Shuru
Apke Nagar Ki App…
कादीपुर में बाबा बालकदास साधुओं पर बाबा के बोलबचन
ई-रेडियो अवध
कादीपुर में बाबा बालकदास साधुओं पर बाबा के बोलबचन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- बदलापुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। नवागत पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।1
- पट्टी क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी अमर बहादुर वर्मा पुत्र स्वर्गीय रमेश वर्मा ने शनिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित की किया कि पीड़ित ई रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता है शनिवार को करीब 12:00 बजे सवारी बैठक रायपुर की तरफ जा रहा था जैसे ही चमन चौक पर पहुंचा इतने में पीछे से इसके ई रिक्शा में बाइक सवार बाइक भीडा दिए और बाइक सवार गिर पड़े पीड़ित ने ई रिक्शा खड़ी करके उन लोगों को उठाने लगा उठने के बाद दो लोगों ने जमकर ई रिक्शा चालक की पिटाई कर दी इसकी आंख में गंभीर चोटें आई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी ।1
- रामपुर शीतला प्रसाद की रिपोर्ट । रामपुर पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी मुनी राज की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दो दिवसीय कार्यक्रम की दी जानकारी रामपुर आज रामपुर स्थित पुलिस लाइन सभागार में मुरादाबाद क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक मुनी राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनपद में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शहर कोतवाली, पुलिस लाइन, कैमरी सहित जनपद के विभिन्न थानों के कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस व्यवस्था को संतोषजनक बताया। एडीजी ने कहा कि रामपुर पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर रामपुर पुलिस सजग और सक्रिय है। प्रेस वार्ता के दौरान डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक विद्यासागर तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के नेतृत्व में पूरी टीम समर्पित भावना से कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम जनपद में दिखाई दे रहा है एडीजी मुनीम राज ने रामपुर की साफ-सफाई व्यवस्था, पुलिस कार्यालयों की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और पुलिस लाइन परिसर की सुंदरता की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और व्यवस्थित परिसर से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है तथा जनता में भी सकारात्मक संदेश जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डीआईजी ने दो दिवसीय निरीक्षण एवं बैठकों के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई1
- गोल्डन प्लाजा होटल और रेस्टोरेंट के उद्घाटन में पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह जौनपुर बदलापुर कें सरोखनपुर में राम जानकी मोड़ के पास स्थित गोल्डन प्लाजा रेस्टोरेंट और होटल के उद्घाटन में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह फीता काटकर उद्घाटन किया मौके पर थाना अध्यक्ष बदलापुर और सिंगरामऊ मौके पर उपस्थित रहें इस होटल में शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ-साथ ठहरने की भी व्यवस्था है1
- थाना कुंडवार क्षेत्र के रवानिया पश्चिम से 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन मोड में आ गई। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज़ ढाई घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज की अहम भूमिका रही। नगर क्षेत्राधिकारी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मामले में आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। 📺 कमल Tv24×7 — सच्ची खबर, सबसे पहले2
- शनिवार को उप जिला अधिकारी पट्टी को कृष्ण मुरारी त्रिपाठी निवासी ग्राम मजीठी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरे गांव में 29 बीघा का तालाब जो चकबंदी पूर्व 1356 फसली से 1359 फसली तक दर्ज था अधिकारियों को मिलाकर गलत ढंग से तालाब की भूमि में गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम दर्ज कर लिया गया जबकि उच्चतम न्यायालय का स्पष्ट आदेश है जो तालाब की शक्ल में है और 1359 फसली तक तालाब दर्ज है वह तालाब खाते में भूमि रहेगी इसके बावजूद भी तालाब के खाते में गलत ढंग से नाम दर्ज कर दिया गया इसकी शिकायत पूर्व में भी पीड़ित द्वारा की गई लेकिन राजस्व अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई इस पर उप जिला अधिकारी पूर्णैन्दु मिश्र ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- *जिला कटनी मध्य प्रदेश* शीतला प्रसाद की रिपोर्ट। *टेंट का सामान चोरी करते थे सगे भाई* *एक फरार दो गिरफतार* *पानउमरिया में भी की थी चोरी* *ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। *घटना का सक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.2.26 को प्रार्थी अनिल पटेल पिता लक्ष्मी पटैल उम्र 32 साल निवासी ग्राम ढीमरखेडा जिला कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.02.26 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरो द्वारा सूरदास आश्रम ग्राम पोडीकला में लगे उसके टैन्ट से मशीनें किमती करीब 350000 रूपये किमती चोरी कर ले गये है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी एंव मशरूका की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 20.02.26 को आरोपी मनीष कुर्मी पिता मुकेश कुर्मी उम्र 25 साल निवासी ग्राम महनेर को महनेर पहाडी में बने खंडहर मकान से गिरफतार कर उससे पूछताछ की गई जिसके कब्जे से एक मोबाईल फोन रियलमी कंपनी का माईक स्टेण्ड एंव एम्पलीफायर अहूजा कंपनी का जप्त किया गया एवम आरोपी परदेशी पिता कमलेश कोल उम्र 22 साल निवासी ग्राम उमरियापान को कुदवारी मोहल्ला उमरियापान से गिरफतार कर पूछताछ की गई जिसके कब्जे से हैडआपटर मशीन बॉस कंपनी, डीडी 3 डिजटल मशीन, दो केबल हरेलाल रंग, एक मिक्सर मशीन स्टूडियो मास्ट, एक अन्य मिक्स मशीन 182, स्टूडियो मास्टर एक मास प्लेट मशीन, एक ऑडियो मेकर मशीन जप्त किया गया है। आरोपीयों के द्वारा थाना पानउमरिया क्षेत्र में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपियों से साउंड सिस्टम कुल कीमती 3,50,000/- जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जबकि एक आरोपी गोलू कुर्मी फरार है। *पुलिस कार्यवाही मे विषेष भूमिका* उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे उनि सुरेश चौधरी, प्र आर दीपक श्रीवास, आर. पंकज सिंह, आर. अजय धुर्वे, आर. देवेन्द्र अहिरवार, आर कमोद कोल, का विशेष योगदान रहा ।1
- जौनपुर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बदलापुर में गोल्डन प्लाजा एंड रेस्टोरेंट का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार तिवारी और थाना प्रभारी शेष कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से बदलापुर का विकास और तेज होगा। कार्यक्रम का समापन संचालक सत्या शुक्ला ने सभी का आभार प्रकट के साथ किया।1