Shuru
Apke Nagar Ki App…
शराबी पति झूठा आरोप लगाकर शराब के नशे में करता है मारपीट किशनी।थाना क्षेत्र के गांव महिगवां निवासी मुन्नी देवी पत्नी रमाकांत ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे थाने में शिकायत की है। बताया उनके पति रमाकांत पुत्र ब्रह्मानंद ने शराब के नशे में झूठा आरोप लगाकर दिनांक 8 मई को सुबह करीब 7 बजे दरवाजे पर गालियां देते हुए लाठी डंडों से मारा पीटा है। मारपीट के दौरान उनके सिर में चोट आ गई जब ससुर ब्रह्मानंद पुत्र सीताराम ने बचाया तो उन्हें भी मारा पीटा है। उनके हाथ व पैरों में चोट आई है मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने बचाया है। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति फांसी की धमकी देकर उन्हें फसाने की धमकी देता है और उनके पति ने उनसे सारे जेवरात ले लिए हैं।पीड़ित विवाहिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
Rachit pandey journalist
शराबी पति झूठा आरोप लगाकर शराब के नशे में करता है मारपीट किशनी।थाना क्षेत्र के गांव महिगवां निवासी मुन्नी देवी पत्नी रमाकांत ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे थाने में शिकायत की है। बताया उनके पति रमाकांत पुत्र ब्रह्मानंद ने शराब के नशे में झूठा आरोप लगाकर दिनांक 8 मई को सुबह करीब 7 बजे दरवाजे पर गालियां देते हुए लाठी डंडों से मारा पीटा है। मारपीट के दौरान उनके सिर में चोट आ गई जब ससुर ब्रह्मानंद पुत्र सीताराम ने बचाया तो उन्हें भी मारा पीटा है। उनके हाथ व पैरों में चोट आई है मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने बचाया है। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति फांसी की धमकी देकर उन्हें फसाने की धमकी देता है और उनके पति ने उनसे सारे जेवरात ले लिए हैं।पीड़ित विवाहिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनगणना 2027: स्व-गणना जागरूकता अभियान तेज: नागरिक स्वयं भर सकेंगे जनगणना 2027: स्व-गणना जागरूकता अभियान तेज: नागरिक स्वयं भर सकेंगे परिवार की जानकारी जसवंतनगर में आगामी जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा ब्लॉक सभागार में लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत क्षेत्र में 'कैसे करें स्व-गणना' संबंधी पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। इन पंपलेटों के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी सत्यापन कर लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें राज्य, जिला और स्थानीय विवरण भरने के साथ-साथ डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान भी चिन्हित करना होगा। पंपलेट में मकान और परिवार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक भरने की अपील की गई है। जानकारी सबमिट होने के बाद नागरिकों को एक एसई आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रगणक (एन्यूमरेटर) के घर आने पर इसी एसई आईडी के आधार पर दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि डिजिटल प्रक्रिया से जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी, सरल और तेज होगा। जागरूकता सामग्री में लोगों से जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व मानते हुए अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की गई है। यह अभियान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ चलाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक समय रहते स्व-गणना प्रक्रिया को समझकर उसमें भागीदारी सुनिश्चित कर सके। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह और फुरकान खान भी उपस्थित रहे।1
- निजी अस्पतालों की मनमानी पर उठे सवाल, मरीजों से ज्यादा वसूली का आरोप राजधानी नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन पर मरीजों से अधिक रकम वसूलने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वीडियो में एक महिला ने आरोप लगाया कि करीब 1300 रुपये कीमत की दवा के बदले अस्पताल द्वारा 5100 रुपये का बिल बनाया गया। महिला ने बिलिंग में गड़बड़ी और मरीजों के साथ आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। घटना के सामने आने के बाद निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मनमानी वसूली और पारदर्शिता की कमी को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- फर्जी दस्तावेजों से जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने DM से लगाई न्याय की गुहार मैनपुरी/इटावा से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां तहसील किशनी के उददैतपुर गांव में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। इटावा निवासी सूरजभान ने जिलाधिकारी मैनपुरी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी बैनामा की जमीन पर अवैध कब्जा कराया गया है, जबकि मामला अभी आयुक्त आगरा मंडल के न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित के अनुसार भूमि का बैनामा वैध तरीके से हुआ था और राजस्व अभिलेखों में दाखिल-खारिज भी दर्ज है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष पर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर कब्जा दिलाने का आरोप है। सूरजभान का कहना है कि 7 मई 2026 को तहसीलदार और लेखपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित जमीन पर कब्जा दिला दिया। अब पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।#Mainpuri #Etawah #LandDispute #FakeDocuments #BreakingNews #UPNews #JusticeForVictim #IllegalPossession #HindiNews #HindNews24x7 #ViralNews #GroundReport4
- सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान *बंगाल चुनाव को लेकर बोली डिंपल यादव* रिपोर्टर अमित कौशिक सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान *बंगाल चुनाव को लेकर बोली डिंपल यादव* हम देख चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में भी किस तरह सुरक्षा बलों का डर रहता है चुनाव के समय और किस तरह से डर का माहौल क्रिएट किया जाता है कार्यकर्ताओं और बूथ एजेंट को धमकाया जाता है कि वह बस्ता ना लगा पाए भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने जो किया है। बंगाल में जिस तरह उत्तर प्रदेश के चुनाव मैं नतीजे तक पहुंचा था उसी तरह बंगाल में कार्य करके सत्ता में आए है। *बंगाल चुनाव के ममता बनर्जी ने भाजपा लूट का लगाया आरोप जिस पर बोली बोली डिंपल यादव* समाजवादी पार्टी के टीएमसी से हमेशा अच्छे रिश्ते रहे है और वहां जाकर प्रेस कांफ्रेंस करके कहा गया है कैंपेनिंग वाले दिन जिस तरह से युटयुबर्स लाइव करते हैं और यह टेक्नोलॉजी का जमाना है अब लाइव करना तो कोई बहुत बड़ी बात रह नहीं गया है जिस तरह से लाइव फुटेज के चलते पंजाब में जो धांधली हुई थी वह पकड़ी गई थी तो समाजवादी पार्टी की यह मांग है जब उत्तर प्रदेश में चुनाव हो तो स्पेशली काउंटिंग वाले दिन वहां से लाइव कवरेज किया जाए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी तो अपने आप को बहुत ही टेक्नोलॉजी अपने आप को आगे बताती है इलेक्शन कमीशन से हमें कोई भी उम्मीद ही नहीं है और इलेक्शन कमीशन एक गिरोह की तरह काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम कर रही है और भारतीय जनता पार्टी को चुनाव आयोग से संरक्षण मिला हुआ है। *भारतीय जनता पार्टी में महिला सुरक्षित ना होने पर लेकर बोली डिंपल यादव* भारतीय जनता पार्टी की जिन-जिन राज्यों में सरकार है वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है बंगाल में जो हिंसा हो रही है उसका जिम्मेदार कौन है *बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की हुई हत्या पर डिंपल यादव का बड़ा आरोप* डिंपल यादव ने कहा इतने हाई प्रोफाइल किसी व्यक्ति का मर्डर हो जाए वह भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ जाए तो आखिरकार उसका मर्डर क्यों हुआ इस बात पर भी बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है ऐसा तो नहीं कि भारतीय जनता पार्टी का बहुत बड़ा राज छुपाए हुए थे जिसके कारण उनका मर्डर हुआ है *तमिल नाडु में सबसे बड़ी पार्टी को राज्यपाल द्वारा निमंत्रण ना देने पर बोली डिंपल यादव* यह देखने को मिला है पिछले कई वर्षों में यह वातावरण इस तरह का पूरे प्रदेश में फैलाया गया है जिससे भारतीय जनता पार्टी तरह गवर्नर काम कर रहे है क्योंकि वहां अभी पूर्ण बहुमन नहीं है इसलिए गवर्नर भी अभी सुरक्षित करना चाह रहे हैं कि किसकी सरकार बन जाए लेकिन जो गवर्नर होते हैं उनका सबसे बड़ी पार्टी अपना बहुमत साबित करने के लिए बुलाना पड़ता है। बंगाल में जैसा हुआ है उसको लेकर उत्तर प्रदेश के लोग और हमारे कार्यकर्ता पहले झेल चुके हैं और इस बार पूरी तरह से तैयार है हमें पता है कि उत्तर प्रदेश में भी यही चलन चलेगा बाइट - सपा सांसद डिंपल यादव मैनपुरी1
- उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में प्रेम विवाह करने वाली नववधू को ससुरालवालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं महिला पर लाखों के गहने चुराने का आरोप भी है।1
- इटावा के शनि धाम में 9 मई को एक विशेष शनि कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने शनि भक्तों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण करने की अपील की है।1
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कांस्टेबल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पुलिस विभाग में ड्यूटी के नाम पर अवैध वसूली का खुलासा किया है। कांस्टेबल ने सीधे तौर पर RI पर कांस्टेबल से लेकर होमगार्ड तक से पैसे वसूलने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस खुलासे से लखनऊ पुलिस में हड़कंप मच गया है और योगी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना से हाईस्कूल मार्कशीट की अनिवार्यता हटाने की मांग उठी है। जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों बुजुर्गों के पास यह दस्तावेज़ नहीं है, जिससे वे पेंशन से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने आधार कार्ड या अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों को आयु प्रमाण के रूप में स्वीकार करने की अपील की है ताकि पात्र बुजुर्गों को लाभ मिल सके।1
- उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन के लिए हाईस्कूल मार्कशीट की अनिवार्यता खत्म करने की मांग हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों बुजुर्गों के पास यह मार्कशीट न होने से उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा। संगठन ने आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे वैकल्पिक दस्तावेज मान्य करने की अपील की है।1