Shuru
Apke Nagar Ki App…
09 अगस्त 2026 रविवार आज की अखबारों की ऊना की सुर्खियां#una # Himachal Pradesh #delhi #punjab #hariyana #uttrakhand #dehradun # Shimla # solan # sirmour #kangra #bilaspur #hamirpur #mandi #chamba #kullu # लाहौल स्पीति #किन्नौर #बीजेपी #कांग्रेस #जयराम ठाकुर # हरोली #दौलतपुर #बंगाणा #देश विदेश #bjp #con #aap #hp #news #BreakingBarriers अक्षय कुमार
247 superfast ks
09 अगस्त 2026 रविवार आज की अखबारों की ऊना की सुर्खियां#una # Himachal Pradesh #delhi #punjab #hariyana #uttrakhand #dehradun # Shimla # solan # sirmour #kangra #bilaspur #hamirpur #mandi #chamba #kullu # लाहौल स्पीति #किन्नौर #बीजेपी #कांग्रेस #जयराम ठाकुर # हरोली #दौलतपुर #बंगाणा #देश विदेश #bjp #con #aap #hp #news #BreakingBarriers अक्षय कुमार
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- पीर निगाह मंदिर पर रायजादा के बयान से भड़की अनु ठाकुर, ग्रामीणों और महिलाओं के अपमान पर जताया रोष, वेश्यावृत्ति, अवैध शराब और जुएबाजी के आरोपों पर मांगी बिना शर्त माफी जिला परिषद सदस्य अनु ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने पत्रकार वार्ता के दौरान पीर निगाह मंदिर को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें मंदिर परिसर में वेश्यावृत्ति, अवैध शराब और जुएबाजी का जिक्र किया गया। उन्होंने कहा कि इन आरोपों से बसोली गांव के लोगों और विशेषकर महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। अनु ठाकुर ने कहा कि यदि रायजादा के पास इन आरोपों के कोई ठोस प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें, लेकिन बिना तथ्य पूरे गांव को बदनाम करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इसे राजनीतिक विवाद का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पूर्व विधायक को मंदिर में इतनी गंभीर गतिविधियों की जानकारी थी तो संबंधित समय पर प्रशासन और पुलिस के समक्ष कार्रवाई क्यों नहीं करवाई गई। अनु ठाकुर ने मांग की कि रायजादा अपने बयान वापस लेते हुए ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि माफी नहीं मांगी गई तो ग्रामीण लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।1
- 09 अगस्त 2026 रविवार आज की अखबारों की ऊना की सुर्खियां#una # Himachal Pradesh #delhi #punjab #hariyana #uttrakhand #dehradun # Shimla # solan # sirmour #kangra #bilaspur #hamirpur #mandi #chamba #kullu # लाहौल स्पीति #किन्नौर #बीजेपी #कांग्रेस #जयराम ठाकुर # हरोली #दौलतपुर #बंगाणा #देश विदेश #bjp #con #aap #hp #news #BreakingBarriers अक्षय कुमार1
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य से लेकर कुटलैहड़ भाजपा में कोई टूट नहीं, सभी नेता और कार्यकर्ता पार्टी के साथ, राजेंद्र मलांगड़ कुटलैहड़ में कांग्रेस के ज्वाइनिंग दावों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया बीडीओ, राजेंद्र मलांगड़ बोले, अपने ही कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल होने की बात कर रहे विधायक, राकेश राणा बंगाणा ऊना -- कुटलैहड़ में कांग्रेस की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के दावों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने कांग्रेस के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि कुटलैहड़ भाजपा पूरी तरह एकजुट है और पार्टी का कोई भी प्रतिनिधि कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से जनता को भ्रमित न करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आज भी पूरी मजबूती के साथ पार्टी के साथ खड़ा है। राजेंद्र मलांगड़ ने अपने सोशल मीडिया पेज पर वीडियो में कहा कि कुटलैहड़ के विधायक महोदय द्वारा जिन लोगों को कांग्रेस में शामिल होने की बात कही जा रही है, उनमें से कई लोग पहले से ही कांग्रेस विचारधारा से जुड़े या कांग्रेस समर्थित रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के अपने कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाने और उसके बाद इसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति वास्तव में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ है तो कांग्रेस नेतृत्व को उसका नाम, पद और राजनीतिक पृष्ठभूमि सार्वजनिक करनी चाहिए। केवल पटका पहनाकर फोटो खिंचवाने से किसी व्यक्ति की राजनीतिक निष्ठा नहीं बदल जाती।1
- ट्रेन में TTE ने बिना सही टिकट वाले कांवड़ियों को चढ़ने से रोक दिया और कहा ₹500 किराया और जुर्माना देना होगा । वहीं कांवड़ियों का कहना था कि उन्होंने सुना है सरकार ने उनके लिए ट्रेन का सफर मुफ्त कर दिया है। #KanwarYatra #RailwayNews #TTE #himachalpunjabnews #viralvideo #BreakingNews #14वीं_कांवड़_यात्रा1
- देश के हर कोने तक पहुंचाए जाएंगे संत शिरोमणि रविदास जी के विचार : अनुराग सिंह ठाकुर, लाल सिंह आर्य *नादौन के ढगोह में 750 किलोमीटर लंबी कलश वंदन यात्रा का भव्य समापन, आगामी सात महीनों तक देशभर में चलेगा संत रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान हमीरपुर संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई लगभग 750 किलोमीटर लंबी कलश वंदन यात्रा का रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के ढगोह में भव्य समारोह के साथ विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, संत समाज एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनुराग सिंह ठाकुर के अलावा राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री कमलेश कुमारी, कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक सुमीत शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक राजिंदर राणा एवं विजय अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। समापन समारोह को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं जाति-पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए उनके विचारों और संदेश को आगामी सात महीनों तक देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नादौन के ढगोह में कलश वंदन यात्रा का समापन हुआ है। इस यात्रा ने लगभग 750 किलोमीटर का सफर तय किया है। इसका उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और जातिवाद से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता एवं समाज हित की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, समानता और भाईचारे की राह दिखाती हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में समाज सुधार और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशी से शुरू हुए समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को देश के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत पांच चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। पहले चरण में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम, दूसरे चरण में प्रदेश स्तर पर आयोजन तथा तीसरे चरण में जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। चौथे चरण में पंजाब, जालंधर, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि पांचवें चरण में छात्र संपर्क अभियान के माध्यम से युवाओं को संत रविदास जी के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाते हुए समानता एवं मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और इन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को कलश वंदन यात्रा ऊना पहुंची थी, जहां सांसद अनुराग सिंह ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रविवार को यात्रा नादौन के ढगोह पहुंची, जहां भव्य समारोह के साथ इसका समापन किया गया। संत रविदास जी की 650वीं जयंती को सामाजिक समरसता और जातिगत भेदभाव के उन्मूलन के संकल्प के साथ व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।1
- Faridpur Khan Gaon Mein Sadak Ki samasya Hai yah1
- कांग्रेस का काम केवल जनता को गुमराह करना और संसद को नही चलने देने : सांसद अनुराग ठाकुर कहा कि E20 पेट्रोल के मुद्दे पर राहुल विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथों खेलने का कर रही काम1
- Post by 247 superfast ks1