जालौन में फिर चला अतिक्रमण अभियान, मुख्य बाजार चंद मिनटों में हुआ अतिक्रमण मुक्त जालौन। नगर में एक बार फिर नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ तक फैलाए गए सामान को हटवाया गया, जिसके बाद बाजार का रास्ता काफी हद तक साफ नजर आया। अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बाजार में पहुंचकर सड़क किनारे और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हलचल मच गई और कई दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान पीछे कर लिया। अभियान के चलते कुछ ही मिनटों में मुख्य बाजार का स्वरूप बदला हुआ नजर आया और आवागमन के लिए सड़क अपेक्षाकृत खुली दिखाई दी। नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों से दोबारा सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण न करने की अपील की। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का कहना है कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि बाजार में आवागमन सुचारू बना रहे और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जालौन में फिर चला अतिक्रमण अभियान, मुख्य बाजार चंद मिनटों में हुआ अतिक्रमण मुक्त जालौन। नगर में एक बार फिर नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ तक फैलाए गए सामान को हटवाया गया, जिसके बाद बाजार का रास्ता काफी हद तक साफ नजर आया। अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बाजार में पहुंचकर सड़क किनारे और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हलचल मच गई और कई दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान पीछे कर लिया। अभियान के चलते कुछ ही मिनटों में मुख्य बाजार का स्वरूप बदला हुआ नजर आया और आवागमन के लिए सड़क अपेक्षाकृत खुली दिखाई दी। नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों से दोबारा सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण न करने की अपील की। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का कहना है कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि बाजार में आवागमन सुचारू बना रहे और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
- डीएम की जनसुनवाई में फरियाद नहीं, समाधान की पहल दिखी, बुजुर्ग की परेशानी पर तत्काल मदद के निर्देश *75 वर्षीय प्रताप शुक्ला की सुनने की समस्या पर आज ही कान की मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश, बारिश से जलभराव की शिकायत पर गांव में तत्काल पानी निकासी के आदेश (जालौन) कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं केवल सुनी ही नहीं गईं, बल्कि उनके समाधान के लिए मौके से ही जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष से जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपनी उम्मीद लेकर आता है, इसलिए उसकी समस्या को प्राथमिकता के साथ समझते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में कुठौंद निवासी करीब 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला अपनी सुनने की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि उम्र बढ़ने के साथ अब उन्हें सुनाई नहीं देता, जिससे रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। बुजुर्ग की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रताप शुक्ला को आज ही कार्यालय बुलाकर आवश्यक परीक्षण कराते हुए कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए। इसी तरह ग्राम दशहरी निवासी ज्ञान सिंह ने हाल में हुई बारिश के बाद गांव में जलभराव की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नालियों में पानी भर गया है और निकासी का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कदौरा को तत्काल गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण करने और पानी की निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में चकरोड, पारिवारिक कलह सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को संबंधित अधिकारी के समक्ष ऑनलाइन रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता के साथ-साथ मौके की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और शिकायतकर्ता को समाधान का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।2
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 215 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 215 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1
- कोंच,स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, ढोल-नगाड़ों के साथ किया जश्न जालौन के कोंच नगर में मंगलवार की देर शाम सात बजे भारतीय जनता पार्टी कोंच नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने जालौन-झांसी-इलाहाबाद स्नातक क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई। नगर के मार्कण्डेश्वर चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी का इजहार किया और आतिशबाजी कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। चौराहे पर काफी देर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही और भाजपा के समर्थन में उत्साह का माहौल नजर आया। नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की ओर से स्नातक क्षेत्र के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। जश्न के दौरान भाजपा नगर इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर महामंत्री राजेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष अनिल कपूर, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, विनोद गुर्जर, अनिल वर्मा, ओपी कुशवाहा, बादाम कुशवाहा, धर्मेंद्र राठौर, आकाश राठौर, मुकेश राठौर, प्रदीप वर्मा, अनिल अग्रवाल, शिव सिंह कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, मनीष चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी साझा की और आगामी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों में जुटने की बात कही। मार्कण्डेश्वर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- कैफे-रेस्टोरेंट का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कैफे में संचालित गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो को लेकर कम उम्र के लड़कों को कथित तौर पर हुक्का पिलाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कैफे के अंदर युवतियों के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक डांस कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर कैफे में होने वाली गतिविधियों, हुक्का संचालन की वैधता और नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर जांच की मांग उठ रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है, उसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और कैफे में वास्तव में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रह कैफे-रेस्टोरेंट का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कैफे में संचालित गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो को लेकर कम उम्र के लड़कों को कथित तौर पर हुक्का पिलाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कैफे के अंदर युवतियों के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक डांस कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर कैफे में होने वाली गतिविधियों, हुक्का संचालन की वैधता और नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर जांच की मांग उठ रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है, उसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और कैफे में वास्तव में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रह1
- ये जालौन है साहब यहां बेखौफ हैं दबंग और बेबस नजर आ रही है पुलिस नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम घटित हो गया दरअसल आज़ कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए बदतमीजी की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है1
- एक सुट्टा , दो चाय मर्द समाज हाय हाय आखिर क्यों उतर आई GenZ Girls दिल्ली की सड़कों पर?1
- जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबंगई!! उरई।। बिना नंबर की बुलेट बाइक रोकना ट्रैफिक सिपाही को पड़ा भारी ब्लैक फ़िल्म लगी थार चालक का भी बीच चौराहे पर देखने क़ो मिला तांडव नियमों का पालन कराने वाले ट्रैफिक सिपाही से भिड़े रईसजादे कोतवाली से 10 कदम की दूरी पर रईसजादों ने खुलेआम ट्रैफिक सिपाही को धमकाया बीच चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज कर दिखाई दबंगई ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज और धमकाते रईसजादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहे का मामला1
- DM-SP को भी नहीं छोड़ा जोल्हूपुर मोड़ पर दिव्यांग का महा-तांडव, CM योगी से लेकर जिले के कप्तानों को सरेआम दी गालियां! ' जालौन जालौन के कालपी क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पर उस वक्त हड़कंप मच गया और गाड़ियों का चक्का पूरी तरह जाम हो गया, जब एक दिव्यांग युवक ने बीच सड़क पर उतरकर ऐसा गदर काटा कि देखने वालों के होश उड़ गए! चौराहे पर अचानक शुरू हुए इस महा-ड्रामा को देखने के लिए देखते ही देखते तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। खाकी पसीना-पसीना! DM, कप्तान और CM तक को नहीं बख्शा मौके पर मौजूद जोल्हूपुर में तैनात दरोगा और पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर, पुचकार कर युवक को शांत कराने में जुटे रहे, लेकिन उसका पारा सातवें आसमान पर था। युवक ने आपा खोते हुए खाकी की सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं। युवक ने सरेआम जिले के जिलाधिकारी पुलिस कप्तान और आलाधिकारियों को निशाना बनाते हुए जमकर गालियां दीं और जुबानी हमला बोला! बवाल यहीं नहीं थमा—बात जब और आगे बढ़ी, तो युवक ने सीमा पार करते हुए सीधे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी तीखे और आपत्तिजनक शब्दों की झड़ी लगा दी पुलिस के छूटे पसीने, जैसे-तैसे टला बड़ा बवाल सड़क पर भयंकर तनाव और गर्माते माहौल के बीच पुलिसकर्मियों ने गजब का संयम दिखाया। घंटों की कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और युवक को समझा-बुझाकर उसके गांव इटौरा के लिए रवाना किया, तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि युवक उस वक्त भारी नशे की हालत में टल्ली था, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। वीडियो वायरल, उठ रहे तीखे सवाल! घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है और पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब हर किसी की जुबान पर यही सवाल तैर रहा है—"आखिर DM, SP और CM तक को सरेआम गाली देने के पीछे की असली वजह क्या थी? यह सिर्फ नशे का फितूर था या सिस्टम के खिलाफ कोई भड़ास?"2
- पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कस्बा अकबरपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अकबरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर आमजन से संवाद किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।1