Shuru
Apke Nagar Ki App…
JAINUl
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Hardoi: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #Hardoi: 14 व 15 मार्च 2026 को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों को सतर्क रहते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।2
- साइकिल पर 'मिशन मायावती':हरदोई से 15 जिलों की धूल फांक कर लखनऊ चले सर्वेश,बोले- बहन जी को PM बनाओ, सब कष्ट मिटाओ! 👉1
- Post by JAINUl1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ हरदोई। 13 मार्च, 2026 पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का भव्य निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुशासन, फिटनेस और कार्यकुशलता को परखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के मुख्य बिंदु :- परेड की सलामी और ड्रिल :- पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ग्रहण की और टोलीवार ड्रिल का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। जवानों के टर्नआउट (वर्दी की स्थिति) और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया। डायल–112 की समीक्षा :- आपातकालीन सेवा डायल-112 के वाहनों और उपकरणों की जांच की गई। रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखने और जनता के प्रति मृदु व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षु आरक्षियों का उत्साहवर्धन :- पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण ले रहे आरक्षियों से संवाद किया और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। परिसर एवं अभिलेखों की जांच :- पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, अर्दली रूम और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं अभिलेखों के सही रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया। दिए गए निर्देश :- निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल की शारीरिक फिटनेस और मानसिक सतर्कता सर्वोपरि है। अर्दली रूम में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने पर बल दिया गया। "अनुशासन ही पुलिस बल की पहचान है। परेड का उद्देश्य जवानों में स्फूर्ति और तत्परता बनाए रखना है ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति के लिए सदैव तैयार रहें।" — पुलिस अधीक्षक, हरदोई4
- *लखनऊ विकास खंड माल के बसंतपुर में 'नरक' जैसे हालात खड़ंजे पर बह रहा नाले का पानी, बाइक सवार गिरकर घायल, क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा प्रशासन* पश्चिमी इंचार्ज संवाददाता सत्यम कुमार *राजधानी लखनऊ (माल) के मलिहाबाद विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर के ग्रामीणों के लिए सरकारी दावे और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर कीचड़ और नाले के पानी में तब्दील हो चुका है।* *गांव के मुख्य खड़ंजे के ऊपर से बह रहा नाले का गंदा पानी अब राहगीरों की जान का दुश्मन बन गया है। बीते शुक्रवार की रात एक बाइक सवार इसी कीचड़ में फिसलकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया जिससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। स्कूल जाने से डर रहे मासूम भविष्य पर 'गंदगी' का साया जलभराव की इस गंभीर समस्या ने नौनिहालों की शिक्षा पर भी ब्रेक लगा दिया है।* *अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को इस गंदगी और फिसलन भरे रास्ते से स्कूल भेजने में डर रहे हैं। घुटनों तक भरे गंदे पानी और दुर्गंध के बीच से गुजरना बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा है। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या BDO माल और ग्राम प्रधान को इन बच्चों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है?* *प्रशासनिक चुप्पी और ग्रामीणों की आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन और पंचायत विभाग को अवगत कराया गया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा।* *कागजों पर स्वच्छ भारत का ढिंढोरा पीटने वाले अधिकारियों की लापरवाही ने गांव को टापू बना दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है और स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे तहसील मुख्यालय पर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।*1
- उन्नाव पुलिस ने 13 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिलें और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह, सुरेंद्र यादव, कांस्टेबल अमित पवार और राजेश कुमार की टीम ने कल्याणी तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान की। हरदोई बाईपास से कल्याणी तिराहा की ओर आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम इमरान पुत्र इलियास, निवासी मोहल्ला मुन्नु मियां तलैया, कस्बा व थाना बांगरमऊ, जनपद उन्नाव बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। जब उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। बाद में पता चला कि मोटरसाइकिल (चेचिस नंबर ME4JC658MH7038155) थाना सुरसा, जनपद हरदोई में दर्ज मुकदमे (मु0अ0स0-91/2025) से संबंधित चोरी की थी। इमरान से आगे की पूछताछ में उसने एक और चोरी की मोटरसाइकिल (UP35AG5794) बोद्धेश्वर मंदिर के पास पुलिया के नीचे छिपाकर रखने की बात कबूली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। यह अपाचे मोटरसाइकिल इमरान ने 5 फरवरी को उन्नाव रेलवे स्टेशन से चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, इमरान एक आदतन अपराधी है और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना बांगरमऊ में मु0अ0सं0 369/23, 161/25, 515/25 और थाना फतेहपुर चौरासी में मु0अ0स0 95/2025 दर्ज हैं। वर्तमान में उसके विरुद्ध स्थानीय थाने में मु0अ0सं0 77/2026 धारा 317 (2)/317(4)/317(5) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।1
- उन्नाव में दिल दहला देने वाले हादसे में बुजुर्ग बाल बाल बच गया.हादसे में बुजुर्ग का बाया पैर फैक्चर हुआ है।घायल बुजुर्ग का इलाज सीएचसी में चल रहा है।वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदासपुर गांव निवासी अनवर अली पुत्र शोले उम्र 70वर्ष तारीख लेने न्यायालय गया था.जहां से वह आज शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे बस से बांगरमऊ में उतरा और पैदल राजेपुर रोड पर पहुंचा जहां पर ई रिक्शा में बैठने जा रहा था.इसी दौरान पीछे से आई पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी तेज थी कि बुर्जुग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.वही पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया.पास में मौजूद रिक्शा चालक ने डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी. और घायल बुजुर्ग को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया है।जहां पर उपचार चल रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।वही घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही चीख पुकार मच गई.1
- #Hardoi: शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हेतु आयोजित की गई भागवत कथा का हुआ समापन, भंडारे का हुआ आयोजन #अरवल। थाना क्षेत्र के ग्राम बेडीजोर स्थित विशाल शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन ठाकुर ट्रेडर्स के मालिक धैर्य प्रताप सिंह मोनू द्वारा किया गया था, जिसमें सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कथा व्यास राधा वल्लभ मिश्रा द्वारा किया जा रहा था। बीते 6 मार्च से चल रही भागवत कथा का आज शनिवार को समापन हुआ इसके पश्चात भंडारी का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों द्वारा प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों को ढेंरों आशीर्वाद दिया गया। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति एवं हरिपाल सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह एवं शौर्य प्रताप सिंह सहित नागरिक मौजूद रहे।1