खोजाफूल के पास हाईवे पर तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर डंपर से टकराया, परिचालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में पेट्रोल टैंकर का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल टैंकर औरैया की ओर से कानपुर की तरफ जा रहा था। खोजाफूल गांव के पास टैंकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का परिचालक औरैया जनपद के रूरूगंज निवासी राजेंद्र केबिन में फंस गया। वहीं चालक राजस्थान के सीकर निवासी जमर सिंह को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से केबिन में फंसे परिचालक को बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने राजेंद्र का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाकर किनारे खड़ा करा दिया गया है। फिलहाल हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
खोजाफूल के पास हाईवे पर तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर डंपर से टकराया, परिचालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में पेट्रोल टैंकर का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल टैंकर औरैया की ओर से कानपुर की तरफ जा रहा था। खोजाफूल गांव के पास टैंकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का परिचालक औरैया जनपद के रूरूगंज निवासी राजेंद्र केबिन में फंस गया। वहीं चालक राजस्थान के सीकर निवासी जमर सिंह को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से केबिन में फंसे परिचालक को बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने राजेंद्र का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाकर किनारे खड़ा करा दिया गया है। फिलहाल हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
- पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी। पत्रकार से मारपीट, गाली गलौज व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने की सख्त कार्रवाई। पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने कानपुर - इटावा नेशनल हाइवे - 19 हीरा पैलेस के पास से किया गिरफ्तार। पत्रकार पर रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी अयाना थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे। पत्रकार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरादगंज बाजार आया था तभी आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम। पत्रकार की तहरीर पर अजीतमल पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज किया था मुकदमा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय किया पेश।1
- वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट, मिले उचित सम्मान: भुवन प्रकाश गुप्ता के अभिनंदन समारोह में उठे स्वर औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में नारायणपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के औरैया जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी भुवन प्रकाश गुप्ता (पप्पू शिवहरे) को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जालौन जनपद का प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। समारोह में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें शॉल, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इस समाज को टिकटों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने समाज के लोगों को उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा और हकों की पहरेदारी करने का पूरा भरोसा दिया। इस कार्यक्रम में विष्णु गहोई, शिवकुमार पुरवार, रमन पोरवाल, आनंद नाथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और समाज के लोग मौजूद रहे।4
- Assam me.. Upchunawke... Lia... Shar garmi... Tej.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- ब्रेकिंग जालौन जालौन में शातिर चोर ने पंचमुखी हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, मंदिर में माथा टेकने के बाद चोर ने दान पात्र में लगे ताले को तोड़कर की चोरी, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, चोर ने मंदिर के बगल की दुकान के ताले तोड़ने का भी किया प्रयास, साफ-सफाई के लिए पहुंचे पुजारी ने ताले टूटे देख पुलिस को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर का मामला। बाइट:- संदीप दुबे--पुजारी4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन जालौन: मामूली कहासुनी में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, फटे सिर जालौन नगर के मुहल्ला चिमनदुबे में मंगलवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल होने की सूचना है और कुछ लोगों के सिर फट गए। विवाद के बाद दोनों पक्ष कोतवाली जालौन पहुंच गए, जहां पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन जालौन: मामूली कहासुनी में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, फटे सिर जालौन नगर के मुहल्ला चिमनदुबे में मंगलवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल होने की सूचना है और कुछ लोगों के सिर फट गए। विवाद के बाद दोनों पक्ष कोतवाली जालौन पहुंच गए, जहां पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।1
- सिकंदरा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 14 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान के लिए करीब 26 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 14 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में पहुंचे अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने करीब 3 बजे रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की बीमारी या कमजोरी नहीं होती है। रक्तदान के बाद शरीर में रक्त की पूर्ति कुछ समय में हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन कुमार, डॉ. अर्चना चौरसिया समेत सीएचसी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का पंजीकरण कर आवश्यक जांच के बाद रक्तदान कराया।1
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना बेला का आकस्मिक निरीक्षण *आज दिनांक 28.09.2026 को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना बेला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, बैरक, शस्त्रागार, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा थाना परिसर एवं कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों एवं रजिस्टरों के रख-रखाव तथा पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण से आवश्यक जानकारी ली गई। साथ ही आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं थाना परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*👇1
- थाना बेला का आकस्मिक निरीक्षण: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परखीं व्यवस्थाएं औरैया। दिनांक 28.09.2026 को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना बेला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, बैरक, शस्त्रागार, मालखाना और महिला हेल्प डेस्क (मिशन शक्ति केन्द्र) का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों व रजिस्टरों के रख-रखाव और पुलिस व्यवस्थाओं को परखा गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते हुए आमजन की शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।4
- चौबेपुर थाना क्षेत् के गडबडाहा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग kanpur:चौबेपुर थाना क्षेत्र के गड़बड़ाहा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल,सुमित नाम के युवक बच्चे को गोद में लेकर फायरिंग की चर्चा से मामला सुर्खियों में, वायरल वीडियो पुलिस जाँच का विषय..2