logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फालना: शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान। फालना।पाली फालना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में जायंट्स ग्रुप उम्मीद, जोधपुर द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 350 छात्राओं को दो-दो कॉपियां और पेंसिल वितरित की गईं। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। कार्यक्रम की अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं की काउंसलिंग भी की गई, जिसमें उन्हें अच्छे संस्कार अपनाने तथा विशेष रूप से ईमानदारी के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल कविता गहलोत, व्यापार संघ अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा, एसडीएमसी सदस्य अमित मेहता, राकेश अग्रवाल, गौतम यति एवं तरुण गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सेवा कार्य को सफल बनाने में मंजू मेहता, मधु गुप्ता, मीनाक्षी महेश्वरी, लक्ष्मी, राखी और सीमा दवे सहित सभी सहयोगी बहनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कविता गहलोत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग विद्यालय को मिलता रहेगा।

4 hrs ago
user_जमाल खान बाली
जमाल खान बाली
बाली, पाली, राजस्थान•
4 hrs ago

फालना: शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान। फालना।पाली फालना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में जायंट्स ग्रुप उम्मीद, जोधपुर द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 350 छात्राओं को दो-दो कॉपियां और पेंसिल वितरित की गईं। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। कार्यक्रम की अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं की काउंसलिंग भी की गई, जिसमें उन्हें अच्छे संस्कार अपनाने तथा विशेष रूप से ईमानदारी के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल कविता गहलोत, व्यापार संघ अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा, एसडीएमसी सदस्य अमित मेहता, राकेश अग्रवाल, गौतम यति एवं तरुण गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सेवा कार्य को सफल बनाने में मंजू मेहता, मधु गुप्ता, मीनाक्षी महेश्वरी, लक्ष्मी, राखी और सीमा दवे सहित सभी सहयोगी बहनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कविता गहलोत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग विद्यालय को मिलता रहेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झाडोल पुलिस की सख्त कार्रवाई: 2 साल से फरार स्थाई वारंटी चोरी के मामले में गिरफ्तार
    1
    झाडोल पुलिस की सख्त कार्रवाई: 2 साल से फरार स्थाई वारंटी चोरी के मामले में गिरफ्तार
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    55 min ago
  • उदयपुर जिले के नवानिया में जणवा समाज के सदस्यों ने शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी किरणपाल के नाम एक ज्ञापन प्रस्तुत कर सोशल मीडिया पर समाज के खिलाफ की जारही आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन तहसीलदार वल्लभनगर सुरेंद्र कुमार छिपा को सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि 3 अप्रैल से लगातार फेसबुक पर चंदन नागदा नाम की आईडी के माध्यम से जणवा समाज तथा समाज के सदस्यों के विरुद्ध आपत्तिजनक, भ्रामक एवं व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही हैं।
    1
    उदयपुर जिले के नवानिया में जणवा समाज के सदस्यों ने शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी किरणपाल के नाम एक ज्ञापन प्रस्तुत कर सोशल मीडिया पर समाज के खिलाफ की जारही आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन तहसीलदार वल्लभनगर सुरेंद्र कुमार छिपा को सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि 3 अप्रैल से लगातार फेसबुक पर चंदन नागदा नाम की आईडी के माध्यम से जणवा समाज तथा समाज के सदस्यों के विरुद्ध आपत्तिजनक, भ्रामक एवं व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही हैं।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आबूरोड। श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, श्री शनि मंदिर व श्री खाटू श्याम मंदिर मानपुर में श्री खाटू श्याम बाबा का प्रथम पाटोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर मानपुर के महंत श्री जनकपुरी जी महाराज द्वारा बताया गया कि आज प्रातः 5:00 बजे श्री खाटू श्याम बाबा का दूध एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया, आज श्री श्याम बाबा का आकर्षक सिंगार किया गया, पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, उपरांत 7:00 बजे आरती का की हुई । श्री श्याम बाबा के निशान यात्रा श्री अंबाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची पूरे रास्ते में सभी महिलाओं पुरुष अपने-अपने हाथों में निशान लिए झूमते गाते डीजे पर नाचते हुए नजर आए । मंदिर में हवन पूजन के बाद पूर्णाहुती कर ध्वजा चढ़ाई गई और दोपहर 12:00 से महाप्रसादी का आयोजन रखा है जिसमें भारी संख्या में भक्तों की भीड़ रही । रात्रि में भजन संध्या का आयोजन रखा गया है जिसमें अहमदाबाद के प्रसिद्ध भजन कलाकार राजवर्धन सुथार और मध्य प्रदेश की भजन कलाकार कनिका ग्रोवर एवं आबूरोड के प्रसिद्ध भजन गायक शुभम मारू द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे । सम्पूर्ण कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने एवं तन,मन,धन से सहयोग करने वाले सभी मंदिर सेवा समिति के सदस्यों का सहयोग रहा ।
    4
    आबूरोड। श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, श्री शनि मंदिर व श्री खाटू श्याम मंदिर मानपुर में श्री खाटू श्याम बाबा का प्रथम पाटोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर मानपुर के महंत श्री जनकपुरी जी महाराज द्वारा बताया गया कि आज प्रातः 5:00 बजे श्री खाटू श्याम बाबा का दूध एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया, आज श्री श्याम बाबा का आकर्षक सिंगार किया गया, पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, उपरांत 7:00 बजे आरती का की हुई । श्री श्याम बाबा के निशान यात्रा श्री अंबाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची पूरे रास्ते में सभी महिलाओं पुरुष अपने-अपने हाथों में निशान लिए झूमते गाते डीजे पर नाचते हुए नजर आए । मंदिर में हवन पूजन के बाद पूर्णाहुती कर ध्वजा चढ़ाई गई और दोपहर 12:00 से महाप्रसादी का आयोजन रखा है जिसमें भारी संख्या में भक्तों की भीड़ रही । रात्रि में भजन संध्या का आयोजन रखा गया है जिसमें अहमदाबाद के प्रसिद्ध भजन कलाकार राजवर्धन सुथार और मध्य प्रदेश की भजन कलाकार कनिका ग्रोवर एवं आबूरोड के प्रसिद्ध भजन गायक शुभम मारू द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने एवं तन,मन,धन से सहयोग करने वाले सभी मंदिर सेवा समिति के सदस्यों का सहयोग रहा ।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Sant Rampal Ji Maharaj YouTube channel video
    1
    Sant Rampal Ji Maharaj YouTube channel video
    user_Anand Das Up27
    Anand Das Up27
    भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Mohmmad faruk Owaesi
    1
    Post by Mohmmad faruk Owaesi
    user_Mohmmad faruk Owaesi
    Mohmmad faruk Owaesi
    Local Politician जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित ब्यावर में जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि गांवों और शहरी वार्डों के समग्र विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सके। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक गांवों और शहरी वार्डों का सुनियोजित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप डिजिटल मैपिंग के माध्यम से विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। अभियान की प्रमुख विशेषताएं— इस अभियान के अंतर्गत ‘विकसित राजस्थान @2047’ के विजन को साकार करने हेतु पेयजल, सड़क, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के लिए वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 को ध्यान में रखते हुए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं एवं वार्ड सभाओं के माध्यम से आमजन के सुझाव लिए जा रहे हैं, वहीं पीएम गतिशक्ति एवं डिजिटल मैपिंग के जरिए परियोजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। टूलकिट के माध्यम से व्यापक डाटा संकलन— एसीईओ श्री गोपाल लाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए 11 तथा शहरी वार्डों के लिए 10 प्रमुख सेक्शनों में टूलकिट तैयार की गई है। इसमें प्रशासनिक एवं जनसांख्यिकीय विवरण, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता, पर्यटन एवं प्रभावी शासन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश किया गया है। चरणबद्ध क्रियान्वयन— अभियान के तहत ग्राम/वार्ड सभाओं के आयोजन, सुझाव संग्रह, टीम गठन, डाटा संकलन, फोकस ग्रुप डिस्कशन, ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार करने एवं पोर्टल पर अपलोड करने सहित विभिन्न चरणबद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
ब्यावर में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
ब्यावर में जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि गांवों और शहरी वार्डों के समग्र विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक गांवों और शहरी वार्डों का सुनियोजित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप डिजिटल मैपिंग के माध्यम से विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।
अभियान की प्रमुख विशेषताएं—
इस अभियान के अंतर्गत ‘विकसित राजस्थान @2047’ के विजन को साकार करने हेतु पेयजल, सड़क, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के लिए वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 को ध्यान में रखते हुए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं एवं वार्ड सभाओं के माध्यम से आमजन के सुझाव लिए जा रहे हैं, वहीं पीएम गतिशक्ति एवं डिजिटल मैपिंग के जरिए परियोजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
टूलकिट के माध्यम से व्यापक डाटा संकलन—
एसीईओ श्री गोपाल लाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए 11 तथा शहरी वार्डों के लिए 10 प्रमुख सेक्शनों में टूलकिट तैयार की गई है। इसमें प्रशासनिक एवं जनसांख्यिकीय विवरण, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता, पर्यटन एवं प्रभावी शासन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश किया गया है।
चरणबद्ध क्रियान्वयन—
अभियान के तहत ग्राम/वार्ड सभाओं के आयोजन, सुझाव संग्रह, टीम गठन, डाटा संकलन, फोकस ग्रुप डिस्कशन, ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार करने एवं पोर्टल पर अपलोड करने सहित विभिन्न चरणबद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • उदयपुर जिले के तुलसीदास जी की सराय गांव में फॉल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। कार्यालय से शटडाउन लेने के बाद किसी ने लापरवाही से लाइन चालू कर दी थी। इस हादसे में ब्लास्ट के साथ लाइनमैन का शरीर बुरी तरह फटकर पोल से नीचे गिर गया। हादसे के बाद शुक्रवार को डबोक हॉस्पिटल के बाहर परिजनों व ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मावली तहसीलदार, डबोक थानाधिकारी गणपत नाथ, अधीक्षण अभियंता राकेश करण मौके पर पहुंचे।
    1
    उदयपुर जिले के तुलसीदास जी की सराय गांव में फॉल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। कार्यालय से शटडाउन लेने के बाद किसी ने लापरवाही से लाइन चालू कर दी थी। इस हादसे में ब्लास्ट के साथ लाइनमैन का शरीर बुरी तरह फटकर पोल से नीचे गिर गया। हादसे के बाद शुक्रवार को डबोक हॉस्पिटल के बाहर परिजनों व ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मावली तहसीलदार, डबोक थानाधिकारी गणपत नाथ, अधीक्षण अभियंता राकेश करण मौके पर पहुंचे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Kabir Bhagwanसत्संग की आधी घड़ी, तप के वर्ष हजार। तो भी बराबर है नहीं, कहे कबीर विचार ।। गुरु बड़े गोविंद से मन में देख विचार। हरी सुमरे सो रह गए गुरु सुमरे हुए पार, ।। Sant Rampal Ji Maharaj
    1
    Kabir Bhagwanसत्संग की आधी घड़ी, तप के वर्ष हजार। तो भी बराबर है नहीं, कहे कबीर विचार ।। गुरु बड़े गोविंद से मन में देख विचार। हरी सुमरे सो रह गए गुरु सुमरे हुए पार, ।। Sant Rampal Ji Maharaj
    user_Anand Das Up27
    Anand Das Up27
    भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: 10,500 किलो मिर्च पाउडर समेत भारी मात्रा में मसाले सीज, फैक्ट्री में मिली बड़ी अनियमितताएं ब्यावर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार की महत्वकांशी योजना शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य आयुक्त डॉक्टर टि शुभमंगला व जिला कलक्टर ब्यावर कमलराम मीणा व अतिरिक्त खाद्य आयुक्त भगवतसिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय गहलोत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा माहावीर उधोग व गोकुल उधोग व गादिया सप्लार्स व गुलाबचन्द्र उत्मचन्द्र सराधना रिको मे कार्यवाही की गई । जिसके मालिक अनिल कुमार जैन ,रूचित जैन व मेहेन्द्र कुमार जैन है । निरीक्षण के दौरान काफी अनियमितताएं पाई गई । जिसमे गेहूँ कि चापड़ व कलर से मिर्च पाउडर तैयार किया जा रहा था । जिसमे हल्दी, धनीया व मिर्च पाउडर के सेमपल लिये गये तथा मोके पर 10500 किलोग्राम मिर्च पाउडर व चापड़ 700 किलो, धनीया पाउडर 1550 किलोग्राम हल्दी पाउडर को सीज किया गया । उक्त सैम्पल खाद्य प्रयोगशाला जयपुर लैब में परिक्षण हेतु भिजवाए गए । जिनकी रिपोर्ट असंतुष्ट व असुरक्षित पाए जाने पर सम्बधित फर्म का लाईसेन्स निरस्त करने कि कार्यवाही अमल में लाई जावेगि। जाचं दल में केन्द्रीय टिम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा व अमित शर्मा व नारायण सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्यावर द्वारा कार्यवाही की गई। वही मिडिया को अवगत कराया कि विशेष खाद्य शुद्धता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जिसमें आगामी चरण में होटलों व रेस्टोरेन्टों व मिठाई की दुकानों व कैफे व फ्रूट व सब्जियां ,खाद्य मसाले व तेल व अनाज मण्डी का निरीक्षण कर कार्यवाही की जाना प्रस्तावित है एवं उक्त जाचं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं सही जावेगी।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
ब्यावर में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: 10,500 किलो मिर्च पाउडर समेत भारी मात्रा में मसाले सीज, फैक्ट्री में मिली बड़ी अनियमितताएं 
ब्यावर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार की महत्वकांशी योजना शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य आयुक्त डॉक्टर टि शुभमंगला व जिला कलक्टर ब्यावर कमलराम मीणा व अतिरिक्त खाद्य आयुक्त भगवतसिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय गहलोत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा माहावीर उधोग व गोकुल उधोग व गादिया सप्लार्स व गुलाबचन्द्र उत्मचन्द्र सराधना रिको मे कार्यवाही की गई । जिसके मालिक अनिल कुमार जैन ,रूचित जैन व मेहेन्द्र कुमार जैन है । निरीक्षण के दौरान काफी अनियमितताएं पाई गई । जिसमे गेहूँ कि चापड़ व कलर से मिर्च पाउडर तैयार किया जा रहा था । जिसमे हल्दी, धनीया व मिर्च पाउडर के सेमपल लिये गये तथा मोके पर 10500 किलोग्राम मिर्च पाउडर व चापड़ 700 किलो, धनीया पाउडर 1550 किलोग्राम हल्दी पाउडर को सीज किया गया । उक्त सैम्पल खाद्य प्रयोगशाला जयपुर लैब में परिक्षण हेतु भिजवाए गए । जिनकी रिपोर्ट असंतुष्ट व असुरक्षित पाए जाने पर सम्बधित फर्म का लाईसेन्स निरस्त करने कि कार्यवाही अमल में लाई जावेगि।
जाचं दल में केन्द्रीय टिम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा व अमित शर्मा व नारायण सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्यावर द्वारा कार्यवाही की गई। वही मिडिया को अवगत कराया कि विशेष खाद्य शुद्धता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।  जिसमें आगामी चरण में होटलों व रेस्टोरेन्टों व मिठाई की दुकानों व कैफे व फ्रूट व सब्जियां ,खाद्य मसाले व तेल व अनाज मण्डी का निरीक्षण कर कार्यवाही की जाना प्रस्तावित है एवं उक्त जाचं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं सही जावेगी।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.