Shuru
Apke Nagar Ki App…
रानीखेत चौबटिया गार्डन में नीदरलैंड से आए वैज्ञानिक पीटर वान रिज्न ने काश्तकारों को दिया आधुनिक बागवानी का प्रशिक्षण । क्या कहा जानिए
Gopal Bisht
रानीखेत चौबटिया गार्डन में नीदरलैंड से आए वैज्ञानिक पीटर वान रिज्न ने काश्तकारों को दिया आधुनिक बागवानी का प्रशिक्षण । क्या कहा जानिए
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Gopal Bisht1
- अल्मोड़ा। घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने और कालाबाजारी व जमाखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गैस आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान न हो और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि बिना बुकिंग के किसी को भी गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा और गैस बुकिंग के लिए निर्धारित 25 दिन का अंतराल अनिवार्य रूप से लागू रहेगा। गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशासन की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया दलों का गठन किया गया है, जिनमें उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे। जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों को प्रतिदिन स्टॉक का अभिलेख रखने और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन को जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपदवासियों से निर्धारित समय पर ही गैस बुकिंग कराने की अपील की गई है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, इंडियन ऑयल गैस के सहायक प्रबंधक रोहित गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत सहित गैस एजेंसियों के प्रभारी, वितरक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- विडियो देखें-उत्तराखंड महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा ! टैक्सियों पर लगा पैनिक स्विच बना शो पीस।1
- पढ़ाई, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य, नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू || Countrywide public school Garur, Bageswar1
- चम्पावत:जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तहसील बाराकोट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश*1
- मोनालिसा जो महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी सादगी और खूबसूरती के कारण वायरल हुई थीं, नो एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मोनालिसा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की है.1
- सांसद चंद्र शेखर आज़ाद पर की गई अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । बाज़पुर से है, उत्तम नगर में हुई हिंसक घटना के बाद ग्राम बरहनी के स्थानीय नेता खीम सिंह दानू का वीडियो सोशल मीडिया पर बायरल हो रहा है। जिसमें वह नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद एवं समुदाय से इस पर जातिगत टिप्पणी करते हुए नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र की जनता में ग़ुस्सा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिला सचिव प्रशांत कुमार के नेतृत्व शिकायती पत्र सौंपते हुये सी ओ बाज़पुर विभव सैनी से कार्रवाई किए जाने की माँग की है। इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी के जिला सचिव प्रशांत कुमार ने बताया कि हमारे द्वारा तहरीर दे दी गई है जिस पर पुलिस प्रशासन ने हमसे दो दिन का समय माँगा है। इस घटना को चार दिन का समय हो गया है लेकिन प्रशासन द्वारा किसी भी तरीक़े की कार्रवाई नहीं की गई है देखने को मिलता है कि प्रशासन शासन के दबाव में है। इस दौरान सी ओ विभव सैनी ने बताया कि नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला संज्ञान में आया है जिसको लेकर शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें जाँच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। आज़ाद समाज पार्टी, जिला सचिव :- प्रशांत कुमार3
- देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक अजय नौटियाल के साथ मारपीट का मामला थमा ही नहीं था कि अब एक और अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुरा मामला कालसी क्षेत्र का है। जहां खनन से जुड़े कुछ लोगों ने चकराता वन विभाग भाग के एसडीओ पर हमला बोल दिया। और बेरहमी से पिटाई कर डाली। बड़ी मुश्किल से एसडीओ अधिकारी को जान बचाकर भागना पड़ा। उधर पीड़ित वन अधिकारी ने कोतवाली विकास नगर में घटना की शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।1