Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाकुंभ फेम मोनालिसा ने की मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड से शादी, दुल्हन बन और भी लगीं सुंदर मोनालिसा जो महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी सादगी और खूबसूरती के कारण वायरल हुई थीं, नो एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मोनालिसा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की है.
Aasif News Network
महाकुंभ फेम मोनालिसा ने की मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड से शादी, दुल्हन बन और भी लगीं सुंदर मोनालिसा जो महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी सादगी और खूबसूरती के कारण वायरल हुई थीं, नो एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मोनालिसा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की है.
More news from Nainital and nearby areas
- कालाढूंगी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भाखड़ा पुल के पास पिकअप और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती चकलुवा नीरपानी की रहने वाली थी। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी सहेली को लामाचौड़ छोड़ने जा रही थी। अचानक सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हो गया। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। घायल युवती का इलाज जारी है।1
- आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोगो ने एकत्र होकर नगरपालिका अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग मुरादाबाद के भोजपुर नगरपंचायत में कुत्तों के आतंक से नगरवासी परेशान है अब तक बच्चों के साथ साथ बुजुर्गों को कुत्ते से काटने की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं पैदल रास्ते पर चलना भी खतरे से खाली नहीं है नगरपंचायत भी इन कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने में हाथ खड़े करते दिखाई दे रहे हैं सबसे ज्यादा समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों की है पैदल रास्ते पर कुत्तों के झुंड देखकर बच्चे अकेले जाने से भी कतराने लगे हैं कुत्तों के आतंक के पीछे नगर पंचायत की उदासीनता भी काफी हद तक जिम्मेदार है नगरवासियों ने आज एकत्र होकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की नगर वासियों का कहना है कि मोहल्ला फतेहपुरी, मोहल्ला नवावपुर, मोहल्ला जमीदारान में दिन ओर रात आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है कुत्तो के डर से मंदिर मस्जिद ओर स्कूल जाने वाले बच्चे डरे ओर सहमे रहते हैं पहले भी कई लोगो पर हमला कर चुके हैं नगर वासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं आवारा कुत्तों ने बच्चों और बड़ो का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर रखा है लोगों ने कहा है कि जल्दी ही इन आवारा कुत्तों से नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने निजात नहीं दिलाई तो नगर वासी सभासदों के साथ एकत्र होकर नगर पंचायत का घेराव करेंगे l4
- रजिस्ट्रेड पत्रकार के पास उसका सर्टिफिकेट और उसका कार्ड होना भी बहुत ज़रूरी है ताकि उसको कोई समस्या ना हो।1
- Post by 7News Live Uk1
- अब छः महीने बरसेगा पानी और छः रहेगा सूखा? आजकल हर मन में यही खयाल है कि जाड़े का पानी क्यों गर्मी में बरस रहा है। इसकी वजह जलवायु का अपना अंदाज है, जो कुदरत ने नहीं, बल्कि हमने उसे दिया है। सभी जानते है कि जलवायु अब बदलने लगी है, जिस कारण पश्चिमी विक्षोभ ने भी अपनी जगह बदलनी शुरू करदी है। पिछले दो सालों से यह बदलाव आया है और इस बार मार्च के शुरुवाती दिनों ने पारे की चादर ओढ़ ली थी और तापमान 40 पार जा पहुंचा था, बस यहीं से पश्चिमी विक्षोभों ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया और एक के बाद एक आते चले गए और बरसते चले गए और अप्रैल में तो जैसे ठंड लौट आई। बंद बख्शों से गर्म कपड़े बाहर निकल आए। नैनीताल, मसूरी, शिमला और कश्मीर में बर्फ ने बर्फ की सफेद चादर बिछानी शुरू कर दी। बर्फ के लिए तरसते हिमालय की मुराद पूरी हो गई। अब 20 अप्रैल से फिर एक बार शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सिर उठाने जा रहा है। इसका मतलब गर्म प्रदेशों के लोगों को एसी की जगह पंखे से काम चल जाएगा। यह विक्षोभ तीन दिन सक्रिय रहने जा रहा है। लिहाजा कूलिंग कमसेकम हफ्ते भर बनी रहने वाली है। अब मौसम बदलने की थोड़ा गंभीर बात करें तो जलवायु परिवर्तन के कारण पश्चिमी विक्षोभों का समय अब शिफ्ट होने लगा है। अब भविष्य में लगातार बारिश और निरंतर सूखा पड़ने के आसार बने रहेंगे। मौसम का यह बदला स्वरूप एक्सट्रीम वेदर है। जिसकी चपेट में भारत आ चुका है। वर्ष 2025 पूरी तरह इसकी गिरफ्त में रहा था और 2026 के शुरुवात के चार महीने इसके 4गिरफ्त में रहे हैं। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वायु मंडलीय वैज्ञानिक डा नरेंद्र सिंह के अनुसार मौसम में निरंतर बदलाव जारी रहेंगे। जलवायु परिवर्तन इसका बड़ा प्रभाव है। जिस कारण विंटर में बरसने वाले पश्चिमी विक्षोभ अब गर्मियों में भी बरसने लगे है। सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ बेहद कमजोर रहे और अब जब गर्मी के दिन आए हैं तो प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगे हैं। जिस कारण मार्च में बारिश ख्वाब हुई तो अप्रैल में भी बारिश निरंतर जारी है। आने वाले दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव जारी रहेगा। इस बार प्री मानसून में भी पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय रहने की संभावना बनी रहेगी। जिस कारण मानसून से पहले की बारिश जमकर पानी बरसाएंगे। इधर ला नीना अब कमजोर पड़ चुका है तो अल नीनो सिर उठाने लगा है। जिसके शक्तिशाली होने के आसार बने हुए है। माना जा रहा है कि इस बार अल नीनो मानसून को प्रभावित करेगा। वास्तव में अल नीनो प्रभावशाली रहा तो मानसून की बारिश कम होगी। भारत पर इसका अधिक असर अगस्त में देखा जा सकता है। लिहाजा अगस्त में बारिश कम होगी। अगस्त से सूखे की स्थिति लंबे समय तक रहने की संभावना रहेगी। जलवायु परिवर्तन के कारण एक्सट्रीम वेदर ने जन्म लिया है। एक्सट्रीम वेदर का अर्थ लगातार सूखा या फिर लगातार बारिश होना है। इस बार शीतकाल सूखे की चपेट में रहा तो पिछले करीब एक महीने से आए दिन वर्षा हो रही हैं। यह एक्सट्रीम वेदर का रूप है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा। श्रोत: IMD , WMD and Dr Narendra Singh (Aries) फोटो: Nexisnowspace3
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- वायरल वीडियो से यह ज्ञात होता है की जिला प्रशासन का डर ना तो स्कूल प्रशासन को है और ना ही उक्त दुकानदारों को जो कि अपनी मनमानी करने पर अमादा है।1
- *गेहूं की मशीन की चपेट में आने की युवक की दर्दनाक मौत* *चाचा के गेहूं निकालने गया था राजीव मशीन की सफ़ाई के दौरान हादसा* *राजीव की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ,गांव में पसरा मातम* मूंढापांडे। क्षेत्र के गांव में मंगलवार की रात गेहूं निकालने की (थ्रैशर) मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत होने के गांव में मातम पसरा गया। सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी। वहीं स्वजनों ने पुलिस कार्यवाही से इंकार कर दिया। मूंढापांडे के गांव चतरपुर नक्टा खेड़ा निवासी राजीव पुत्र मित्रपाल (30) बर्ष अपने मौसा अमर सिंह के टैक्टर पर गेहूं की निकासी पर मजदूरी करता था। मंगवार की रात मृतक राजीव अपने चाचा के गेहूं निकलवाने के गया था। प्रत्यक्षदर्शी के रामबाबू के मुताबिक गेहूं निकलने के बाद टैक्टर को बंद कर दिया था। मशीन के अधिक चक्कर होने के कारण मशीन चलती रही। इस दौरान राजीव (कटर) मशीन की सफ़ाई करने के लिए उसके ऊपर चढ़ गया और मशीन का ढक्कन खोल दिया। राजीव की शर्ट चलती मशीन की चपेट में आ गई। जिससे मशीन ने राजीव को अंदर खींच लिया। जिसमें राजीव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राजीव के परिवार में पत्नी कुशम ,बड़ी बेटी आराध्य और एक छोटा बेटा जतिन है। राजीव मेहनत मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करता था। गेहूं की फसल में मृतक राजीव खाने के लिए गेहूं इकठ्ठा करने के लिए (थ्रेसर) कटर मशीन पर किसानों के गेहूं निकलवाने का काम करता था। राजीव के मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने चौकी बताया परिजनों की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। दूसरी ओर स्वजनों ने भी पुलिस कार्यवाही से इंकार किया है। राजीव को देखने के लिए गांव की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं गांव में राजीव की मौत से मातम पसरा गया। *अधूरी रह गई बाबा साहब के जन्मोत्सव के धूमधाम की तैयारियां* गांव में 14 अप्रैल को भारत रत्न समाज सुधारक बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी लगभग मुकम्मल हो चुकी थी। गांव में हर्षौल्लास का माहौल था। लेकिन ,राजीव की अचानक दर्दनाक मौत ने स्वजनों को ही नहीं गांव के लोगों को भी गहरी पीड़ा दी है। राजीव की मौत से बाबा साहब की जन्मोत्सव के धूमधाम की तैयारी अधूरी की अधूरी रह गई और गांव में ग़म का माहौल बना हुआ है। मृतक राजीव के घर पहुंच गांव के लोग स्वजनों का ढांढस बंधा रहे है।3