Shuru
Apke Nagar Ki App…
विज्ञापन
मुजीब आलम पत्रकार
विज्ञापन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला!! मंदिर और जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जालौन। देर रात छिरिया सलेमपुर गांव में मंदिर और जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में मां-बेटे के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जालौन स्थित इंडियन गैस एजेंसी के संचालक प्रभु दयाल भाटिया का अपनी भाभी और भतीजे से जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर देर रात कहासुनी के बाद मारपीट होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को उपचार के लिए जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए उरई जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मारपीट की पूरी वजह और घटनाक्रम की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- विज्ञापन1
- जालौन जालौन में कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस पर पैसे लुटाते नजर आए युवक, कैफे में हुक्का बार का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, उरई में डी ब्लैक वेंचर पॉइंट कैफे-रेस्टोरेंट का है वायरल वीडियो, नाबालिग लड़कों को हुक्का पिलाने का भी कैफे संचालक पर आरोप, कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कैफे की गतिविधियों को लेकर उठे सवाल, बिना वैध अनुमति हुक्का संचालन के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के सुशील नगर इलाके का मामला।1
- नावर, जालौन भारी बारिश में गिरा मकान, मलबे में दबकर बाइक समेत गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त भारी बारिश में गिरा मकान नावर गांव में मकान गिरने से बाइक समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त। पीड़ित शिववती पत्नी भगवानदीन ने 112 पर मदद मांगी और प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की। नावर, रामपुरा, माधौगढ़, जालौन जालौन संवाददाता पंकज गुप्ता2
- कोंच के ऐतिहासिक मेलों की तैयारियां तेज, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा जालौन के कोंच में दिन सोमवार की देर शाम 7 बजे ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले मारीच वध मेला, दशहरा मेला और सरयू पार मेला बुंदेलखंड की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा का हिस्सा हैं। आगामी मेलों और रामलीला के आयोजनों को लेकर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम अभिनव कुमार यादव, सीओ परमेश्वर प्रसाद, नगर पालिका ईओ मोनिका उमराव और कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से धनुतालाब मैदान, मारीच वध मेला मैदान और सागर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेला स्थलों पर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मेला मैदान और आसपास के रास्तों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सड़कों पर बने गड्ढों को भरने और खराब मार्गों की मरम्मत कराने को कहा गया, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। कोंच की ऐतिहासिक रामलीला में सजीव राम-रावण तथा लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध मंचन की परंपरा भी प्रमुख आकर्षण रहती है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मेला स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित किया गया। एसडीएम अभिनव कुमार यादव ने कहा कि ऐतिहासिक और पारंपरिक रामलीला महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचते हैं। ऐसे में व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभाग समय से तैयारियां पूरी कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।1
- उरई। शहर के सुशील नगर स्थित डी ब्लैक वेंचर पॉइंट कैफे-रेस्टोरेंट का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कैफे में संचालित गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो को लेकर कम उम्र के लड़कों को कथित तौर पर हुक्का पिलाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कैफे के अंदर युवतियों के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक डांस कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर कैफे में होने वाली गतिविधियों, हुक्का संचालन की वैधता और नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर जांच की मांग उठ रही है। उरई। शहर के सुशील नगर स्थित डी ब्लैक वेंचर पॉइंट कैफे-रेस्टोरेंट का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कैफे में संचालित गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो को लेकर कम उम्र के लड़कों को कथित तौर पर हुक्का पिलाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कैफे के अंदर युवतियों के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक डांस कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर कैफे में होने वाली गतिविधियों, हुक्का संचालन की वैधता और नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर जांच की मांग उठ रही है।1
- ये जालौन है साहब यहां बेखौफ हैं दबंग और बेबस नजर आ रही है पुलिस नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम घटित हो गया दरअसल आज़ कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए बदतमीजी की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है1
- जालौन में फिर चला अतिक्रमण अभियान, मुख्य बाजार चंद मिनटों में हुआ अतिक्रमण मुक्त जालौन। नगर में एक बार फिर नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ तक फैलाए गए सामान को हटवाया गया, जिसके बाद बाजार का रास्ता काफी हद तक साफ नजर आया। अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बाजार में पहुंचकर सड़क किनारे और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हलचल मच गई और कई दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान पीछे कर लिया। अभियान के चलते कुछ ही मिनटों में मुख्य बाजार का स्वरूप बदला हुआ नजर आया और आवागमन के लिए सड़क अपेक्षाकृत खुली दिखाई दी। नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों से दोबारा सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण न करने की अपील की। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का कहना है कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि बाजार में आवागमन सुचारू बना रहे और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।1