Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहपुर में मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नकल माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे और उन्हें कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवार को देश की संसद में यह बिल आने वाला है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संसद में यह बिल पेश होने के बाद मानकर चलिए कि माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे और इस कार्रवाई को रोकने वाला कोई नहीं है।
Ashutosh kumar
फतेहपुर में मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नकल माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे और उन्हें कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवार को देश की संसद में यह बिल आने वाला है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संसद में यह बिल पेश होने के बाद मानकर चलिए कि माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे और इस कार्रवाई को रोकने वाला कोई नहीं है।
More news from Manpur and nearby areas
- गया की बेटी अपर्णा प्रभा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से गया जिले का नाम रोशन हुआ है और उन्होंने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर सपना पूरा किया जा सकता है। यह सफलता सिर्फ गया जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। अपर्णा प्रभा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।1
- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 जुलाई को विशाल हस्ताक्षर सह सहमति यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान समाहरणालय पहुँचकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।1
- बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर बी०आई०टी० मेसरा, पटना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने 11,464 करोड़ रुपये की लागत वाली 2,476 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार बिहार की जनता की है और वे जनता के सेवक हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रत्येक जिले में 1-1 उद्योग लगाने और 20 नवंबर तक राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत वैशाली के राजापाकर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पार्क और गया के आई०एम०सी० परिसर में करीब 3000 एकड़ में डेडिकेटेड स्टील प्लांट हब बनाया जाएगा। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अगले 5 वर्षों में 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने, अभियान चलाकर 1 करोड़ लोगों को राशन कार्ड से जोड़ने और गंडक व कोसी नदी के किनारे कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया गया है। पटना के 26 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव की तर्ज पर अगले 3 वर्षों में राज्य में करीब 200 किलोमीटर का मरीन ड्राइव बनाया जाएगा, जिस पर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। राज्य में 12 नए टाउनशिप विकसित करने पर काम चल रहा है, जबकि हाल ही में 211 डिग्री कॉलेज शुरू किए गए हैं और 551 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया गया है। शिक्षा क्षेत्र में विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए 220 एकड़ जमीन दी गई है, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर ए०आई० एवं कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय तथा शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर आर्किटेक्चर एवं इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में 15 अगस्त के बाद जिला व अनुमंडल अस्पतालों से बिना गंभीर बीमारी के अनावश्यक रेफर करने की व्यवस्था समाप्त होगी। जनसमस्याओं के समाधान के लिए राज्य के सभी 534 प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों में आए 7 लाख आवेदनों में से करीब 90 प्रतिशत का निष्पादन कर दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग और माइक्रोसॉफ्ट के बीच तथा डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग और एच०पी०सी०एल० व आई०ओ०सी०एल० के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान हुआ। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों एवं फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित पत्रिका, कॉफी टेबल बुक व वीडियो फिल्म का लोकार्पण किया। गया जिले के प्रेक्षागृह हरिदास सेमनरी परिसर में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जहां मगध प्रमंडल के आयुक्त और बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी ने 500 भूमिहीन लोगों को भूमि पर्चा सौंपा।1
- गया जी के टावर चौक के पास NEET छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन किया है। प्रदर्शन के दौरान छात्र धर्मेंद्र प्रधान से तुरंत इस्तीफा देने की अपनी मांग पर डटे रहे और टावर चौक के समीप अपना विरोध जताया।1
- गया के अनीश पंकज मेमोरियल लॉ कॉलेज में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ₹5,000-₹5,000 की छात्रवृत्ति का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रवृत्ति की राशि का वितरण महाविद्यालय की सचिव डॉ. प्रियंका, गवर्निंग बॉडी की सदस्य कला देवी, मीना मिश्रा और प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह के करकमलों द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सचिव डॉ. प्रियंका ने कहा कि मेधावी छात्रों को सम्मानित करना केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान नहीं है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने प्राचार्य के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान केवल विधि शिक्षा तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को सामाजिक दायित्व, नैतिक मूल्यों और संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। वहीं प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने छात्रों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक परिश्रम करने तथा उच्च उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। गवर्निंग बॉडी की सदस्य कला देवी ने भी छात्रों को ईमानदारी और अनुशासन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। समारोह के अंत में मीना मिश्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अदिति वर्मा, पंकज कुमार, सुमित कुमार, काजल कुमारी, उमाशंकर, नीतीश कुमार, सलोनी कुमारी, उज्जवल शर्मा, नैंसी कुमारी और आफिया तबसुन शामिल हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधान लिपिक विकास कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी भी मौजूद रहे।3
- बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी, और बंधुआ मजदूरी जागरूकता उन्मूलन सप्ताह का समापन सब डिविजुअल मजिस्ट्रेट सर केशव आनंद बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मोना, महिला सुपरबाइजर, मेधा कुमारी, नीलम कुमारी, आँगनवाड़ी सेविका सुनीता कुमारी, कुमारी बिभा, गीता कुमारी, सुषमा कुमारी, कुमारी प्रेमलता, अंजू कुमारी, सुनीता कुमारी, रेखा कुमारी, किरण कुमारी, सुनैना देवी, अनीता कुमारी, गीता कुमारी, बिंदेशवारी कुमारी, कुमारी रूबी तुलसी, मिना कुमारी, कौशल्या कुमारी, मंजू कुमारी, अनीता कुमारी, सुशीला कुमारी सेंटर डाइरेक्ट कवच परियोजना ब्लॉक कोडिनेटर गौतम कुमार उत्यक्रमिक उच्च बालिका बिद्यालय प्रधानाचार्य परमाणु कुमार, शिक्षक डॉ. कुमारी रामोना, जयप्रकाश पासवान्, संतोष कुमार मिश्र, इंदु कुमारी, मुकेश कु. यादव, राहुल वर्मा, रितेश कुमार, प्रियंका गाँधी के साथ अन्य शिक्षक मौजूद थे, आज 18 जुलाई से 25 जुलाई तक चलने बाली बाल श्रम, मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी, और बाल विवाह जागरूकता उन्यनमूलन सप्ताह के समापन पर यह प्रोग्राम किया गया!4
- गया के वज़ीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सहिया गांव के पश्चिम बघार में स्थित विद्युत ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों के लिए जानलेवा खतरा बन चुका है। बिजली विभाग की लगातार अनदेखी के कारण ग्रामीण सिंचाई और घरेलू बिजली की आवश्यकता पूरी करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर खुद ही ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज जोड़ने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि दिन-रात मिलाकर लगभग 8 से 10 बार ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ जाता है, लेकिन सूचना देने के बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर समय पर नहीं पहुंचता। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो महीने पूर्व बिजली विभाग के SDO को लिखित आवेदन देकर इस ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। यह ट्रांसफॉर्मर जलभराव वाले करहा के किनारे स्थित है, जहां बरसात में पानी भर जाता है और आसपास पेड़-पौधे व झाड़ियां उग आई हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इस ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से पूर्व में कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं और जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि फ्यूज जोड़ते समय करंट लगने से किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी। दो महीने बीत जाने के बाद भी यदि विभाग ने ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित व ऊंचे स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया और स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो सहिया गांव के लोग सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।1
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करते ही मृत्युंजय तिवारी ने पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद ने बिहार के विकास को बाधित किया और हमेशा जनता के हितों की अनदेखी की। भाजपा का दामन थामने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उन्होंने बिहार के विकास, सुशासन और जनसेवा के उद्देश्य से पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व में राज्य और देश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं, जबकि राजद केवल राजनीतिक स्वार्थ की राजनीति करता रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार की जनता विकास और सुशासन के मुद्दे पर अपना फैसला सुनाएगी।1