logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड के अंतर्गत जोगा पंचायत स्थित जोगा स्कूल के शौचालय की अत्यंत जर्जर और बदहाल स्थिति पर ऊंटारी रोड प्रखंड जिला परिषद प्रत्याशी अरविंद कुमार रवि ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बुनियादी सुविधाएं देना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन जोगा स्कूल में शौचालय की ऐसी जर्जर स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के साथ सीधा खिलवाड़ है। अरविंद कुमार रवि ने संबंधित विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब स्कूल का शौचालय उपयोग के लायक ही नहीं है, तो बच्चे शौच के लिए आखिर कहाँ जाएं? यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और प्रखंड प्रशासन से जोगा स्कूल के शौचालय की तत्काल मरम्मत कराने, उसमें नियमित साफ-सफाई, पानी और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

8 hrs ago
user_Shuru app reporter
Shuru app reporter
Press reporter उनतरी रोड, पलामू, झारखंड•
8 hrs ago

पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड के अंतर्गत जोगा पंचायत स्थित जोगा स्कूल के शौचालय की अत्यंत जर्जर और बदहाल स्थिति पर ऊंटारी रोड प्रखंड जिला परिषद प्रत्याशी अरविंद कुमार रवि ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बुनियादी सुविधाएं देना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन जोगा स्कूल में शौचालय की ऐसी जर्जर स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के साथ सीधा खिलवाड़ है। अरविंद कुमार रवि ने संबंधित विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब स्कूल का शौचालय उपयोग के लायक ही नहीं है, तो बच्चे शौच के लिए आखिर कहाँ जाएं? यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और प्रखंड प्रशासन से जोगा स्कूल के शौचालय की तत्काल मरम्मत कराने, उसमें नियमित साफ-सफाई, पानी और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड के अंतर्गत जोगा पंचायत स्थित जोगा स्कूल के शौचालय की अत्यंत जर्जर और बदहाल स्थिति पर ऊंटारी रोड प्रखंड जिला परिषद प्रत्याशी अरविंद कुमार रवि ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बुनियादी सुविधाएं देना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन जोगा स्कूल में शौचालय की ऐसी जर्जर स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के साथ सीधा खिलवाड़ है। अरविंद कुमार रवि ने संबंधित विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब स्कूल का शौचालय उपयोग के लायक ही नहीं है, तो बच्चे शौच के लिए आखिर कहाँ जाएं? यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और प्रखंड प्रशासन से जोगा स्कूल के शौचालय की तत्काल मरम्मत कराने, उसमें नियमित साफ-सफाई, पानी और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    1
    पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड के अंतर्गत जोगा पंचायत स्थित जोगा स्कूल के शौचालय की अत्यंत जर्जर और बदहाल स्थिति पर ऊंटारी रोड प्रखंड जिला परिषद प्रत्याशी अरविंद कुमार रवि ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बुनियादी सुविधाएं देना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन जोगा स्कूल में शौचालय की ऐसी जर्जर स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के साथ सीधा खिलवाड़ है।

अरविंद कुमार रवि ने संबंधित विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब स्कूल का शौचालय उपयोग के लायक ही नहीं है, तो बच्चे शौच के लिए आखिर कहाँ जाएं? यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और प्रखंड प्रशासन से जोगा स्कूल के शौचालय की तत्काल मरम्मत कराने, उसमें नियमित साफ-सफाई, पानी और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    user_Shuru app reporter
    Shuru app reporter
    Press reporter उनतरी रोड, पलामू, झारखंड•
    8 hrs ago
  • विश्रामपुर विधायक सह सासी निकाय के पदेन अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने पलामू के रेहला - बी मोड़ स्थित संत तुलसीदास इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कॉलेज कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
    1
    विश्रामपुर विधायक सह सासी निकाय के पदेन अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने पलामू के रेहला - बी मोड़ स्थित संत तुलसीदास इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कॉलेज कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
    user_पब्लिक लोकल न्यूज रिपोर्टर
    पब्लिक लोकल न्यूज रिपोर्टर
    विश्रामपुर, पलामू, झारखंड•
    14 hrs ago
  • गढ़वा के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां अब उनके अपने शहर में बाटा (BATA) का शोरूम खुल गया है। इस नए शोरूम के प्रोपराइटर समाजसेवी पंकज तिवारी हैं। गढ़वा में इस शोरूम के खुलने के बाद से ही यहां खरीदारी करने के लिए आम जनता की भारी भीड़ उमड़ रही है।
    1
    गढ़वा के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां अब उनके अपने शहर में बाटा (BATA) का शोरूम खुल गया है। इस नए शोरूम के प्रोपराइटर समाजसेवी पंकज तिवारी हैं। गढ़वा में इस शोरूम के खुलने के बाद से ही यहां खरीदारी करने के लिए आम जनता की भारी भीड़ उमड़ रही है।
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    3 hrs ago
  • झारखंड के गढ़वा में चीनीया मोड़ के पास ज्ञान बिंदु एकेडमी का सेंटर स्थित है। यदि आप वहां पहुंचना चाहते हैं या किसी कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर 8579834919 पर कॉल करके सटीक रास्ता और दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। भारत न्यूज बुलेटिन द्वारा यह सूचना जनहित में प्रसारित की गई है।
    2
    झारखंड के गढ़वा में चीनीया मोड़ के पास ज्ञान बिंदु एकेडमी का सेंटर स्थित है। यदि आप वहां पहुंचना चाहते हैं या किसी कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर 8579834919 पर कॉल करके सटीक रास्ता और दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। भारत न्यूज बुलेटिन द्वारा यह सूचना जनहित में प्रसारित की गई है।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गढ़वा के पूर्व विधायक मिथिलेश ठाकुर ने वर्तमान विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा की राजनीति भाई को भाई से लड़ाने की है। उन्होंने दावा किया कि समाज का आपसी सौहार्द बिगाड़कर राजनीतिक लाभ लेने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक जी को इस राजनीति के घेरे में लेते हुए भाई-भाई को आपस में लड़ाने का गंभीर आरोप लगाया है।
    1
    गढ़वा के पूर्व विधायक मिथिलेश ठाकुर ने वर्तमान विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा की राजनीति भाई को भाई से लड़ाने की है। उन्होंने दावा किया कि समाज का आपसी सौहार्द बिगाड़कर राजनीतिक लाभ लेने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक जी को इस राजनीति के घेरे में लेते हुए भाई-भाई को आपस में लड़ाने का गंभीर आरोप लगाया है।
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • गढ़वा जिले के रंका मुख्यालय स्थित मतदान केन्द्र संख्या 377 (वर्तमान संख्या 402) पर मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पूनम देवी की देखरेख में मतदाताओं से निर्धारित प्रपत्र भरवाए गए। साथ ही, मतदाताओं को सही व अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी धर्मेंद्र पाठक ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी योग्य सदस्यों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्र भरकर समय पर जमा करें। कार्यक्रम में समाजसेवी अमरेंद्र कुमार, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी राजेश कुमार मद्धेशिया सहित अन्य स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बीएलओ पूनम देवी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक इससे वंचित न रहे। उन्होंने मतदाताओं से नाम, पता, आयु या अन्य विवरणों में संशोधन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर प्रपत्र जमा करने को कहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित मतदाताओं ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे महत्वपूर्ण पहल बताया।
    1
    गढ़वा जिले के रंका मुख्यालय स्थित मतदान केन्द्र संख्या 377 (वर्तमान संख्या 402) पर मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पूनम देवी की देखरेख में मतदाताओं से निर्धारित प्रपत्र भरवाए गए। साथ ही, मतदाताओं को सही व अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर समाजसेवी धर्मेंद्र पाठक ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी योग्य सदस्यों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्र भरकर समय पर जमा करें। कार्यक्रम में समाजसेवी अमरेंद्र कुमार, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी राजेश कुमार मद्धेशिया सहित अन्य स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

बीएलओ पूनम देवी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक इससे वंचित न रहे। उन्होंने मतदाताओं से नाम, पता, आयु या अन्य विवरणों में संशोधन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर प्रपत्र जमा करने को कहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित मतदाताओं ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे महत्वपूर्ण पहल बताया।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • पलामू जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत फुलिया गांव में सोमवार शाम करीब सात बजे शिक्षक उपेंद्र कुमार प्रभाकर के घर में एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के लोगों की जान पर बन आई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार को ही लाया गया नया सिलेंडर गैस गोदाम से ही पहले से लीक था। जैसे ही खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया गया, वैसे ही सिलेंडर से तेज लपटें निकलने लगीं और पूरा रसोईघर धुएं व आग से भर गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और उन्होंने दमकल विभाग को खबर दी, लेकिन काफी देर तक दमकल वाहन नहीं पहुंच सका। इसके बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए जलते सिलेंडर पर कंबल डाला और उसे रसोई से बाहर निकाला। इसके बाद बालू और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया गया, जिससे आग आसपास के घरों में फैलने से बच गई। आग बुझाने के इस साहसिक प्रयास में फुलिया पंचायत के उपमुखिया शैलेश कुमार प्रभाकर का हाथ झुलस गया। वहीं वार्ड संख्या-7 के सदस्य कुणाल कुमार रवि, अंकज कुमार ठाकुर सहित अनेक ग्रामीणों ने आग बुझाने में सक्रिय भूमिका निभाई। घटना के बाद से ग्रामीणों में गैस सिलेंडर की गुणवत्ता को लेकर गहरी चिंता और रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने संबंधित ऊंटारी रोड इंडेन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ऊंटारी रोड इंडेन गैस एजेंसी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक एजेंसी का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
    1
    पलामू जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत फुलिया गांव में सोमवार शाम करीब सात बजे शिक्षक उपेंद्र कुमार प्रभाकर के घर में एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के लोगों की जान पर बन आई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार को ही लाया गया नया सिलेंडर गैस गोदाम से ही पहले से लीक था। जैसे ही खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया गया, वैसे ही सिलेंडर से तेज लपटें निकलने लगीं और पूरा रसोईघर धुएं व आग से भर गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और उन्होंने दमकल विभाग को खबर दी, लेकिन काफी देर तक दमकल वाहन नहीं पहुंच सका। इसके बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए जलते सिलेंडर पर कंबल डाला और उसे रसोई से बाहर निकाला। इसके बाद बालू और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया गया, जिससे आग आसपास के घरों में फैलने से बच गई।

आग बुझाने के इस साहसिक प्रयास में फुलिया पंचायत के उपमुखिया शैलेश कुमार प्रभाकर का हाथ झुलस गया। वहीं वार्ड संख्या-7 के सदस्य कुणाल कुमार रवि, अंकज कुमार ठाकुर सहित अनेक ग्रामीणों ने आग बुझाने में सक्रिय भूमिका निभाई। घटना के बाद से ग्रामीणों में गैस सिलेंडर की गुणवत्ता को लेकर गहरी चिंता और रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने संबंधित ऊंटारी रोड इंडेन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ऊंटारी रोड इंडेन गैस एजेंसी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक एजेंसी का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
    user_Mohammad Safi
    Mohammad Safi
    संवाददाता पांडु, पलामू, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.