logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा इस साल भद्रा का साया,28 अगस्त को शुभ मुहूर्त में बांधी जाएगी राखी।

57 min ago
user_Raigarh Chhattisgarh
Raigarh Chhattisgarh
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
57 min ago

रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा इस साल भद्रा का साया,28 अगस्त को शुभ मुहूर्त में बांधी जाएगी राखी।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • कलेक्टर जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण, कलेक्टर जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण, पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने गुरुवार सुबह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों और शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा एवं भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग, करियर मार्गदर्शन और हेल्थ चेकअप सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कक्षा 9वीं के नए सिलेबस की पुस्तकें जल्द उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्रीमती जैन ने कक्षाओं और छात्रावास का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से पढ़ाई, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम सक्ती कावेरी मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग स्वप्नीता सिंह सहित संबंधित अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
    1
    कलेक्टर जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण,

कलेक्टर जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण,
पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश,
सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर  जयश्री जैन ने गुरुवार सुबह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों और शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा एवं भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग, करियर मार्गदर्शन और हेल्थ चेकअप सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कक्षा 9वीं के नए सिलेबस की पुस्तकें जल्द उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्रीमती जैन ने कक्षाओं और छात्रावास का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से पढ़ाई, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम सक्ती कावेरी मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग स्वप्नीता सिंह सहित संबंधित अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • *➡️कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार* *➡️ सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जशपुर ---00--- *➡️घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना कुनकुरी क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 नग मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में प्रार्थी पंकज कुमार पारिक, संचालक कठौतिया मोबाइल शॉप, कुनकुरी द्वारा दिनांक 12.08.2026 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11.08.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह सूर्योदय बैंक के एक कर्मचारी ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रार्थी तत्काल दुकान पहुंचा। दुकान के शटर में लगे दोनों ताले कटे हुए थे तथा अंदर मोबाइल के डिब्बे अस्त-व्यस्त पड़े थे। बिक्री के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन दुकान से गायब थे। जांच करने पर करीब 150 नग मोबाइल हैंडसेट चोरी होना पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *➡️सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से मिली अहम सुराग* मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना को दो व्यक्तियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया था। घटना स्थल के समीप स्थित एक होटल में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खाना खाने तथा होटल संचालक को मोबाइल नंबर दिए जाने की जानकारी भी पुलिस के सामने आई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, होटल से प्राप्त जानकारी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का आपस में मिलान कर संदिग्धों की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर एक आरोपी की पहचान तौसीफ रजा पिता मौलाना ताजउद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुर्गीटोली, मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखण्ड के रूप में हुई। *➡️विशेष टीम ने झारखण्ड पहुंचकर आरोपी को लिया हिरासत में* आरोपी की धर पकड़ हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम झारखण्ड रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा झारखण्ड पहुंचकर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई और उसे हिरासत में लेकर थाना कुनकुरी लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। *➡️ पुलिस की पूछताछ में आरोपी तौसीफ रजा के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए ने बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ काफी समय से मोबाइल दुकानों में चोरी करने की योजना बना रहा था। दोनों आरोपी झारखण्ड से निकलकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल दुकानों की रेकी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने कुनकुरी स्थित कठौतिया मोबाइल शॉप को चोरी के लिए चिन्हित किया। घटना की रात दोनों आरोपी दुकान के पीछे की ओर से पहुंचे। अपने साथ लाए औजार से दुकान के शटर में लगे दोनों ताले काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और बिक्री के लिए रखे मोबाइल फोन को पिट्ठू बैग में भरकर वहां से निकल गए। कुछ दूरी पर जाकर दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के कवर एवं डिब्बों को अलग कर झाड़ियों में फेंक दिया और केवल मोबाइल हैंडसेट अपने साथ रखे। इसके बाद दोनों बस के माध्यम से वहां से फरार हो गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन उसके दूसरे साथी के पास हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है, जो वर्तमान में फरार है। पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी एवं चोरी किए गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तौसीफ रजा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिट्ठू बैग एवं आरोपी का मोबाइल हैंडसेट जप्त किया है। विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। *➡️दूसरे आरोपी एवं चोरी के मोबाइल की तलाश जारी* मामले में पुलिस द्वारा दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए करीब 150 मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं आगे की कार्रवाई जारी है। *➡️ मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक गौरव पांडे, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई देविका मंडावी, नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक चंद्र शेखर बंजारे एवं आरक्षक नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    *➡️कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार*
*➡️ सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी
जशपुर 
---00---
*➡️घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना कुनकुरी क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 नग मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले में प्रार्थी पंकज कुमार पारिक, संचालक कठौतिया मोबाइल शॉप, कुनकुरी द्वारा दिनांक 12.08.2026 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11.08.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर चला गया था।
अगले दिन सुबह सूर्योदय बैंक के एक कर्मचारी ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रार्थी तत्काल दुकान पहुंचा। दुकान के शटर में लगे दोनों ताले कटे हुए थे तथा अंदर मोबाइल के डिब्बे अस्त-व्यस्त पड़े थे। बिक्री के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन दुकान से गायब थे। जांच करने पर करीब 150 नग मोबाइल हैंडसेट चोरी होना पाया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*➡️सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से मिली अहम सुराग*
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना को दो व्यक्तियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया था। घटना स्थल के समीप स्थित एक होटल में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खाना खाने तथा होटल संचालक को मोबाइल नंबर दिए जाने की जानकारी भी पुलिस के सामने आई।
पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, होटल से प्राप्त जानकारी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का आपस में मिलान कर संदिग्धों की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर एक आरोपी की पहचान तौसीफ रजा पिता मौलाना ताजउद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुर्गीटोली, मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखण्ड के रूप में हुई।
*➡️विशेष टीम ने झारखण्ड पहुंचकर आरोपी को लिया हिरासत में*
आरोपी की धर पकड़ हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम झारखण्ड रवाना की गई।
पुलिस टीम द्वारा झारखण्ड पहुंचकर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई और उसे हिरासत में लेकर थाना कुनकुरी लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया।
*➡️ पुलिस की पूछताछ में आरोपी तौसीफ रजा  के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए ने बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ काफी समय से मोबाइल दुकानों में चोरी करने की योजना बना रहा था। दोनों आरोपी झारखण्ड से निकलकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल दुकानों की रेकी कर रहे थे।
इसी दौरान दोनों ने कुनकुरी स्थित कठौतिया मोबाइल शॉप को चोरी के लिए चिन्हित किया।
घटना की रात दोनों आरोपी दुकान के पीछे की ओर से पहुंचे। अपने साथ लाए औजार से दुकान के शटर में लगे दोनों ताले काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और बिक्री के लिए रखे मोबाइल फोन को पिट्ठू बैग में भरकर वहां से निकल गए।
कुछ दूरी पर जाकर दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के कवर एवं डिब्बों को अलग कर झाड़ियों में फेंक दिया और केवल मोबाइल हैंडसेट अपने साथ रखे। इसके बाद दोनों बस के माध्यम से वहां से फरार हो गए।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन उसके दूसरे साथी के पास हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है, जो वर्तमान में फरार है। पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी एवं चोरी किए गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तौसीफ रजा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिट्ठू बैग एवं आरोपी का मोबाइल हैंडसेट जप्त किया है।
विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
*➡️दूसरे आरोपी एवं चोरी के मोबाइल की तलाश जारी*
मामले में पुलिस द्वारा दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए करीब 150 मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं आगे की कार्रवाई जारी है।
*➡️ मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक गौरव पांडे, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई देविका मंडावी, नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक चंद्र शेखर बंजारे एवं आरक्षक नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll
    2
    रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी  के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • फाटक बार-बार बंद, सड़क पर जाम और ओवरब्रिज के नीचे दुकानों का जमावड़ा! पुराने कोरबा में जनता बेहाल हर 5 मिनट में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से पहले ही परेशान जनता, ऊपर से सड़क किनारे और ओवरब्रिज के नीचे बढ़ता अतिक्रमण बना मुसीबत—नगर निगम और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    1
    फाटक बार-बार बंद, सड़क पर जाम और ओवरब्रिज के नीचे दुकानों का जमावड़ा! पुराने कोरबा में जनता बेहाल

हर 5 मिनट में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से पहले ही परेशान जनता, ऊपर से सड़क किनारे और ओवरब्रिज के नीचे बढ़ता अतिक्रमण बना मुसीबत—नगर निगम और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बिलासपुर स्टेशन से बाइक किराए पर, यात्रियों को मिली राहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब स्टेशन से बाहर निकलते ही किराए पर बाइक मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए पहली बार बाइक रेंटल सेवा शुरू की है। स्टेशन के कोच रेस्टोरेंट के पास शुरू हुई यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यात्री वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र के जरिए बाइक किराए पर ले सकेंगे। 4 घंटे तक 100 रुपए, 4 से 8 घंटे तक 200 रुपए, 8 से 16 घंटे तक 300 रुपए और 16 से 24 घंटे तक 400 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।
    1
    बिलासपुर स्टेशन से बाइक किराए पर, यात्रियों को मिली राहत
बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब स्टेशन से बाहर निकलते ही किराए पर बाइक मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए पहली बार बाइक रेंटल सेवा शुरू की है। स्टेशन के कोच रेस्टोरेंट के पास शुरू हुई यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यात्री वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र के जरिए बाइक किराए पर ले सकेंगे। 4 घंटे तक 100 रुपए, 4 से 8 घंटे तक 200 रुपए, 8 से 16 घंटे तक 300 रुपए और 16 से 24 घंटे तक 400 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • Post by Shubham Mishra
    1
    Post by Shubham Mishra
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • रायगढ़ जिले में बाजारों में उमड़ी भीड़ रंग-बिरंगी राखियों से सजीं दुकानें,बहनों में दिख रहा भारी उत्साह।
    1
    रायगढ़ जिले में बाजारों में उमड़ी भीड़ रंग-बिरंगी राखियों से सजीं दुकानें,बहनों में दिख रहा भारी उत्साह।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा जनसैलाब—भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ग्राम मुरली में मुस्लिम जमात द्वारा मिलाद-उन-नबी का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम जमात की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाजे-गाजे के साथ लोगों में उत्साह नजर आया और जगह -जगह आतिशबाजी कर मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाई गई। जुलूस गांव में गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ जुलूस का अभिवादन किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के बिना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा जनसैलाब—भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश
मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस 
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ग्राम मुरली में मुस्लिम जमात द्वारा मिलाद-उन-नबी का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम जमात की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाजे-गाजे के साथ लोगों में उत्साह नजर आया और जगह -जगह आतिशबाजी कर मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाई गई। जुलूस गांव में गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ जुलूस का अभिवादन किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के बिना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • Post by Shubham Mishra
    1
    Post by Shubham Mishra
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.