Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित काशीपुरी के श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी (गयारस) के पावन अवसर पर सायंकाल भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया। भजन संध्या के दौरान गायकों ने एक से बढ़कर एक मधुर और भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ झूमते और नाचते नजर आए। बाबा श्याम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
PRAVIN KUMAR SEN
राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित काशीपुरी के श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी (गयारस) के पावन अवसर पर सायंकाल भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया। भजन संध्या के दौरान गायकों ने एक से बढ़कर एक मधुर और भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ झूमते और नाचते नजर आए। बाबा श्याम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित काशीपुरी के श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी (गयारस) के पावन अवसर पर सायंकाल भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया। भजन संध्या के दौरान गायकों ने एक से बढ़कर एक मधुर और भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ झूमते और नाचते नजर आए। बाबा श्याम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।1
- पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गौचर बचाओ फाउंडेशन द्वारा भीलवाड़ा के नागौरी गार्डन स्थित पब्लिक अवेयरनेस पार्क में 21 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक गोटू सिंह मंगलपुरा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि वृक्ष ही स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। इस दौरान एडवोकेट मुकेश कुमार शर्मा, एडवोकेट मुकेश कुमार सुथार, एडवोकेट कन्हैया लाल खारोल, एम.एल. कुमावत, कालू लाल रेबारी, लादू लाल लौहार, महावीर पारख, राहुल पाराशर, आदित्य सिंह, पिहू कानावत और चेतन सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के बाद एडवोकेट बुद्धि प्रकाश डीडवानिया द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। अंत में फाउंडेशन ने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।3
- भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में प्रसूता और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और अनियमितताओं का आरोप लगाया है। मृतका के पति लालाराम गुर्जर ने इस संबंध में भीमगंज थाने में शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया कि लालाराम गुर्जर की पत्नी संगीता गुर्जर को 5 जुलाई को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उस समय मां और गर्भस्थ शिशु दोनों स्वस्थ थे। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को बार-बार जानकारी दी गई, लेकिन समय पर प्रभावी उपचार नहीं मिला। 6 जुलाई की रात डॉक्टरों ने गर्भस्थ शिशु की मृत्यु की सूचना दी, फिर भी उसे तत्काल गर्भ से नहीं निकाला गया। इसके बाद अगले दिन दोपहर में प्रसूता की हालत और बिगड़ने से उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सही समय पर उचित निर्णय न लेने और चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन न करने की वजह से यह हादसा हुआ। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें जांच रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बजाय कुछ कागजों पर बिना जानकारी दिए हस्ताक्षर करवा लिए गए। परिजनों ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज, आईसीयू, इमरजेंसी व इलाज से जुड़े सभी दस्तावेज सुरक्षित रखने की मांग की है और दावा किया है कि उनके पास उपचार के दौरान का एक वीडियो भी साक्ष्य के रूप में मौजूद है। परिजनों ने स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड से जांच कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है।1
- पीएम मोदी ने एक नया वीडियो संदेश जारी किया है। कल जारी किए गए वीडियो के बाद यह उनका दूसरा वीडियो संदेश है।1
- पेपर लीक को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।1
- चित्तौड़गढ़ में कानून व्यवस्था को केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित न रखते हुए समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने एक विशेष पहल की है। इस मुहिम की जिलेभर में जमकर सराहना की जा रही है। एसपी के निर्देशन में जिले के सभी वृत्ताधिकारियों (डीवाईएसपी) और थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस संवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बदलते दौर के अपराधों और विभिन्न सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक किया। पुलिस प्रशासन की इस अनूठी कवायद का मुख्य मकसद युवाओं को जागरूक कर समाज में सुरक्षित और सचेत वातावरण तैयार करना है।1
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी के इस्तीफे के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर का लाइव नजारा सामने आया है। जंतर-मंतर पर इस घटनाक्रम के बाद की स्थिति और माहौल को सीधे देखा जा सकता है।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और देश के युवाओं व छात्रों के सतत संघर्ष की सफलता के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) द्वारा विशाल 'विजय मार्च' का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री और जिला अध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में यह मार्च स्थानीय सूचना केंद्र से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्कल (रेलवे स्टेशन) तक निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र संगठनों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा व तख्तियां लेकर राहुल गांधी जी के संघर्ष और छात्र-युवा एकता के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। अम्बेडकर सर्कल पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रामलाल जाट ने कहा कि यह देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के अटूट धैर्य तथा जननायक राहुल गांधी के दृढ़ व निरंतर संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार को अंततः जनभावनाओं और युवा शक्ति के आगे झुकना ही पड़ा और कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ती रहेगी। इस कार्यक्रम में कैलाश व्यास, हगामी लाल मेवाड़ा, राजेंद्र त्रिवेदी, नरेन्द्र रेगर, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व आमजनों ने भाग लिया।1