Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 08 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, गिरोह का भंडाफोड़ 🚔 इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 08 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, गिरोह का भंडाफोड़ 🚔
संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 08 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, गिरोह का भंडाफोड़ 🚔 इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 08 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, गिरोह का भंडाफोड़ 🚔
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अस्ता के पास एक व्यक्ति का शव प्राप्त होने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी बाईट-*👇🏻1
- आलोक सिंह IPS की पदोन्नति होनें पर मीडिया अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने प्रसाद चढ़ाकर पुलिस कर्मियों को मिठाई बांटी औरैया में नवआँगनतुक जिलाधिकारी बृजेश कुमार को भगवान राम दरवार भेंट कर स्वागत किया औरैया, आलोक सिंह जी IPS जो अभी तक ए.डी.जी. कानपुर जोन पद पर रहते जिन्हें 01 मई 2026 को ए.डी.जी. कानपुर जोन से पुलिस महानिदेशक (DG) उ.प्र. पद पर पदोन्नति की मुहर लगा दी गई है, श्री आलोक सिंह जी पदोन्नति होनें पर सतेन्द्र सेंगर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया अधिकार मंच भारत नें खुशी जताते हुये उनके उत्तम स्वास्थ व उज्जवल भविष्य के लिये देवकली मन्दिर में भोलेनाथ एवं माँ मंगला काली प्रसाद चढ़ाया इसके बाद ककोर मुख्यालय पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों का मुँह मीठा करा श्री आलोक सिंह जी को शुभकामनायें संदेश दिया है, इसी दौरान नव आँगनतुक जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार जी को भगवान राम दरवार प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, इस दौरान सतेन्द्र सेंगर सहित एस.के. यादव सम्पादक न्यूज 24 फस्ट एक्सप्रेस, महेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ इटावा एक्सप्रेस, महेश चंद शर्मा जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा, राम लखन पोरवाल जिलाउपाध्यक्ष व्यपार मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन भानु, अंशुल गुप्ता उर्फ गोपाल जी गुप्ता जिलाध्यक्ष ओम प्रताप सेना2
- पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पुराने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर व्यक्तियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक नफर अन्तर्राज्यीय साइबर ठग को किया गया गिरफ्तार। संक्षिप्त विवरण- वादी कासिम बेग पुत्र खलील बेग निवासी कस्बा खानपुर थाना कोतवाली औरैया द्वारा साइबर थाना पर तहरीर दी गयी कि उससे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक कर्मचारी बनकर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव व पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप पर लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उसके फोन को हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी कर 46,997 रुपये की ठगी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर थाना पर अभियोग मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त को अमरदीप ढाबा से करीब 100 मीटर पहले हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 14 अदद एण्ड्रोइड फोन व 1100 रूपये नकद बरामद किये गये । पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 35/106 बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 1.कमल कुमार पुत्र जालो मण्डल ग्राम घघरी पोस्ट रोधिया थाना सरैयाहाट जिला दुमका झारखण्ड उम्र 23 वर्ष । पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को गुमराह कर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उनके फोन को हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी व मोबाइल में आने वाले OTP प्राप्त करके ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे बिग बास्केट व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों से उनके गिफ्ट बाउचर ,रिचार्ज बाउचर,मोबाइल फोन तथा अन्य इलैक्ट्रोनिक सामान खरीदकर सस्ते दामों पर दुकानदारों को बेच देता था । जो फोन अभियुक्त के बैग से मिले है यह सभी मोबाइल फोन फ्रॉड मनी से प्राप्त पैसे से खरीदे हुए है । *अनावरित अभियोग-* मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4)/ 317(2)/317(5)/ 35/106 बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट थाना साइबर थाना जनपद औरैया । विवरण बरामदगी- 1. 14 अदद एण्ड्रोइड फोन (अनुमानित कीमत दस लाख रुपये) (04 आईफोन 16 प्रो0 मैक्स व 10 अन्य महगे फोन) 2. 1100 रूपये नकद । *आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0 164/25 धारा 111/319(2)/61(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व धारा 66C व 66 D थाना सरैयाहाट जनपद दुमका राज्य झारखण्ड । गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम- 1. राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना साईबर क्राइम 2. मय साइबर सेल/ थाना साइबर क्राइम टीम3
- Post by umar quraishi1
- Post by दिलीप कुमार1
- औरैया थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अस्ता के पास एक व्यक्ति का शव प्राप्त होने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी जानकारी1
- पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत पर भारत संविधान न्यूज़ का बड़ा पॉडकास्ट, 2027 यूपी चुनाव पर छिड़ी तीखी बहस भारत संविधान न्यूज़ 24x7 के द्वारा आज एक विशेष राजनीतिक पॉडकास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर गहन चर्चा की गई। इस खास कार्यक्रम में टीवी से भारत न्यूज़ के संपादक भी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने अपने अनुभव और विश्लेषण के आधार पर कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। पॉडकास्ट के दौरान सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि क्या पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पूरी तरह निष्पक्ष और जनसमर्थन पर आधारित है या फिर इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या घोटाले की संभावना भी है। इस मुद्दे पर संपादक ने संतुलित दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है, लेकिन पारदर्शिता और निष्पक्षता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। चर्चा का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश का आगामी 2027 विधानसभा चुनाव भी रहा। इस पर सवाल किया गया कि क्या 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी? इस पर संपादक ने कहा कि यह पूरी तरह से जनता के मूड, सरकार के कार्यों और विपक्ष की रणनीति पर निर्भर करेगा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी को लेकर भी तीखे सवाल पूछे गए। विपक्ष की भूमिका, उसकी रणनीति और जनता के बीच उसकी पकड़ को लेकर संपादक ने कहा कि यदि विपक्ष मजबूत रणनीति और जनहित के मुद्दों के साथ सामने आता है, तो चुनावी मुकाबला रोचक हो सकता है। इस पॉडकास्ट ने न केवल पश्चिम बंगाल की राजनीति पर नई बहस छेड़ी, बल्कि उत्तर प्रदेश के 2027 चुनाव को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के अंत में यह स्पष्ट हुआ कि आने वाले समय में राजनीति का केंद्र जनता की अपेक्षाएं और सरकारों का प्रदर्शन ही तय करेगा।1
- फफूंद कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल के परिसर में नवनिर्मित श्री आनंदेश्वर धाम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व, शिव परिवार, देवी महाकाली व हनुमान जी की मूर्ति को पूरे गाजे-बाजे के साथ नगर में भ्रमण कराया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया। इस समारोह के लिए विद्यालय परिसर में तीन दिन पहले से ही तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। वेद मंत्रों और विधि-विधान के साथ विद्यालय परिसर में बने मंदिर श्री आनंदेश्वर धाम में शिव परिवार के साथ देवी महाकाली व राम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अनुष्ठान के बाद कन्या भोजन व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में परीक्षित के रूप में उपस्थित विद्यालय प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार दीक्षित जी ने प्राण प्रतिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदू धर्म में यह एक अत्यंत पवित्र अनुष्ठान है। इसमें मूर्ति में देवता का आह्वान कर उसे दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'प्राण' का अर्थ जीवन और 'प्रतिष्ठा' का अर्थ स्थापना होता है, जिसका तात्पर्य मूर्ति में जीवन शक्ति का संचार करना है। प्राण प्रतिष्ठा आचार्य पंडित प्रमोद द्विवेदी जी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिमा को देव स्वरूप माना जाता है, जो भक्तों की प्रार्थनाएं स्वीकार कर आशीर्वाद देती है। इस दौरान मंत्रोच्चार, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी श्री गुरमीत सिंह जी मुख्य लेखाकार पूजा पोरवाल जी समन्वयक श्रीमति राधा जी के साथ साथ समस्त नगरवासी उपस्थित रहे।1
- वादी कासिम बेग पुत्र खलील बेग निवासी कस्बा खानपुर थाना कोतवाली औरैया द्वारा साइबर थाना पर तहरीर दी गयी थी कि उससे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक कर्मचारी बनकर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव व पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप पर लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उसके फोन को हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी कर 46,997 रुपये की ठगी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर थाना पर अभियोग मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त कमल कुमार पुत्र जालो मण्डल ग्राम घघरी पोस्ट रोधिया थाना सरैयाहाट जिला दुमका झारखण्ड उम्र 23 वर्ष को अमरदीप ढाबा से करीब 100 मीटर पहले हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 14 अदद एण्ड्रोइड फोन (अनुमानित कीमत दस लाख रुपये) (04 आईफोन 16 प्रो0 मैक्स व 10 अन्य महगे फोन एवं 1100 रूपये नकद बरामद किये गये । पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 35/106 बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को गुमराह कर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उनके फोन को हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी व मोबाइल में आने वाले OTP प्राप्त करके ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे बिग बास्केट व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों से उनके गिफ्ट बाउचर ,रिचार्ज बाउचर,मोबाइल फोन तथा अन्य इलैक्ट्रोनिक सामान खरीदकर सस्ते दामों पर दुकानदारों को बेच देता था । जो फोन अभियुक्त के बैग से मिले है यह सभी मोबाइल फोन फ्रॉड मनी से प्राप्त पैसे से खरीदे हुए है। औरैया पुलिस द्वारा समस्त जनता से अपील की गई है कि कोई भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक या .APK फाइल से ऐप डाउनलोड न करें। अपना OTP, बैंक पिन, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अन्य सहायता के लिये साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने पर सूचना दें।3