थाना तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार शाहजहाँपुर। जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल व थाना तिलहर की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए 02 अभियुक्तों को 02 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना तिलहर क्षेत्र अंतर्गत अग्रवाल होटल के सामने हाईवे पर की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों की पहचान 1. बैजनाथ पुत्र रामदयाल (उम्र करीब 68 वर्ष), निवासी ग्राम खनपुरा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर 2. अनिल पुत्र रघुनाथ (उम्र करीब 30 वर्ष), निवासी ग्राम नवादा रूद्रपुर, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है। दिनांक 17.02.2026 को समय लगभग 20:44 बजे पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान अभियुक्त बैजनाथ के पास से 01 किलोग्राम अवैध अफीम व एक कीपैड मोबाइल (नोकिया) तथा अभियुक्त अनिल के पास से 01 किलोग्राम अवैध अफीम, एक कीपैड मोबाइल (आईटेल) व 660 रुपये नकद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना तिलहर पर मु.अ.सं. 83/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अफीम झारखंड से लाकर पंजाब बेचने जा रहे थे। अभियुक्त बैजनाथ ने बताया कि उसके दो पुत्र जेल में बंद हैं, जिनकी जमानत के लिए रुपये जुटाने के उद्देश्य से वह यह कार्य कर रहा था, जबकि अभियुक्त अनिल ने इसे अपने परिवार के भरण-पोषण का साधन बताया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल, एसओजी टीम, सर्विलांस सेल टीम, उ.नि. नितिन कुमार एवं का. 876 अनिल कुमार शामिल रहे।

- Post by MAHARAJ SINGH1
- थाना तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार शाहजहाँपुर। जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल व थाना तिलहर की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए 02 अभियुक्तों को 02 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना तिलहर क्षेत्र अंतर्गत अग्रवाल होटल के सामने हाईवे पर की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों की पहचान 1. बैजनाथ पुत्र रामदयाल (उम्र करीब 68 वर्ष), निवासी ग्राम खनपुरा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर 2. अनिल पुत्र रघुनाथ (उम्र करीब 30 वर्ष), निवासी ग्राम नवादा रूद्रपुर, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है। दिनांक 17.02.2026 को समय लगभग 20:44 बजे पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान अभियुक्त बैजनाथ के पास से 01 किलोग्राम अवैध अफीम व एक कीपैड मोबाइल (नोकिया) तथा अभियुक्त अनिल के पास से 01 किलोग्राम अवैध अफीम, एक कीपैड मोबाइल (आईटेल) व 660 रुपये नकद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना तिलहर पर मु.अ.सं. 83/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अफीम झारखंड से लाकर पंजाब बेचने जा रहे थे। अभियुक्त बैजनाथ ने बताया कि उसके दो पुत्र जेल में बंद हैं, जिनकी जमानत के लिए रुपये जुटाने के उद्देश्य से वह यह कार्य कर रहा था, जबकि अभियुक्त अनिल ने इसे अपने परिवार के भरण-पोषण का साधन बताया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल, एसओजी टीम, सर्विलांस सेल टीम, उ.नि. नितिन कुमार एवं का. 876 अनिल कुमार शामिल रहे।1
- यूपी के शाहजहांपुर प्रशासन ने वन विभाग की टीम के साथ करीब 40 एकड़ से ज्यादा भूमि को कब्जा मुक्त कराया है,गेहूं की फसल जोतने के दौरान किसानो और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।2
- शाहजहांपुर,18 फरवरी। थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव में बीते 12 फरवरी को एक शिक्षका द्वारा खुदकुशी कर लेने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी, मां और मामा सहित पांच लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है । शिक्षका की मां ने प्राथिमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शहर के रहने वाले प्रखर नामक युवक ने शादी करने का वादा करते हुए उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाया ।जब शादी की बात चीत शुरू हुई तो प्रखर,उसकी माँ सुनीता,मामा आदि ने पांच लाख रुपये, लग्जरी कार और सोने के आभूषणों की मांग शुरू कर दी। यह भी आरोप है प्रखर ने उनकी बेटी के अश्लील वीडियो बना लिए थे और वो उनकी बेटी पर चिनौर स्थित मकान को अपने नाम करने का दबाव बना रहा था । जिससे आहत होकर उनकी बेटी ने 12 फरवरी को फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- शाहजहांपुर।प्रधानमंत्री के टीबीमुक्त भारत के लक्ष्य एवं प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर जनपद में टीबी क्लीनिक द्वारा निरंतर क्षय रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सीएमओ आफिस सभागार में टीबी मुक्त पंचायत को लेकर एडीओ पंचायत व एमआईसी के साथ एक बैठक आयोजित की गई। सीएमओ डा.विवेक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक में टीबी मुक्त पंचायत के विजन पर कार्य करने के लिए मंथन किया गया। सीएमओ ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। टीबी मरीजों के लिए जांच, इलाज और अन्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाया गया है। टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत” मुख्य रूप से जन भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में पहल है। इस कार्यक्रम से ग्रामीण समुदाय को टीबी की पहचान, उपचार और रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिससे बीमारी को खत्म करने की दिशा में सामूहिक प्रयास हो रहे हैं। इस दौरान डीटीओ ओमेन्द्र राठौर, सिध्दार्थ, आरती सिंह आदि मौजूद रहे। वही टीबी मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत विहास डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से 10 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण सीएमओ द्वारा किया गया।1
- शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर में मंगलवार को थाना रोजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घनश्याम पुत्र राजाराम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम शाहगंज थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर को समय सांय 19.35 बजे परी नमकीन फैक्ट्री से बरनई जाने वाले रास्ते के पास बंजर भूमि से हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ । पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है1
- शाहजहांपुर 18 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा पुवायां एवं विधानसभा जलालाबाद के ERO,AERO, सुपरवाईजर्स एवं पंचायत सचिवों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में नो मैपिंग कार्य की प्रगति कम होने पर विधानसभा पुवायां के सुपरवाइजर रणबीर सिंह बीएलओ अंजू सक्सेना के स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। साथ ही एईआरओ रंजीत प्रताप के निलंबन बीएलओ ओमकार की सेवा समाप्ति, सुपरवाइजर सीताराम पटेल इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जलालाबाद विधानसभा के बीएलओ भूपेश, सीमा देवी निलंबन सुपरवाइजर संजीव अवस्थी राकेश कुमार एवं अजय मिश्रा का स्पष्टीकरण लेते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए तथा एईआरओ राजीव कुमार का अच्छा कार्य होने पर प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी का भी कार्य होता रहे। उन्होंने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के दस्तावेजों को ऐप पर अपलोड कराया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।2
- Post by MAHARAJ SINGH1