logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, ढोल-नगाड़ों के साथ किया जश्न जालौन के कोंच नगर में मंगलवार की देर शाम सात बजे भारतीय जनता पार्टी कोंच नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने जालौन-झांसी-इलाहाबाद स्नातक क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई। नगर के मार्कण्डेश्वर चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी का इजहार किया और आतिशबाजी कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। चौराहे पर काफी देर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही और भाजपा के समर्थन में उत्साह का माहौल नजर आया। नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की ओर से स्नातक क्षेत्र के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। जश्न के दौरान भाजपा नगर इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर महामंत्री राजेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष अनिल कपूर, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, विनोद गुर्जर, अनिल वर्मा, ओपी कुशवाहा, बादाम कुशवाहा, धर्मेंद्र राठौर, आकाश राठौर, मुकेश राठौर, प्रदीप वर्मा, अनिल अग्रवाल, शिव सिंह कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, मनीष चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी साझा की और आगामी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों में जुटने की बात कही। मार्कण्डेश्वर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

10 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
10 hrs ago

कोंच,स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, ढोल-नगाड़ों के साथ किया जश्न जालौन के कोंच नगर में मंगलवार की देर शाम सात बजे भारतीय जनता पार्टी कोंच नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने जालौन-झांसी-इलाहाबाद स्नातक क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई। नगर के मार्कण्डेश्वर चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी का इजहार किया और आतिशबाजी कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। चौराहे पर काफी देर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही और भाजपा के समर्थन में उत्साह का माहौल नजर आया। नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की ओर से स्नातक क्षेत्र के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। जश्न के दौरान भाजपा नगर इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर महामंत्री राजेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष अनिल कपूर, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, विनोद गुर्जर, अनिल वर्मा, ओपी कुशवाहा, बादाम कुशवाहा, धर्मेंद्र राठौर, आकाश राठौर, मुकेश राठौर, प्रदीप वर्मा, अनिल अग्रवाल, शिव सिंह कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, मनीष चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी साझा की और आगामी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों में जुटने की बात कही। मार्कण्डेश्वर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में फिर चला अतिक्रमण अभियान, मुख्य बाजार चंद मिनटों में हुआ अतिक्रमण मुक्त जालौन। नगर में एक बार फिर नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ तक फैलाए गए सामान को हटवाया गया, जिसके बाद बाजार का रास्ता काफी हद तक साफ नजर आया। अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बाजार में पहुंचकर सड़क किनारे और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हलचल मच गई और कई दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान पीछे कर लिया। अभियान के चलते कुछ ही मिनटों में मुख्य बाजार का स्वरूप बदला हुआ नजर आया और आवागमन के लिए सड़क अपेक्षाकृत खुली दिखाई दी। नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों से दोबारा सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण न करने की अपील की। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का कहना है कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि बाजार में आवागमन सुचारू बना रहे और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
    1
    जालौन में फिर चला अतिक्रमण अभियान, मुख्य बाजार चंद मिनटों में हुआ अतिक्रमण मुक्त
जालौन। नगर में एक बार फिर नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ तक फैलाए गए सामान को हटवाया गया, जिसके बाद बाजार का रास्ता काफी हद तक साफ नजर आया।
अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बाजार में पहुंचकर सड़क किनारे और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हलचल मच गई और कई दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान पीछे कर लिया।
अभियान के चलते कुछ ही मिनटों में मुख्य बाजार का स्वरूप बदला हुआ नजर आया और आवागमन के लिए सड़क अपेक्षाकृत खुली दिखाई दी। नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों से दोबारा सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण न करने की अपील की।
नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का कहना है कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि बाजार में आवागमन सुचारू बना रहे और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कैफे-रेस्टोरेंट का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कैफे में संचालित गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो को लेकर कम उम्र के लड़कों को कथित तौर पर हुक्का पिलाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कैफे के अंदर युवतियों के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक डांस कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर कैफे में होने वाली गतिविधियों, हुक्का संचालन की वैधता और नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर जांच की मांग उठ रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है, उसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और कैफे में वास्तव में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रह कैफे-रेस्टोरेंट का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कैफे में संचालित गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो को लेकर कम उम्र के लड़कों को कथित तौर पर हुक्का पिलाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कैफे के अंदर युवतियों के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक डांस कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर कैफे में होने वाली गतिविधियों, हुक्का संचालन की वैधता और नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर जांच की मांग उठ रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है, उसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और कैफे में वास्तव में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रह
    1
    कैफे-रेस्टोरेंट का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कैफे में संचालित गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो को लेकर कम उम्र के लड़कों को कथित तौर पर हुक्का पिलाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

इसके अलावा कैफे के अंदर युवतियों के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक डांस कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर कैफे में होने वाली गतिविधियों, हुक्का संचालन की वैधता और नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर जांच की मांग उठ रही है।

हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है, उसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और कैफे में वास्तव में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रह
कैफे-रेस्टोरेंट का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कैफे में संचालित गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो को लेकर कम उम्र के लड़कों को कथित तौर पर हुक्का पिलाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
इसके अलावा कैफे के अंदर युवतियों के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक डांस कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर कैफे में होने वाली गतिविधियों, हुक्का संचालन की वैधता और नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर जांच की मांग उठ रही है।
हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है, उसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और कैफे में वास्तव में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रह
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन जिले में एक बार फिर से विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खास खबरनामा दिखाने जा रहे हैं तो आप शुरू एप्प पर देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    जालौन जिले में एक बार फिर से विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खास खबरनामा दिखाने जा रहे हैं तो आप शुरू एप्प पर देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, फटे सिर जालौन नगर के मुहल्ला चिमनदुबे में मंगलवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल होने की सूचना है और कुछ लोगों के सिर फट गए। विवाद के बाद दोनों पक्ष कोतवाली जालौन पहुंच गए, जहां पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
    2
    जालौन में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, फटे सिर
जालौन नगर के मुहल्ला चिमनदुबे में मंगलवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल होने की सूचना है और कुछ लोगों के सिर फट गए।
विवाद के बाद दोनों पक्ष कोतवाली जालौन पहुंच गए, जहां पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
    user_Dr.Anupam Gurjar
    Dr.Anupam Gurjar
    Doctor जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उरई परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत आदेशों के अनुक्रम में बस-बाॅडी कोड एवं ऊँचाई मानकों के अनुपालन, अतिरिक्त सामान/कैरियर पर उरई परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत आदेशों के अनुक्रम में बस-बाॅडी कोड एवं ऊँचाई मानकों के अनुपालन, अतिरिक्त सामान/कैरियर पर अत्यधिक लोड की जाँच तथा यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान "ऑपरेशन कवच-2.0’’ दिनांक 28, 29 एवं 30 सितम्बर 2026 को तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान (24 घण्टे अनवरित) संचालित किया जा रहा है। जनपद में एक अधिकारी की कमी होने के कारण उक्त अभियान में अन्य सम्भाग के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगायी गयी है। दिनांक 28 सितम्बर 2026 की रात्रि एवं 29 सितम्बर 2026 के पूर्वान्ह् तक राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), जालौन द्वारा नियम विरुद्ध पायी गयीं 02 स्लीपर बसों व हेमचन्द्र गौतम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), झाँसी द्वारा 02 स्लीपर बसों तथा आनन्द राय कुरील, यात्रीकर/मालकर अधिकारी, जालौन द्वारा 01 स्लीपर बस के विरुद्ध चालान/निरुद्ध की कार्यवाही करते हुए जनपद के विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया तथा इसके अतिरिक्त काफी बड़ी संख्या में अन्य अभियोगों में भी बसों के चालान किये गये। अभियान के दौरान यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया, जिन बसों के विरुद्ध निरुद्ध की कार्यवाही की गयी, उनके यात्रियों को गन्तव्य तक पहुँचाने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, उरई (जालौन) की बसों की सहयोग से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। बसों द्वारा की जानी वाली यात्रा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु उक्त अभियान अग्रिम आदेशों तक निरन्तर जारी रहेगा।
    1
    उरई 
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत आदेशों के अनुक्रम में बस-बाॅडी कोड एवं ऊँचाई मानकों के अनुपालन, अतिरिक्त सामान/कैरियर पर
उरई 
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत आदेशों के अनुक्रम में बस-बाॅडी कोड एवं ऊँचाई मानकों के अनुपालन, अतिरिक्त सामान/कैरियर पर अत्यधिक लोड की जाँच तथा यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान "ऑपरेशन कवच-2.0’’ दिनांक 28, 29 एवं 30 सितम्बर 2026 को तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान (24 घण्टे अनवरित) संचालित किया जा रहा है। जनपद में एक अधिकारी की कमी होने के कारण उक्त अभियान में अन्य सम्भाग के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगायी गयी है। 
दिनांक 28 सितम्बर 2026 की रात्रि एवं 29 सितम्बर 2026 के पूर्वान्ह् तक राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), जालौन द्वारा नियम विरुद्ध पायी गयीं 02 स्लीपर बसों व हेमचन्द्र गौतम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), झाँसी द्वारा 02 स्लीपर बसों तथा आनन्द राय कुरील, यात्रीकर/मालकर अधिकारी, जालौन द्वारा 01 स्लीपर बस के विरुद्ध चालान/निरुद्ध की कार्यवाही करते हुए जनपद के विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया तथा इसके अतिरिक्त काफी बड़ी संख्या में अन्य अभियोगों में भी बसों के चालान किये गये।
अभियान के दौरान यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया, जिन बसों के विरुद्ध निरुद्ध की कार्यवाही की गयी, उनके यात्रियों को गन्तव्य तक पहुँचाने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, उरई (जालौन) की बसों की सहयोग से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। बसों द्वारा की जानी वाली यात्रा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु उक्त अभियान अग्रिम आदेशों तक निरन्तर जारी रहेगा।
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जिलाधिकारी के जनसुनवाई में फरियाद नहीं, समाधान की पहल दिखी, बुजुर्ग की परेशानी पर तत्काल मदद के निर्देश अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *डीएम की जनसुनवाई में फरियाद नहीं, समाधान की पहल दिखी, बुजुर्ग की परेशानी पर तत्काल मदद के निर्देश* *75 वर्षीय प्रताप शुक्ला की सुनने की समस्या पर आज ही कान की मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश, बारिश से जलभराव की शिकायत पर गांव में तत्काल पानी निकासी के आदेश* कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं केवल सुनी ही नहीं गईं, बल्कि उनके समाधान के लिए मौके से ही जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष से जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपनी उम्मीद लेकर आता है, इसलिए उसकी समस्या को प्राथमिकता के साथ समझते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में कुठौंद निवासी करीब 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला अपनी सुनने की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि उम्र बढ़ने के साथ अब उन्हें सुनाई नहीं देता, जिससे रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। बुजुर्ग की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रताप शुक्ला को आज ही कार्यालय बुलाकर आवश्यक परीक्षण कराते हुए कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए। इसी तरह ग्राम दशहरी निवासी ज्ञान सिंह ने हाल में हुई बारिश के बाद गांव में जलभराव की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नालियों में पानी भर गया है और निकासी का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कदौरा को तत्काल गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण करने और पानी की निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में चकरोड, पारिवारिक कलह सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को संबंधित अधिकारी के समक्ष ऑनलाइन रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता के साथ-साथ मौके की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और शिकायतकर्ता को समाधान का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
    3
    जिलाधिकारी के  जनसुनवाई में फरियाद नहीं, समाधान की पहल दिखी, बुजुर्ग की परेशानी पर तत्काल मदद के निर्देश
अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार
*डीएम की जनसुनवाई में फरियाद नहीं, समाधान की पहल दिखी, बुजुर्ग की परेशानी पर तत्काल मदद के निर्देश* 
*75 वर्षीय प्रताप शुक्ला की सुनने की समस्या पर आज ही कान की मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश, बारिश से जलभराव की शिकायत पर गांव में तत्काल पानी निकासी के आदेश* 
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं केवल सुनी ही नहीं गईं, बल्कि उनके समाधान के लिए मौके से ही जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष से जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपनी उम्मीद लेकर आता है, इसलिए उसकी समस्या को प्राथमिकता के साथ समझते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई में कुठौंद निवासी करीब 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला अपनी सुनने की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि उम्र बढ़ने के साथ अब उन्हें सुनाई नहीं देता, जिससे रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। बुजुर्ग की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रताप शुक्ला को आज ही कार्यालय बुलाकर आवश्यक परीक्षण कराते हुए कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए। इसी तरह ग्राम दशहरी निवासी ज्ञान सिंह ने हाल में हुई बारिश के बाद गांव में जलभराव की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नालियों में पानी भर गया है और निकासी का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कदौरा को तत्काल गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण करने और पानी की निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में चकरोड, पारिवारिक कलह सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को संबंधित अधिकारी के समक्ष ऑनलाइन रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता के साथ-साथ मौके की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और शिकायतकर्ता को समाधान का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उरई। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जिलाधिकारी की जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष से जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई में कुठौंद निवासी करीब 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला सुनने की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ उन्हें सुनने में काफी परेशानी होने लगी है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बुजुर्ग की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्रताप शुक्ला को आज ही कार्यालय बुलाकर आवश्यक परीक्षण कराया जाए और जरूरत के अनुसार कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए। उरई। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जिलाधिकारी की जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष से जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई में कुठौंद निवासी करीब 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला सुनने की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ उन्हें सुनने में काफी परेशानी होने लगी है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बुजुर्ग की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्रताप शुक्ला को आज ही कार्यालय बुलाकर आवश्यक परीक्षण कराया जाए और जरूरत के अनुसार कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए।
    1
    उरई। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जिलाधिकारी की जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष से जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं।

जनसुनवाई में कुठौंद निवासी करीब 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला सुनने की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ उन्हें सुनने में काफी परेशानी होने लगी है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बुजुर्ग की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्रताप शुक्ला को आज ही कार्यालय बुलाकर आवश्यक परीक्षण कराया जाए और जरूरत के अनुसार कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए।
उरई। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जिलाधिकारी की जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष से जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं।
जनसुनवाई में कुठौंद निवासी करीब 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला सुनने की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ उन्हें सुनने में काफी परेशानी होने लगी है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बुजुर्ग की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्रताप शुक्ला को आज ही कार्यालय बुलाकर आवश्यक परीक्षण कराया जाए और जरूरत के अनुसार कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबंगई!! उरई।। बिना नंबर की बुलेट बाइक रोकना ट्रैफिक सिपाही को पड़ा भारी ब्लैक फ़िल्म लगी थार चालक का भी बीच चौराहे पर देखने क़ो मिला तांडव नियमों का पालन कराने वाले ट्रैफिक सिपाही से भिड़े रईसजादे कोतवाली से 10 कदम की दूरी पर रईसजादों ने खुलेआम ट्रैफिक सिपाही को धमकाया बीच चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज कर दिखाई दबंगई ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज और धमकाते रईसजादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहे का मामला
    1
    जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबंगई!!
उरई।। बिना नंबर की बुलेट बाइक रोकना ट्रैफिक सिपाही को पड़ा भारी
ब्लैक फ़िल्म लगी थार चालक का भी बीच चौराहे पर देखने क़ो मिला तांडव
नियमों का पालन कराने वाले ट्रैफिक सिपाही से भिड़े रईसजादे
कोतवाली से 10 कदम की दूरी पर रईसजादों ने खुलेआम ट्रैफिक सिपाही को धमकाया
बीच चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज कर दिखाई दबंगई
ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज और धमकाते रईसजादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहे का मामला
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कोंच,विधिक साक्षरता दिवस पर छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और निशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी जालौन जे कोंच नगर स्थित जीजीआईसी कॉलेज में मंगलवार को दोपहर एक बजे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज सतनाम सिंह और तहसीलदार कोंच मनोज कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अहिंसा दिवस के विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट 2012 तथा निशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जागरूक करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण और अपराध से बचाने के लिए कानून में विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने छात्राओं से किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना डर के परिजनों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने की अपील की। सिविल जज सतनाम सिंह ने कहा कि कानूनी जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। अपने अधिकारों और कानून के प्रावधानों की जानकारी होने से लोग समय पर उचित कदम उठा सकते हैं। वहीं तहसीलदार मनोज कुमार ने भी छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि कानून सभी को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए है। कार्यक्रम में पीएलबी न्याय विभाग की स्नेह राजा, पीएलवी जगपाल सतनाम, डॉ. साबी मिश्रा, अल्का भारती, प्राची, दिव्या, डोली और पूनम सहित विद्यालय का स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कानूनी प्रावधानों से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं के बारे में भी चर्चा की।
    1
    कोंच,विधिक साक्षरता दिवस पर छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और निशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी
जालौन जे कोंच नगर स्थित जीजीआईसी कॉलेज में मंगलवार को दोपहर एक बजे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज सतनाम सिंह और तहसीलदार कोंच मनोज कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम अहिंसा दिवस के विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट 2012 तथा निशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जागरूक करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण और अपराध से बचाने के लिए कानून में विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने छात्राओं से किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना डर के परिजनों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने की अपील की।
सिविल जज सतनाम सिंह ने कहा कि कानूनी जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। अपने अधिकारों और कानून के प्रावधानों की जानकारी होने से लोग समय पर उचित कदम उठा सकते हैं। वहीं तहसीलदार मनोज कुमार ने भी छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि कानून सभी को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए है।
कार्यक्रम में पीएलबी न्याय विभाग की स्नेह राजा, पीएलवी जगपाल सतनाम, डॉ. साबी मिश्रा, अल्का भारती, प्राची, दिव्या, डोली और पूनम सहित विद्यालय का स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कानूनी प्रावधानों से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं के बारे में भी चर्चा की।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.