logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चौबेपुर थाना क्षेत् के गडबडाहा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग kanpur:चौबेपुर थाना क्षेत्र के गड़बड़ाहा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल,सुमित नाम के युवक बच्चे को गोद में लेकर फायरिंग की चर्चा से मामला सुर्खियों में, वायरल वीडियो पुलिस जाँच का विषय..

4 hrs ago
user_Roshan Babu
Roshan Babu
Kanpur Dehat, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

चौबेपुर थाना क्षेत् के गडबडाहा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग kanpur:चौबेपुर थाना क्षेत्र के गड़बड़ाहा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल,सुमित नाम के युवक बच्चे को गोद में लेकर फायरिंग की चर्चा से मामला सुर्खियों में, वायरल वीडियो पुलिस जाँच का विषय..

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झींझक स्टेशन की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठी आवाज, जीएम को भेजा मांगपत्र झींझक। रेलवे स्टेशन की बदहाल व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर जन अधिकार परिषद ने आवाज उठाई है। संगठन की ओर से उत्तर मध्य रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को मांगपत्र भेजा गया है। इसमें स्टेशन पर यात्रियों को होने वाली समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है। मांगपत्र में स्टेशन के दक्षिणी छोर की करीब 700 मीटर सड़क की बदहाली को प्रमुखता से उठाया गया है। सड़क लंबे समय से खराब होने के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। संगठन ने सड़क की मरम्मत कराने के साथ स्टेशन पर अन्य यात्री सुविधाओं को भी बेहतर कराने की मांग की है। परिषद का कहना है कि झींझक स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है, ऐसे में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त होना जरूरी है।
    1
    झींझक स्टेशन की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठी आवाज, जीएम को भेजा मांगपत्र
झींझक। रेलवे स्टेशन की बदहाल व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर जन अधिकार परिषद ने आवाज उठाई है। संगठन की ओर से उत्तर मध्य रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को मांगपत्र भेजा गया है। इसमें स्टेशन पर यात्रियों को होने वाली समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है।
मांगपत्र में स्टेशन के दक्षिणी छोर की करीब 700 मीटर सड़क की बदहाली को प्रमुखता से उठाया गया है। सड़क लंबे समय से खराब होने के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है।
संगठन ने सड़क की मरम्मत कराने के साथ स्टेशन पर अन्य यात्री सुविधाओं को भी बेहतर कराने की मांग की है। परिषद का कहना है कि झींझक स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है, ऐसे में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त होना जरूरी है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत डेरापुर कृषि गोष्ठी का हुआ आयोजन मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रेणुका सचान व ब्लॉक प्रमुख पति मोहित दुबे ने दीप प्रज्वलित किया। अक्षय शुक्ला डेरापुर पत्रकार । डेरापुर। विकास खंड में सेवा संकल्प अभियान' और कृषि विकास के तहत विशेष कृषि गोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेनुका सचान और ब्लाँक प्रमुख पति मोहित दुबे ने व पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।🌾 कृषि गोष्ठी की मुख्य बातें आधुनिक खेती की जानकारी गोष्ठी में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक और उन्नत खेती (जैसे खरीफ फसलों व मक्का की खेती) के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया।सरकारी योजनाओं का प्रचार कार्यक्रम के दौरान किसानों को 'फार्मर रजिस्ट्री', 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-KISAN) और कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य: इस अभियान और गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक तकनीकी कृषि ज्ञान और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधे लाभ पहुँचाना है। और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। जहां पर भारी संख्या में महिलाये उपस्थित रही। वही भाजपा सरकार में चल रही योजनाओं के बारे में बताया गया। और लोगों को प्रमाड पत्र वितरित किए गए। जहां पर शेत्र के सभी भाजपा के पदाधिकारी रहे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत डेरापुर कृषि गोष्ठी का हुआ आयोजन मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रेणुका सचान व ब्लॉक प्रमुख पति मोहित दुबे ने दीप प्रज्वलित किया। 
अक्षय शुक्ला डेरापुर पत्रकार ।
डेरापुर। विकास खंड में सेवा संकल्प अभियान' और कृषि विकास के तहत विशेष कृषि गोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेनुका सचान  और ब्लाँक प्रमुख पति मोहित दुबे ने व पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।🌾 कृषि गोष्ठी की मुख्य बातें आधुनिक खेती की जानकारी गोष्ठी में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक और उन्नत खेती (जैसे खरीफ फसलों व मक्का की खेती) के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया।सरकारी योजनाओं का प्रचार कार्यक्रम के दौरान किसानों को 'फार्मर रजिस्ट्री', 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-KISAN) और कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य: इस अभियान और गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक तकनीकी कृषि ज्ञान और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधे लाभ पहुँचाना है। और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। जहां पर भारी संख्या में महिलाये उपस्थित रही। वही भाजपा  सरकार में चल रही योजनाओं के बारे में बताया गया। और लोगों को प्रमाड पत्र वितरित किए गए। जहां पर शेत्र के सभी भाजपा के पदाधिकारी रहे।
    user_Akshay Shukla
    Akshay Shukla
    Fitness Trainer डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सिकंदरा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 14 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान के लिए करीब 26 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 14 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में पहुंचे अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने करीब 3 बजे रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की बीमारी या कमजोरी नहीं होती है। रक्तदान के बाद शरीर में रक्त की पूर्ति कुछ समय में हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन कुमार, डॉ. अर्चना चौरसिया समेत सीएचसी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का पंजीकरण कर आवश्यक जांच के बाद रक्तदान कराया।
    3
    सिकंदरा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 14 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान
सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान के लिए करीब 26 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 14 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिविर में पहुंचे अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने करीब 3 बजे रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की बीमारी या कमजोरी नहीं होती है। रक्तदान के बाद शरीर में रक्त की पूर्ति कुछ समय में हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन कुमार, डॉ. अर्चना चौरसिया समेत सीएचसी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का पंजीकरण कर आवश्यक जांच के बाद रक्तदान कराया।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • झींझक में रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने सौंपा मांग पत्र, सड़क और मिनी अंडरपास बनवाने की उठी मांग झींझक रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को करीब 11 बजे जन अधिकार परिषद के संस्थापक प्रबुद्ध श्रमशील की अगुवाई में करीब दो सैकड़ा स्थानीय महिलाएं और पुरुष स्टेशन के पैदल पुल पर पहुंचे। इस दौरान खानपुर रोड, भोलानगर समेत अन्य मोहल्लों के लोगों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को संबोधित मांग पत्र पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य श्याम मोहन दुबे को सौंपा। मांग पत्र में बताया गया कि सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग से रेलवे स्टेशन के पैदल पुल तक जाने वाला करीब 700 मीटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क खराब होने के कारण दैनिक यात्रियों समेत स्थानीय लोगों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इस मार्ग पर चौड़ी और मजबूत सड़क का निर्माण कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन की दक्षिणी दिशा में स्थित तीन मोहल्लों और खानपुर रोड से जुड़ी करीब 15 हजार की ग्रामीण आबादी को स्टेशन और नगर क्षेत्र में आने-जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, मरीजों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने खानपुर रोड के सामने मिनी अंडरपास बनवाने की मांग उठाई। इसके अलावा स्टेशन के पैदल पुल के दक्षिणी छोर पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगवाने, दक्षिणी छोर पर यात्री टिकट सुविधा एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था कराने तथा स्टेशन पर कैंटीन सुविधा संचालित कराने की मांग भी की गई। इस दौरान अनिल ओमर, चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री, सभासद सरोज यादव, रामदर्शनी कुशवाहा, रानी देवी, स्वाति तिवारी, कुलदीप सिंह, कुंती देवी, छुन्ना पाल, मीनू मिश्रा, मालती, किरन देवी, सरोजनी, आशा देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    झींझक में रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने सौंपा मांग पत्र, सड़क और मिनी अंडरपास बनवाने की उठी मांग
झींझक रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को करीब 11 बजे जन अधिकार परिषद के संस्थापक प्रबुद्ध श्रमशील की अगुवाई में करीब दो सैकड़ा स्थानीय महिलाएं और पुरुष स्टेशन के पैदल पुल पर पहुंचे। इस दौरान खानपुर रोड, भोलानगर समेत अन्य मोहल्लों के लोगों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को संबोधित मांग पत्र पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य श्याम मोहन दुबे को सौंपा।
मांग पत्र में बताया गया कि सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग से रेलवे स्टेशन के पैदल पुल तक जाने वाला करीब 700 मीटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क खराब होने के कारण दैनिक यात्रियों समेत स्थानीय लोगों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इस मार्ग पर चौड़ी और मजबूत सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन की दक्षिणी दिशा में स्थित तीन मोहल्लों और खानपुर रोड से जुड़ी करीब 15 हजार की ग्रामीण आबादी को स्टेशन और नगर क्षेत्र में आने-जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, मरीजों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने खानपुर रोड के सामने मिनी अंडरपास बनवाने की मांग उठाई।
इसके अलावा स्टेशन के पैदल पुल के दक्षिणी छोर पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगवाने, दक्षिणी छोर पर यात्री टिकट सुविधा एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था कराने तथा स्टेशन पर कैंटीन सुविधा संचालित कराने की मांग भी की गई।
इस दौरान अनिल ओमर, चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री, सभासद सरोज यादव, रामदर्शनी कुशवाहा, रानी देवी, स्वाति तिवारी, कुलदीप सिंह, कुंती देवी, छुन्ना पाल, मीनू मिश्रा, मालती, किरन देवी, सरोजनी, आशा देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम अहिरानी रिंद नदी के किनारे बरगद का पेड़ 50 साल पुराना गिरने वाला है ग्राम अहिरानी रिंद नदी के किनारे बरगद का 50 साल पुराना पेड़ गिरने वाला है
    1
    ग्राम अहिरानी रिंद नदी के किनारे बरगद का पेड़ 50 साल पुराना  गिरने वाला है 
ग्राम अहिरानी रिंद नदी के किनारे बरगद का  50 साल पुराना पेड़ गिरने वाला है
    user_Rishi Babu Ahirani
    Rishi Babu Ahirani
    मैथ, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कांधी गांव में घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच कांधी गांव में घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोर घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी कर ले गए। सुबह बकरियां गायब मिलने पर पीड़िता ने डायल-112 और थाना पुलिस को सूचना दी। कांधी गांव निवासी आरती ने पुलिस को बताया कि उसकी 12 बकरियां घर के अंदर बंधी थीं। रात करीब एक बजे जब वह जागी तो बकरियां वहां नहीं मिलीं। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद ने सोमवार शाम करीब छह बजे बताया कि बकरियां चोरी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    कांधी गांव में घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
कांधी गांव में घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोर घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी कर ले गए। सुबह बकरियां गायब मिलने पर पीड़िता ने डायल-112 और थाना पुलिस को सूचना दी।
कांधी गांव निवासी आरती ने पुलिस को बताया कि उसकी 12 बकरियां घर के अंदर बंधी थीं। रात करीब एक बजे जब वह जागी तो बकरियां वहां नहीं मिलीं। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद ने सोमवार शाम करीब छह बजे बताया कि बकरियां चोरी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • खोजाफूल के पास हाईवे पर तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर डंपर से टकराया, परिचालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में पेट्रोल टैंकर का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल टैंकर औरैया की ओर से कानपुर की तरफ जा रहा था। खोजाफूल गांव के पास टैंकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का परिचालक औरैया जनपद के रूरूगंज निवासी राजेंद्र केबिन में फंस गया। वहीं चालक राजस्थान के सीकर निवासी जमर सिंह को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से केबिन में फंसे परिचालक को बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने राजेंद्र का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाकर किनारे खड़ा करा दिया गया है। फिलहाल हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
    1
    खोजाफूल के पास हाईवे पर तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर डंपर से टकराया, परिचालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में पेट्रोल टैंकर का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक पेट्रोल टैंकर औरैया की ओर से कानपुर की तरफ जा रहा था। खोजाफूल गांव के पास टैंकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का परिचालक औरैया जनपद के रूरूगंज निवासी राजेंद्र केबिन में फंस गया। वहीं चालक राजस्थान के सीकर निवासी जमर सिंह को मामूली चोटें आईं।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से केबिन में फंसे परिचालक को बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने राजेंद्र का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया।
उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाकर किनारे खड़ा करा दिया गया है। फिलहाल हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चौबेपुर थाना क्षेत् के गडबडाहा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग kanpur:चौबेपुर थाना क्षेत्र के गड़बड़ाहा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल,सुमित नाम के युवक बच्चे को गोद में लेकर फायरिंग की चर्चा से मामला सुर्खियों में, वायरल वीडियो पुलिस जाँच का विषय..
    2
    चौबेपुर थाना क्षेत् के गडबडाहा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग 
kanpur:चौबेपुर थाना क्षेत्र के गड़बड़ाहा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल,सुमित नाम के युवक बच्चे को गोद में लेकर फायरिंग की चर्चा से मामला सुर्खियों में, वायरल वीडियो पुलिस जाँच का विषय..
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    Kanpur Dehat, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.