Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौगांव नवागत टी आई संजय राय ने किया नौगांव थाने का पदभार ग्रहण नौगांव नवागत टी आई संजय राय ने किया नौगांव थाने का पदभार ग्रहण पुलिस और जनता के बीच समन्वय एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करना प्राथमिकता - टीआई संजय राय ।
The best news
नौगांव नवागत टी आई संजय राय ने किया नौगांव थाने का पदभार ग्रहण नौगांव नवागत टी आई संजय राय ने किया नौगांव थाने का पदभार ग्रहण पुलिस और जनता के बीच समन्वय एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करना प्राथमिकता - टीआई संजय राय ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नौगांव नवागत टी आई संजय राय ने किया नौगांव थाने का पदभार ग्रहण पुलिस और जनता के बीच समन्वय एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करना प्राथमिकता - टीआई संजय राय ।1
- शहर के कोतवाली थाने के ठीक बगल में दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर ठगी का शिकार बना लिया। आरोपियों ने चालाकी से महिला को अपनी बातों में फंसाया और उनके सोने के गहने गायब कर दिए। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे घटना की पुष्टि भी हो रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना 5 अप्रैल की है। हैरानी की बात यह है कि इसी दिन शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी एक अन्य बुजुर्ग महिला के साथ ठीक इसी तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों मामलों में आरोपियों ने एक ही तरीका अपनाया, जिससे यह आशंका मजबूत हो जाती है कि यह किसी सुनियोजित गिरोह का काम हो सकता है, जो शहर में सक्रिय है। वीडियो फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से पूरे शहर में घूम रहे थे और मौका पाकर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बना रहे थे। सबसे गंभीर बात यह है कि कोतवाली थाने के बिल्कुल पास इस तरह की घटना होना पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहर के लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है, वहीं यह मामला प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है कि आखिर कब तक अपराधी इस तरह खुलेआम वारदात को अंजाम देते रहेंगे।1
- छतरपुर में TET को लेकर शिक्षकों द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में शिक्षक सड़कों पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान शिक्षकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए TET से जुड़े आदेश को निरस्त करने की मांग की। वहीं इस पूरे मामले को लेकर AJJAKS (अनुसूचित जाति आदिवासी अधिकारी एवं कर्मचारी संघ) के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर अहिरवार से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि वर्षों से कार्यरत शिक्षकों पर दोबारा TET लागू करना पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस पर फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में इस पर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।1
- Post by Rahul1
- ब्रेकिंग न्यूज़ छतरपुर। ब्रिजपुरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर जानकारी के अनुसार कोई जन हानि नहीं हुई गाड़ी में सवार चाय पीने डब्बा पर पहुंचे और गाड़ी में अचानक आग लगी।1
- लाइव अपडेट: समय: दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) स्थान: पार्लियामेंट ऑफ ऑस्ट्रेलिया इस ऐतिहासिक क्षण को आप डिजिटल मीडिया, यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव दिखा सकेंगे। बागेश्वर धाम द्वारा नो कॉपीराइट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे सभी चैनलों पर बिना किसी समस्या के अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण कर सकेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को आप सभी लाइव भी दिखा सकते हैं, जिससे सनातन संस्कृति के इस गौरवपूर्ण पल को और भी ज्यादा से ज्यादा सदस्यों तक पहुंच सकेगा। आज केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विश्व मंच पर सनातन संस्कृति की गूंज का ऐतिहासिक दिन है। आप सभी के लिय लाइव कार्यक्रम की लिंक ग्रुप में डाली जाएगी, जिसको आप सभी अपने न्यूज़ चैनल को भी भेज सकते हैं और स्वयं के चैनल, पर ही चला सकते हैं। लिंक से चलाने में कोई समस्या नहीं आएगा। कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक कार्यक्रम शुरू होने के कुछ घंटे पूर्व ग्रुप में सेंड कर दी जाएगी।। 🙏🙏1
- 512 अर्ध्य समर्पित कर सिद्धो की आराधना कर किया पूजन भगवान, जीव जन्म से ही मतिज्ञान, श्रुतज्ञान व अवधिज्ञान के धारी होते हैं : बह्माचारी पलेरा (टीकमगढ़). सिद्ध चक्र मण्डल विधान में बुधवार को भक्तिमय वातावरण में 512 अर्ध्य समर्पित कर सिद्धों की आराधना और पूजा सम्पन्न हुई. कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः नित्य नियम भगवान जिनेन्द्र देव के अभिषेक, पूजन और शांति धारा के साथ हुई. उसके बाद बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया कटंगी के मुखारविन्द से विधान प्रारंभ हुआ. विधान के पुण्यार्जक किरन- राजेन्द्र कुमार जैन एवं शिवानी-अनेकान्त जैन के द्वारा मुख्य अर्ध्य चढाये गए. विधान में बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया नें सभी भव्य जीवों को सिद्ध चक्र विधान का महत्व समझाया. उन्होंने बताया कि भगवान, जीव जन्म से ही मतिज्ञान, श्रुतज्ञान व अवधिज्ञान के धारी होते हैं. तप करने पर मन: पर्ययज्ञान और पश्चात् केवलज्ञान अर्थात् निर्वाण प्राप्त करते हैं. अपने भवों (जन्मों) को सुधारने के लिए भगवान की भक्ति एवं पूजा करना आवश्यक है. लोगों को हिंसा, झूठ, चोरी, कुशील और परिग्रह इन पांच पापों का त्याग करना चाहिए. निरीह मूक पशुओं की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है, यदि हम गायों की सेवा और रक्षा करेंगे तो निश्चय ही नरक गति में नहीं जायेंगे. जो लोग मंदिरों और दानपेटीयों की चोरी करते हैं, यदि वे चोरी की गयी सामग्री को वापस नहीं रखेंगे तो जन्मों तक नरको के दुख भोगेंगे. इस आयोजन में नगर के अतिरिक्त जतारा,टीकमगढ़, सिमरा खुर्द, देवराहा, भेलसी, छतरपुर आदि स्थलों से बड़ी संख्या में जैन श्रृद्धालु एवं सर्वधर्म के भक्त गण उपस्थित रहे. कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजीव जैन, अनिल मिश्रा नें बताया कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के प्रातः नित्य कार्यक्रम में अभिषेक, शांति धारा, पूजन विधान एवं मंगलमय श्रमण दिव्य देशना एवं संध्याकाल में गाजे बाजे के साथ महा आरती होती है. इसके पश्चात शास्त्र प्रवचन और नित्य नवीन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं.2
- छतरपुर में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने TET को लेकर विरोध दर्ज कराया है। शिक्षकों ने प्रशासन को आवेदन (ज्ञापन) सौंपते हुए मांग की है कि माध्यमिक शिक्षक (विषय शिक्षक) के लिए TET अनिवार्यता संबंधी आदेश को निरस्त किया जाए। आवेदन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों के लिए यह नया नियम अनुचित है और इससे उनके सेवा अधिकारों पर प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षकों ने मांग की है कि उनकी नियुक्ति की वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति दिनांक से ही मान्य की जाए। इस मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षक एकजुट हुए और प्रशासन के सामने अपनी बात रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। 👉 अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मांग पर कोई ठोस निर्णय लेगा? 👉 क्या TET अनिवार्यता के इस आदेश में बदलाव होगा? 👇 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1