अंबेडकर जयंती पर सुरक्षा को लेकर पुलिस का सघन पैदल मार्च, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश अंबेडकर जयंती पर सुरक्षा को लेकर पुलिस का सघन पैदल मार्च, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश ठाकुरद्वारा। आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाली झांकियों एवं कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुँवर आकाश सिंह ने क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह के साथ मय फोर्स थाना क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि झांकियों के मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। क्षेत्राधिकारी ने भी पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। इस दौरान कोतवाली प्रभारी मनोज परमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रजेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, उपनिरीक्षक रजत चौधरी ओमपाल सिंह, सहित भारी पुलिसबल मौजूद रहे।

- अमरोहा जनपद के जोया–संभल मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी।जानकारी के अनुसार जोया–संभल मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। राहगीरों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ भी लगी रही।2
- रामपुर के वार्ड नंबर 36 में सीवर की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। करनाल साहब की कोठी मोहल्ले में चेंबर का ढक्कन टूटने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड मेंबर मोहम्मद जफर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। वहीं नगर पालिका चेयरपर्सन और समाजसेवी मामून शाह खान से लोगों को अब बड़ी उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।1
- Post by Junaid Junaid1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में आजादपुर मंडी के गन्ना शेड नंबर-4 के पास मात्र 5 रुपये के गुटखे की कीमत को लेकर हुए छोटे से विवाद ने एक युवक की जान ले ली। इस घटना में 35 वर्षीय ड्राइवर नाजिम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 3 अप्रैल 2026 की तड़के आजादपुर मंडी में नाजिम (उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी, पेशे से ट्रक/सब्जी ड्राइवर) चाय की दुकान पर कुछ खाने गए थे। इसी दौरान 19 वर्षीय चाय विक्रेता राहुल (दिल्ली के लिबासपुर का रहने वाला) से गुटखे की कीमत को लेकर उनके बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ते ही राहुल ने गुस्से में चाकू निकालकर नाजिम पर हमला कर दिया, जिससे नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। नाजिम को तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ### पुलिस की कार्रवाई महेंद्र पार्क थाना पुलिस को PCR कॉल मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू (सब्जी काटने वाला चाकू) भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। राहुल ने अपराध कबूल भी कर लिया है। कुछ रिपोर्ट्स में मृतक के साथियों ने लूट की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस की प्राथमिक जांच में मुख्य वजह गुटखे की कीमत वाला विवाद ही बताया जा रहा है।1
- अन्धविश्वास ने ली 13 साल के मासूम की जान अस्पताल नहीं बाबा के पास ले गए1
- अमरोहा में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर एक युवा कलाकार ने अपनी कला के जरिए उन्हें खास अंदाज में नमन किया। नगर निवासी चित्रकार ज़ुहैब खान ने दीवार पर कोयले से बाबा साहेब का चित्र बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जीवंत करने का प्रयास किया। कोयले की साधारण लकीरों से तैयार यह चित्र राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। चित्र में बाबा साहेब के व्यक्तित्व और गंभीरता को बखूबी उकेरा गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती रही। स्थानीय लोगों ने ज़ुहैब खान की इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए इसे अंबेडकर जयंती पर एक प्रेरणादायक संदेश बताया। चित्रकार ज़ुहैब खान का कहना है कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं और उनकी जयंती पर इस तरह की कला के माध्यम से उन्हें याद करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि कोयले से चित्र बनाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन इसी माध्यम से उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करने की कोशिश की है।2
- कनिका शर्मा के बाद रिद्धिमा शर्मा को वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने खरी खोटी सुनाई, वड़ा पाव गर्ल चन्द्रिका दीक्षित ने रिद्धिमा शर्मा को चेलेंज देते हुए कहा , " अगर ब्राह्मण की औलाद है तो आजा फेस टू फेस बात कर , क्या पीठ पीछे भोंक रही है , सामने आकर बात कर अगर दम है तो और तेरे ऊपर एक वीडियो बना दी जिसमे तुझे मिर्ची लग गयी " ,1
- Post by Junaid Junaid2