Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबगई । जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबंगई बिना नंबर की बुलेट बाइक रोकना ट्रैफिक सिपाही को पड़ा भारी ब्लैक फ़िल्म लगी थार चालक का भी बीच चौराहे पर देखने क़ो मिला तांडव नियमों का पालन कराने वाले ट्रैफिक सिपाही से भिड़े रईसजादे ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज और धमकाते रईसजादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहे का मामला ।
Dev Patel
जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबगई । जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबंगई बिना नंबर की बुलेट बाइक रोकना ट्रैफिक सिपाही को पड़ा भारी ब्लैक फ़िल्म लगी थार चालक का भी बीच चौराहे पर देखने क़ो मिला तांडव नियमों का पालन कराने वाले ट्रैफिक सिपाही से भिड़े रईसजादे ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज और धमकाते रईसजादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहे का मामला ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उरई: कैफे से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गतिविधियों को लेकर उठे सवाल उरई। शहर के सुशील नगर स्थित डी ब्लैक वेंचर पॉइंट कैफे-रेस्टोरेंट से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर कैफे में कथित हुक्का संचालन और युवतियों के डांस से संबंधित गतिविधियों के दावे किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर कम उम्र के युवकों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मामले की जांच की मांग की जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भारत परिवर्तन न्यूज़ नहीं करता है। वीडियो कब का है, इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और कैफे में वास्तव में क्या गतिविधियां हुईं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने पर खबर को उसी आधार पर अपडेट किया जाएगा।1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 215 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 215 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1
- फिरोजपुर गांव में दर्दनाक हादसा, त्रिपाल उठाने छत पर गई महिला की नीचे गिरने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम सिकंदरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में मंगलवार देर शाम करीब सात बजे छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिरोजपुर गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि उनकी पत्नी फूलन देवी छत पर पड़ी प्लास्टिक की त्रिपाल उठाने गई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जमीन पर गिर गईं। घर के पीछे जमीन पर उन्हें पड़ा देख बेटी माला ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल फूलन देवी को सीएचसी सिकंदरा लेकर गए, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटी माला, पुत्र विकास व संगम समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि महिला की छत से गिरने के बाद मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई की है।1
- सिकंदरा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 14 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान के लिए करीब 26 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 14 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में पहुंचे अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने करीब 3 बजे रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की बीमारी या कमजोरी नहीं होती है। रक्तदान के बाद शरीर में रक्त की पूर्ति कुछ समय में हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन कुमार, डॉ. अर्चना चौरसिया समेत सीएचसी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का पंजीकरण कर आवश्यक जांच के बाद रक्तदान कराया।3
- जालौन में फिर चला अतिक्रमण अभियान, मुख्य बाजार चंद मिनटों में हुआ अतिक्रमण मुक्त जालौन। नगर में एक बार फिर नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ तक फैलाए गए सामान को हटवाया गया, जिसके बाद बाजार का रास्ता काफी हद तक साफ नजर आया। अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बाजार में पहुंचकर सड़क किनारे और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हलचल मच गई और कई दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान पीछे कर लिया। अभियान के चलते कुछ ही मिनटों में मुख्य बाजार का स्वरूप बदला हुआ नजर आया और आवागमन के लिए सड़क अपेक्षाकृत खुली दिखाई दी। नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों से दोबारा सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण न करने की अपील की। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का कहना है कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि बाजार में आवागमन सुचारू बना रहे और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- विज्ञापन1
- जालौन जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत, एट जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा, कोंच के उर्स में शामिल होने जा रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत, प्लेटफार्म नंबर 2 पर बोतल में पानी भरने के लिए दूसरे प्लेटफार्म की ओर जा रहा था शख्स, झांसी से लखनऊ जा रही 12107 सीतापुर एक्सप्रेस की चपेट में आया अधेड़, मृतक की पहचान 48 वर्षीय मोहम्मद मकसूद पुत्र स्व. अहमद खान के रूप में हुई, मृतक मध्य प्रदेश के दतिया जिले के उनाव बालाजी थाना क्षेत्र का बताया गया निवासी, पत्नी के साथ कोंच में आयोजित उर्स में शामिल होने जा रहा था अधेड़, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के एट रेलवे स्टेशन की घटना।2
- पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कस्बा अकबरपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अकबरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर आमजन से संवाद किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।1
- झींझक में रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने सौंपा मांग पत्र, सड़क और मिनी अंडरपास बनवाने की उठी मांग झींझक रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को करीब 11 बजे जन अधिकार परिषद के संस्थापक प्रबुद्ध श्रमशील की अगुवाई में करीब दो सैकड़ा स्थानीय महिलाएं और पुरुष स्टेशन के पैदल पुल पर पहुंचे। इस दौरान खानपुर रोड, भोलानगर समेत अन्य मोहल्लों के लोगों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को संबोधित मांग पत्र पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य श्याम मोहन दुबे को सौंपा। मांग पत्र में बताया गया कि सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग से रेलवे स्टेशन के पैदल पुल तक जाने वाला करीब 700 मीटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क खराब होने के कारण दैनिक यात्रियों समेत स्थानीय लोगों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इस मार्ग पर चौड़ी और मजबूत सड़क का निर्माण कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन की दक्षिणी दिशा में स्थित तीन मोहल्लों और खानपुर रोड से जुड़ी करीब 15 हजार की ग्रामीण आबादी को स्टेशन और नगर क्षेत्र में आने-जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, मरीजों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने खानपुर रोड के सामने मिनी अंडरपास बनवाने की मांग उठाई। इसके अलावा स्टेशन के पैदल पुल के दक्षिणी छोर पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगवाने, दक्षिणी छोर पर यात्री टिकट सुविधा एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था कराने तथा स्टेशन पर कैंटीन सुविधा संचालित कराने की मांग भी की गई। इस दौरान अनिल ओमर, चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री, सभासद सरोज यादव, रामदर्शनी कुशवाहा, रानी देवी, स्वाति तिवारी, कुलदीप सिंह, कुंती देवी, छुन्ना पाल, मीनू मिश्रा, मालती, किरन देवी, सरोजनी, आशा देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।1