logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रीवा में चलती फोर्ड फिएस्टा में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान — पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल रीवा में चलती फोर्ड फिएस्टा में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान — पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल रीवा। जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़रिया इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर चल रही एक फोर्ड फिएस्टा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन का दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान मौके पर मौजूद 100 डायल पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलते वाहन के समीप से लगातार आवागमन जारी रहा, लेकिन पुलिस ने ट्रैफिक रोकने या लोगों को सुरक्षित दूरी पर करने की कोई गंभीर कोशिश नहीं की। इससे बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिसकर्मियों से आवागमन रोकने की मांग की, लेकिन एक आरक्षक ने कथित तौर पर कहा — “पुलिस मैं हूं या तुम?” इसके बाद लोगों ने खुद आगे आकर अपने वाहन सड़क पर लगाकर ट्रैफिक रोका और आसपास मौजूद लोगों को दूर किया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मी आग बुझाने या सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बजाय जलती कार का वीडियो बनाते नजर आए, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैफिक न रोका जाता तो आग की चपेट में अन्य वाहन भी आ सकते थे। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ होगा। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन काफी हद तक जल चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आमजन का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी भी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।

2 hrs ago
user_शेखर तिवारी
शेखर तिवारी
Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रीवा में चलती फोर्ड फिएस्टा में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान — पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल रीवा में चलती फोर्ड फिएस्टा में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान — पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल रीवा। जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़रिया इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर चल रही एक फोर्ड फिएस्टा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन का दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान मौके पर मौजूद 100 डायल पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलते वाहन के समीप से लगातार आवागमन जारी रहा, लेकिन पुलिस ने ट्रैफिक रोकने या लोगों को सुरक्षित दूरी पर करने की कोई गंभीर कोशिश नहीं की। इससे बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिसकर्मियों से आवागमन रोकने की मांग की, लेकिन एक आरक्षक ने कथित तौर पर कहा — “पुलिस मैं हूं या तुम?” इसके बाद लोगों ने खुद आगे आकर अपने वाहन सड़क पर लगाकर ट्रैफिक रोका और आसपास मौजूद लोगों को दूर किया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मी आग बुझाने या सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बजाय जलती कार का वीडियो बनाते नजर आए, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैफिक न रोका जाता तो आग की चपेट में अन्य वाहन भी आ सकते थे। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ होगा। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन काफी हद तक जल चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आमजन का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी भी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।
    1
    रीवा में चलती फोर्ड फिएस्टा में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान — पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
रीवा में चलती फोर्ड फिएस्टा में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान — पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
रीवा। जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़रिया इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर चल रही एक फोर्ड फिएस्टा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन का दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान मौके पर मौजूद 100 डायल पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलते वाहन के समीप से लगातार आवागमन जारी रहा, लेकिन पुलिस ने ट्रैफिक रोकने या लोगों को सुरक्षित दूरी पर करने की कोई गंभीर कोशिश नहीं की। इससे बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहा।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिसकर्मियों से आवागमन रोकने की मांग की, लेकिन एक आरक्षक ने कथित तौर पर कहा — “पुलिस मैं हूं या तुम?” इसके बाद लोगों ने खुद आगे आकर अपने वाहन सड़क पर लगाकर ट्रैफिक रोका और आसपास मौजूद लोगों को दूर किया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।
घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मी आग बुझाने या सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बजाय जलती कार का वीडियो बनाते नजर आए, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैफिक न रोका जाता तो आग की चपेट में अन्य वाहन भी आ सकते थे।
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ होगा। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन काफी हद तक जल चुका था।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आमजन का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी भी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक नई ग्रामीण योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के लाखों ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ पहुँचाना है। इससे प्रदेश के गाँवों में विकास की नई राह खुलने की उम्मीद है।
    1
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक नई ग्रामीण योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के लाखों ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ पहुँचाना है। इससे प्रदेश के गाँवों में विकास की नई राह खुलने की उम्मीद है।
    user_Avi Standing with the truth
    Avi Standing with the truth
    Yoga instructor Mangawan, Rewa•
    11 hrs ago
  • पीएम मोदी ने देशवासियों से सोना न खरीदने की अपील की है। इसका मुख्य मकसद देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाना है।
    1
    पीएम मोदी ने देशवासियों से सोना न खरीदने की अपील की है। इसका मुख्य मकसद देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाना है।
    user_Prime 24 News
    Prime 24 News
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के रीवा में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे एक परिवार का वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। खुशी का मौका पल भर में दुखद घटना में बदल गया।
    1
    मध्य प्रदेश के रीवा में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे एक परिवार का वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। खुशी का मौका पल भर में दुखद घटना में बदल गया।
    user_Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    NGO Worker हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रीवा में किसान के नाम पर बड़े धोखे का मामला सामने आया है। इसमें किसी अन्य व्यक्ति ने किसान बनकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है।
    1
    रीवा में किसान के नाम पर बड़े धोखे का मामला सामने आया है। इसमें किसी अन्य व्यक्ति ने किसान बनकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है।
    user_Bolti Divare
    Bolti Divare
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना देश भर के गाँवों की तस्वीर बदल रही है। इस योजना से ग्रामीण इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी और विकास की नई राहें खुल रही हैं। यह योजना लाखों गाँवों तक पहुँचकर लोगों का जीवन आसान बना रही है।
    1
    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना देश भर के गाँवों की तस्वीर बदल रही है। इस योजना से ग्रामीण इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी और विकास की नई राहें खुल रही हैं। यह योजना लाखों गाँवों तक पहुँचकर लोगों का जीवन आसान बना रही है।
    user_Rn NEWS
    Rn NEWS
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सिंगरौली बैढ़न में एक बस ने एक छोटी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर हंगामा मच गया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
    1
    मध्य प्रदेश के सिंगरौली बैढ़न में एक बस ने एक छोटी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर हंगामा मच गया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    17 hrs ago
  • रीवा पुलिस लाइन में बच्चों के लिए एक समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।
    1
    रीवा पुलिस लाइन में बच्चों के लिए एक समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.