Shuru
Apke Nagar Ki App…
होटल भरहुत के सामने दो पक्षों में विवाद, युवक की कार में तोड़फोड़ और मारपीट सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित होटल भरहुत के सामने दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार होटल में डिनर करने पहुंचे युवक पार्थ सिंह की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में कुछ लोगों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ कर दी। पार्थ सिंह ने जब अपनी गाड़ी में की जा रही तोड़फोड़ का विरोध किया तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद मामला सिविल लाइन थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद झगड़े में शामिल दोनों पक्ष मौके से गायब हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
होटल भरहुत के सामने दो पक्षों में विवाद, युवक की कार में तोड़फोड़ और मारपीट सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित होटल भरहुत के सामने दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार होटल में डिनर करने पहुंचे युवक पार्थ सिंह की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में कुछ लोगों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ कर दी। पार्थ सिंह ने जब अपनी गाड़ी में की जा रही तोड़फोड़ का विरोध किया तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद मामला सिविल लाइन थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद झगड़े में शामिल दोनों पक्ष मौके से गायब हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गैवीनाथ धाम की जलधारी पर लगे कुप्पा को लेकर जनता ने बताई पूरी बात! 😱 आस्था और व्यापारियों के नुकसान का मुद्दा गैवीनाथ धाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच क्षेत्र की जनता से खास बातचीत हुई। लोगों ने बताया कि भगवान तक जल पहुंचाने वाली जलधारी के ऊपर लगाए गए कुप्पा को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है। जनता का कहना है कि इससे श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित हो रही है और आसपास के व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आखिर कुप्पा क्या है, जलधारी से इसका क्या संबंध है और क्षेत्र की जनता की क्या मांग है? पूरी जानकारी इस शॉर्ट वीडियो में सुनिए। 🙏🚩 आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🔱 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #कुप्पा #जलधारी #PrakashPathak1
- *गैबीनाथ धाम में जलधारी कुप्पा हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को बिरसिंहपुर बंद, श्रद्धालुओं से जुटने की अपील!* सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील स्थित प्रसिद्ध गैबीनाथ धाम मंदिर में सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए जलधारी कुप्पा हटाने की मांग तेज हो गई है। अपनी इस लोकतांत्रिक मांग के समर्थन में नगरवासियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को बिरसिंहपुर बाजार पूरी तरह स्वैच्छिक एवं शांतिपूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। आयोजन से जुड़े समाजसेवियों और व्यापारी संघ ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, दुकानदारों एवं शिवभक्तों-श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहकर इस आंदोलन को सफल बनाने और अपनी धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए एकजुट होने का जोरदार आग्रह किया है।1
- क्या मोदी जी यही आपका विकास है1
- तुलसी जन्मभूमि राजापुर में पर्यटन विभाग के बोर्ड पर ‘विचित्र नगरी’ लिखे जाने से उठे सवाल तुलसी जन्मभूमि राजापुर में पर्यटन विभाग के बोर्ड पर ‘विचित्र नगरी’ लिखे जाने से उठे सवाल चित्रकूट। पूज्य गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मभूमि राजापुर धाम में पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए एक बोर्ड पर “विचित्र नगरी” लिखे जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजापुर कोई सामान्य नगरी नहीं, बल्कि विश्वविख्यात संत एवं रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की पावन जन्मभूमि है। लोगों का कहना है कि पर्यटन विभाग को राजापुर की पहचान “तुलसी जन्मभूमि राजापुर धाम” के रूप में प्रमुखता से करनी चाहिए। बोर्ड पर लिखे शब्दों को लेकर विभाग से स्पष्टीकरण और उचित संशोधन की मांग उठ रही है। सवाल यह है कि तुलसीदास जी की पावन जन्मभूमि को पर्यटन विभाग ‘विचित्र नगरी’ के नाम से क्यों प्रदर्शित कर रहा है?1
- सावन अमावस्या पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब की जल सेवा, चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं को कराया जलपान। बांदा। सावन मास की पवित्र अमावस्या के अवसर पर ग्राम महुआ में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के संयोजन में चित्रकूट धाम की पदयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पदयात्रियों को शीतल जल एवं बिस्कुट वितरित कर उनकी सेवा की गई। तपती गर्मी के बीच जल सेवा मिलने से चित्रकूट धाम जा रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। इस दौरान नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष गिरजा शंकर अवस्थी सहित क्लब के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं शिवम श्रीवास्तव का भी इस सेवा कार्य में सराहनीय श्रम एवं सहयोग रहा। सभी ने मिलकर चित्रकूट धाम स्थित कामतानाथ के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और उन्हें जलपान कराया। पदयात्रियों ने नेशनल मीडिया प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान शीतल जल और जलपान की व्यवस्था से उन्हें काफी राहत मिली।1
- रीवा सांसद का विवादित बयान! शुद्ध "पेट्रोल तुम्हरे बाप के घर से अई," रीवा। जब ऐसे सांसद को जनता चुनेगी तो जबाब भी ऐसा मिलेगा जिसकी अपेक्षा एक जनप्रतिनिधि से नहीं रहती! जनप्रतिनिधि से जनता सवाल पूछती है तो जवाब तथ्यों और संयम के साथ अपेक्षित होता है। लेकिन यदि जनहित के सवाल का जवाब ही तंज और आपत्तिजनक भाषा में दिया जाए तो यह लोकतांत्रिक मर्यादा पर सवाल खड़े करता है। यह सांसद का पहला विवादित बयान नहीं है। इससे पहले भी उनके कई बयानों को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। सवाल यह है कि जनता की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधि जब जनता के सवालों पर ही भड़क जाएं, तो उनसे जवाबदेही और संवेदनशीलता की उम्मीद कैसे की जाए? सांसद का पद जनता के विश्वास का पद है। इसलिए शब्दों की मर्यादा और जनता के प्रति सम्मान बनाए रखना जनप्रतिनिधि की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।1
- गैवीनाथ धाम से बड़ी खबर! 🚨 आज शाम या कल सुबह हट सकता है कुप्पा? सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी गैवीनाथ धाम के गर्भगृह को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आज शाम या फिर कल सुबह तक कुप्पा हटाए जाने की संभावना है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे संभावित जानकारी के रूप में ही देखा जाए। इस पूरे मामले में क्या अपडेट है और आगे क्या हो सकता है, इसकी जानकारी इस शॉर्ट वीडियो में दी है। 🙏 आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🔱 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #कुप्पा #धरनाप्रदर्शन #PrakashPathak1
- गैवीनाथ धाम गर्भगृह बंदी: जनआक्रोश उग्र, वरिष्ठ समाज सेवी आये सामने गैवीनाथ धाम गर्भगृह बंदी: जनआक्रोश उग्र, चित्रकूट विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी दीपक त्रिपाठी ने कहा—'आस्था से खिलवाड़ बंद करे प्रशासन', बिरसिंहपुर (सतना)। चित्रकूट विधानसभा स्थित प्रसिद्ध श्री गैवीनाथ धाम बिरसिंहपुर में गर्भगृह बंदी और जलाभिषेक पर लगी रोक के खिलाफ जारी अनशन अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। बिरसिंहपुर में जारी अनिश्चितकालीन धरने को जमीनी स्तर से लेकर राजनीतिक और सामाजिक वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसी बीच चित्रकूट विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी दीपक त्रिपाठी ( नयागाँव )ने वीडियो जारी कर शासन-प्रशासन की व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों के शासन में भी धर्म की ऐसी दुर्गति नहीं हुई, जैसी आज हो रही है। प्रशासन भीड़ नियंत्रण के नाम पर व्यवस्थाएं सुधारने के बजाय श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने से रोककर आस्था को बंदी बना रहा है। चित्रकूट की इस पवित्र धरा पर भक्तों को महादेव के दर्शन से वंचित रखना सरासर अन्याय है। जनभावनाओं को दबाने की कोशिश प्रशासन को भारी पड़ेगी क्योंकि अंततः विजय धर्म की ही होगी।1
- होटल भरहुत के सामने दो पक्षों में विवाद, युवक की कार में तोड़फोड़ और मारपीट सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित होटल भरहुत के सामने दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार होटल में डिनर करने पहुंचे युवक पार्थ सिंह की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में कुछ लोगों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ कर दी। पार्थ सिंह ने जब अपनी गाड़ी में की जा रही तोड़फोड़ का विरोध किया तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद मामला सिविल लाइन थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद झगड़े में शामिल दोनों पक्ष मौके से गायब हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।1