Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जालौन में कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस पर पैसे लुटाते नजर आए युवक, कैफे में हुक्का बार का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, उरई में डी ब्लैक वेंचर पॉइंट कैफे-रेस्टोरेंट का है वायरल वीडियो, नाबालिग लड़कों को हुक्का पिलाने का भी कैफे संचालक पर आरोप, कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कैफे की गतिविधियों को लेकर उठे सवाल, बिना वैध अनुमति हुक्का संचालन के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के सुशील नगर इलाके का मामला।
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
जालौन जालौन में कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस पर पैसे लुटाते नजर आए युवक, कैफे में हुक्का बार का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, उरई में डी ब्लैक वेंचर पॉइंट कैफे-रेस्टोरेंट का है वायरल वीडियो, नाबालिग लड़कों को हुक्का पिलाने का भी कैफे संचालक पर आरोप, कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कैफे की गतिविधियों को लेकर उठे सवाल, बिना वैध अनुमति हुक्का संचालन के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के सुशील नगर इलाके का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में बीच चौराहे पर देखने को मिली रईसजादों की दबंगई!! उरई।। बिना नंबर की बुलेट बाइक रोकना ट्रैफिक सिपाही को पड़ा भारी ब्लैक फ़िल्म लगी थार चालक का भी बीच चौराहे पर देखने क़ो मिला तांडव नियमों का पालन कराने वाले ट्रैफिक सिपाही से भिड़े रईसजादे कोतवाली से 10 कदम की दूरी पर रईसजादों ने खुलेआम ट्रैफिक सिपाही को धमकाया बीच चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज कर दिखाई दबंगई ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज और धमकाते रईसजादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगतसिंह चौराहे का मामला1
- जालौन जालौन में कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस पर पैसे लुटाते नजर आए युवक, कैफे में हुक्का बार का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, उरई में डी ब्लैक वेंचर पॉइंट कैफे-रेस्टोरेंट का है वायरल वीडियो, नाबालिग लड़कों को हुक्का पिलाने का भी कैफे संचालक पर आरोप, कैफे के अंदर बार-बालाओं के डांस का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कैफे की गतिविधियों को लेकर उठे सवाल, बिना वैध अनुमति हुक्का संचालन के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के सुशील नगर इलाके का मामला।1
- नावर, जालौन भारी बारिश में गिरा मकान, मलबे में दबकर बाइक समेत गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त भारी बारिश में गिरा मकान नावर गांव में मकान गिरने से बाइक समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त। पीड़ित शिववती पत्नी भगवानदीन ने 112 पर मदद मांगी और प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की। नावर, रामपुरा, माधौगढ़, जालौन जालौन संवाददाता पंकज गुप्ता2
- उरई में जिलाधिकारी कार्यालय पर बाम दलों ने SIR और वोट चोरी को लेकर ज्ञानेश कुमार को लेकर नारेबाजी की प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा1
- एक सुट्टा , दो चाय मर्द समाज हाय हाय आखिर क्यों उतर आई GenZ Girls दिल्ली की सड़कों पर?1
- जालौन जिले में एक बार फिर से विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खास खबरनामा दिखाने जा रहे हैं तो आप शुरू एप्प पर देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- डीएम की जनसुनवाई में फरियाद नहीं, समाधान की पहल दिखी, बुजुर्ग की परेशानी पर तत्काल मदद के निर्देश *75 वर्षीय प्रताप शुक्ला की सुनने की समस्या पर आज ही कान की मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश, बारिश से जलभराव की शिकायत पर गांव में तत्काल पानी निकासी के आदेश (जालौन) कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं केवल सुनी ही नहीं गईं, बल्कि उनके समाधान के लिए मौके से ही जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष से जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपनी उम्मीद लेकर आता है, इसलिए उसकी समस्या को प्राथमिकता के साथ समझते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में कुठौंद निवासी करीब 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला अपनी सुनने की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि उम्र बढ़ने के साथ अब उन्हें सुनाई नहीं देता, जिससे रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। बुजुर्ग की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रताप शुक्ला को आज ही कार्यालय बुलाकर आवश्यक परीक्षण कराते हुए कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए। इसी तरह ग्राम दशहरी निवासी ज्ञान सिंह ने हाल में हुई बारिश के बाद गांव में जलभराव की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नालियों में पानी भर गया है और निकासी का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कदौरा को तत्काल गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण करने और पानी की निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में चकरोड, पारिवारिक कलह सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को संबंधित अधिकारी के समक्ष ऑनलाइन रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता के साथ-साथ मौके की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और शिकायतकर्ता को समाधान का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।2
- कोंच,विधिक साक्षरता दिवस पर छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और निशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी जालौन जे कोंच नगर स्थित जीजीआईसी कॉलेज में मंगलवार को दोपहर एक बजे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज सतनाम सिंह और तहसीलदार कोंच मनोज कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अहिंसा दिवस के विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट 2012 तथा निशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जागरूक करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण और अपराध से बचाने के लिए कानून में विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने छात्राओं से किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना डर के परिजनों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने की अपील की। सिविल जज सतनाम सिंह ने कहा कि कानूनी जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। अपने अधिकारों और कानून के प्रावधानों की जानकारी होने से लोग समय पर उचित कदम उठा सकते हैं। वहीं तहसीलदार मनोज कुमार ने भी छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि कानून सभी को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए है। कार्यक्रम में पीएलबी न्याय विभाग की स्नेह राजा, पीएलवी जगपाल सतनाम, डॉ. साबी मिश्रा, अल्का भारती, प्राची, दिव्या, डोली और पूनम सहित विद्यालय का स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कानूनी प्रावधानों से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं के बारे में भी चर्चा की।1