गैस आपूर्ति को लेकर नैनीताल जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश नैनीताल: जनपद में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के चलते घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार जारी आदेश में कहा गया है कि ऑनलाइन बुकिंग, डीएसपी और ओटीपी से जुड़ी प्रक्रियाओं के दौरान अत्यधिक फोन कॉल आने से तकनीकी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ लगानी पड़ रही है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है और समय पर सिलेंडर आपूर्ति में भी परेशानी आ रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण फिलहाल एजेंसी परिसर से सीधे न करें। इसके बजाय उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली के माध्यम से ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को घर पर ही सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से गैस मिल सके। साथ ही जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस या मोबाइल ऐप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे केवल बुकिंग कराने के लिए गैस एजेंसी जा सकते हैं। एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि बुकिंग के बाद नियमानुसार घर-घर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट की स्वीकृति से जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों में भीड़ न लगाएं और डोर-टू-डोर वितरण व्यवस्था का लाभ उठाएं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

- Post by Nainital news1
- विडियो देखें- Jammu और Kashmir के पूर्व सीएम Farooq Abdullah पर फायरिंग करने वाला का CCTV VIDEO आया सामने । फिलहाल फायरिंग करने वाले शख्स को सिक्योरिटी और कुछ लोगों ने मौके पर पकड़ लिया।1
- Post by Gopal Bisht1
- बाजपुर में सोशल मीडिया पर दलित और एक विशेष समुदाय के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर दलित समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति और दलित नेता राजकुमार के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को बेरिया तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका और आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दलित नेता राजकुमार ने कहा कि किसी भी समाज के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी से समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो दलित समाज बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान अनिल वाल्मीकि, जैदी खान, सूरज यादव, तनवीर खान, मंदीप खैरा, रोशन पटेल, उमेश पासी, पवन कुमार, विकास कुमार, दीपक, कौशल, हैप्पी, हाजी परवेज, हरपाल यादव, अनिरुद्ध, रवि कुमार काले, विट्टू सिंह, राहुल गुप्ता और सौरभ शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे। राजकुमार,पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति और दलित नेता2
- बिलासपुर में जामा मस्जिद के इमाम कारी अफरोज़ आलम ने मुक़द्दस रमज़ान और पाक महीने के आखिरी अक्षरें पर तकरीर बयां करते हुए कहा कि मुसलमान अपने दीन और इस्लाम से दूर होता जा रहा है,इसलिए उसकी परेशानियां दूर नही हो रही।जब वह दीन और इस्लाम को पूरी तरह अख्तियार कर उसके रास्ते पर सच्चे मन से चलेगा तो,अल्लाह उसकी हर परेशानियां दूर कर उसकी सेहत,दौलत और हर जायज़ तमन्ना में बरकत करेगा। शुक्रवार को वह नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित जामा मस्जिद में अलविदा जुमें की नमाज के दौरान तकरीर कर रहे थें।उन्होंने कहा यह पाक महीना मुसलमान के लिए सबसे अफ़ज़ल माना जाता हैं,इसमें कुरआन की तिलावत और रोजा नमाज़ सबका अलग से सबाब है,रहमत और बरकत के अक्षरें गुजरने के बाद यह आखिरी अक्षरा मगफिरत का हैं,इसमें बंदा-ए-मोमिन सच्चे मन से इबादत करने के बाद अपने गुनाहों से तौबा करें तो,अल्लाह उसकी तौबा क़बूल फरमाता है। आग्रह किया कि अपने बच्चों को दुनियावी तालिम के साथ दीनी तालीम भी जरूर दिलाए ताकि उनकी और हमारी दुनिया और आखिरत दोनों कामयाब हो सकें।इसके पश्चात खुतबा पढ़ा गया और शांतिपूर्ण तरीके से अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की गई।इसके पश्चात हाजी जी वाली मस्जिद,इमाम साहब वाली मस्जिद,सय्यदों वाली मस्जिद, अमलताश वाली मस्जिद,बाजार वाली मस्जिद,खजूरों वाली मस्जिद,अंसारियों वाली आदि मस्जिदों में समयनुसार शांतिपूर्ण तरीके से नमाज़ अदा की गई।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उप जिलाधिकारी अरूण कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,कस्बा चौकी प्रभारी योगेश कुमार, ईसानगर चौकी प्रभारी ललित कुमार,उप निरीक्षक केशू शर्मा आदि खुफिया तंत्र मुस्तैदी से तैनात रहा।4
- चंपावत:जिलाधिकारी के निर्देश पर गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण: #thepublicmatter #champawat #uttrakhand #viralnewsupdate #latestnews1
- Post by Nainital news1
- विडियो देखें-उत्तराखंड महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा ! टैक्सियों पर लगा पैनिक स्विच बना शो पीस।1
- चंपावत:मौसम की मार बच्चों पर भारी, बढ़े बुखार और खांसी के मरीज1