logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमालपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रेन से राजमहल के अपहृत 3 नाबालिगों को सकुशल किया रेस्क्यू जमालपुर: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र से अपहृत तीन नाबालिग बच्चों को जमालपुर रेल पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया। यह सफलता रविवार की मध्य रात्रि जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस में चलाए गए सघन सर्च अभियान के दौरान मिली। बरामद किए गए बच्चों में दो नाबालिग लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, रेल थाना जमालपुर की एस्कॉर्ट पार्टी ट्रेन संख्या जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम की नजर तीन बच्चों पर पड़ी, जो डरे-सहमे और संदिग्ध परिस्थिति में बैठे थे। पूछताछ करने पर बच्चे घबराने लगे और स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। संदेह होने पर एस्कॉर्ट टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को जमालपुर स्टेशन पर उतार लिया। रेल थाना लाकर की गई गहन पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे झारखंड के राजमहल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके बाद जमालपुर रेल पुलिस ने राजमहल पुलिस से संपर्क किया, जहां से पुष्टि हुई कि 21 फरवरी को कांड संख्या 63/26 के तहत इन बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। सूचना मिलते ही राजमहल थाना के सब-इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान जमालपुर पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को तीनों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है। रेल पुलिस अधीक्षक विद्या सागर ने एस्कॉर्ट टीम की सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि इस सराहनीय कार्य के लिए टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।

4 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    18 hrs ago
  • बलिया पुलिस के द्वारा एक नशेड़ी को नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है
    1
    बलिया पुलिस के द्वारा एक नशेड़ी को नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Okil Yadav
    1
    Post by Okil Yadav
    user_Okil Yadav
    Okil Yadav
    Photographer खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • KBR किड्स प्ले स्कूल पंसारी गर्ल्स हाई स्कूल, माली टोला KYP सेंटर जमालपुर गोगरी खगड़िया। CBSE पाठ्यक्रम पर आधारित वर्ग प्ले से पांचवी तक की पढ़ाई होती है। तो आज ही अपने बच्चों का नामांकन करवा ले नामांकन जारी है। KBR किड्स प्ले स्कूल के डायरेक्टर अश्वनी कुमार जी से बातचीत के लिए संपर्क करें 9931220254,9931609106
    1
    KBR किड्स प्ले स्कूल पंसारी गर्ल्स हाई स्कूल, माली टोला KYP सेंटर जमालपुर गोगरी खगड़िया। CBSE पाठ्यक्रम पर आधारित वर्ग प्ले से पांचवी तक की पढ़ाई होती है। तो आज ही अपने बच्चों का नामांकन करवा ले नामांकन जारी है। KBR किड्स प्ले स्कूल के डायरेक्टर अश्वनी कुमार जी से बातचीत के लिए संपर्क करें 9931220254,9931609106
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    22 hrs ago
  • अरहर के खेत में 5-7 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी गांव कोलासी के समीप अरहर के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नोनाजी पंचायत के कोलासी गांव और देवघरा के पास की है। मंगलवार सुबह खेत में शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया शव 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। एफएस एल टीम को घटना स्थल पर बुलवा जा रहा है।
    1
    अरहर के खेत में 5-7 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी गांव कोलासी के समीप अरहर के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नोनाजी पंचायत के कोलासी गांव और देवघरा के पास की है। मंगलवार सुबह खेत में शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया शव 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। एफएस एल टीम को घटना स्थल पर बुलवा जा रहा है।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    9 min ago
  • Post by Pandavchoudhary
    1
    Post by Pandavchoudhary
    user_Pandavchoudhary
    Pandavchoudhary
    Chautham, Khagaria•
    5 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.