logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उरई: कैफे से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गतिविधियों को लेकर उठे सवाल उरई। शहर के सुशील नगर स्थित डी ब्लैक वेंचर पॉइंट कैफे-रेस्टोरेंट से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर कैफे में कथित हुक्का संचालन और युवतियों के डांस से संबंधित गतिविधियों के दावे किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर कम उम्र के युवकों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मामले की जांच की मांग की जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भारत परिवर्तन न्यूज़ नहीं करता है। वीडियो कब का है, इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और कैफे में वास्तव में क्या गतिविधियां हुईं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने पर खबर को उसी आधार पर अपडेट किया जाएगा।

12 hrs ago
user_पत्रकार विकाश सिंह
पत्रकार विकाश सिंह
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

उरई: कैफे से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गतिविधियों को लेकर उठे सवाल उरई। शहर के सुशील नगर स्थित डी ब्लैक वेंचर पॉइंट कैफे-रेस्टोरेंट से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर कैफे में कथित हुक्का संचालन और युवतियों के डांस से संबंधित गतिविधियों के दावे किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर कम उम्र के युवकों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मामले की जांच की मांग की जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भारत परिवर्तन न्यूज़ नहीं करता है। वीडियो कब का है, इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और कैफे में वास्तव में क्या गतिविधियां हुईं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने पर खबर को उसी आधार पर अपडेट किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 उरई में मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ चेकिंग, नकली चांदी वर्क वाली मिठाई नष्ट जालौन। जिला मुख्यालय उरई में सिटी मजिस्ट्रेट और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान नकली चांदी वर्क की कोटिंग वाली मिठाई मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। कई दुकानों से मिठाइयों के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप, जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। #Jalaun #Orai #FoodSafety #BreakingNews #JalaunNews
    1
    🚨 उरई में मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ चेकिंग, नकली चांदी वर्क वाली मिठाई नष्ट

जालौन। जिला मुख्यालय उरई में सिटी मजिस्ट्रेट और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान नकली चांदी वर्क की कोटिंग वाली मिठाई मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।
कई दुकानों से मिठाइयों के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप, जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

#Jalaun #Orai #FoodSafety #BreakingNews #JalaunNews
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबगई । जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबंगई बिना नंबर की बुलेट बाइक रोकना ट्रैफिक सिपाही को पड़ा भारी ब्लैक फ़िल्म लगी थार चालक का भी बीच चौराहे पर देखने क़ो मिला तांडव नियमों का पालन कराने वाले ट्रैफिक सिपाही से भिड़े रईसजादे ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज और धमकाते रईसजादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहे का मामला ।
    2
    जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबगई ।
जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबंगई
बिना नंबर की बुलेट बाइक रोकना ट्रैफिक सिपाही को पड़ा भारी
ब्लैक फ़िल्म लगी थार चालक का भी बीच चौराहे पर देखने क़ो मिला तांडव
नियमों का पालन कराने वाले ट्रैफिक सिपाही से भिड़े रईसजादे
ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज और धमकाते रईसजादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहे का मामला ।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यातायात पुलिस एवं एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा संयुक्त रूप से स्लिपर बसों की सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया जनपद कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा एवं बस यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस एवं एआरटीओ प्रवर्तन की संयुक्त टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद में संचालित एवं अन्य जनपदों से आने वाली स्लिपर बसों की सघन जांच की गई तथा अभियान के क्रम में प्रतिदिन रात्रि में स्लिपर बसों एवं अन्य यात्री वाहनों की नियमित चेकिंग की जाएगी।चेकिंग के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित निर्धारित मानकों का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। मुख्य रूप से बसों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थिति, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की उपलब्धता, ड्राइवर एवं कंडक्टर के लाइसेंस की जांच, चालकों की ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप इमरजेंसी गेट की उपलब्धता एवं कार्यशीलता तथा किसी प्रकार की संदिग्ध अथवा ज्वलनशील वस्तुओं की जांच की गई। यात्रियों से इमरजेंसी गेट की जानकारी एवं आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी पूछताछ की गई।अभियान के दौरान नियमों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात पुलिस एवं एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा स्पष्ट किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    यातायात पुलिस एवं एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा संयुक्त रूप से स्लिपर बसों की सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया

जनपद कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा एवं बस यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस एवं एआरटीओ प्रवर्तन की संयुक्त टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद में संचालित एवं अन्य जनपदों से आने वाली स्लिपर बसों की सघन जांच की गई तथा अभियान के क्रम में प्रतिदिन रात्रि में स्लिपर बसों एवं अन्य यात्री वाहनों की नियमित चेकिंग की जाएगी।चेकिंग के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित निर्धारित मानकों का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। मुख्य रूप से बसों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थिति, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की उपलब्धता, ड्राइवर एवं कंडक्टर के लाइसेंस की जांच, चालकों की ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप इमरजेंसी गेट की उपलब्धता एवं कार्यशीलता तथा किसी प्रकार की संदिग्ध अथवा ज्वलनशील वस्तुओं की जांच की गई। यात्रियों से इमरजेंसी गेट की जानकारी एवं आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी पूछताछ की गई।अभियान के दौरान नियमों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।  इस दौरान यातायात पुलिस एवं एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा स्पष्ट किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Amethi.. Me.. Ek.. Mhela..ne..relve..kebahar...do..judva...bach..chon..ko..janmdiya...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
    1
    Amethi.. Me.. Ek.. Mhela..ne..relve..kebahar...do..judva...bach..chon..ko..janmdiya...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिकंदरा में ट्राला चालक से मारपीट कर 93 हजार रुपये लूटने का आरोप, राजपुर रोड पर आधा दर्जन बाइक सवारों ने रुकवाया वाहन, पुलिस जांच में जुटी सिकंदरा कस्बे में मंगलवार शाम करीब 7 बजे ट्राला चालक से मारपीट कर 93 हजार रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। चालक सौरभ यादव के अनुसार, वह छिबरामऊ से मौरंग बेचकर लौट रहा था।राजपुर रोड स्थित प्रिंसी ट्रेडर्स के सामने करीब आधा दर्जन बाइक सवार लोगों ने ट्राला रुकवाया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार ट्राला में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। चालक के मुताबिक मौरंग बिक्री के 63 हजार रुपये और पहले से रखे 30 हजार रुपये समेत कुल 93 हजार रुपये वाहन में थे। घटना की जानकारी उसने वाहन मालिक दीपू सिंह को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चालक सौरभ यादव और परिचालक साजन के बयान दर्ज किए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा में ट्राला चालक से मारपीट कर 93 हजार रुपये लूटने का आरोप, राजपुर रोड पर आधा दर्जन बाइक सवारों ने रुकवाया वाहन, पुलिस जांच में जुटी
सिकंदरा कस्बे में मंगलवार शाम करीब 7 बजे ट्राला चालक से मारपीट कर 93 हजार रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। चालक सौरभ यादव के अनुसार, वह छिबरामऊ से मौरंग बेचकर लौट रहा था।राजपुर रोड स्थित प्रिंसी ट्रेडर्स के सामने करीब आधा दर्जन बाइक सवार लोगों ने ट्राला रुकवाया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार ट्राला में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
चालक के मुताबिक मौरंग बिक्री के 63 हजार रुपये और पहले से रखे 30 हजार रुपये समेत कुल 93 हजार रुपये वाहन में थे। घटना की जानकारी उसने वाहन मालिक दीपू सिंह को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चालक सौरभ यादव और परिचालक साजन के बयान दर्ज किए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झींझक रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को करीब 11 बजे जन अधिकार परिषद के संस्थापक प्रबुद्ध श्रमशील की अगुवाई में करीब दो सैकड़ा स्थानीय महिलाएं और पुरुष स्टेशन के पैदल पुल पर पहुंचे। इस दौरान खानपुर रोड, भोलानगर समेत अन्य मोहल्लों के लोगों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को संबोधित मांग पत्र पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य श्याम मोहन दुबे को सौंपा। मांग पत्र में बताया गया कि सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग से रेलवे स्टेशन के पैदल पुल तक जाने वाला करीब 700 मीटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क खराब होने के कारण दैनिक यात्रियों समेत स्थानीय लोगों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इस मार्ग पर चौड़ी और मजबूत सड़क का निर्माण कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन की दक्षिणी दिशा में स्थित तीन मोहल्लों और खानपुर रोड से जुड़ी करीब 15 हजार की ग्रामीण आबादी को स्टेशन और नगर क्षेत्र में आने-जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, मरीजों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने खानपुर रोड के सामने मिनी अंडरपास बनवाने की मांग उठाई। इसके अलावा स्टेशन के पैदल पुल के दक्षिणी छोर पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगवाने, दक्षिणी छोर पर यात्री टिकट सुविधा एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था कराने तथा स्टेशन पर कैंटीन सुविधा संचालित कराने की मांग भी की गई। इस दौरान अनिल ओमर, चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री, सभासद सरोज यादव, रामदर्शनी कुशवाहा, रानी देवी, स्वाति तिवारी, कुलदीप सिंह, कुंती देवी, छुन्ना पाल, मीनू मिश्रा, मालती, किरन देवी, सरोजनी, आशा देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    2
    झींझक रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को करीब 11 बजे जन अधिकार परिषद के संस्थापक प्रबुद्ध श्रमशील की अगुवाई में करीब दो सैकड़ा स्थानीय महिलाएं और पुरुष स्टेशन के पैदल पुल पर पहुंचे। इस दौरान खानपुर रोड, भोलानगर समेत अन्य मोहल्लों के लोगों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को संबोधित मांग पत्र पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य श्याम मोहन दुबे को सौंपा।
मांग पत्र में बताया गया कि सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग से रेलवे स्टेशन के पैदल पुल तक जाने वाला करीब 700 मीटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क खराब होने के कारण दैनिक यात्रियों समेत स्थानीय लोगों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इस मार्ग पर चौड़ी और मजबूत सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन की दक्षिणी दिशा में स्थित तीन मोहल्लों और खानपुर रोड से जुड़ी करीब 15 हजार की ग्रामीण आबादी को स्टेशन और नगर क्षेत्र में आने-जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, मरीजों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने खानपुर रोड के सामने मिनी अंडरपास बनवाने की मांग उठाई।
इसके अलावा स्टेशन के पैदल पुल के दक्षिणी छोर पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगवाने, दक्षिणी छोर पर यात्री टिकट सुविधा एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था कराने तथा स्टेशन पर कैंटीन सुविधा संचालित कराने की मांग भी की गई।
इस दौरान अनिल ओमर, चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री, सभासद सरोज यादव, रामदर्शनी कुशवाहा, रानी देवी, स्वाति तिवारी, कुलदीप सिंह, कुंती देवी, छुन्ना पाल, मीनू मिश्रा, मालती, किरन देवी, सरोजनी, आशा देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला!! मंदिर और जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जालौन। देर रात छिरिया सलेमपुर गांव में मंदिर और जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में मां-बेटे के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जालौन स्थित इंडियन गैस एजेंसी के संचालक प्रभु दयाल भाटिया का अपनी भाभी और भतीजे से जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर देर रात कहासुनी के बाद मारपीट होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को उपचार के लिए जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए उरई जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मारपीट की पूरी वजह और घटनाक्रम की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    जालौन में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला!!
मंदिर और जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
जालौन। देर रात छिरिया सलेमपुर गांव में मंदिर और जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में मां-बेटे के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि जालौन स्थित इंडियन गैस एजेंसी के संचालक प्रभु दयाल भाटिया का अपनी भाभी और भतीजे से जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर देर रात कहासुनी के बाद मारपीट होने की बात सामने आई है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को उपचार के लिए जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए उरई जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मारपीट की पूरी वजह और घटनाक्रम की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज जालौन मिठाई की दुकानों पर चलाया गया चैकिंग अभियानl जालौन मिठाई की दुकानों पर चलाया गया चैकिंग अभियान, सिटी मजिस्ट्रेट व खाद्द सुरक्षा विभाग की तीन ने की चैकिंग, नकली चांदी वर्क कोटिंग मिलने पर मिठाई कराई गई नष्ट, कई दुकानों पर भरे गए मिठाई ले नमूने, जिला मुख्यालय उरई में चलाया गया अभियान
    1
    ब्रेकिंग न्यूज 
जालौन
मिठाई की दुकानों पर चलाया गया चैकिंग अभियानl
जालौन
मिठाई की दुकानों पर चलाया गया चैकिंग अभियान,
सिटी मजिस्ट्रेट व खाद्द सुरक्षा विभाग की तीन ने की चैकिंग,
नकली चांदी वर्क कोटिंग मिलने पर मिठाई कराई गई नष्ट,
कई दुकानों पर भरे गए मिठाई ले नमूने,
जिला मुख्यालय उरई में चलाया गया अभियान
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.