Shuru
Apke Nagar Ki App…
छोटू सिंह तथा मीडिया का एक ऑडियो बालोतरा के सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
Pukhraj soni
छोटू सिंह तथा मीडिया का एक ऑडियो बालोतरा के सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
More news from राजस्थान and nearby areas
- देश के 2 आईपीएस अफसरों के.के. विश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी से पहले राजस्थान के बाड़मेर और प्रयागराज में हल्दी की रस्म हुई। शुक्रवार को धोरीमन्ना में संभल (यूपी) एसपी केके विश्नोई के घर हल्दी कार्यक्रम हुआ, वहीं बरेली एसपी अंशिका वर्मा की रस्म प्रयागराज में हुई। परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों जगह पारंपरिक तरीके से रस्म निभाई गई। पुलिस अधिकारी के तौर पर पहचान रखने वाले दोनों अफसर 29 मार्च को जोधपुर में शादी करेंगे। के.के. विश्नोई यूपी से अपने पैतृक गांव धोरीमन्ना पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने साफा और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। घर पहुंचने पर उन्होंने पहले गांव के मंदिर और फिर घर के मंदिर में मां के साथ पूजा की। इस दौरान पारंपरिक राजस्थानी गीत भी गाए गए। रात में हल्दी रस्म, परिवार और रिश्तेदार शामिल शुक्रवार रात करीब 11 बजे हल्दी की रस्म शुरू हुई। माता-पिता और रिश्तेदारों ने रस्म निभाई। पूरे परिसर में फूलों की लड़ियां लगाई गईं और स्टेज को भी फूलों से सजाया गया। घर के आंगन और कार्यक्रम स्थल पर रोशनी की व्यवस्था की गई, जहां हल्दी की रस्म आयोजित हुई। हल्दी के दौरान के.के. विश्नोई ने जुड़ीदार पजामा और कुर्ता पहन रखा था। पारंपरिक पहनावे में वे स्टेज पर बैठे, जहां परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उन्हें हल्दी लगाई। इस दौरान फूल बरसाए गए और कार्यक्रम में मौजूद लोग उनके आसपास एकत्र रहे। लोक कलाकारों ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए और इसके बाद परिवार व दोस्तों ने म्यूजिक पर डांस किया।1
- *अयोध्या में चल रहे 1251 कुंडीय हवन के मंडप में आग लग गई*1
- करंट से गोवंश की मौत, ग्रामीणों में रोष बोरुंदा। क्षेत्र के मुरकासनी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां विद्युत लाइन का तार टूटने से आधा दर्जन से अधिक गोवंश आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नाराजगी जताई। सूचना पर बोरुंदा थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर मामले की जानकारी ली। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए हैं। ग्रामीणों ने मृत गोवंश के मुआवजे तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।2
- जम्भ संदेश प्रेस मिडिया जोधपुर -28/03/2026 🎥-(उपखंड💧लूणी)_ आप देख रहे हैं लुणी से ग्राउंड रिपोर्ट... जलदाय विभाग💧उपखंड लूणी द्वारा पीथावास गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति पुनःशुरू की। गौरतलब हैं कि पी डब्ल्यू डी जोधपुर द्वारा उचियारड़ा बिसलपुर खातियासनी बावड़ी रोड़ चोड़ाईकरण निर्माणाधीन कार्य संपादित करते हुए पेयजल पाइप लाइन तोड़ दी गई थी। ग्रामीणों नेश्री मान सिंह धाकड़ सहायक अभियंता उपखंड लूणी का आभार व्यक्त किया।जो कि ग्रामीणों से रूबरू होकर पेयजल आपूर्ति शुरू शिघ्रता से पुनःशुरू करने के अपने वादे पर खरे उतरे। आप ऐसी खबरें देखें हमारे साथ जुड़े रहे।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- सुप्रसिद्ध कलाकार आशा सपेरा कल भीनमाल में।1
- *जोधपुर; बैंक की लाइन में लगे किसान की जेब से शातिर बदमाश 50 हजार चोरी कर हुआ फरार* उदयमंदिर थाना क्षेत्र स्थित 'दी जोधपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक' की सोजती गेट शाखा में शुक्रवार सुबह किसान बैंक में पैसे जमा कराने आया था। शातिर बदमाश ने बड़ी सफाई से वारदात को दिया अंजाम दिया और 50 हजार रुपये निकालकर रफूचक्कर हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने उदयमंदिर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने सुमेरपुर प्रवास के दौरान देर रात को अपने निजी आवास पर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक के दौरान शहर की मूलभूत समस्याओं से संबंधित शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण के निर्देश दिए। कुमावत ने शहर की अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढाने व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में लगातार बढ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी के मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए पाबंद किया। मंत्री कुमावत ने बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने, एमडी नशे की बिक्री की रोकथाम व स्पा सेंटर्स पर अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी। साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के निर्देश कैबिनेट मंत्री कुमावत ने बैठक के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने, जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, वहां नई लाइटें लगवाने तथा प्रमुख स्थलों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ करने पर मंथन बैठक के दौरान उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसमें एसडीएच प्रभारी महिपाल सिंह परमार ने मंत्री श्री कुमावत को चिकित्सा में पदस्थापित चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया। परमार ने बताया कि चिकित्सालय में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। कुमावत ने आमजन को चिकित्सा सुविधा सहज उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की। बजट घोषणा के कार्य निर्धारित अवधि में हों पूरे मंत्री कुमावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें। मंत्री कुमावत ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं। साथ ही उन्होंने गांवों में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व पटटों व अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने पेयजल संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गांवों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए खराब हैंडपंपों की मरम्मत की जाए। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत टंकियों का निर्माण कार्य पूरा करने व अधूरे कनेक्शन निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए मंत्री कुमावत ने एक मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली की खपत को देखते हुए लॉ-वोल्टेज वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह, पूनम सिंह परमार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, जोधपुर डिस्कॉम के एक्सईएन राकेश शर्मा, एईएन अनुज शर्मा, पीएचईडी के एईएन खेमराज बैरवा, पीएमओ महिपाल सिंह परमार, पीडब्लयूडी के एईएन तनवीर सिंह, रविकांत रावल आदि मौजूद रहे।1