सहारनपुर ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने ट्यूबवेलों से विद्युत मोटर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की एक विद्युत मोटर, 8.400 किलोग्राम एल्युमीनियम तार, 3.112 किलोग्राम तांबे का तार तथा चोरी में इस्तेमाल हथौड़ा, छैनी और ग्राइंडर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को ग्राम नारायणपुर गुर्जर निवासी हर्षित ने अपने और चार पड़ोसियों के ट्यूबवेलों से विद्युत मोटर चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले में थाना चिलकाना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 28 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर नारायणपुर से लालवाला जाने वाले रास्ते से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुशर्रफ उर्फ जुबला निवासी दूधगढ़, थाना चिलकाना और मोसीन निवासी भिलपुरा, थाना प्रतापनगर, यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 24/25 अगस्त की रात उन्होंने नारायणपुर-लालवाला मार्ग के आसपास 4-5 ट्यूबवेलों से मोटर चोरी की थीं। मोटरों को काटकर उनसे तांबा और एल्युमीनियम का तार निकाला गया था। बरामद तार को खेतों में छिपाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

- रक्षाबंधन पर बाल गृह की बालिकाओं से राखी बंधवाकर डीएम ने दिए उपहार रक्षाबंधन पर बाल गृह की बालिकाओं से राखी बंधवाकर डीएम ने दिए उपहार सहारनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पुष्पांजलि विहार, जनता रोड स्थित बाल गृह (बालिका) में पहुंचकर आवासित बालिकाओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान डीएम ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को बाल गृह में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। रक्षाबंधन के अवसर पर बालिकाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। डीएम ने सभी बालिकाओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह और उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार मौजूद रहे।1
- सहारनपुर के अंबाला रोड पर ईदगाह के पास जलभराव में गिरी बाइक, राहगीरों ने खींचकर निकाला; निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल सहारनपुर अंबाला रोड स्थित ईदगाह के पास बारिश के बाद हुए जलभराव ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मंगलवार शाम पानी से लबालब सड़क पर एक बाइक अचानक गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार को आसपास मौजूद राहगीरों ने बामुश्किल बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में सड़क पर भारी जलभराव के बीच बाइक गड्ढे में फंसी नजर आ रही है। आसपास के लोग बाइक को खींचकर बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।यह वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया, जिसके बाद लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अंबाला रोड पर ईदगाह के पास अक्सर जलभराव की स्थिति बनती है। इसी स्थान पर मंगल बाजार भी लगता है, जिससे बारिश के समय राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ जाती है।लोगों ने नालों की प्रभावी सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।1
- नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी। नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।1
- देवबंद चेयरमैन विपिन गर्ग ने महिला सफाई कर्मी बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन | पहली बार हुआ ऐसा कार्यक्रम देवबंद नगरपालिका चेयरमैन विपिन गर्ग ने महिला सफाई कर्मी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महिला सफाई कर्मियों ने चेयरमैन को राखी बांधी। महिलाओं ने कहा कि ऐसा सम्मान उन्हें आज तक नहीं मिला। चेयरमैन विपिन गर्ग ने बहनों से हमेशा साथ खड़े रहने का वादा किया। देवबंद न्यूज़, Deoband News, DBD 24 News, विपिन गर्ग, देवबंद नगरपालिका, नगर पालिका चेयरमैन, रक्षाबंधन न्यूज़, Raksha Bandhan 2026, महिला सफाई कर्मी, सफाई कर्मी बहनें, देवबंद रक्षाबंधन, सहारनपुर न्यूज़, Saharanpur News, पहली बार ऐसा कार्यक्रम #DeobandNews #DBD24News #Deoband #RakshaBandhan #RakshaBandhan2026 #VipinGarg #NagarPalikaDeoband #SaharanpurNews #WomenSanitationWorkers #BreakingNews #DeobandNewsToday1
- चीन ने किया धोखा नेपाल में जल सैलाब से हजारों घर तबाह उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है नेपाल से आए नदिया ऊफान पर है1
- 🚨 रामनगर में साइबर ठगी का बड़ा मामला, 35 संदिग्ध खाते जांच के दायरे में। The Aman Times 🚨 रामनगर में साइबर ठगी का बड़ा मामला रामनगर रामनगर में साइबर ठगी से जुड़े मामले में 35 संदिग्ध बैंक खाते पुलिस की जांच के घेरे में आए हैं। पंजाब एंड सिंध बैंक की रामनगर शाखा से जुड़े इन खातों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 129 साइबर शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। मामले में उपनिरीक्षक ललित कुमार पांडे ने खुद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर संख्या 0267/2026 के तहत BNS की धारा 318(4) में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, एक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में किए जाने की आशंका है। वहीं, खातों को खोलने के दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। हालांकि उनकी संलिप्तता अभी साबित नहीं हुई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और संदिग्ध खातों में हुए लेनदेन की जांच में जुटी है।1
- सहारनपुर ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने ट्यूबवेलों से विद्युत मोटर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की एक विद्युत मोटर, 8.400 किलोग्राम एल्युमीनियम तार, 3.112 किलोग्राम तांबे का तार तथा चोरी में इस्तेमाल हथौड़ा, छैनी और ग्राइंडर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को ग्राम नारायणपुर गुर्जर निवासी हर्षित ने अपने और चार पड़ोसियों के ट्यूबवेलों से विद्युत मोटर चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले में थाना चिलकाना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 28 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर नारायणपुर से लालवाला जाने वाले रास्ते से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुशर्रफ उर्फ जुबला निवासी दूधगढ़, थाना चिलकाना और मोसीन निवासी भिलपुरा, थाना प्रतापनगर, यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 24/25 अगस्त की रात उन्होंने नारायणपुर-लालवाला मार्ग के आसपास 4-5 ट्यूबवेलों से मोटर चोरी की थीं। मोटरों को काटकर उनसे तांबा और एल्युमीनियम का तार निकाला गया था। बरामद तार को खेतों में छिपाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।1
- नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।1