logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,, कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा === 100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश ==== शहडोल 11 मई 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के पत्रों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों में 100 दिन से ऊपर की शिकायतें लंबित हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी इन शिकायतों की मानीटरिंग करें तथा इनका निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की नियमित मॉनिटरिंग जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं करें तथा शिकायतों के निराकरण से संबंधित जवाब एल-1 अधिकारियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड न रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो विभाग सी या डी श्रेणी में हैं वे सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाएं तथा ए श्रेणी में आने के लिए कार्य करें। लगातार सी एवं डी श्रेणी में आने वाले विभागों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी उन्होंने निर्देश दिए। जिन विभागों में शिकायतों की संख्या कम है, वहां शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनीषा पाण्डेय, एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, सुश्री अर्चना मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Durgesh Kumar Gupta
Durgesh Kumar Gupta
Electrician Beohari, Shahdol•
2 hrs ago
47755773-c2cb-4863-8c99-ec1de6abf958

शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,, कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा === 100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश ==== शहडोल 11 मई 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के पत्रों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों में 100 दिन से ऊपर की शिकायतें लंबित हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी इन शिकायतों की मानीटरिंग करें तथा इनका निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की नियमित मॉनिटरिंग जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं

da05f0ec-76b5-4830-9110-cb55970073a2

करें तथा शिकायतों के निराकरण से संबंधित जवाब एल-1 अधिकारियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड न रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो विभाग सी या डी श्रेणी में हैं वे सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाएं तथा ए श्रेणी में आने के लिए कार्य करें। लगातार सी एवं डी श्रेणी में आने वाले विभागों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी उन्होंने निर्देश दिए। जिन विभागों में शिकायतों की संख्या कम है, वहां शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनीषा पाण्डेय, एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, सुश्री अर्चना मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बांधवगढ़ में दहाड़ के बाद मौत की खामोशी,ढमढमा कैंप के पास मिला बाघ का शव* 💥 *बांधवगढ़ में दहाड़ के बाद मौत की खामोशी,ढमढमा कैंप के पास मिला बाघ का शव* बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई,जब जंगल में बाघों के बीच भीषण संघर्ष की आवाजें सुनाई दीं।कुछ ही देर बाद जंगल की खामोशी ने एक दर्दनाक सच उजागर कर दिया।जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 6:30 बजे पश्चिम बगदरी बीट स्थित ढमढमा कैंप के सुरक्षा श्रमिकों ने बाघों के लड़ने की तेज आवाज सुनी।सूचना मिलते ही गश्ती दल ने पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग शुरू की।छानबीन के दौरान जंगल में एक बाघ मृत अवस्था में मिला,जिससे वन अमले में हड़कंप मच गया।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दूर से किए गए प्राथमिक परीक्षण में प्रथम दृष्टया बाघ की मौत आपसी संघर्ष का परिणाम मानी जा रही है।मृत बाघ के शरीर पर हमले के गहरे निशान पाए गए हैं।राहत की बात यह रही कि मौके पर बाघ के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं,जिससे शिकार की आशंका फिलहाल कमजोर मानी जा रही है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए हाथी गश्ती दल,डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई एनटीसीए की गाइडलाइन और एसओपी के अनुसार की जा रही है।बांधवगढ़ के जंगलों में बाघों के वर्चस्व की लड़ाई अक्सर खूनी साबित होती रही है,और एक बार फिर जंगल की यही जंग एक बाघ की जान ले गई।
    3
    बांधवगढ़ में दहाड़ के बाद मौत की खामोशी,ढमढमा कैंप के पास मिला बाघ का शव*

💥 *बांधवगढ़ में दहाड़ के बाद मौत की खामोशी,ढमढमा कैंप के पास मिला बाघ का शव*
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई,जब जंगल में बाघों के बीच भीषण संघर्ष की आवाजें सुनाई दीं।कुछ ही देर बाद जंगल की खामोशी ने एक दर्दनाक सच उजागर कर दिया।जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 6:30 बजे पश्चिम बगदरी बीट स्थित ढमढमा कैंप के सुरक्षा श्रमिकों ने बाघों के लड़ने की तेज आवाज सुनी।सूचना मिलते ही गश्ती दल ने पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग शुरू की।छानबीन के दौरान जंगल में एक बाघ मृत अवस्था में मिला,जिससे वन अमले में हड़कंप मच गया।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दूर से किए गए प्राथमिक परीक्षण में प्रथम दृष्टया बाघ की मौत आपसी संघर्ष का परिणाम मानी जा रही है।मृत बाघ के शरीर पर हमले के गहरे निशान पाए गए हैं।राहत की बात यह रही कि मौके पर बाघ के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं,जिससे शिकार की आशंका फिलहाल कमजोर मानी जा रही है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए हाथी गश्ती दल,डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई एनटीसीए की गाइडलाइन और एसओपी के अनुसार की जा रही है।बांधवगढ़ के जंगलों में बाघों के वर्चस्व की लड़ाई अक्सर खूनी साबित होती रही है,और एक बार फिर जंगल की यही जंग एक बाघ की जान ले गई।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • उमरिया जिले के मनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों का काम रंगदारों द्वारा रोका जा रहा है। उनकी धमकियों के चलते निर्माण कार्य ठप हो गया है, जिससे गरीबों को अपने सपनों का घर मिलने में बाधा आ रही है।
    4
    उमरिया जिले के मनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों का काम रंगदारों द्वारा रोका जा रहा है। उनकी धमकियों के चलते निर्माण कार्य ठप हो गया है, जिससे गरीबों को अपने सपनों का घर मिलने में बाधा आ रही है।
    user_Hariom shukla
    Hariom shukla
    मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अतिक्रमण के चलते ऑटो पलटा,, समाजसेवियों द्वारा सुरक्षित निकाला गया,
    1
    अतिक्रमण के चलते ऑटो पलटा,, समाजसेवियों द्वारा सुरक्षित निकाला गया,
    user_नमस्ते विंध्य
    नमस्ते विंध्य
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
    1
    मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मनगवां के विधायक खुद को मशहूर गायक सोनू निगम समझते हैं और अक्सर स्टेज पर अजीब हरकतें करते हैं। उनकी इन हरकतों के कारण उन्हें अक्सर बेइज्जती झेलनी पड़ती है और लोग इसका मज़ाक उड़ाते हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के मनगवां के विधायक खुद को मशहूर गायक सोनू निगम समझते हैं और अक्सर स्टेज पर अजीब हरकतें करते हैं। उनकी इन हरकतों के कारण उन्हें अक्सर बेइज्जती झेलनी पड़ती है और लोग इसका मज़ाक उड़ाते हैं।
    user_Prime 24 News
    Prime 24 News
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सतना जिले के मैहर स्थित माँ शारदा शक्तिपीठ में सोमवार को प्रातःकालीन दर्शन और दिव्य श्रृंगार आरती संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों ने जय माई की उद्घोष के साथ माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    3
    सतना जिले के मैहर स्थित माँ शारदा शक्तिपीठ में सोमवार को प्रातःकालीन दर्शन और दिव्य श्रृंगार आरती संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों ने जय माई की उद्घोष के साथ माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रीवा के गड़रिया इलाके में चलती फोर्ड फिएस्टा कार में अचानक आग लग गई, जिससे चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के आरोप लगे क्योंकि उन्होंने ट्रैफिक रोकने के बजाय जलती कार का वीडियो बनाया। इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं।
    1
    रीवा के गड़रिया इलाके में चलती फोर्ड फिएस्टा कार में अचानक आग लग गई, जिससे चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के आरोप लगे क्योंकि उन्होंने ट्रैफिक रोकने के बजाय जलती कार का वीडियो बनाया। इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 💥*_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* 💥*_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* _अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बेलगाम होते नजर आ रहे हैं,चंदिया वन परिक्षेत्र में वनरक्षक से जातिसूचक गाली-गलौज,धमकी और शासकीय कार्य में बाधा के मामले के दूसरे ही दिन सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सूत्रों के मुताबिक मामले की कार्रवाई के सिलसिले में जब फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची,तब स्थानीय रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया।अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि रविवार को सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था।आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं,धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।दूसरे दिन यानी आज सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जपत करने की कोशिश की तो माफियाओं ने फारेस्ट टीम को घेर लिया,हालांकि अभी वर्तमान की स्थिति सामान्य दिख रही है,इस कार्यवाही में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही है।खबर ये भी है कि फारेस्ट टीम ने साहसिक परिचय देते हुए माफियाओं का एक ट्रैक्टर जपत कर वापस चंदिया आ रहे है।_ *_ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।_*
    1
    💥*_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_*

💥*_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_*
_अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बेलगाम होते नजर आ रहे हैं,चंदिया वन परिक्षेत्र में वनरक्षक से जातिसूचक गाली-गलौज,धमकी और शासकीय कार्य में बाधा के मामले के दूसरे ही दिन सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सूत्रों के मुताबिक मामले की कार्रवाई के सिलसिले में जब फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची,तब स्थानीय रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया।अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि रविवार को सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था।आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं,धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।दूसरे दिन यानी आज सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जपत करने की कोशिश की तो माफियाओं ने फारेस्ट टीम को घेर लिया,हालांकि अभी वर्तमान की स्थिति सामान्य दिख रही है,इस कार्यवाही में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही है।खबर ये भी है कि फारेस्ट टीम ने साहसिक परिचय देते हुए माफियाओं का एक ट्रैक्टर जपत कर वापस चंदिया आ रहे है।_
*_ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।_*
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.