बहला-फुसलाकर ले जाकर निकाह व मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चार साल पुराने मुकदमे में केमरी पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी को घर से दबोचा बिलासपुर/केमरी।थाना पुलिस ने बहला-फुसलाकर युवती को अपने साथ ले जाकर निकाह करने,उसके साथ शारीरिक शोषण तथा मारपीट कर घर से निकाल देने के चार साल पुराने मामले में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि 11 जुलाई 2026 को पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर उस्मान समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।आरोप है कि वर्ष 2022 में आरोपी उस्मान युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और 14 जून 2022 को उससे निकाह कर लिया।इसके बाद उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया तथा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अलावा पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।विवेचना के दौरान शनिवार को मुखबिर की सूचना पर केमरी पुलिस ने वांछित आरोपी उस्मान पुत्र शाकुल निवासी मोहल्ला सियाडियान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार,हेड कांस्टेबल मनवीर सिंह तथा कांस्टेबल विक्की देवल शामिल रहे।

- बरेली l इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया *थाना कैंट, इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार एवं अन्य सामान बरामदगी के सम्बन्ध मेंं #SPCrime की बाइट।*1
- भगवा वस्त्र और सनातन धर्म का अपमान स्वीकार्य नहीं होगा : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार । मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि संसद भवन के बाहर कुछ सांसदों के द्वारा एक सांसद को भगवा वस्त्र पहना कर उसे धन की चोरी करते हुए दिखाया गया है। इनके इस कृत्य से हमारे देश में भगवा वस्त्रों, पूज्य संतों और सनातन धर्म का खुलेआम अपमान किया गया है। जिसे हम किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे। वर्तमान समय में हमारे जनपद रामपुर में धारा 163 प्रभावी है इसीलिए आज सांकेतिक विरोध के रूप में पप्पू यादव के चित्र को आग के हवाले करके अपना अवैधानिक विरोध दर्ज़ कराया है। क्योंकि जिन पप्पू यादव के द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पूज्य संतों का अपमान किया गया है उन पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती और रंगदारी जैसे अनेकों आरोप लग चुके है, उसके बाद भी इनके द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाना अनुचित और अशोभनीय है। हम इसकी घोर निन्दा करते हैं। देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है ऐसे लोगों को जनता ने नकार दिया है और आने चुनाव में इनको करारा ज़बाब मिलेगा इसीलिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।1
- Post by AASHIQ ALI1
- बरेली में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी सीज "ट्रक चालकों से खरीदता था स्मैक... फिर शहर में बेचकर कमाता था मोटा मुनाफा! लेकिन इस बार भुता पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 75 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गया।"1