logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विद्युत विभाग की लापरवाही से दहशत में कॉलोनी वासी: प्रेम विहार में झूलते जर्जर तार दे रहे हादसों को न्योता सतना। शहर के प्रेम विहार कॉलोनी (हनुमान मंदिर के पास गुप्ता किराना स्टोर के समीप) में विद्युत विभाग की घोर अनदेखी और लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में डर और दहशत का माहौल व्याप्त है। रिहाइशी इलाके और मुख्य मार्ग के ऊपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं, जिससे हर वक्त किसी बड़ी अनहोनी या जनहानि की आशंका बनी रहती है। दो माह पूर्व आवेदन देने पर भी नहीं जागी नींद स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में भी विद्युत विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत प्रस्तुत की जा चुकी है। लेकिन खेद का विषय है कि दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी विभाग ने इन खतरनाक तारों को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई। 1912 हेल्पलाइन भी साबित हो रही बेअसर विभाग की सुस्ती का आलम यह है कि बिजली संबंधी शिकायतों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी बार-बार दर्ज कराई गई शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश पनप रहा है।

51 min ago
user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
51 min ago

विद्युत विभाग की लापरवाही से दहशत में कॉलोनी वासी: प्रेम विहार में झूलते जर्जर तार दे रहे हादसों को न्योता सतना। शहर के प्रेम विहार कॉलोनी (हनुमान मंदिर के पास गुप्ता किराना स्टोर के समीप) में विद्युत विभाग की घोर अनदेखी और लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में डर और दहशत का माहौल व्याप्त है। रिहाइशी इलाके और मुख्य मार्ग के ऊपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं, जिससे हर वक्त किसी बड़ी अनहोनी या जनहानि की आशंका बनी रहती है। दो माह पूर्व आवेदन देने पर भी नहीं जागी नींद स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस गंभीर समस्या

को लेकर पूर्व में भी विद्युत विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत प्रस्तुत की जा चुकी है। लेकिन खेद का विषय है कि दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी विभाग ने इन खतरनाक तारों को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई। 1912 हेल्पलाइन भी साबित हो रही बेअसर विभाग की सुस्ती का आलम यह है कि बिजली संबंधी शिकायतों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी बार-बार दर्ज कराई गई शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश पनप रहा है।

More news from Chitrakoot and nearby areas
  • Post by Abhay TV News
    2
    Post by Abhay TV News
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    1 day ago
  • UP में लगेंगे 1000 EV Charging Stations! | Electric Vehicles को मिलेगा बड़ा Boost | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की तैयारी है। राज्य में करीब 1,000 स्थानों पर EV Charging Stations विकसित करने की योजना सामने आई है। इससे इलेक्ट्रिक कार, बाइक और अन्य वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं का नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
    1
    UP में लगेंगे 1000 EV Charging Stations! | Electric Vehicles को मिलेगा बड़ा Boost | UP News 2026
उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की तैयारी है। राज्य में करीब 1,000 स्थानों पर EV Charging Stations विकसित करने की योजना सामने आई है। इससे इलेक्ट्रिक कार, बाइक और अन्य वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं का नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाँदा में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ, किसानों को ₹6 लाख तक दीर्घकालीन ऋण की सुविधा। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का प्रमुख उद्देश्य छोटे एवं सीमांत किसानों को खेती और उससे जुड़ी आय अर्जक गतिविधियों के लिए आसान शर्तों पर दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराना है। इससे किसान कृषि कार्यों, कृषि आधारित व्यवसाय और अन्य आय बढ़ाने वाली गतिविधियों के लिए आवश्यक पूंजी जुटा सकेंगे। समय से ऋण की किस्त चुकाने वाले किसानों को ब्याज अनुदान का लाभ देकर ऋण की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
    1
    बाँदा में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ, किसानों को ₹6 लाख तक दीर्घकालीन ऋण की सुविधा।
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का प्रमुख उद्देश्य छोटे एवं सीमांत किसानों को खेती और उससे जुड़ी आय अर्जक गतिविधियों के लिए आसान शर्तों पर दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराना है। इससे किसान कृषि कार्यों, कृषि आधारित व्यवसाय और अन्य आय बढ़ाने वाली गतिविधियों के लिए आवश्यक पूंजी जुटा सकेंगे। समय से ऋण की किस्त चुकाने वाले किसानों को ब्याज अनुदान का लाभ देकर ऋण की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रीवा ब्रेकिंग। SGMH और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिल बरामद। रीवा की अमहिया पुलिस ने अस्पताल परिसरों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें सामने आई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय गया प्रसाद केवट निवासी काकलपुर, सतना और 19 वर्षीय दीपक केवट निवासी बड़ी गोरगी, रीवा को पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिसमें अपाचे, पल्सर और दो स्प्लेंडर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपये है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अमहिया पुलिस की कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसरों में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद है। पुलिस अब बरामद वाहनों से जुड़े अन्य मामलों और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
    1
    रीवा ब्रेकिंग।

SGMH और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिल बरामद।

रीवा की अमहिया पुलिस ने अस्पताल परिसरों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें सामने आई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय गया प्रसाद केवट निवासी काकलपुर, सतना और 19 वर्षीय दीपक केवट निवासी बड़ी गोरगी, रीवा को पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिसमें अपाचे, पल्सर और दो स्प्लेंडर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपये है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अमहिया पुलिस की कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसरों में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद है। पुलिस अब बरामद वाहनों से जुड़े अन्य मामलों और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शुभ बुधवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन शुभ बुधवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।
    1
    शुभ बुधवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन 
शुभ बुधवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    19 hrs ago
  • चित्रकूट। विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत गनीवा में गौशाला की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला की उचित व्यवस्था न होने के कारण बड़ी संख्या में अन्ना मवेशी खुले में घूम रहे हैं और किसानों के खेतों तक पहुंचकर खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 🌾 महीनों की मेहनत पर अन्ना मवेशियों का संकट इस समय किसानों के खेतों में धान की फसल तैयार हो रही है। किसान दिन-रात मेहनत कर अपनी फसल को बचाने में जुटे हैं, लेकिन खुले में घूम रहे मवेशियों के झुंड किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसानों को रात में भी खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। 📸 खेतों में पहुंच रहे मवेशी, तस्वीरों में दिखी स्थिति स्थानीय स्तर पर सामने आई तस्वीरों में भी मवेशी खेतों में दिखाई दे रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों के सामने अन्ना मवेशियों की समस्या कितनी गंभीर बनी हुई है। गनीवा गौशाला की बदहाली से किसान परेशान, खेतों में खुलेआम घूम रहे अन्ना मवेशी—धान की फसल पर मंडरा रहा संकट चित्रकूट। विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत गनीवा में गौशाला की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला की उचित व्यवस्था न होने के कारण बड़ी संख्या में अन्ना मवेशी खुले में घूम रहे हैं और किसानों के खेतों तक पहुंचकर खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 🌾 महीनों की मेहनत पर अन्ना मवेशियों का संकट इस समय किसानों के खेतों में धान की फसल तैयार हो रही है। किसान दिन-रात मेहनत कर अपनी फसल को बचाने में जुटे हैं, लेकिन खुले में घूम रहे मवेशियों के झुंड किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसानों को रात में भी खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। 📸 खेतों में पहुंच रहे मवेशी, तस्वीरों में दिखी स्थिति स्थानीय स्तर पर सामने आई तस्वीरों में भी मवेशी खेतों में दिखाई दे रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों के सामने अन्ना मवेशियों की समस्या कितनी गंभीर बनी हुई है। ❓ गौशाला होने के बावजूद अन्ना मवेशी सड़कों और खेतों में क्यों? सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ग्राम पंचायत में गौशाला की व्यवस्था है, तो बड़ी संख्या में मवेशी खुले में क्यों घूम रहे हैं? क्या गौशाला में पर्याप्त जगह, चारा, पानी और सुरक्षा की व्यवस्था उपलब्ध है? क्या गौशाला की नियमित निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी ठीक से निभाई जा रही है? ⚠️ किसानों के सामने दोहरी परेशानी एक ओर किसान प्राकृतिक परिस्थितियों और बढ़ती लागत के बीच खेती कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अन्ना मवेशियों से फसल बचाना उनके लिए अतिरिक्त चुनौती बन गया है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो तैयार हो रही धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। 📢 प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग ग्रामीणों और किसानों ने संबंधित अधिकारियों से गनीवा गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कराने, वहां की वास्तविक व्यवस्थाओं की जांच करने तथा खुले में घूम रहे अन्ना मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों का सवाल है कि गनीवा की गौशाला की वर्तमान स्थिति क्या है और यदि गौशाला की व्यवस्था में कोई बदलाव या उसे हटाने की कार्रवाई हुई है तो उसका कारण क्या है? प्रशासन को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। 👉 अब देखने वाली बात होगी कि किसानों की इस गंभीर समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब तक संज्ञान लेते हैं और गनीवा के किसानों को अन्ना मवेशियों से राहत दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं। @highlight Shankar Yadav DM Chitrakoot चित्रकूट धाम SDM Rajapur Chitrakoot CDO Chitrakoot BDO pahari #ganeeva #lodhauara_bujurg #पहाड़ी #ग्रामीण #ग्रामीण_क्षेत्र
    1
    चित्रकूट। विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत गनीवा में गौशाला की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला की उचित व्यवस्था न होने के कारण बड़ी संख्या में अन्ना मवेशी खुले में घूम रहे हैं और किसानों के खेतों तक पहुंचकर खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

🌾 महीनों की मेहनत पर अन्ना मवेशियों का संकट

इस समय किसानों के खेतों में धान की फसल तैयार हो रही है। किसान दिन-रात मेहनत कर अपनी फसल को बचाने में जुटे हैं, लेकिन खुले में घूम रहे मवेशियों के झुंड किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसानों को रात में भी खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।

📸 खेतों में पहुंच रहे मवेशी, तस्वीरों में दिखी स्थिति

स्थानीय स्तर पर सामने आई तस्वीरों में भी मवेशी खेतों में दिखाई दे रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों के सामने अन्ना मवेशियों की समस्या कितनी गंभीर बनी हुई है।
गनीवा गौशाला की बदहाली से किसान परेशान, खेतों में खुलेआम घूम रहे अन्ना मवेशी—धान की फसल पर मंडरा रहा संकट
चित्रकूट। विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत गनीवा में गौशाला की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला की उचित व्यवस्था न होने के कारण बड़ी संख्या में अन्ना मवेशी खुले में घूम रहे हैं और किसानों के खेतों तक पहुंचकर खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
🌾 महीनों की मेहनत पर अन्ना मवेशियों का संकट
इस समय किसानों के खेतों में धान की फसल तैयार हो रही है। किसान दिन-रात मेहनत कर अपनी फसल को बचाने में जुटे हैं, लेकिन खुले में घूम रहे मवेशियों के झुंड किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसानों को रात में भी खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
📸 खेतों में पहुंच रहे मवेशी, तस्वीरों में दिखी स्थिति
स्थानीय स्तर पर सामने आई तस्वीरों में भी मवेशी खेतों में दिखाई दे रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों के सामने अन्ना मवेशियों की समस्या कितनी गंभीर बनी हुई है।
❓ गौशाला होने के बावजूद अन्ना मवेशी सड़कों और खेतों में क्यों?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ग्राम पंचायत में गौशाला की व्यवस्था है, तो बड़ी संख्या में मवेशी खुले में क्यों घूम रहे हैं? क्या गौशाला में पर्याप्त जगह, चारा, पानी और सुरक्षा की व्यवस्था उपलब्ध है? क्या गौशाला की नियमित निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी ठीक से निभाई जा रही है?
⚠️ किसानों के सामने दोहरी परेशानी
एक ओर किसान प्राकृतिक परिस्थितियों और बढ़ती लागत के बीच खेती कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अन्ना मवेशियों से फसल बचाना उनके लिए अतिरिक्त चुनौती बन गया है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो तैयार हो रही धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
📢 प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों और किसानों ने संबंधित अधिकारियों से गनीवा गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कराने, वहां की वास्तविक व्यवस्थाओं की जांच करने तथा खुले में घूम रहे अन्ना मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
साथ ही ग्रामीणों का सवाल है कि गनीवा की गौशाला की वर्तमान स्थिति क्या है और यदि गौशाला की व्यवस्था में कोई बदलाव या उसे हटाने की कार्रवाई हुई है तो उसका कारण क्या है? प्रशासन को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
👉 अब देखने वाली बात होगी कि किसानों की इस गंभीर समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब तक संज्ञान लेते हैं और गनीवा के किसानों को अन्ना मवेशियों से राहत दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।
@highlight Shankar Yadav DM Chitrakoot
चित्रकूट धाम
SDM Rajapur Chitrakoot
CDO Chitrakoot BDO pahari
#ganeeva #lodhauara_bujurg #पहाड़ी #ग्रामीण #ग्रामीण_क्षेत्र
    user_Journalist Lavkush Yadav
    Journalist Lavkush Yadav
    Newspaper advertising department राजापुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • एक्शन में सतना प्रशासन: वार्ड 16 में संयुक्त टीम की दबिश, अवैध शराब बरामद सतना। अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की है। कृपालपुर वार्ड नंबर 16 में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सटीक सूचना पर एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी और कोलगवा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी। अधिकारियों की उपस्थिति में संदिग्ध स्थल पर सघन चेकिंग चलाकर अवैध शराब जब्त की गई।
    1
    एक्शन में सतना प्रशासन: वार्ड 16 में संयुक्त टीम की दबिश, अवैध शराब बरामद
सतना। अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की है। कृपालपुर वार्ड नंबर 16 में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सटीक सूचना पर एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी और कोलगवा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी। अधिकारियों की उपस्थिति में संदिग्ध स्थल पर सघन चेकिंग चलाकर अवैध शराब जब्त की गई।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *वंदे मातरम्’ के स्वरों से गूंजा देवेंद्रनगर सलेहा विद्यार्थियों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख* *वंदे मातरम्’ के स्वरों से गूंजा देवेंद्रनगर सलेहा के विद्यार्थियों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख* *सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘नमामि भारतम् वंदे मातरम्’ कार्यक्रम, एक स्वर में हुआ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन* Panna देवेंद्रनगर। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर के सभागार में शुक्रवार को विद्या भारती के तत्वावधान में ‘नमामि भारतम् वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं राष्ट्रभावना के साथ किया गया। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्य-दीदियों एवं उपस्थित जनों ने एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार सुमित तिवारी रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. अभिषेक जैन ने की। कार्यक्रम का निर्देशन शिवेंद्र कुमार नामदेव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभावना और देशभक्ति के वातावरण में हुई। ‘एक समय, एक लय, एक स्वर—वंदे मातरम्’ के भाव के साथ जैसे ही राष्ट्रगीत के स्वर विद्यालय परिसर में गूंजे, पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक गायन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभावना में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तहसीलदार सहित सीवीएमओ, संस्था अध्यक्ष रामखिलावन बागरी, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार अग्रवाल, परिषद प्रतिनिधि अरुण सिंह, प्राचार्य, प्रधानाचार्य, आचार्य-दीदियां, अभिभावक, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य कमलेश कुमार मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
    4
    *वंदे मातरम्’ के स्वरों से गूंजा देवेंद्रनगर सलेहा विद्यार्थियों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख*

*वंदे मातरम्’ के स्वरों से गूंजा देवेंद्रनगर सलेहा के विद्यार्थियों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख*
*सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘नमामि भारतम् वंदे मातरम्’ कार्यक्रम, एक स्वर में हुआ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन*
Panna देवेंद्रनगर। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर के सभागार में शुक्रवार को विद्या भारती के तत्वावधान में ‘नमामि भारतम् वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं राष्ट्रभावना के साथ किया गया। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्य-दीदियों एवं उपस्थित जनों ने एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार सुमित तिवारी रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. अभिषेक जैन ने की। कार्यक्रम का निर्देशन शिवेंद्र कुमार नामदेव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभावना और देशभक्ति के वातावरण में हुई। ‘एक समय, एक लय, एक स्वर—वंदे मातरम्’ के भाव के साथ जैसे ही राष्ट्रगीत के स्वर विद्यालय परिसर में गूंजे, पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक गायन में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभावना में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तहसीलदार सहित सीवीएमओ, संस्था अध्यक्ष रामखिलावन बागरी, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार अग्रवाल, परिषद प्रतिनिधि अरुण सिंह, प्राचार्य, प्रधानाचार्य, आचार्य-दीदियां, अभिभावक, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य कमलेश कुमार मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
    user_Ajay Dwivedi
    Ajay Dwivedi
    Local News Reporter पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 min ago
  • सतनाAkकृपालपुर पूरेनिहा बस्ती में शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पुलिस मौके पर सतना के कृपालपुर पूरेनिहा बस्ती में कई वर्षों से अवैध शराब बिक्री के आरोप को लेकर महिलाओं ने शिवकुमार उर्फ बेटू चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। सतनाAkकृपालपुर पूरेनिहा बस्ती में शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पुलिस मौके पर सतना के कृपालपुर पूरेनिहा बस्ती में कई वर्षों से अवैध शराब बिक्री के आरोप को लेकर महिलाओं ने शिवकुमार उर्फ बेटू चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।
    1
    सतनाAkकृपालपुर पूरेनिहा बस्ती में शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पुलिस मौके पर
सतना के कृपालपुर पूरेनिहा बस्ती में कई वर्षों से अवैध शराब बिक्री के आरोप को लेकर महिलाओं ने शिवकुमार उर्फ बेटू चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।
सतनाAkकृपालपुर पूरेनिहा बस्ती में शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पुलिस मौके पर
सतना के कृपालपुर पूरेनिहा बस्ती में कई वर्षों से अवैध शराब बिक्री के आरोप को लेकर महिलाओं ने शिवकुमार उर्फ बेटू चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.