सिकंदरा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 14 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान के लिए करीब 26 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 14 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में पहुंचे अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने करीब 3 बजे रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की बीमारी या कमजोरी नहीं होती है। रक्तदान के बाद शरीर में रक्त की पूर्ति कुछ समय में हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन कुमार, डॉ. अर्चना चौरसिया समेत सीएचसी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का पंजीकरण कर आवश्यक जांच के बाद रक्तदान कराया।
सिकंदरा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 14 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान के लिए करीब 26 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 14
लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में पहुंचे अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने करीब 3 बजे रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की बीमारी या कमजोरी नहीं होती है। रक्तदान के बाद शरीर में रक्त की पूर्ति कुछ समय में हो
जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन कुमार, डॉ. अर्चना चौरसिया समेत सीएचसी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का पंजीकरण कर आवश्यक जांच के बाद रक्तदान कराया।
- सिकंदरा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 14 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान के लिए करीब 26 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 14 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में पहुंचे अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने करीब 3 बजे रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की बीमारी या कमजोरी नहीं होती है। रक्तदान के बाद शरीर में रक्त की पूर्ति कुछ समय में हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन कुमार, डॉ. अर्चना चौरसिया समेत सीएचसी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का पंजीकरण कर आवश्यक जांच के बाद रक्तदान कराया।3
- झींझक में रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने सौंपा मांग पत्र, सड़क और मिनी अंडरपास बनवाने की उठी मांग झींझक रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को करीब 11 बजे जन अधिकार परिषद के संस्थापक प्रबुद्ध श्रमशील की अगुवाई में करीब दो सैकड़ा स्थानीय महिलाएं और पुरुष स्टेशन के पैदल पुल पर पहुंचे। इस दौरान खानपुर रोड, भोलानगर समेत अन्य मोहल्लों के लोगों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को संबोधित मांग पत्र पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य श्याम मोहन दुबे को सौंपा। मांग पत्र में बताया गया कि सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग से रेलवे स्टेशन के पैदल पुल तक जाने वाला करीब 700 मीटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क खराब होने के कारण दैनिक यात्रियों समेत स्थानीय लोगों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इस मार्ग पर चौड़ी और मजबूत सड़क का निर्माण कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन की दक्षिणी दिशा में स्थित तीन मोहल्लों और खानपुर रोड से जुड़ी करीब 15 हजार की ग्रामीण आबादी को स्टेशन और नगर क्षेत्र में आने-जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, मरीजों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने खानपुर रोड के सामने मिनी अंडरपास बनवाने की मांग उठाई। इसके अलावा स्टेशन के पैदल पुल के दक्षिणी छोर पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगवाने, दक्षिणी छोर पर यात्री टिकट सुविधा एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था कराने तथा स्टेशन पर कैंटीन सुविधा संचालित कराने की मांग भी की गई। इस दौरान अनिल ओमर, चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री, सभासद सरोज यादव, रामदर्शनी कुशवाहा, रानी देवी, स्वाति तिवारी, कुलदीप सिंह, कुंती देवी, छुन्ना पाल, मीनू मिश्रा, मालती, किरन देवी, सरोजनी, आशा देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- कांधी गांव में घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच कांधी गांव में घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोर घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी कर ले गए। सुबह बकरियां गायब मिलने पर पीड़िता ने डायल-112 और थाना पुलिस को सूचना दी। कांधी गांव निवासी आरती ने पुलिस को बताया कि उसकी 12 बकरियां घर के अंदर बंधी थीं। रात करीब एक बजे जब वह जागी तो बकरियां वहां नहीं मिलीं। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद ने सोमवार शाम करीब छह बजे बताया कि बकरियां चोरी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- *थाना ऐरवाकटरा क्षेत्रांर्गत ग्राम राजाराम नगरिया में नाले में डूबने से एक बच्चे की मृत्यू हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई बाईट ।*1
- झींझक स्टेशन की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठी आवाज, जीएम को भेजा मांगपत्र झींझक। रेलवे स्टेशन की बदहाल व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर जन अधिकार परिषद ने आवाज उठाई है। संगठन की ओर से उत्तर मध्य रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को मांगपत्र भेजा गया है। इसमें स्टेशन पर यात्रियों को होने वाली समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है। मांगपत्र में स्टेशन के दक्षिणी छोर की करीब 700 मीटर सड़क की बदहाली को प्रमुखता से उठाया गया है। सड़क लंबे समय से खराब होने के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। संगठन ने सड़क की मरम्मत कराने के साथ स्टेशन पर अन्य यात्री सुविधाओं को भी बेहतर कराने की मांग की है। परिषद का कहना है कि झींझक स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है, ऐसे में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त होना जरूरी है।1
- किसानों की फसल बर्बादी को लेकर सपा नेत्री रंजना पाल ने एसडीएम बिधूना को सौंपा ज्ञापन, मुआवजा देने की मांग किसानों की फसल बर्बादी को लेकर सपा नेत्री रंजना पाल ने एसडीएम बिधूना को सौंपा ज्ञापन, मुआवजा देने की मांग बिधूना (औरैया): बिधूना विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण किसानों की धान, बाजरा और मक्का की फसलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई हैं। फसलों के नष्ट होने से क्षेत्र के अन्नदाताओं के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव रंजना पाल ड्रोन पायलट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम बिधूना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। रंजना पाल ने कहा कि किसानों के हक और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना उनका संकल्प है और वे हमेशा अन्नदाताओं के साथ खड़ी रहेंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव (कल्लू), गंभीर सिंह यादव, राहुल धनगर, पप्पू मस्ताना, मनु गुप्ता, सतेंद्र यादव, महाराज सिंह पाल, गीता यादव, मीना कठेरिया, दिनेश शर्मा, शनि शर्मा, अमर सिंह पाल, शीला देवी, पंकज पाल, अनुज यादव, पुष्पेंद्र सिंह, हरगोविन्द पाल, मोहित, अरुण और दीपक समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।2
- खोजाफूल के पास हाईवे पर तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर डंपर से टकराया, परिचालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में पेट्रोल टैंकर का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल टैंकर औरैया की ओर से कानपुर की तरफ जा रहा था। खोजाफूल गांव के पास टैंकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का परिचालक औरैया जनपद के रूरूगंज निवासी राजेंद्र केबिन में फंस गया। वहीं चालक राजस्थान के सीकर निवासी जमर सिंह को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से केबिन में फंसे परिचालक को बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने राजेंद्र का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाकर किनारे खड़ा करा दिया गया है। फिलहाल हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।1
- आवारा गौवंशो के संजीवनी बनाकर उभर रहा है, किसान गोरक्षक सेवा दल 👉 गौ सेवक सचिन राघव पर 16 सितम्बर को हुई घटना कृम संलिप्त अधराधियों के बिरुद्ध जिलाधिकारी को दिया पत्र 👉 किसान गौरक्षक सेवादल की ऑनलाइन समीक्षा मीटिंग कर बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा, समाज की समस्याओं का निस्तारण आपसी एकजुटता ही सम्भव हो सकती है, किसान गौरक्षक सेवादल की ऑनलाइन समीक्षा मीटिंग कर बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा, समाज की समस्याओं का निस्तारण आपसी एकजुटता ही सम्भव हो सकती है, अलीगढ, उ.प्र. जैसा कि आजकल उत्तर प्रदेश सहित आसपास के कई प्रदेशो में आवारा गौवंशो की हालात बट से बत्तर होती जा रही है,वहीं दूसरी ओर आवारा गौवंशो से किसानों की फसलों को भारी नुकसान होनें के साथ ही आये दिन भीषण सड़क दुर्घनायें हो रही है, इन सभी समस्याओं के निस्तारण एवं आवारा गौवंशो की रक्षा हेतु किसान गौरक्षक सेवा दल समाज के लिये संजीवनी बनकर उभर रहा है, जोकि प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में घायल गौ माता के उपचार कराने आदि के कार्य करते आ रहें है, वहीं दूसरी ओर किसान गौरक्षक सेवा दल के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, बबलू ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष, आदित सिंह, आदि ने जिलाधिकारी अलीगढ को प्रार्थना पत्र देकर गौ रक्षक सचिव राघव पर 16 सितम्बर 2026 को हुये कुछ अराजक तत्व जोकि करीब 100 से 150 की संख्या एक राय होकर जान से मारने व समाजिक शान्ति भंग कर प्रदेश में बड़ा दंगा भड़काने के उद्देश्य से हमला किया गया, जिससे पूरे भारत वर्ष में आक्रोश ब्याप्त है, उक्त घटना में जिला प्रशासन ने मात्र दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई जबकि बाकी आरोपियों को अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, किसान गौरक्षक सेवा दल के पदाधिकारियों ने दिये गये पत्र के माध्यम कहा कि उक्त घटना कृम संलिप्त आरोपियों के बिरुद्ध शीघ्र कार्यवाही कर पूरे देश में हो रहे उग्र प्रदर्शन को रोकर शान्ति व्यवस्था बनाये जाने की कार्यवाही करने की बात कही है, तो दूसरी ओर संगठन द्वारा किये जा रहें कार्यों ऑनलाइन समीक्षा मीटिंग कर आवारा गौवंशो की रक्षा सहित समाजिक समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा हुई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने पदाधिकारियों से जातिवाद व धर्म सम्प्रदाय की ईर्ष्या छोड़कर हम सबको संगठनात्मक एकजुटता एवं जन जागरूकता से समाज की अति महत्वपूर्ण जन समस्याओं का निस्तारण एवं गौरक्षा रक्षा के लिये किसानों से चारा भूसा का दान मांगकर समस्याओं का निस्तारण हो सकता हो जिससे आवारा गौवंशो पर्याप्त चारा उपलब्ध होनें साथ ही आवारा गौवंशो से किसान की फसलों को होनें वाला नुकसान तथा आये दिन भीषण सड़क हादसों से भी राहत मिलेगी, किसान गौरक्षक सेवा दल की ऑनलाइन समीक्षा मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सतेन्द्र सिंह जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव उदय प्रताप सिंह जी एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी ठाकुर भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, बीरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष जी सिद्धार्थनगर, शीतल राजपूत महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, चंचल कुमार राष्ट्रीय संयोजक आदि लोगों उपस्थित रही4