Shuru
Apke Nagar Ki App…
*CM योगी - स्कूल जाएगी.. पढ़ेगी!..कौन क्लास में एडमिशन चाहिए...* *बच्ची - लॉरेंटो में* *Lucknow ... सेशन शुरू होते ही CM योगी के पास छोटे बच्चे RTI के तहत बड़े स्कूलों में एडमिशन की अरदास लेकर पहुंचने लगे है. योगी जी बच्चों की फरियाद जरूर सुनते है.*
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
*CM योगी - स्कूल जाएगी.. पढ़ेगी!..कौन क्लास में एडमिशन चाहिए...* *बच्ची - लॉरेंटो में* *Lucknow ... सेशन शुरू होते ही CM योगी के पास छोटे बच्चे RTI के तहत बड़े स्कूलों में एडमिशन की अरदास लेकर पहुंचने लगे है. योगी जी बच्चों की फरियाद जरूर सुनते है.*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *सुलतानपुर* *श्री गणेशाय नमः* *तहसील बल्दीराय थाना हलियापुर क्षेत्र के अंतर्गत श्री राम जानकी हनुमान मंदिर प्रांगण परिसर सराय बग्घा पर पाँच दिन से चल रही श्रीमद्भागवत कथा आयोजन का आज छठा दिवस कथा प्रवाह में श्री राम जानकी मंदिर पीठाधीश्वर आचार्य पंडित कुलदीप त्रिपाठी जी महाराज के मुखारविंद से कथा प्रसंग में भगवान श्री कृष्ण रूक्मिणी विवाह प्रसंग का बहुत ही सरल एवं सुंदर भाव से श्रोताओं को श्रवण पान कराया! कथा में ग्राम सभा के सभी गणमान्य लोग उपस्थित होकर कथा की सम्पन्नता के लिए संकल्प लेकर कथा का विराम हुआ!कथा कथा अति पावन एवं कल्याणकारी है!*1
- सुल्तानपुर।जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने असम, मुंबई और पश्चिम बंगाल से जुड़े सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक ही मोडस ऑपरेंडी अपनाकर अलग-अलग राज्यों में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने किया।प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह (साइबर टीम) ने बताया कि विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि इसी तरीके से अमेठी निवासी अभिषेक सिंह से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम, अमेठी में मुकदमा दर्ज है। वहीं, लखनऊ निवासी अवनीश सिंह से लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी किए जाने का भी मामला सामने आया,जिसका मुकदमा लखनऊ कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में पंजीकृत है। जांच में यह भी पाया गया कि पीड़ित भास्कर पाण्डेय के खाते से 4.92 लाख रुपये एक निजी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।केवाईसी जांच में यह खाता असम के हाजो थाना क्षेत्र से जुड़े दो व्यक्तियों के नाम पर पाया गया।पुलिस टीम ने 28 जनवरी को असम जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि पैसों के लालच में उन्होंने अपने बैंक खाते ठगी गिरोह को उपलब्ध कराए थे।आगे की जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह क्लोनिंग एप के जरिए फर्जी निवेश कंपनी बनाकर लोगों को मुनाफे का लालच देता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मुंबई से तीन अन्य अभियुक्तों को पूछताछ के लिए सुल्तानपुर लाया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह के सरगनाओं को बैंक खाते, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम उपलब्ध कराते थे, बदले में उन्हें कमीशन दिया जाता था।एसपी ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है।कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल फोन,चेकबुक और एटीएम कार्ड के साथ-साथ 333 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले ऑनलाइन खाते फ्रीज किए गए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े खाते भी सामने आए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है। साइबर क्राइम और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई को पुलिस विभाग ने बड़ी सफलता बताया है।4
- (Kuldeep Kumar) सुल्तानपुर की लंभुआ तहसील के ग्राम मदनपुर पनियार में एक ही परिवार के करीब 172 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सभी लोग उसी गांव में रहते हैं और वहीं उनकी दुकानें भी हैं, फिर भी नाम काट दिए गए। पीड़ित अफजल खान ने इसे साजिश बताते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब ने इसे अपने आधिकारिक फेसबुक पर साझा कर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। वहीं पीड़ितों ने से हस्तक्षेप की मांग की है। #SultanpurNews #VoterListIssue #DemocracyAtRisk #UPPolitics #ElectionNews #VoterRights #BreakingNews #IndiaNews1
- गंदगी में नहाया है तीर्थराज धोपाप धाम देखें दीपक प्रेमी की ग्राउंड रिपोर्ट1
- रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा अंबेडकर नगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना आलापुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को दबोच लिया। यह कार्रवाई जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी आलापुर एवं थाना प्रभारी आलापुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, थाना आलापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-22/2026, धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं ¾ पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त नीरज पुत्र रमेश कुमार, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर देवी दयाल, थाना आलापुर (उम्र लगभग 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने 03 फरवरी 2026 को सुबह 07:50 बजे ग्राम जुनैदपुर स्थित विश्राम यादव के ट्यूबेल के पास से अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किए जाने हेतु भेजा गया। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक राम खेलाड़ी, उपनिरीक्षक राहुल, महिला कांस्टेबल प्रीती, महिला कांस्टेबल अंजु, कांस्टेबल मनीष कुमार यादव एवं कांस्टेबल राम बहादुर सरोज शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- जौनपुर जिले में एक युवक का गाड़ी पर स्टंट करते हुए राइफल लहराकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक संदीप कुमार बताया जा रहा है, जो थाना सरपतहा क्षेत्र के गैरवाह गांव का निवासी है। मामले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बरुई गांव निवासी भारतीय सेना के सुबेदार भूपेंद्र कुमार सिंह जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद का परिवार भी देशसेवा की मिसाल है—पिता पूर्व सैनिक थे और दोनों भाई सेना में सेवारत हैं। क्षेत्र को अपने वीर सपूत पर गर्व है। #SultanpurNews #IndianArmy #Martyr #Shaheed #NationFirst #SaluteToBrave #UPNews #BreakingNews #ArmyLife1