Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gurjar Singh
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Gurjar Singh8
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- बरसाना लडडू होली1
- बसेड़ी:— स्वायत्त शासन विभाग भरतपुर के उपनिदेशक रिछपाल सिंह ने किया नगर पालिका बसेड़ी का आकस्मिक निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं एवं विकास कार्य सहित नगर पालिका में कर्मचारीयों की उपस्थिति एवं आम जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर की विस्तृत चर्चा, शहर की सफाई व्यवस्थाओं को लेकर दिए सक्त निर्देश, निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर सिंह रहे मौजूद1
- Post by Shri Krishn Meena1
- धौलपुर । भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल किशना वाली बगीची पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी एवं भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा ने की ।कार्यक्रम में बोलते हुए राजीव रस्तोगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर आ रहे हैं 28 फरवरी को हमें प्रत्येक मंडल से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को उनके स्वागत में पहुंचना है। मुकेश सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ता लाएं ताकि बड़ी संख्या में लोग अजमेर पहुंच सके । ताकि शहर मंडल का प्रतिनिधि बड़ी संख्या में दिखे, मंडल अध्यक्ष राजत शर्मा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मुश्ताक कुरैशी,ओमप्रकाश कोली, पूर्व पार्षद महेश चंद्र कोली, महेन्द्र कोली, गौरव गोयल, पूर्व पार्षद सुनील नरवार, सोनू बघेला, सचिन प्रजापति, फैजल खान, राजेंद्र बघेला, कुलदीप शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l3
- धौलपुर इकाई, भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज राज्य एवं केंद्र सरकार का ध्यान श्रमिकों की लंबित एवं उपेक्षित मांगों की ओर आकर्षित करने हेतु जिला मुख्यालय पर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान सरकार के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बजट वर्ष 2025-26 के संदर्भ में पूर्व में दिए गए सुझावों एवं मांगों की अनदेखी किए जाने पर श्रमिकों में व्यापक असंतोष है। इन्हीं मुद्दों को लेकर आज प्रदेश सहित देशभर में धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे गए। प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं: 1. बोनस एवं वेतन संबंधी मांगें: बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के अंतर्गत बोनस पात्रता हेतु वर्तमान कैलकुलेशन सीलिंग ₹7000/- में वृद्धि की जाए। एलिजिबिलिटी सीलिंग ₹21000/- प्रतिमाह को बढ़ाया जाए। 2. नियमितीकरण एवं रोजगार सुरक्षा: संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16 एवं 21 की भावना के अनुरूप स्कीम वर्कर्स एवं ठेका श्रमिकों को स्थायी किया जाए। सामान्य भर्ती (General Recruitment) पर लगी रोक तत्काल हटाई जाए एवं सुरक्षित, स्थायी व गारंटीड रोजगार सुनिश्चित किया जाए। 3. महिला एवं बाल विकास विभाग संबंधी मांगें: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹13000/- प्रतिमाह, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹7500/-, सहायिकाओं को ₹6500/- तथा आशा कार्यकर्ताओं को ₹6000/- प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। मानदेय का भुगतान प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के मध्य सुनिश्चित किया जाए। सेवानिवृत्ति पर स्कीम वर्कर्स को ₹3 लाख ग्रेच्युटी देने की पूर्व घोषणा को लागू किया जाए। 4. ठेका कर्मचारियों के संबंध में: विद्युत कंपनियों एवं अन्य विभागों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को न्यूनतम ₹21000/- प्रतिमाह वेतन दिया जाए। ठेका कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा, वेतन सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। भारतीय मजदूर संघ के संभाग संघठन मंत्री शिवदयाल शर्मा ने कहा कि श्रमिक वर्ग राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी आंदोलन जारी रखेगा। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य एवं केंद्र सरकार श्रमिक हितों को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक निर्णय लेंगी। ज्ञापन के दौरान आंगनबाड़ी के प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं संरक्षक लज्जाराम गुर्जर , जिला मंत्री महेंद्र शर्मा बृजमोहन शर्मा, नर्सिंग के लोकेश तिवारी, रोहित गुर्जर मानपुर , पप्पी शर्मा, सुमन शर्मा, अरुण कुमार, पवन तिवारी सहित विभिन्न संघठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- motipura kuaakheda ke pass 4 bike chor pakde sadar dhana police 🚨 n1