logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर्वांगीण विकास पर जोर, सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी आयोजित लातेहार। धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय की शैक्षिक पद्धति को नजदीक से समझा और उसकी सराहना की नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 के उपलक्ष्य में आयोजित इस गोष्ठी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नैतिक शिक्षा एवं आधुनिक तकनीक के समावेश पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों को उनके कर्तव्यों, सहयोग एवं बच्चों के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में गतिविधि आधारित शिक्षा और डिजिटल इंडिया के अनुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच सतत संवाद से ही बच्चों का समुचित विकास संभव है इस दौरान अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए, जिससे कार्यक्रम और अधिक सार्थक बना। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ गोष्ठी का सफल समापन हुआ।

10 hrs ago
user_Ram Kumar
Ram Kumar
Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
10 hrs ago
58c6fa40-e8e6-4e1c-994d-141c5986b333

सर्वांगीण विकास पर जोर, सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी आयोजित लातेहार। धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय की शैक्षिक पद्धति को नजदीक से समझा और उसकी सराहना की नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 के उपलक्ष्य में आयोजित इस गोष्ठी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नैतिक शिक्षा एवं आधुनिक तकनीक के समावेश पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों को उनके कर्तव्यों, सहयोग एवं बच्चों के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में गतिविधि आधारित शिक्षा और डिजिटल इंडिया के अनुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच सतत संवाद से ही बच्चों का समुचित विकास संभव है इस दौरान अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए, जिससे कार्यक्रम और अधिक सार्थक बना। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ गोष्ठी का सफल समापन हुआ।

More news from झारखंड and nearby areas
  • महुआडांड़ (लातेहार) 2024 में मां की मृत्यु के बाद 10 वर्षीय करण तिर्की और कोमल तिर्की का जीवन संकट में पड़ गया। पिता दीपक तिर्की इस घटना के बाद घर छोड़कर चले गए घर में केवल बुजुर्ग दादा और दादी रह गए, जो बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में दोनों बच्चों को उनकी बुआ के घर रहना पड़ा। हालांकि, बुआ के परिवार में पहले से मौजूद जिम्मेदारियों के बीच बच्चों का रहना धीरे-धीरे पारिवारिक विवाद का कारण बनने लगा। स्थिति बिगड़ती देख बुआ ने सामाजिक सहयोग की तलाश की और आर पी एस सेवा संस्थान से संपर्क किया। संस्थान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया और उन्हें आश्रय प्रदान किया। संस्था द्वारा बच्चों की देखभाल, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
    1
    महुआडांड़ (लातेहार) 2024 में मां की मृत्यु के बाद 10 वर्षीय करण तिर्की और कोमल तिर्की का जीवन संकट में पड़ गया। पिता दीपक तिर्की इस घटना के बाद घर छोड़कर चले गए 
घर में केवल बुजुर्ग दादा और दादी रह गए, जो बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में दोनों बच्चों को उनकी बुआ के घर रहना पड़ा।
हालांकि, बुआ के परिवार में पहले से मौजूद जिम्मेदारियों के बीच बच्चों का रहना धीरे-धीरे पारिवारिक विवाद का कारण बनने लगा। स्थिति बिगड़ती देख बुआ ने सामाजिक सहयोग की तलाश की और आर पी एस सेवा संस्थान से संपर्क किया।
संस्थान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया और उन्हें आश्रय प्रदान किया। संस्था द्वारा बच्चों की देखभाल, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Abhay Kumar
    1
    Post by Abhay Kumar
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
  • मनिक लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मणिका के शिंजो शिव मंदिर के प्रांगण में भाजपा इकाई मणिका के द्वारा आज दिनांक 15 अप्रैल को भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस की शुभ अवसर गांव चलो बस्ती अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन किस सोच को सार्थक बनाने हेतु सफाई का अभियान चलाया जिसमें मनिका शिव मंदिर की साफ सफाई की गई जबकि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए जनहित की योजना जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान, पीएम सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनाओं से लोग काफी खुश नजर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते दिखे| गांव चलो बस्ती अभियान कि इस कार्यक्रम में शंकर दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, अंकित कुमार, गोलू कुमार, राजेंद्र रजक, बूथ अध्यक्ष मंजू पासवान, पवन राय,शंभू प्रसाद, सत्येंद्र कुमार रवि, राजेश शर्मा, अमरदीप कुमार, सतीश दुबे, अमित कुमार, मुकेश राय, लव यादव तथा कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए
    4
    मनिक लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मणिका के शिंजो शिव मंदिर के प्रांगण में भाजपा इकाई मणिका के द्वारा आज दिनांक 15 अप्रैल को भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस की शुभ अवसर गांव चलो बस्ती अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन किस सोच को सार्थक बनाने हेतु  सफाई का अभियान चलाया जिसमें मनिका शिव मंदिर की साफ सफाई की गई 
जबकि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए जनहित की योजना जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान, पीएम सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनाओं से लोग काफी खुश नजर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते दिखे|
गांव चलो बस्ती अभियान कि इस कार्यक्रम में शंकर दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, अंकित कुमार, गोलू कुमार, राजेंद्र रजक, बूथ अध्यक्ष मंजू पासवान, पवन राय,शंभू प्रसाद, सत्येंद्र कुमार रवि, राजेश शर्मा, अमरदीप कुमार, सतीश दुबे, अमित कुमार, मुकेश राय, लव यादव तथा कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by MUKESH NATH
    1
    Post by MUKESH NATH
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
  • उपायुक्त कार्यालय के समीप बने व्यायाम शाला का लुप्त उठाता बच्चे सुरयकान्द़ बिधाथी
    3
    उपायुक्त कार्यालय के समीप बने व्यायाम शाला का लुप्त उठाता बच्चे सुरयकान्द़ बिधाथी
    user_Vijay kumar. vidhyarthi
    Vijay kumar. vidhyarthi
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • ग्रामीण बोले जल्दी निर्माण नहीं होगा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है
    1
    ग्रामीण बोले जल्दी निर्माण नहीं होगा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
    1
    बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.