logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

18 से 31 मई तक रहेगा गर्मी का प्रकोप लू लगने का होगा डर 18 से 31 मई तक गर्मी चरम पर होगी।तापमान भी अधिक होगा।ऐसे में घरों से निकलने से पहले सावधानी आवश्यक है

2 hrs ago
user_Ravindra Kumar
Ravindra Kumar
रिपोर्टर दैनिक भास्कर ग्रुप कटकमसंडी, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago

18 से 31 मई तक रहेगा गर्मी का प्रकोप लू लगने का होगा डर 18 से 31 मई तक गर्मी चरम पर होगी।तापमान भी अधिक होगा।ऐसे में घरों से निकलने से पहले सावधानी आवश्यक है

More news from झारखंड and nearby areas
  • 18 से 31 मई तक गर्मी चरम पर होगी।तापमान भी अधिक होगा।ऐसे में घरों से निकलने से पहले सावधानी आवश्यक है
    1
    18 से 31 मई तक गर्मी चरम पर होगी।तापमान भी अधिक होगा।ऐसे में घरों से निकलने से पहले  सावधानी आवश्यक है
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    रिपोर्टर दैनिक भास्कर ग्रुप कटकमसंडी, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by DESH LIVE NEWS CHATRA
    1
    Post by DESH LIVE NEWS CHATRA
    user_DESH LIVE NEWS CHATRA
    DESH LIVE NEWS CHATRA
    Local News Reporter गिद्धौर, चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • हज़ारीबाग़ जिले के चौपारण थाना अंतर्गत दनुवा घाटी में हो रहे दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी हजारीबाग एवं NHAI के officer के साथ दनुआ घाटी का निरीक्षण किया l उपस्थित पदाधिकारी को निम्न निर्देश दिये गये है:- 1. सभी illegal कट को बंद करना 2. एडवांस साइन बोर्ड लगाना 3. स्पीड लिमिट बोर्ड लगाना 4. सभी लीगल कट में लाइन man प्रतिनियुक्त करना 5. Bottle neck को दुरुस्त करना 6. जरूरत जगह पर स्पीड ब्रेकर लगाना 7. कंस्ट्रक्शन एरिया में दिन में दो बार पानी का छिड़काव करना 8. NHAI का एम्बुलेंस का ड्राइवर को सक्रिय रहना साथ ही ब्लैक स्पॉट की जांच कर सुरक्षा सुधार के निर्देश दिए l
    1
    हज़ारीबाग़ जिले के चौपारण थाना अंतर्गत दनुवा घाटी में हो रहे दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी हजारीबाग एवं NHAI के officer के साथ दनुआ घाटी का निरीक्षण किया l उपस्थित पदाधिकारी को निम्न निर्देश दिये गये है:-
1. सभी illegal कट को बंद करना
2. एडवांस साइन बोर्ड लगाना
3. स्पीड लिमिट बोर्ड लगाना
4. सभी लीगल कट में लाइन man प्रतिनियुक्त करना
5. Bottle neck को दुरुस्त करना
6. जरूरत जगह पर स्पीड ब्रेकर लगाना
7. कंस्ट्रक्शन एरिया में दिन में दो बार पानी का छिड़काव करना
8. NHAI का एम्बुलेंस का ड्राइवर को सक्रिय रहना
साथ ही ब्लैक स्पॉट की जांच कर सुरक्षा सुधार के निर्देश दिए l
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र के तरंगा पंचायत अंतर्गत चिरूवाद गांव के पास जमुनिया नदी में प्लास्टिक बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। 23 अप्रैल 2026 को सामने आए इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी, जिसे अब पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच में खुलासा हुआ कि मृतिका की पहचान चास थाना क्षेत्र से 20 अप्रैल को लापता हुई महिला बेबी देवी के रूप में हुई। दामोदर वैली कॉरपोरेशन के डीवीसी अस्पताल, चन्द्रपुरा में रखे शव की पहचान परिजनों ने की। तफ्तीश में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस के अनुसार, बेबी देवी की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत सुपारी देकर करवाई गई थी। मुख्य आरोपी गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मात्र 40 हजार रुपये में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को प्लास्टिक बोरे में बंद कर पहचान मिटाने के उद्देश्य से जमुनिया नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों में गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश, शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी, जलेश्वर महतो, विवेक कुमार और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (JH09BG6008) सहित कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। कार के भीतर से बाल और खून के निशान भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि मृतिका और मुख्य आरोपी के बीच पहले से परिचय था। आपसी विवाद ने इस खौफनाक साजिश को जन्म दिया, जिसने एक निर्दोष महिला की जान ले ली। इस सफल कार्रवाई के बाद पुलिस ने एक जघन्य हत्या का पर्दाफाश कर दिया है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर यह भी दिखाया है कि छोटे से विवाद किस तरह भयावह अपराध में बदल सकते हैं। बोकारो से विजय आनंद की रिपोर्ट
    1
    चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र के तरंगा पंचायत अंतर्गत चिरूवाद गांव के पास जमुनिया नदी में प्लास्टिक बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। 23 अप्रैल 2026 को सामने आए इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी, जिसे अब पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच में खुलासा हुआ कि मृतिका की पहचान चास थाना क्षेत्र से 20 अप्रैल को लापता हुई महिला बेबी देवी के रूप में हुई। दामोदर वैली कॉरपोरेशन के डीवीसी अस्पताल, चन्द्रपुरा में रखे शव की पहचान परिजनों ने की। तफ्तीश में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस के अनुसार, बेबी देवी की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत सुपारी देकर करवाई गई थी। मुख्य आरोपी गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मात्र 40 हजार रुपये में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को प्लास्टिक बोरे में बंद कर पहचान मिटाने के उद्देश्य से जमुनिया नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों में गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश, शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी, जलेश्वर महतो, विवेक कुमार और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (JH09BG6008) सहित कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। कार के भीतर से बाल और खून के निशान भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि मृतिका और मुख्य आरोपी के बीच पहले से परिचय था। आपसी विवाद ने इस खौफनाक साजिश को जन्म दिया, जिसने एक निर्दोष महिला की जान ले ली। इस सफल कार्रवाई के बाद पुलिस ने एक जघन्य हत्या का पर्दाफाश कर दिया है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर यह भी दिखाया है कि छोटे से विवाद किस तरह भयावह अपराध में बदल सकते हैं। बोकारो से विजय आनंद की रिपोर्ट
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • हजारीबाग के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र में 355 प्रशिक्षु गृह रक्षकों का 63 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण होने पर 24 अप्रैल को पारण परेड आयोजित हुई। मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री हेमंत सती ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को वर्दी का मूल बताया तथा प्रशिक्षुओं से हर कार्य में शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में नगर आयुक्त, एसडीओ सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में जैप-7 और जिला बल के हवलदारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में उपायुक्त ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    4
    हजारीबाग के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र में 355 प्रशिक्षु गृह रक्षकों का 63 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण होने पर 24 अप्रैल को पारण परेड आयोजित हुई। मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री हेमंत सती ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को वर्दी का मूल बताया तथा प्रशिक्षुओं से हर कार्य में शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में नगर आयुक्त, एसडीओ सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में जैप-7 और जिला बल के हवलदारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में उपायुक्त ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • ​दनुआ घाटी सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय संयुक्त जांच संपन्न: सुरक्षा मानकों को सख्त करने का निर्देश ​हजारीबाग: जिला अंतर्गत दनुआ घाटी में बीते 25 अप्रैल 2026 को हुई भीषण सड़क दुर्घटना, जिसमें 5 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई थी, के कारणों की समीक्षा हेतु आज जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दुर्घटना स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। ​यह जांच अभियान हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। जांच दल का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के तकनीकी कारणों का पता लगाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना था। ​जांच टीम में शामिल मुख्य अधिकारी ​स्थल निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे: अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग। बैद्यनाथ कामती, जिला परिवहन पदाधिकारी। विजय गौतम, मोटर यान निरीक्षक (MVI)। बिरसू सिंह, मोटर यान निरीक्षक हजारीबाग । ​राहुल कुमार, डिप्टी मैनेजर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)। मुकेश कुमार, इंजीनियर, NHAI। ​। सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य। ​जांच के मुख्य बिंदु और निष्कर्ष ​संयुक्त टीम द्वारा दुर्घटना स्थल के सूक्ष्म अवलोकन के बाद निम्नलिखित तथ्य सामने आए: ​तेज रफ्तार और लापरवाही: शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना का प्राथमिक कारण वाहन की अत्यधिक गति और चालक की लापरवाही प्रतीत होती है। ​एक लेन (One Lane) का पालन: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय ने NHAI को सख्त निर्देश दिए कि उक्त क्षेत्र में 'सिंगल लेन' व्यवस्था को कड़ाई से लागू कराया जाए। ​साइन बोर्ड और चेतावनी: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यात्रियों की सतर्कता हेतु अधिक से अधिक संख्या में साइन बोर्ड (Signage) और चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है। ​पुलिस अधीक्षक का वक्तव्य ​मौके पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा: ​"जान-माल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दनुआ घाटी के खतरनाक मोड़ों पर तकनीकी सुधार के साथ-साथ प्रवर्तन (Enforcement) को सख्त किया जाएगा। NHAI को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सड़क सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।" ​जिला प्रशासन आम नागरिकों से भी अपील करता है कि घाटी क्षेत्र में वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहें। ​
    2
    ​दनुआ घाटी सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय संयुक्त जांच संपन्न: सुरक्षा मानकों को सख्त करने का निर्देश
​हजारीबाग: जिला अंतर्गत दनुआ घाटी में बीते 25 अप्रैल 2026 को हुई भीषण सड़क दुर्घटना, जिसमें 5 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई थी, के कारणों की समीक्षा हेतु आज जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दुर्घटना स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
​यह जांच अभियान हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। जांच दल का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के तकनीकी कारणों का पता लगाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना था।
​जांच टीम में शामिल मुख्य अधिकारी
​स्थल निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे: अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग। बैद्यनाथ कामती, जिला परिवहन पदाधिकारी। विजय गौतम, मोटर यान निरीक्षक (MVI)। बिरसू सिंह, मोटर यान निरीक्षक हजारीबाग । ​राहुल कुमार, डिप्टी मैनेजर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)। मुकेश कुमार, इंजीनियर, NHAI। ​। सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य।
​जांच के मुख्य बिंदु और निष्कर्ष
​संयुक्त टीम द्वारा दुर्घटना स्थल के सूक्ष्म अवलोकन के बाद निम्नलिखित तथ्य सामने आए:
​तेज रफ्तार और लापरवाही: शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना का प्राथमिक कारण वाहन की अत्यधिक गति और चालक की लापरवाही प्रतीत होती है।
​एक लेन (One Lane) का पालन: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय ने NHAI को सख्त निर्देश दिए कि उक्त क्षेत्र में 'सिंगल लेन' व्यवस्था को कड़ाई से लागू कराया जाए।
​साइन बोर्ड और चेतावनी: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यात्रियों की सतर्कता हेतु अधिक से अधिक संख्या में साइन बोर्ड (Signage) और चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है।
​पुलिस अधीक्षक का वक्तव्य
​मौके पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा:
​"जान-माल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दनुआ घाटी के खतरनाक मोड़ों पर तकनीकी सुधार के साथ-साथ प्रवर्तन (Enforcement) को सख्त किया जाएगा। NHAI को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सड़क सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।"
​जिला प्रशासन आम नागरिकों से भी अपील करता है कि घाटी क्षेत्र में वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहें।
​
    user_News Prahari
    News Prahari
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • हजारीबाग के गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया, जहां 63 दिनों के कड़े प्रशिक्षण के बाद गिरिडीह जिले के 355 नव नियुक्त गृह रक्षकों ने शानदार मार्च पास्ट कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि उपायुक्त हेमंत सती ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं को कर्तव्य निष्ठा, अनुशासन और संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कम समय में इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहनीय है। वहीं समादेष्टा रोहित आनंद ने गृह रक्षकों को ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा देने का संदेश दिया।
    2
    हजारीबाग के गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया, जहां 63 दिनों के कड़े प्रशिक्षण के बाद गिरिडीह जिले के 355 नव नियुक्त गृह रक्षकों ने शानदार मार्च पास्ट कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि उपायुक्त हेमंत सती ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं को कर्तव्य निष्ठा, अनुशासन और संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कम समय में इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहनीय है। वहीं समादेष्टा रोहित आनंद ने गृह रक्षकों को ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा देने का संदेश दिया।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • झारखंड गृह रक्षा वाहिनी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में रविवार को पासिंग आउट परेड समारोह का आयोजन किया गया.जहां 63 दिनों तक चले कड़े प्रशिक्षण के बाद गिरिडीह जिले के 355 गृहरक्षकों ने मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. अब ये गृह रक्षक अपने गृह जिला गिरिडीह में सेवा देंगे. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने परेड का निरीक्षण किया. सेवा मूल्यों को बनाए रखने, संविधान में श्रद्धा और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ ली.मार्च पास्ट में प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण का शानदार नजारा दिखा. डीसी ने कहा कि मात्र 63 दिनों के अल्प अवधि में प्रशिक्षण में इतना शानदार परेड का प्रदर्शन काबिले तारीफ है. उन्होंने प्रशिक्षुओं को होमगार्ड में नए जीवन की शुरुआत करने के लिए बधाई भी दी. प्रशिक्षण से आप एक नए जीवन की अच्छी शुरुआत कर रहे हैं.
    1
    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में रविवार को पासिंग आउट परेड समारोह का आयोजन किया गया.जहां 63 दिनों तक चले कड़े प्रशिक्षण के बाद गिरिडीह जिले के 355  गृहरक्षकों ने मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. अब ये गृह रक्षक अपने गृह जिला गिरिडीह में सेवा देंगे. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने परेड का निरीक्षण किया. सेवा मूल्यों को बनाए रखने, संविधान में श्रद्धा और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ ली.मार्च पास्ट में प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण का शानदार नजारा दिखा.
डीसी ने कहा कि मात्र 63 दिनों के अल्प अवधि में प्रशिक्षण में इतना शानदार परेड का प्रदर्शन काबिले तारीफ है. उन्होंने प्रशिक्षुओं को होमगार्ड में नए जीवन की शुरुआत करने के लिए बधाई भी दी.  प्रशिक्षण से आप एक नए जीवन की अच्छी शुरुआत कर रहे हैं.
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.