Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैवीनाथ धाम से बड़ी खबर! 🚨 आज शाम या कल सुबह हट सकता है कुप्पा? सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी गैवीनाथ धाम के गर्भगृह को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आज शाम या फिर कल सुबह तक कुप्पा हटाए जाने की संभावना है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे संभावित जानकारी के रूप में ही देखा जाए। इस पूरे मामले में क्या अपडेट है और आगे क्या हो सकता है, इसकी जानकारी इस शॉर्ट वीडियो में दी है। 🙏 आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🔱 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #कुप्पा #धरनाप्रदर्शन #PrakashPathak
Prakash Pathak Satna
गैवीनाथ धाम से बड़ी खबर! 🚨 आज शाम या कल सुबह हट सकता है कुप्पा? सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी गैवीनाथ धाम के गर्भगृह को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आज शाम या फिर कल सुबह तक कुप्पा हटाए जाने की संभावना है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे संभावित जानकारी के रूप में ही देखा जाए। इस पूरे मामले में क्या अपडेट है और आगे क्या हो सकता है, इसकी जानकारी इस शॉर्ट वीडियो में दी है। 🙏 आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🔱 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #कुप्पा #धरनाप्रदर्शन #PrakashPathak
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कल गैवीनाथ धाम में बड़ा आंदोलन 🚩 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से खास अपील | सभी साथी जरूर पहुंचे कल गैवीनाथ धाम को लेकर होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील। 🙏🚩 मैं इस वीडियो के माध्यम से सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और क्षेत्र के साथियों से आग्रह करता हूं कि आप भी मौके पर पहुंचें, वहां की वास्तविक स्थिति को अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि इस पूरे मामले की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। क्षेत्र की जनता से भी अपील है—कल थोड़ा समय गैवीनाथ धाम के लिए जरूर निकालें और शांतिपूर्ण तरीके से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। 🙏 आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🔱 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #आंदोलन #गैवीनाथधामआंदोलन #PrakashPathak1
- *गैबीनाथ धाम में जलधारी कुप्पा हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को बिरसिंहपुर बंद, श्रद्धालुओं से जुटने की अपील!* सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील स्थित प्रसिद्ध गैबीनाथ धाम मंदिर में सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए जलधारी कुप्पा हटाने की मांग तेज हो गई है। अपनी इस लोकतांत्रिक मांग के समर्थन में नगरवासियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को बिरसिंहपुर बाजार पूरी तरह स्वैच्छिक एवं शांतिपूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। आयोजन से जुड़े समाजसेवियों और व्यापारी संघ ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, दुकानदारों एवं शिवभक्तों-श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहकर इस आंदोलन को सफल बनाने और अपनी धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए एकजुट होने का जोरदार आग्रह किया है।1
- भगवती ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन इलेक्ट्रीकल वाहन एजेंसी का हुआ शुभारंभ। बदेरा में भगवती ग्रीन एनर्जी सल्यूशन का भव्य शुभारंभ, जुटे क्षेत्र के दिग्गज। दैनिक प्रियांशी विचारधारा न्यूज संभाग ब्यूरो चीफ सुनील कुमार दाहिया की रिपोर्ट। मैहर बदेरा - पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी विकास की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मैहर जिले के बदेरा में भगवती ग्रीन एनर्जी सल्यूशन इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं सोलर एजेंसी का भव्य शुभारंभ हुआ। इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर एनर्जी की विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी (लल्लू महराज) की गरिमामय उपस्थिति में विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की कई प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक हस्तियां मौजूद रहीं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वाले सम्मानीय अतिथि - बद्री विश्वकर्मा (सरपंच, बदेरा) , शत्रुध्न चतुर्वेदी (सरपंच, कुड़वा) , बृजेश द्विवेदी (सरपंच, लखनपुरा) , मनोज पांडे , जानकी प्रसाद तिवारी , रामा अवतार तिवारी , विनोद पांडे , वरिष्ठ समाज सेवी कामता चतुर्वेदी, रामदेव चतुर्वेदी , तुलसीदास तिवारी शिक्षक , वीरेंद्र तिवारी शिक्षक , पत्रकार दीपक चतुर्वेदी , पत्रकार पुरुषोत्तम पुरी , गोपाल चतुर्वेदी , उमेश चतुर्वेदी शिक्षक, समाज सेवी राममिलन तिवारी , व्यापारी मंच से सुभाष गुप्ता , पत्रकार कमलेंद्र कुशवाहा शामिल रहे। हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा समारोह के दौरान अतिथियों ने संचालक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक व्हीकल और सोलर एजेंसी की शुरुआत एक सराहनीय कदम है। इससे न सिर्फ प्रदूषण कम होगा, बल्कि लोगों के ईंधन और बिजली के खर्च में भी भारी बचत होगी। उद्घाटन समारोह के अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और उपभोक्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अंत में प्रोपराइटर आशीष तिवारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जन मानस का हृदय से आभार व्यक्त किया।1
- जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की प्रथम बैठक सम्पन्न,सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प सतना। जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की प्रथम बैठक होटल उमा रेसिडेंसी में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में जायंट्स ग्रुप ऑफ स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष डॉ. दीपक सोई एवं यूनिट डायरेक्टर श्री बसंत शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। बैठक के प्रारंभ में यूनिट डायरेक्टर श्री बसंत शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को जायंट्स ग्रुप की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं नियमावली की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने संगठन के माध्यम से किए जाने वाले सेवा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए सदस्यों को प्रेरित किया। वहीं अध्यक्ष डॉ. दीपक सोई ने जायंट्स ग्रुप द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों, सामाजिक आयोजनों एवं जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि समाज सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। बैठक के अंत में जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यकारिणी में— अध्यक्ष – डॉ. मनीषा सोई उपाध्यक्ष-1 – श्रीमती ज्योति चौरसिया उपाध्यक्ष-2 – श्रीमती ललिता शर्मा सचिव – श्रीमती मोनिका कत्याल कोषाध्यक्ष – श्रीमती जाग्रति सिंह सह-सचिव – श्रीमती मीरा सोई सह-कोषाध्यक्ष – श्रीमती सुधा सविता सह-सांस्कृतिक सचिव – श्रीमती मुक्ता सुक्रयामनी को सर्वसम्मति से दायित्व सौंपे गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण एवं समाजहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक में अन्य गणमान्य सदस्य एवं महिला सदस्य भी उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सौहार्द और सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा। अंत में “सेवा हमारा कर्म, सेवा हमारा धर्म” के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।1
- jahi dekhe gaddhe gaddhe Puri road mein gaddhe gaddhe hai repairing nahin ho rahi hai repairing nahin ho rahi gadi motor mein jaam Ho jata hai lag jata Aadarsh Nagar Hawai Patti tukuriya tola rod Satna Madhya Pradesh1
- 📰 N.D. न्यूज़ चैनल मध्यप्रदेश 🚨 बड़ी खबर 🚨 “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहाँ से आएगा?” रीवा। भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध करने वालों पर मंच से तीखा और विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य बता रहे हैं, तो कुछ लोग केवल शुद्ध पेट्रोल चलाने की मांग को लेकर आंदोलन क्यों कर रहे हैं। सांसद ने अपने संबोधन में कहा— “जब पीएम मोदी कह रहे हैं कि 20 फीसदी एथेनॉल मिलाना है, तो आंदोलन हो रहा है कि केवल शुद्ध पेट्रोल चलेगा। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?” सांसद के इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है। विपक्ष और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण का विरोध करने वाले संगठनों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। 🔴 N.D. न्यूज़ चैनल मध्यप्रदेश सच • निष्पक्ष • निर्भीक | हर खबर पर पैनी नजर 📰 N.D. न्यूज़ चैनल मध्यप्रदेश 🚨 बड़ी खबर 🚨 “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहाँ से आएगा?” रीवा। भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध करने वालों पर मंच से तीखा और विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य बता रहे हैं, तो कुछ लोग केवल शुद्ध पेट्रोल चलाने की मांग को लेकर आंदोलन क्यों कर रहे हैं। सांसद ने अपने संबोधन में कहा— “जब पीएम मोदी कह रहे हैं कि 20 फीसदी एथेनॉल मिलाना है, तो आंदोलन हो रहा है कि केवल शुद्ध पेट्रोल चलेगा। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?” सांसद के इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है। विपक्ष और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण का विरोध करने वाले संगठनों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। 🔴 N.D. न्यूज़ चैनल मध्यप्रदेश सच • निष्पक्ष • निर्भीक | हर खबर पर पैनी नजर3
- गैवीनाथ धाम की जलधारी पर लगे कुप्पा को लेकर जनता ने बताई पूरी बात! 😱 आस्था और व्यापारियों के नुकसान का मुद्दा गैवीनाथ धाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच क्षेत्र की जनता से खास बातचीत हुई। लोगों ने बताया कि भगवान तक जल पहुंचाने वाली जलधारी के ऊपर लगाए गए कुप्पा को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है। जनता का कहना है कि इससे श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित हो रही है और आसपास के व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आखिर कुप्पा क्या है, जलधारी से इसका क्या संबंध है और क्षेत्र की जनता की क्या मांग है? पूरी जानकारी इस शॉर्ट वीडियो में सुनिए। 🙏🚩 आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🔱 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #कुप्पा #जलधारी #PrakashPathak1
- शासकीय शिक्षक कर रहे हैं मासूमों के साथ खिलवाड़,वीडियो रामपुर के ग्राम त्योधरा नंबर 1 स्थिति स्कूल का बताया जा रहा है,, सतना जिले के रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत त्योधरा 1 स्थिति शासकीय प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है?इस वीडियो में ग्रामीणों का आरोप है कि,त्योधरा नंबर 1 स्थिति शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा स्कूल में पढ़ने आए हुए आदिवासियों के मासूम छात्र-छात्राओं से?विद्यालय के शिक्षकों द्वारा, फ़रुहा, तगाड़ी के माध्यम से मासूमों से काम करवाया जा रहा है,सूत्रों के माने तो यह वीडियो बीते 2 दिन पहले का बताया जा रहा है, मास्टरों का दुर्भाग्य देखिए, उनके द्वारा मासूमों से काम कराए जा रहे का,वही के ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया,अब इस वायरल वीडियो में सबके निगाहें सतना कलेक्टर महोदय के ऊपर है,देखने का विषय यह कि क्या सतना के ईमानदार कलेक्टर महोदय या शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी त्योधरा नंबर 1 स्थित स्कूल की वायरल वीडियो की जांच कराकर, स्कूल में उपस्थिति शिक्षकों के ऊपर कारवाई कर पाते हैं या की खानापूर्ति तक सीमित रह जाएगी, सूत्रों के माने तो शिक्षकों की यह लापरवाही कहीं ना कहीं मासूम छात्रों से काम कराकर दिल को झकझोर देने वाली बात है,वायरल वीडियो बीते 2 दिन पहले का बताया जा रहा है।1