फैजुल्लागंज में सड़क की जमीन पर कब्जे का प्रयास, स्थानीय लोगों का विरोध लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज सेकंड क्षेत्र में दुदौली गांव के पास सड़क की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन सरदार भगत सिंह से जुड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर खान उर्फ फुद्दी द्वारा मुख्य मार्ग की जमीन पर दुकान बना ली गई है और सामने खाली पड़ी जमीन पर बाउंड्री वॉल करने का प्रयास किया जा रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जैसे ही बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू हुआ, क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध किया। लोगों का कहना है, कि यह जमीन सार्वजनिक उपयोग की है, और इस पर कब्जा होने से आवागमन में दिक्कतें बढ़ेंगी। विरोध के बाद फिलहाल बाउंड्री का काम रुकवा दिया गया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है, कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जे को हटाया जाए, ताकि भविष्य में सड़क और सार्वजनिक जमीन सुरक्षित रह सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्यवाही करता है और क्या, सार्वजनिक भूमि को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।

- पंचकूला–रुड़की नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे महीनों से बंद, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल। एनएचआई और हाईवे मेंटेनेंस कंपनी की लापरवाही सामने, बार-बार शिकायतों के बावजूद कैमरे ठीक नहीं किए गए। खतरे में लोग कैमरे बंद होने से दुर्घटनाओं व आपराधिक घटनाओं पर नजर रखना मुश्किल, आम जनता की सुरक्षा खतरे में।1
- जलेसर के थाना कोतवाली क्षेत्र में किसान जुगेन्द्र पाल सिंह के खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग दो से तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फरीदपुर (जैनपुरा) निवासी किसान जुगेन्द्र पाल सिंह के खेत से धुएं का गुब्बार उठता देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेत, मिट्टी और हरे पेड़ों की टहनियों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। लगातार प्रयासों और मानव श्रृंखला बनाकर आग को फैलने से रोका गया। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान जुगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के समय वे खेत पर मौजूद नहीं थे।4
- जनपद एटा की की जलेसर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव लालपुर में श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित 104वें विशाल दंगल मेला का आयोजन किया गया। दंगल में हरियाणा राजस्थान और अन्य कई राज्यों से आए हुए नामी ग्रामी पहलवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। लालपुर में आज यह दंगल मेला 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य श्री योगेश पुरी जी महाराज महंत श्री मनकामेश्वर मठ मंदिर आगरा एवं उद्घाटन कर्ता पूज्य गुरुवर विश्व बंधु शशिभानु दास जी राज योगी महाराज एवं दीप प्रज्वलन कर्ता परम पूज्य श्री हरिहर पुरी जी महाराज मठ प्रशासक श्री मनकामेश्वर मठ मंदिर आगरा द्वारा फीता काट कर ऐतिहासिक परंपरागत विशाल दंगल का शुभारंभ किया गया। इस विशाल दंगल के आयोजक ठाकुर भीषम पाल सिंह लालपुर एवं सह आयोजक सूर्य प्रताप सिंह सूरज भैया सचिव श्रवण गंगा सेवा समिति द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशाल दंगल मेला को आयोजित किया गया है। टूंडला एटा मार्ग स्थित लालपुर फार्म हाउस पर इस विशाल दंगल मेला का आयोजन हुआ जिसमें हजारों क्षेत्रीय लोगों ने दंगल में पहुंचकर पहलवानों की रोमांच कारी कुश्तियों का आनंद लिया। यह एक पारंपरिक और भारतीय संस्कृति को बढ़ाने वाला दंगल का कार्यक्रम है। इससे युवाओं को एक नई दिशा मिल रही है जो अनेकों अखाड़ो से आकर बड़े स्तर पर कुश्ती लड़ते हुए जिला, राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन करते हैं। पिछले वर्ष भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ठाकुर बृजभूषण शरण सिंह भी लालपुर दंगल मेला में आए थे उन्होंने विजेता पहलवानों को अपने हाथों से पुरस्कार वितरण किया और दंगल में आए हुए सभी पहलवानों का मार्गदर्शन किया था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देंनज़र सकरौली पुलिस मौजूद रही। मौके पर मंच संचालक राजा ठाकुर, सचिन प्रताप सिंह, विवेक प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता दुलारे सिंह भदोरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष राजेश सरानी, जिला उपाध्यक्ष,दिनेश लोधी, चेयरमेन जलेसर संजीव कुमार आईडिया, मोनू ठाकुर उडेरी के अलावा अन्य कई लोग मौजूद रहे।2
- महेश्वर और लक्ष्मी जी मे दाबा हो गया कि कौन सर्बि पिय है . . . . .. .1
- नगला गोस में कराया गया देवी जागरण4
- 👇 उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सदर का वक्तव्य।।।1
- हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जसराना में पूर्वजों के चबूतरे पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सासनी भेजा। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।1
- फैजुल्लागंज में सड़क की जमीन पर कब्जे का प्रयास, स्थानीय लोगों का विरोध लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज सेकंड क्षेत्र में दुदौली गांव के पास सड़क की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन सरदार भगत सिंह से जुड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर खान उर्फ फुद्दी द्वारा मुख्य मार्ग की जमीन पर दुकान बना ली गई है और सामने खाली पड़ी जमीन पर बाउंड्री वॉल करने का प्रयास किया जा रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जैसे ही बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू हुआ, क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध किया। लोगों का कहना है, कि यह जमीन सार्वजनिक उपयोग की है, और इस पर कब्जा होने से आवागमन में दिक्कतें बढ़ेंगी। विरोध के बाद फिलहाल बाउंड्री का काम रुकवा दिया गया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है, कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जे को हटाया जाए, ताकि भविष्य में सड़क और सार्वजनिक जमीन सुरक्षित रह सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्यवाही करता है और क्या, सार्वजनिक भूमि को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।1