Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज विवाद के बाद समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। विधायक ने इसे अपने साथ-साथ पासी समाज के अपमान से जोड़ते हुए पुलिस और सत्ताधारी पक्ष के मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए। विधायक के आरोपों के बाद प्रदर्शन स्थल पर माहौल और गरमा गया। सपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, सपा विधायक राहुल लोधी ने भी प्रदर्शन के दौरान गंभीर आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं वा विधायकों की हत्या किए जाने की बात कही। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमाता नजर आया।
रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज विवाद के बाद समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। विधायक ने इसे अपने साथ-साथ पासी समाज के अपमान से जोड़ते हुए पुलिस और सत्ताधारी पक्ष के मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए। विधायक के आरोपों के बाद प्रदर्शन स्थल पर माहौल और गरमा गया। सपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, सपा विधायक राहुल लोधी ने भी प्रदर्शन के दौरान गंभीर आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं वा विधायकों की हत्या किए जाने की बात कही। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमाता नजर आया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जीव रक्षक गोपाल शर्मा का अद्भुत कार्य मोहद्दीपुर में निकाला है एक सांप मौके पर पहुंचे जीव रक्षक गोपाल शर्मा सांप को पड़कर डिब्बे में भरा और उन्होंने बताया कि हमें धन की आवश्यकता नहीं है हमको ग्रामीण क्षेत्रों में यह जो हमारे शहर के क्षेत्र हैं वहां पर अगर सांप निकलता है या सांप काटता है तो उसे कैसे बचे वह एक शिक्षा का संदेश है जो आम लोगों तक में पहुंचता हूं जीव रक्षक गोपाल शर्मा का अद्भुत कार्य मोहद्दीपुर में निकाला है एक सांप मौके पर पहुंचे जीव रक्षक गोपाल शर्मा सांप को पड़कर डिब्बे में भरा और उन्होंने बताया कि हमें धन की आवश्यकता नहीं है हमको ग्रामीण क्षेत्रों में यह जो हमारे शहर के क्षेत्र हैं वहां पर अगर सांप निकलता है या सांप काटता है तो उसे कैसे बचे वह एक शिक्षा का संदेश है जो आम लोगों तक में पहुंचता हूं2
- कारीगरों के हुनर को आर्थिक मजबूती देने पर जोर विश्वकर्मा सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने पारंपरिक कारीगरों को सम्मानित करने पर दिया बल रायबरेली। विश्वकर्मा सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का निर्माता बताते हुए पारंपरिक कारीगरों के हुनर को देश की सांस्कृतिक विरासत बताया। उन्होंने कहा कि कारीगरों की मेहनत और कौशल भारतीय समाज की अर्थव्यवस्था तथा परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंत्री ने कहा कि सिलाई, लोहे के औजार बनाने, मिट्टी के बर्तन तैयार करने सहित विभिन्न ट्रेडों से जुड़े कारीगर लंबे समय से अपने हुनर के माध्यम से समाज की जरूरतें पूरी करते आ रहे हैं। इन पारंपरिक व्यवसायों को आधुनिक संसाधनों से जोड़कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कारीगरों को ऋण, सब्सिडी और टूलकिट उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। सरकार का उद्देश्य कारीगरों को उनके हुनर के अनुरूप सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। मंत्री ने कहा कि पारंपरिक कौशल को नई तकनीक और आधुनिक बाजार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे कारीगरों की आय बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। समारोह में कारीगरों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।1
- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आदमपुर पहुंचकर स्व. प्रमिला सिंह को दी श्रद्धांजलि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आदमपुर पहुंचकर स्व. प्रमिला सिंह को दी श्रद्धांजलि फतेहपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद के साथ कल्यानपुर क्षेत्र के आदमपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्व. अमरजीत सिंह जनसेवक की पत्नी स्व. प्रमिला सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति ने स्व. प्रमिला सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। बताया गया कि पूर्व मंत्री स्व. अमरजीत सिंह जनसेवक के निधन के समय पूर्व राष्ट्रपति किसी कारणवश उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। अब स्व. प्रमिला सिंह के निधन की जानकारी मिलने पर वह आदमपुर पहुंचे और परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। वीवीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।3
- रायबरेली-शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह पर कार्रवाई को लेकर सपा धरने पर,, ,, रायबरेली-शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह पर कार्रवाई को लेकर सपा धरने पर पुलिस के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सपा विधायक और पदाधिकारी सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने लगाए गंभीर आरोप शहर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी एक्स पर प्रकरण को लेकर पुलिस पर साधा निशाना डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक पर जारी है सपा का प्रदर्शन कार्रवाई की मांग को लेकर सपा ने धरना जारी रखने का किया ऐलान1
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने सीएचसी जगतपुर में बांटे फल, मरीजों का जाना हाल-चाल जगतपुर (रायबरेली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना। फल वितरण के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध होने का अवसर है। जरूरतमंदों और अस्वस्थ लोगों की सेवा करना समाज के हर वर्ग का दायित्व है और इसी भावना के साथ यह सेवा कार्य आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर समेत स्वास्थ्य केंद्र का समस्त चिकित्सा स्टाफ एवं कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों ने भी इस पहल का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।1
- रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सपा छात्र सभा और एबीवीपी के बीच हुए विवाद के बाद रायबरेली का सियासी और पुलिस प्रशासनिक माहौल लगातार गर्म है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को एक बार फिर एसपी कार्यालय के बाहर हंगामे की स्थिति देखने को मिली। बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने एसपी कार्यालय पहुंचे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर में जाने से रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस1
- आशीर्वाद का दीया जलाकर शहीदों को किया नमन‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिलेभर में जलाए गए दीप, सेवा और जनकल्याण का दिया संदेश रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अभियान के तहत सरकारी भवनों, प्रमुख स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीप जलाए गए। शाम होते ही कई स्थान दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। कार्यक्रम में लोगों ने सेवा भावना को मजबूत करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी सहयोग, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। दीप प्रज्वलन के दौरान लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।1
- रायबरेली में दूसरे दिन भी सपा छात्र सभा का सदस्यता अभियान, डिग्री कॉलेज गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रायबरेली। शहर क्षेत्र स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के गेट के बाहर समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को हुए विवाद के बाद शुक्रवार को अभियान दोबारा शुरू होने के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दरअसल, गुरुवार को इसी स्थान पर सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी और छात्र सभा से जुड़े छात्रों के बीच विवाद हो गया था। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और वहां विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया था। घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं, शुक्रवार को लखनऊ से एक प्रतिनिधिमंडल के रायबरेली पहुंचने की बात कही जा रही है। प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले ही छात्र सभा द्वारा सदस्यता अभियान दोबारा शुरू किए जाने से प्रशासन सतर्क है। कॉलेज गेट और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।1
- चंदौली में दुकान जा रही किशोरी को कथित रूप से अगवा कर बंधक बनाने का आरोप चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद से एक गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि दुकान पर जा रही एक किशोरी को रास्ते से कथित रूप से जबरन उठाकर एक आर.ओ. कंपनी के परिसर में बंधक बना लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल मामले की जांच जारी है।1