logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की प्रथम बैठक सम्पन्न,सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प सतना। जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की प्रथम बैठक होटल उमा रेसिडेंसी में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में जायंट्स ग्रुप ऑफ स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष डॉ. दीपक सोई एवं यूनिट डायरेक्टर श्री बसंत शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। बैठक के प्रारंभ में यूनिट डायरेक्टर श्री बसंत शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को जायंट्स ग्रुप की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं नियमावली की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने संगठन के माध्यम से किए जाने वाले सेवा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए सदस्यों को प्रेरित किया। वहीं अध्यक्ष डॉ. दीपक सोई ने जायंट्स ग्रुप द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों, सामाजिक आयोजनों एवं जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि समाज सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। बैठक के अंत में जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यकारिणी में— अध्यक्ष – डॉ. मनीषा सोई उपाध्यक्ष-1 – श्रीमती ज्योति चौरसिया उपाध्यक्ष-2 – श्रीमती ललिता शर्मा सचिव – श्रीमती मोनिका कत्याल कोषाध्यक्ष – श्रीमती जाग्रति सिंह सह-सचिव – श्रीमती मीरा सोई सह-कोषाध्यक्ष – श्रीमती सुधा सविता सह-सांस्कृतिक सचिव – श्रीमती मुक्ता सुक्रयामनी को सर्वसम्मति से दायित्व सौंपे गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण एवं समाजहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक में अन्य गणमान्य सदस्य एवं महिला सदस्य भी उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सौहार्द और सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा। अंत में “सेवा हमारा कर्म, सेवा हमारा धर्म” के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

5 hrs ago
user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश में ऐसी बहुत सी जगह है जहां बालिकाएं नदी पार कर रही है
    1
    मध्य प्रदेश में ऐसी बहुत सी जगह है जहां बालिकाएं नदी पार कर रही है
    user_G News24 Bharat
    G News24 Bharat
    Court reporter रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • गोबरिया बुजुर्ग ऐ है गोबरिया बुजुर्ग का विकास आप देख सकते हैं कितना अच्छा विकास है यहाँ कोई सुनवाई नहीं हो रही है
    3
    गोबरिया बुजुर्ग
ऐ है गोबरिया बुजुर्ग का विकास आप देख सकते हैं कितना अच्छा विकास है यहाँ कोई सुनवाई नहीं हो रही है
    user_Sunil mishra
    Sunil mishra
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गैवीनाथ धाम से बड़ी खबर! 🚨 आज शाम या कल सुबह हट सकता है कुप्पा? सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी गैवीनाथ धाम के गर्भगृह को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आज शाम या फिर कल सुबह तक कुप्पा हटाए जाने की संभावना है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे संभावित जानकारी के रूप में ही देखा जाए। इस पूरे मामले में क्या अपडेट है और आगे क्या हो सकता है, इसकी जानकारी इस शॉर्ट वीडियो में दी है। 🙏 आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🔱 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #कुप्पा #धरनाप्रदर्शन #PrakashPathak
    1
    गैवीनाथ धाम से बड़ी खबर! 🚨 आज शाम या कल सुबह हट सकता है कुप्पा? सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी

गैवीनाथ धाम के गर्भगृह को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आज शाम या फिर कल सुबह तक कुप्पा हटाए जाने की संभावना है।
हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे संभावित जानकारी के रूप में ही देखा जाए। इस पूरे मामले में क्या अपडेट है और आगे क्या हो सकता है, इसकी जानकारी इस शॉर्ट वीडियो में दी है।
🙏 आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🔱

#गैवीनाथधाम
#बिरसिंहपुर
#कुप्पा
#धरनाप्रदर्शन
#PrakashPathak
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *गैबीनाथ धाम में जलधारी कुप्पा हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को बिरसिंहपुर बंद, श्रद्धालुओं से जुटने की अपील!* सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील स्थित प्रसिद्ध गैबीनाथ धाम मंदिर में सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए जलधारी कुप्पा हटाने की मांग तेज हो गई है। अपनी इस लोकतांत्रिक मांग के समर्थन में नगरवासियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को बिरसिंहपुर बाजार पूरी तरह स्वैच्छिक एवं शांतिपूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। आयोजन से जुड़े समाजसेवियों और व्यापारी संघ ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, दुकानदारों एवं शिवभक्तों-श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहकर इस आंदोलन को सफल बनाने और अपनी धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए एकजुट होने का जोरदार आग्रह किया है।
    1
    *गैबीनाथ धाम में जलधारी कुप्पा हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को बिरसिंहपुर बंद, श्रद्धालुओं से जुटने की अपील!* 
सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील स्थित प्रसिद्ध गैबीनाथ धाम मंदिर में सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए जलधारी कुप्पा हटाने की मांग तेज हो गई है। अपनी इस लोकतांत्रिक मांग के समर्थन में नगरवासियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को बिरसिंहपुर बाजार पूरी तरह स्वैच्छिक एवं शांतिपूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। आयोजन से जुड़े समाजसेवियों और व्यापारी संघ ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, दुकानदारों एवं शिवभक्तों-श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहकर इस आंदोलन को सफल बनाने और अपनी धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए एकजुट होने का जोरदार आग्रह किया है।
    user_अजय द्विवेदी
    अजय द्विवेदी
    Media company Birsinghpur, Satna•
    11 hrs ago
  • क्या मोदी जी यही आपका विकास है
    1
    क्या मोदी जी यही आपका विकास है
    user_Rohit kumar
    Rohit kumar
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रीवा सांसद का विवादित बयान! शुद्ध "पेट्रोल तुम्हरे बाप के घर से अई," रीवा। जब ऐसे सांसद को जनता चुनेगी तो जबाब भी ऐसा मिलेगा जिसकी अपेक्षा एक जनप्रतिनिधि से नहीं रहती! जनप्रतिनिधि से जनता सवाल पूछती है तो जवाब तथ्यों और संयम के साथ अपेक्षित होता है। लेकिन यदि जनहित के सवाल का जवाब ही तंज और आपत्तिजनक भाषा में दिया जाए तो यह लोकतांत्रिक मर्यादा पर सवाल खड़े करता है। यह सांसद का पहला विवादित बयान नहीं है। इससे पहले भी उनके कई बयानों को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। सवाल यह है कि जनता की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधि जब जनता के सवालों पर ही भड़क जाएं, तो उनसे जवाबदेही और संवेदनशीलता की उम्मीद कैसे की जाए? सांसद का पद जनता के विश्वास का पद है। इसलिए शब्दों की मर्यादा और जनता के प्रति सम्मान बनाए रखना जनप्रतिनिधि की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
    1
    रीवा सांसद का विवादित बयान! शुद्ध "पेट्रोल तुम्हरे बाप के घर से अई,"
रीवा। जब ऐसे सांसद को जनता चुनेगी तो जबाब भी ऐसा मिलेगा जिसकी अपेक्षा एक जनप्रतिनिधि से नहीं रहती!
जनप्रतिनिधि से जनता सवाल पूछती है तो जवाब तथ्यों और संयम के साथ अपेक्षित होता है। लेकिन यदि जनहित के सवाल का जवाब ही तंज और आपत्तिजनक भाषा में दिया जाए तो यह लोकतांत्रिक मर्यादा पर सवाल खड़े करता है।
यह सांसद का पहला विवादित बयान नहीं है। इससे पहले भी उनके कई बयानों को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। सवाल यह है कि जनता की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधि जब जनता के सवालों पर ही भड़क जाएं, तो उनसे जवाबदेही और संवेदनशीलता की उम्मीद कैसे की जाए?
सांसद का पद जनता के विश्वास का पद है। इसलिए शब्दों की मर्यादा और जनता के प्रति सम्मान बनाए रखना जनप्रतिनिधि की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गैवीनाथ धाम में भक्तों की बड़ी चेतावनी 🔥 “कुप्पा नहीं हटा तो करेंगे भूख हड़ताल!” गैवीनाथ धाम के गर्भगृह को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच भक्तों ने शासन को बड़ी चेतावनी दी है। भक्तों का कहना है कि अगर कुप्पा जल्द नहीं हटाया गया, तो आगे चलकर भूख हड़ताल जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। इस वीडियो में भक्तों ने अपनी मांग और आगे के आंदोलन को लेकर क्या कहा, पूरी बात सुनिए। आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🔱🚩 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #भूखहड़ताल #धरनाप्रदर्शन #PrakashPathak
    1
    गैवीनाथ धाम में भक्तों की बड़ी चेतावनी 🔥 “कुप्पा नहीं हटा तो करेंगे भूख हड़ताल!”

गैवीनाथ धाम के गर्भगृह को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच भक्तों ने शासन को बड़ी चेतावनी दी है। भक्तों का कहना है कि अगर कुप्पा जल्द नहीं हटाया गया, तो आगे चलकर भूख हड़ताल जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।
इस वीडियो में भक्तों ने अपनी मांग और आगे के आंदोलन को लेकर क्या कहा, पूरी बात सुनिए।
आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🔱🚩

#गैवीनाथधाम
#बिरसिंहपुर
#भूखहड़ताल
#धरनाप्रदर्शन
#PrakashPathak
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तुलसी जन्मभूमि राजापुर में पर्यटन विभाग के बोर्ड पर ‘विचित्र नगरी’ लिखे जाने से उठे सवाल तुलसी जन्मभूमि राजापुर में पर्यटन विभाग के बोर्ड पर ‘विचित्र नगरी’ लिखे जाने से उठे सवाल चित्रकूट। पूज्य गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मभूमि राजापुर धाम में पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए एक बोर्ड पर “विचित्र नगरी” लिखे जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजापुर कोई सामान्य नगरी नहीं, बल्कि विश्वविख्यात संत एवं रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की पावन जन्मभूमि है। लोगों का कहना है कि पर्यटन विभाग को राजापुर की पहचान “तुलसी जन्मभूमि राजापुर धाम” के रूप में प्रमुखता से करनी चाहिए। बोर्ड पर लिखे शब्दों को लेकर विभाग से स्पष्टीकरण और उचित संशोधन की मांग उठ रही है। सवाल यह है कि तुलसीदास जी की पावन जन्मभूमि को पर्यटन विभाग ‘विचित्र नगरी’ के नाम से क्यों प्रदर्शित कर रहा है?
    1
    तुलसी जन्मभूमि राजापुर में पर्यटन विभाग के बोर्ड पर ‘विचित्र नगरी’ लिखे जाने से उठे सवाल

तुलसी जन्मभूमि राजापुर में पर्यटन विभाग के बोर्ड पर ‘विचित्र नगरी’ लिखे जाने से उठे सवाल
चित्रकूट। पूज्य गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मभूमि राजापुर धाम में पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए एक बोर्ड पर “विचित्र नगरी” लिखे जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजापुर कोई सामान्य नगरी नहीं, बल्कि विश्वविख्यात संत एवं रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की पावन जन्मभूमि है।
लोगों का कहना है कि पर्यटन विभाग को राजापुर की पहचान “तुलसी जन्मभूमि राजापुर धाम” के रूप में प्रमुखता से करनी चाहिए। बोर्ड पर लिखे शब्दों को लेकर विभाग से स्पष्टीकरण और उचित संशोधन की मांग उठ रही है।
सवाल यह है कि तुलसीदास जी की पावन जन्मभूमि को पर्यटन विभाग ‘विचित्र नगरी’ के नाम से क्यों प्रदर्शित कर रहा है?
    user_Pk Tiwari
    Pk Tiwari
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • होटल भरहुत के सामने दो पक्षों में विवाद, युवक की कार में तोड़फोड़ और मारपीट सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित होटल भरहुत के सामने दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार होटल में डिनर करने पहुंचे युवक पार्थ सिंह की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में कुछ लोगों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ कर दी। पार्थ सिंह ने जब अपनी गाड़ी में की जा रही तोड़फोड़ का विरोध किया तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद मामला सिविल लाइन थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद झगड़े में शामिल दोनों पक्ष मौके से गायब हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    होटल भरहुत के सामने दो पक्षों में विवाद, युवक की कार में तोड़फोड़ और मारपीट
सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित होटल भरहुत के सामने दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार होटल में डिनर करने पहुंचे युवक पार्थ सिंह की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में कुछ लोगों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ कर दी।
पार्थ सिंह ने जब अपनी गाड़ी में की जा रही तोड़फोड़ का विरोध किया तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद मामला सिविल लाइन थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद झगड़े में शामिल दोनों पक्ष मौके से गायब हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.