल खड़ा हो गया है। चुनिंदा कार्रवाई या निष्पक्ष प्रशासन? स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर भारी असंतोष है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान का निशाना केवल कमजोर वर्ग ही क्यों बनता है? कॉम्प्लेक्स के बाहर बेतरतीब पार्किंग: बस स्टैंड स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्सों के बाहर ग्राहकों के वाहन सड़क तक खड़े रहते हैं, जिससे हर समय ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या इन रसूखदार कॉम्प्लेक्स मालिकों और अव्यवस्थित पार्किंग पर भी प्रशासन की 'सिंघम' वाली सख्ती देखने को मिलेगी? लाखों के बजट पर सवाल: हाल ही में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि चौड़ी हुई सड़क का फायदा आम जनता और सुगम यातायात को मिलने के बजाय अव्यवस्था की भेंट चढ़ रहा है। जनमानस के प्रमुख सवाल क्या आठनेर बस स्टैंड पर अतिक्रमण का दायरा सिर्फ गरीब फल विक्रेताओं तक ही सीमित था? क्या नगर परिषद बड़े व्यापारियों और कॉम्प्लेक्सों की अवैध पार्किंग पर डंडा चलाने की हिम्मत दिखाएगी? सड़कों के चौड़ीकरण पर खर्च हुए लाखों रुपये का वास्तविक लाभ आखिर किसे मिल रहा है? संवेदनशीलता और निष्पक्षता की परीक्षा आठनेर में हुई यह कार्रवाई अब प्रशासन की साख पर सवालिया निशान लगा रही है। यदि अतिक्रमण हटाना यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ज़रूरी है, तो गरीबों के पुनर्वास और बड़े अतिक्रमणकारियों पर समान कार्रवाई भी उतनी ही अनिवार्य है। देखना यह होगा कि नगर परिषद और तहसील प्रशासन आने वाले दिनों में अपनी निष्पक्षता साबित करता है या यह अभियान महज़ "कमज़ोरों पर कार्रवाई" बनकर रह जाएगा।1
- 9 लाख की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ₹10 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के शिकंजे में पड़ोसी ने दी थी बैंक से रुपये ले जाने की सूचना, उसी इनपुट पर रची गई थी वारदात की साजिश; मुख्य आरोपी पर हत्या, लूट, चोरी समेत 8 से अधिक मामले दर्ज1
- क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने वाले स्कूली वाहनों पर पुलिस ने की कार्यवाही, दिए सख्त दिशा निर्देश क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने वाले स्कूली वाहनों पर पुलिस ने की कार्यवाही, दिए सख्त दिशा निर्देश हरदा/टिमरनी- टिमरनी थाना प्रभारी मुकेश गोड़ ने स्टाफ के साथ आज स्कूली वाहनों की चेकिंग की, क्षमता से अधिक स्कूल वाहनों में बच्चों को बैठाकर ले जाने पर जांच उपरांत कार्रवाई की गई, निजी स्कूल संस्थान में 28 बच्चों को 1 मारुति वेन में ले जाया जा रहा था जिसपर कार्यवाही की गई।साथ ही थाना प्रभारी ने सभी स्कूल संचालकों एवं स्कूलों में लगे वाहन चालकों को निर्देश दिया की क्षमता से अधिक बच्चों को वाहनों में ना बैठाये एवं नियमानुसार वाहन चलाएं ।इस दौरान क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने,नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों पर पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की गई।4
- बोरदही पुलिस ने 10,000 के फरार आरोपी देवा उर्फ देवानंद इवने उमरी नवेगांव कों किया गिरफतार2