logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कस्बा अकबरपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अकबरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर आमजन से संवाद किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

1 hr ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कस्बा अकबरपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अकबरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर आमजन से संवाद किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज जालौन मिठाई की दुकानों पर चलाया गया चैकिंग अभियानl जालौन मिठाई की दुकानों पर चलाया गया चैकिंग अभियान, सिटी मजिस्ट्रेट व खाद्द सुरक्षा विभाग की तीन ने की चैकिंग, नकली चांदी वर्क कोटिंग मिलने पर मिठाई कराई गई नष्ट, कई दुकानों पर भरे गए मिठाई ले नमूने, जिला मुख्यालय उरई में चलाया गया अभियान
    1
    ब्रेकिंग न्यूज 
जालौन
मिठाई की दुकानों पर चलाया गया चैकिंग अभियानl
जालौन
मिठाई की दुकानों पर चलाया गया चैकिंग अभियान,
सिटी मजिस्ट्रेट व खाद्द सुरक्षा विभाग की तीन ने की चैकिंग,
नकली चांदी वर्क कोटिंग मिलने पर मिठाई कराई गई नष्ट,
कई दुकानों पर भरे गए मिठाई ले नमूने,
जिला मुख्यालय उरई में चलाया गया अभियान
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उरई: कैफे से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गतिविधियों को लेकर उठे सवाल उरई। शहर के सुशील नगर स्थित डी ब्लैक वेंचर पॉइंट कैफे-रेस्टोरेंट से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर कैफे में कथित हुक्का संचालन और युवतियों के डांस से संबंधित गतिविधियों के दावे किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर कम उम्र के युवकों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मामले की जांच की मांग की जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भारत परिवर्तन न्यूज़ नहीं करता है। वीडियो कब का है, इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और कैफे में वास्तव में क्या गतिविधियां हुईं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने पर खबर को उसी आधार पर अपडेट किया जाएगा।
    1
    उरई: कैफे से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गतिविधियों को लेकर उठे सवाल

उरई। शहर के सुशील नगर स्थित डी ब्लैक वेंचर पॉइंट कैफे-रेस्टोरेंट से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर कैफे में कथित हुक्का संचालन और युवतियों के डांस से संबंधित गतिविधियों के दावे किए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो के आधार पर कम उम्र के युवकों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मामले की जांच की मांग की जा रही है।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भारत परिवर्तन न्यूज़ नहीं करता है। वीडियो कब का है, इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और कैफे में वास्तव में क्या गतिविधियां हुईं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने पर खबर को उसी आधार पर अपडेट किया जाएगा।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन में फिर चला अतिक्रमण अभियान, मुख्य बाजार चंद मिनटों में हुआ अतिक्रमण मुक्त जालौन। नगर में एक बार फिर नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ तक फैलाए गए सामान को हटवाया गया, जिसके बाद बाजार का रास्ता काफी हद तक साफ नजर आया। अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बाजार में पहुंचकर सड़क किनारे और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हलचल मच गई और कई दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान पीछे कर लिया। अभियान के चलते कुछ ही मिनटों में मुख्य बाजार का स्वरूप बदला हुआ नजर आया और आवागमन के लिए सड़क अपेक्षाकृत खुली दिखाई दी। नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों से दोबारा सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण न करने की अपील की। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का कहना है कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि बाजार में आवागमन सुचारू बना रहे और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
    1
    जालौन में फिर चला अतिक्रमण अभियान, मुख्य बाजार चंद मिनटों में हुआ अतिक्रमण मुक्त
जालौन। नगर में एक बार फिर नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ तक फैलाए गए सामान को हटवाया गया, जिसके बाद बाजार का रास्ता काफी हद तक साफ नजर आया।
अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बाजार में पहुंचकर सड़क किनारे और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हलचल मच गई और कई दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान पीछे कर लिया।
अभियान के चलते कुछ ही मिनटों में मुख्य बाजार का स्वरूप बदला हुआ नजर आया और आवागमन के लिए सड़क अपेक्षाकृत खुली दिखाई दी। नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों से दोबारा सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण न करने की अपील की।
नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का कहना है कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि बाजार में आवागमन सुचारू बना रहे और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डीएम की जनसुनवाई में फरियाद नहीं, समाधान की पहल दिखी, बुजुर्ग की परेशानी पर तत्काल मदद के निर्देश *75 वर्षीय प्रताप शुक्ला की सुनने की समस्या पर आज ही कान की मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश, बारिश से जलभराव की शिकायत पर गांव में तत्काल पानी निकासी के आदेश (जालौन) कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं केवल सुनी ही नहीं गईं, बल्कि उनके समाधान के लिए मौके से ही जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष से जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपनी उम्मीद लेकर आता है, इसलिए उसकी समस्या को प्राथमिकता के साथ समझते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में कुठौंद निवासी करीब 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला अपनी सुनने की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि उम्र बढ़ने के साथ अब उन्हें सुनाई नहीं देता, जिससे रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। बुजुर्ग की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रताप शुक्ला को आज ही कार्यालय बुलाकर आवश्यक परीक्षण कराते हुए कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए। इसी तरह ग्राम दशहरी निवासी ज्ञान सिंह ने हाल में हुई बारिश के बाद गांव में जलभराव की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नालियों में पानी भर गया है और निकासी का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कदौरा को तत्काल गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण करने और पानी की निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में चकरोड, पारिवारिक कलह सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को संबंधित अधिकारी के समक्ष ऑनलाइन रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता के साथ-साथ मौके की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और शिकायतकर्ता को समाधान का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
    2
    डीएम की जनसुनवाई में फरियाद नहीं, समाधान की पहल दिखी, बुजुर्ग की परेशानी पर तत्काल मदद के निर्देश

 *75 वर्षीय प्रताप शुक्ला की सुनने की समस्या पर आज ही कान की मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश, बारिश से जलभराव की शिकायत पर गांव में तत्काल पानी निकासी के आदेश
(जालौन)
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं केवल सुनी ही नहीं गईं, बल्कि उनके समाधान के लिए मौके से ही जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष से जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपनी उम्मीद लेकर आता है, इसलिए उसकी समस्या को प्राथमिकता के साथ समझते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई में कुठौंद निवासी करीब 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला अपनी सुनने की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि उम्र बढ़ने के साथ अब उन्हें सुनाई नहीं देता, जिससे रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। बुजुर्ग की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रताप शुक्ला को आज ही कार्यालय बुलाकर आवश्यक परीक्षण कराते हुए कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए। इसी तरह ग्राम दशहरी निवासी ज्ञान सिंह ने हाल में हुई बारिश के बाद गांव में जलभराव की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नालियों में पानी भर गया है और निकासी का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कदौरा को तत्काल गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण करने और पानी की निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में चकरोड, पारिवारिक कलह सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को संबंधित अधिकारी के समक्ष ऑनलाइन रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता के साथ-साथ मौके की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और शिकायतकर्ता को समाधान का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नावर, जालौन भारी बारिश में गिरा मकान, मलबे में दबकर बाइक समेत गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त भारी बारिश में गिरा मकान नावर गांव में मकान गिरने से बाइक समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त। पीड़ित शिववती पत्नी भगवानदीन ने 112 पर मदद मांगी और प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की। नावर, रामपुरा, माधौगढ़, जालौन जालौन संवाददाता पंकज गुप्ता
    2
    नावर, जालौन भारी बारिश में गिरा मकान, मलबे में दबकर बाइक समेत गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त
भारी बारिश में गिरा मकान
नावर गांव में मकान गिरने से बाइक समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त। पीड़ित शिववती पत्नी भगवानदीन ने 112 पर मदद मांगी और प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की।
नावर, रामपुरा, माधौगढ़, जालौन जालौन संवाददाता पंकज गुप्ता
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सिकंदरा में ट्राला चालक से मारपीट कर 93 हजार रुपये लूटने का आरोप, राजपुर रोड पर आधा दर्जन बाइक सवारों ने रुकवाया वाहन, पुलिस जांच में जुटी सिकंदरा कस्बे में मंगलवार शाम करीब 7 बजे ट्राला चालक से मारपीट कर 93 हजार रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। चालक सौरभ यादव के अनुसार, वह छिबरामऊ से मौरंग बेचकर लौट रहा था।राजपुर रोड स्थित प्रिंसी ट्रेडर्स के सामने करीब आधा दर्जन बाइक सवार लोगों ने ट्राला रुकवाया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार ट्राला में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। चालक के मुताबिक मौरंग बिक्री के 63 हजार रुपये और पहले से रखे 30 हजार रुपये समेत कुल 93 हजार रुपये वाहन में थे। घटना की जानकारी उसने वाहन मालिक दीपू सिंह को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चालक सौरभ यादव और परिचालक साजन के बयान दर्ज किए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा में ट्राला चालक से मारपीट कर 93 हजार रुपये लूटने का आरोप, राजपुर रोड पर आधा दर्जन बाइक सवारों ने रुकवाया वाहन, पुलिस जांच में जुटी
सिकंदरा कस्बे में मंगलवार शाम करीब 7 बजे ट्राला चालक से मारपीट कर 93 हजार रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। चालक सौरभ यादव के अनुसार, वह छिबरामऊ से मौरंग बेचकर लौट रहा था।राजपुर रोड स्थित प्रिंसी ट्रेडर्स के सामने करीब आधा दर्जन बाइक सवार लोगों ने ट्राला रुकवाया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार ट्राला में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
चालक के मुताबिक मौरंग बिक्री के 63 हजार रुपये और पहले से रखे 30 हजार रुपये समेत कुल 93 हजार रुपये वाहन में थे। घटना की जानकारी उसने वाहन मालिक दीपू सिंह को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चालक सौरभ यादव और परिचालक साजन के बयान दर्ज किए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कस्बा अकबरपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अकबरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर आमजन से संवाद किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
    1
    पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कस्बा अकबरपुर में पैदल गश्त कर  सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अकबरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर आमजन से संवाद किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत, एट जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा, कोंच के उर्स में शामिल होने जा रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत, प्लेटफार्म नंबर 2 पर बोतल में पानी भरने के लिए दूसरे प्लेटफार्म की ओर जा रहा था शख्स, झांसी से लखनऊ जा रही 12107 सीतापुर एक्सप्रेस की चपेट में आया अधेड़, मृतक की पहचान 48 वर्षीय मोहम्मद मकसूद पुत्र स्व. अहमद खान के रूप में हुई, मृतक मध्य प्रदेश के दतिया जिले के उनाव बालाजी थाना क्षेत्र का बताया गया निवासी, पत्नी के साथ कोंच में आयोजित उर्स में शामिल होने जा रहा था अधेड़, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के एट रेलवे स्टेशन की घटना।
    2
    जालौन
जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत,
एट जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा,
कोंच के उर्स में शामिल होने जा रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत,
प्लेटफार्म नंबर 2 पर बोतल में पानी भरने के लिए दूसरे प्लेटफार्म की ओर जा रहा था शख्स,
झांसी से लखनऊ जा रही 12107 सीतापुर एक्सप्रेस की चपेट में आया अधेड़,
मृतक की पहचान 48 वर्षीय मोहम्मद मकसूद पुत्र स्व. अहमद खान के रूप में हुई,
मृतक मध्य प्रदेश के दतिया जिले के उनाव बालाजी थाना क्षेत्र का बताया गया निवासी,
पत्नी के साथ कोंच में आयोजित उर्स में शामिल होने जा रहा था अधेड़,
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम,
सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के एट रेलवे स्टेशन की घटना।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबंगई!! उरई।। बिना नंबर की बुलेट बाइक रोकना ट्रैफिक सिपाही को पड़ा भारी ब्लैक फ़िल्म लगी थार चालक का भी बीच चौराहे पर देखने क़ो मिला तांडव नियमों का पालन कराने वाले ट्रैफिक सिपाही से भिड़े रईसजादे कोतवाली से 10 कदम की दूरी पर रईसजादों ने खुलेआम ट्रैफिक सिपाही को धमकाया बीच चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज कर दिखाई दबंगई ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज और धमकाते रईसजादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहे का मामला
    1
    जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबंगई!!
उरई।। बिना नंबर की बुलेट बाइक रोकना ट्रैफिक सिपाही को पड़ा भारी
ब्लैक फ़िल्म लगी थार चालक का भी बीच चौराहे पर देखने क़ो मिला तांडव
नियमों का पालन कराने वाले ट्रैफिक सिपाही से भिड़े रईसजादे
कोतवाली से 10 कदम की दूरी पर रईसजादों ने खुलेआम ट्रैफिक सिपाही को धमकाया
बीच चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज कर दिखाई दबंगई
ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज और धमकाते रईसजादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहे का मामला
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.