फिरोजपुर गांव में दर्दनाक हादसा, त्रिपाल उठाने छत पर गई महिला की नीचे गिरने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम सिकंदरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में मंगलवार देर शाम करीब सात बजे छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिरोजपुर गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि उनकी पत्नी फूलन देवी छत पर पड़ी प्लास्टिक की त्रिपाल उठाने गई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जमीन पर गिर गईं। घर के पीछे जमीन पर उन्हें पड़ा देख बेटी माला ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल फूलन देवी को सीएचसी सिकंदरा लेकर गए, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटी माला, पुत्र विकास व संगम समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि महिला की छत से गिरने के बाद मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई की है।
फिरोजपुर गांव में दर्दनाक हादसा, त्रिपाल उठाने छत पर गई महिला की नीचे गिरने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम सिकंदरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में मंगलवार देर शाम करीब सात बजे छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिरोजपुर गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि उनकी पत्नी फूलन देवी छत पर पड़ी प्लास्टिक की त्रिपाल उठाने गई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जमीन पर गिर गईं। घर के पीछे जमीन पर उन्हें पड़ा देख बेटी माला ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल फूलन देवी को सीएचसी सिकंदरा लेकर गए, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटी माला, पुत्र विकास व संगम समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि महिला की छत से गिरने के बाद मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई की है।
- सिकंदरा में ट्राला चालक से मारपीट कर 93 हजार रुपये लूटने का आरोप, राजपुर रोड पर आधा दर्जन बाइक सवारों ने रुकवाया वाहन, पुलिस जांच में जुटी सिकंदरा कस्बे में मंगलवार शाम करीब 7 बजे ट्राला चालक से मारपीट कर 93 हजार रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। चालक सौरभ यादव के अनुसार, वह छिबरामऊ से मौरंग बेचकर लौट रहा था।राजपुर रोड स्थित प्रिंसी ट्रेडर्स के सामने करीब आधा दर्जन बाइक सवार लोगों ने ट्राला रुकवाया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार ट्राला में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। चालक के मुताबिक मौरंग बिक्री के 63 हजार रुपये और पहले से रखे 30 हजार रुपये समेत कुल 93 हजार रुपये वाहन में थे। घटना की जानकारी उसने वाहन मालिक दीपू सिंह को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चालक सौरभ यादव और परिचालक साजन के बयान दर्ज किए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- झींझक रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को करीब 11 बजे जन अधिकार परिषद के संस्थापक प्रबुद्ध श्रमशील की अगुवाई में करीब दो सैकड़ा स्थानीय महिलाएं और पुरुष स्टेशन के पैदल पुल पर पहुंचे। इस दौरान खानपुर रोड, भोलानगर समेत अन्य मोहल्लों के लोगों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को संबोधित मांग पत्र पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य श्याम मोहन दुबे को सौंपा। मांग पत्र में बताया गया कि सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग से रेलवे स्टेशन के पैदल पुल तक जाने वाला करीब 700 मीटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क खराब होने के कारण दैनिक यात्रियों समेत स्थानीय लोगों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इस मार्ग पर चौड़ी और मजबूत सड़क का निर्माण कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन की दक्षिणी दिशा में स्थित तीन मोहल्लों और खानपुर रोड से जुड़ी करीब 15 हजार की ग्रामीण आबादी को स्टेशन और नगर क्षेत्र में आने-जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, मरीजों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने खानपुर रोड के सामने मिनी अंडरपास बनवाने की मांग उठाई। इसके अलावा स्टेशन के पैदल पुल के दक्षिणी छोर पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगवाने, दक्षिणी छोर पर यात्री टिकट सुविधा एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था कराने तथा स्टेशन पर कैंटीन सुविधा संचालित कराने की मांग भी की गई। इस दौरान अनिल ओमर, चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री, सभासद सरोज यादव, रामदर्शनी कुशवाहा, रानी देवी, स्वाति तिवारी, कुलदीप सिंह, कुंती देवी, छुन्ना पाल, मीनू मिश्रा, मालती, किरन देवी, सरोजनी, आशा देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।2
- देवदूत वानर सेना का 22 नवंबर 026 को लखनऊ इन्द्रा गाँधी प्रतिष्ठान में होनें वाले महा सम्मेलन में मीडिया अधिकार मंच की भूमिका तय लखनऊ, आज के दौर में जहाँ लोगों को बगैर निजी स्वार्थ के कोई किसी के साथ खड़ा तक नहीं होता है, वहीं दूसरी ओर अजीत प्रताप सिंह जोकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, और वर्तमान में लखनऊ में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में उपनिदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) के पद पर कार्यरत हैं। उनके द्वारा कोरोना कॉल में शुरू की गई "देवदूत वानर सेना" जिन्होंने लोगों को राहत कार्यों को करते हुये अनूठी पहल आज एक बड़े आंदोलन एवं जरूरत मंद परिवारों के लिये संजीवनी या फिर यूँ कहें कि वरदान जैसा साबित हो रहा है, जिसके माध्यम से हजारों वॉलंटियर (जिन्हें 'देवदूत' कहा जाता है) और वह प्रत्येक जरूरतमंद परिवारों की चौबीसों घंटे मदद कर रहे हैं, इसी कृम में देवदूत वानर सेना का आगामी 22 नंबर 2026 को लखनऊ के इंद्रा गाँधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मीडिया अधिकार मंच भारत के द्वारा कार्यक्रम में देवदूत वानर सेना के सभी सिपाहियों को सम्मान पत्र देकर इस तरह की सच्ची और निस्वार्थ समाज सेवा करने की अनूठी पहल के लिये सम्मानित करेंगे, साथ ही मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने जनता से अपील करते हुये कहा हैकि यदि आप भी जरूरत मंदो की मदत करना चाहते है तो देवदूत वानर सेना की भांति लोगों की निश्वार्थ मदत करने के लिये अपने हाँथ बढ़ायें, ईश्वर ना करे कभी आपको कोई दैवीय आपदा का समाना करना पड़े, जो आपके लिये देवदूतों के सहयोग की आवश्यकता पड़े3
- युवकों में हुए विवाद को लेकर अग्निशमन अधिकारी ने दी जानकारी औरैया। पक्का तालाब के पास हुई युवकों में लड़ाई, किया गया पथराव दो बाइकों में लगाई गई आग, पुलिस और दमकल की टीम घटना स्थल पर पहुची, बाइकों में लगी आग पर पाया काबू, औरैया सदर कोतवाली का मामला1
- औरैया:मामूली विवाद और मारपीट के बाद दो पक्षों में संघर्ष औरैया:मामूली विवाद और मारपीट के बाद दो पक्षों में संघर्ष। दो बाइकों में विवाद के दौरान लगाई गई आग। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल को गाड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू औरैया कोतवाली क्षेत्र के पक्के तालाब स्थित विधि चंद इलाके की घटना1
- *उत्तर प्रदेश में IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में जाने का किया ऐलान, वीडियो जारी कर कहा- किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ूंगी, उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र रूप से शुरू करूंगी अपनी राजनीतिक यात्रा*1
- *थाना ऐरवाकटरा क्षेत्रांर्गत ग्राम राजाराम नगरिया में नाले में डूबने से एक बच्चे की मृत्यू हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई बाईट ।*1
- फिरोजपुर गांव में दर्दनाक हादसा, त्रिपाल उठाने छत पर गई महिला की नीचे गिरने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम सिकंदरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में मंगलवार देर शाम करीब सात बजे छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिरोजपुर गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि उनकी पत्नी फूलन देवी छत पर पड़ी प्लास्टिक की त्रिपाल उठाने गई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जमीन पर गिर गईं। घर के पीछे जमीन पर उन्हें पड़ा देख बेटी माला ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल फूलन देवी को सीएचसी सिकंदरा लेकर गए, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटी माला, पुत्र विकास व संगम समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि महिला की छत से गिरने के बाद मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई की है।1