logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कनावनी में किसानों का ऐलान—अब मुआवजा नहीं, जमीन वापस चाहिए गाजियाबाद के ग्राम मोहिउद्दीनपुर कनावनी में किसानों का धरना रविवार को लगातार 24वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों की पंचायत हुई, जिसमें किसानों ने एकजुट होकर बड़ा फैसला लिया है। किसानों ने साफ ऐलान किया कि अब उन्हें मुआवजा नहीं, बल्कि अपनी जमीन वापस चाहिए और किसी भी कीमत पर अपनी जमीन प्राधिकरण को नहीं देने का फैसला किया है। किसानों का कहना है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्राधिकरण को गांव की भूमि के संबंध में वैध अवार्ड घोषित करने के लिए छह महीने का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय-सीमा पूरी होने के बावजूद प्राधिकरण अवार्ड घोषित नहीं कर सका। किसानों का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में कई जमीनों से किसानों के नाम हटाकर प्राधिकरण का नाम दर्ज कर दिया गया है। अब किसान इन जमीनों पर अपना नाम दोबारा दर्ज कराने और भूमि वापस दिए जाने की मांग कर रहे हैं। किसान श्रीचन्द नागर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई छह माह की समय-सीमा भी पूरी हो चुकी है, लेकिन प्राधिकरण निर्धारित अवधि में अवार्ड नहीं बना सका। ऐसे में किसानों ने पंचायत में एक राय होकर निर्णय लिया है कि अब किसी भी कीमत पर जमीन प्राधिकरण को नहीं दी जाएगी। पंचायत में किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा—“अब मुआवजा नहीं, जमीन वापस चाहिए” और “अब किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे।” किसानों का कहना है कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने और राजस्व अभिलेखों में अपना अधिकार बहाल कराने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेंगे। 24 दिन से चल रहे इस धरने के बीच किसानों के इस नए ऐलान के बाद अब प्रशासन और प्राधिकरण पर भी उनकी मांगों को लेकर दबाव बढ़ गया है।

5 hrs ago
user_Pramod Singh
Pramod Singh
Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

कनावनी में किसानों का ऐलान—अब मुआवजा नहीं, जमीन वापस चाहिए गाजियाबाद के ग्राम मोहिउद्दीनपुर कनावनी में किसानों का धरना रविवार को लगातार 24वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों की पंचायत हुई, जिसमें किसानों ने एकजुट होकर बड़ा फैसला लिया है। किसानों ने साफ ऐलान किया कि अब उन्हें मुआवजा नहीं, बल्कि अपनी जमीन वापस चाहिए और किसी भी कीमत पर अपनी जमीन प्राधिकरण को नहीं देने का फैसला किया है। किसानों का कहना है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्राधिकरण को गांव की भूमि के संबंध में वैध अवार्ड घोषित करने के लिए छह महीने का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय-सीमा पूरी होने के बावजूद प्राधिकरण अवार्ड घोषित नहीं कर सका। किसानों का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में कई जमीनों से किसानों के नाम हटाकर प्राधिकरण का नाम दर्ज कर दिया गया है। अब किसान इन जमीनों पर अपना नाम दोबारा दर्ज कराने और भूमि वापस दिए जाने की मांग कर रहे हैं। किसान श्रीचन्द नागर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई छह माह की समय-सीमा भी पूरी हो चुकी है, लेकिन प्राधिकरण निर्धारित अवधि में अवार्ड नहीं बना सका। ऐसे में किसानों ने पंचायत में एक राय होकर निर्णय लिया है कि अब किसी भी कीमत पर जमीन प्राधिकरण को नहीं दी जाएगी। पंचायत में किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा—“अब मुआवजा नहीं, जमीन वापस चाहिए” और “अब किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे।” किसानों का कहना है कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने और राजस्व अभिलेखों में अपना अधिकार बहाल कराने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेंगे। 24 दिन से चल रहे इस धरने के बीच किसानों के इस नए ऐलान के बाद अब प्रशासन और प्राधिकरण पर भी उनकी मांगों को लेकर दबाव बढ़ गया है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मुरादाबाद में गिरा तीन मंजिला घर, जनहानि की ख़बर नहीं ! मुरादाबाद के मुगलपुरा में भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला जर्जर इमारत ढह गई। पुलिस ने 24 घंटे पहले ही इसे खाली कराकर सील कर दिया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
    1
    मुरादाबाद में गिरा तीन मंजिला घर, जनहानि की ख़बर नहीं ! 
मुरादाबाद के मुगलपुरा में भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला जर्जर इमारत ढह गई। पुलिस ने 24 घंटे पहले ही इसे खाली कराकर सील कर दिया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • तहसील दिवस में विधायक के खिलाफ नारेबाजी पर मंजू सिवाच की प्रतिक्रिया आई सामने, गाजियाबाद :- मोदीनगर में तहसील दिवस के दौरान विधायक डॉ. मंजू सिवाच के खिलाफ हुई नारेबाजी का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा। विधायक ने आरोप लगाया कि हनुमानपुरी के लोगों और महिलाओं को एक स्थानीय नेता तहसील लेकर पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी कराई। मंजू सिवाच ने कहा कि हनुमानपुरी के लोगों को रेलवे लाइन पार कर आने-जाने में परेशानी होती है और इस समस्या से वह एसडीएम को लिखित रूप से अवगत करा चुकी हैं। विधायक ने कहा कि किसी भी कॉलोनी को तभी काटा जाना चाहिए, जब वह अप्रूव्ड हो। उन्होंने हनुमानपुरी समेत कॉलोनियों के पार्कों का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि यदि पार्कों पर मोदी ग्रुप का अधिकार है तो रखरखाव और सौंदर्यीकरण कराया जाए, अन्यथा पार्क नगर पालिका को हस्तांतरित किए जाएं। साईं मंदिर के पास कॉलेज और सिलाई-कढ़ाई केंद्र के जर्जर भवनों के निरीक्षण, मरम्मत या जरूरत पर ध्वस्तीकरण की मांग भी उठाई गई है।
    1
    तहसील दिवस में विधायक के खिलाफ नारेबाजी पर मंजू सिवाच की प्रतिक्रिया आई सामने, 
गाजियाबाद :- मोदीनगर में तहसील दिवस के दौरान विधायक डॉ. मंजू सिवाच के खिलाफ हुई नारेबाजी का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा। विधायक ने आरोप लगाया कि हनुमानपुरी के लोगों और महिलाओं को एक स्थानीय नेता तहसील लेकर पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी कराई। मंजू सिवाच ने कहा कि हनुमानपुरी के लोगों को रेलवे लाइन पार कर आने-जाने में परेशानी होती है और इस समस्या से वह एसडीएम को लिखित रूप से अवगत करा चुकी हैं। विधायक ने कहा कि किसी भी कॉलोनी को तभी काटा जाना चाहिए, जब वह अप्रूव्ड हो। उन्होंने हनुमानपुरी समेत कॉलोनियों के पार्कों का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि यदि पार्कों पर मोदी ग्रुप का अधिकार है तो रखरखाव और सौंदर्यीकरण कराया जाए, अन्यथा पार्क नगर पालिका को हस्तांतरित किए जाएं। साईं मंदिर के पास कॉलेज और सिलाई-कढ़ाई केंद्र के जर्जर भवनों के निरीक्षण, मरम्मत या जरूरत पर ध्वस्तीकरण की मांग भी उठाई गई है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🚨 भाड़ा इतना कम कि अब पोर्टर में 'घोड़ा-गाड़ी' ही अटैच करनी पड़ेगी! 🐎😂 | Porter Ground Reality | Apna Cargo Partner अहमदाबाद के आदिल भाई और कंपनी के कस्टमर सपोर्ट की यह असली कहानी हर कमर्शियल ड्राइवर को देखनी चाहिए! ​जब एसी कमरों में बैठी सपोर्ट टीम कहती है कि "सर, भाड़ा तो सिस्टम ऑटोमैटिक तय करता है", तो आदिल भाई का वो करारा जवाब और यह 'घोड़ा-गाड़ी' वाला आईडिया सिस्टम की नींद उड़ा देगा। 💯 ​इस वीडियो में देखिए कि कैसे कम भाड़े और महंगे फ्यूल (CNG/Diesel) ने एक ड्राइवर को बेबस कर दिया है। गाड़ी सिस्टम से नहीं, फ्यूल से चलती है! कंपनियों को यह ग्राउंड रियलिटी (Ground Reality) समझनी ही होगी। ​👉 आपका क्या कहना है? क्या सच में कंपनियों ने हमारी कमर्शियल गाड़ियों को घोड़ा-गाड़ी समझ लिया है? 💬 कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं! ​👍 अगर आपको वीडियो पसंद आया तो Like करें! 🔔 हर ड्राइवर भाई की आवाज़ उठाने के लिए 'Apna Cargo Partner' को Subscribe करना ना भूलें! 🔄 वीडियो को अपने सभी ड्राइवर ग्रुप्स में शेयर करें! ​#youtube #youtubevideo #trending #viralvideo #porter #apnacargopartner #driverlife #groundreality ​⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह वीडियो केवल जागरूकता, रचनात्मक अभिव्यक्ति और कमर्शियल ड्राइवरों की जमीनी हकीकत को सामने लाने के उद्देश्य से बनाया गया है। ​विजुअल्स (Visuals): वीडियो में इस्तेमाल किए गए दृश्य (जैसे बोलने वाला घोड़ा और एजेंट का गिरना) पूरी तरह से काल्पनिक और एक व्यंग्य (Satire) मात्र हैं। ​ऑडियो (Audio): वीडियो में सुनाई गई कॉल रिकॉर्डिंग असली है, जिसका उद्देश्य ड्राइवर भाइयों की वास्तविक समस्याओं और दर्द को साझा करना है। ​उद्देश्य (Purpose): हमारा इरादा किसी भी कंपनी, ब्रांड (पोर्टर या अन्य), या व्यक्ति विशेष की छवि खराब करना, उन्हें ठेस पहुँचाना या उनकी मानहानि (Defamation) करना नहीं है। यह कंटेंट 'Fair Use' (उचित उपयोग) पॉलिसी के तहत आलोचना (Criticism) और टिप्पणी (Commentary) के दायरे में आता है।
    1
    🚨 भाड़ा इतना कम कि अब पोर्टर में 'घोड़ा-गाड़ी' ही अटैच करनी पड़ेगी! 🐎😂 | Porter Ground Reality | Apna Cargo Partner
अहमदाबाद के आदिल भाई और कंपनी के कस्टमर सपोर्ट की यह असली कहानी हर कमर्शियल ड्राइवर को देखनी चाहिए!
​जब एसी कमरों में बैठी सपोर्ट टीम कहती है कि "सर, भाड़ा तो सिस्टम ऑटोमैटिक तय करता है", तो आदिल भाई का वो करारा जवाब और यह 'घोड़ा-गाड़ी' वाला आईडिया सिस्टम की नींद उड़ा देगा। 💯
​इस वीडियो में देखिए कि कैसे कम भाड़े और महंगे फ्यूल (CNG/Diesel) ने एक ड्राइवर को बेबस कर दिया है। गाड़ी सिस्टम से नहीं, फ्यूल से चलती है! कंपनियों को यह ग्राउंड रियलिटी (Ground Reality) समझनी ही होगी।
​👉 आपका क्या कहना है? क्या सच में कंपनियों ने हमारी कमर्शियल गाड़ियों को घोड़ा-गाड़ी समझ लिया है?
💬 कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं!
​👍 अगर आपको वीडियो पसंद आया तो Like करें!
🔔 हर ड्राइवर भाई की आवाज़ उठाने के लिए 'Apna Cargo Partner' को Subscribe करना ना भूलें!
🔄 वीडियो को अपने सभी ड्राइवर ग्रुप्स में शेयर करें!
​#youtube #youtubevideo #trending #viralvideo #porter #apnacargopartner #driverlife #groundreality
​⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer):
यह वीडियो केवल जागरूकता, रचनात्मक अभिव्यक्ति और कमर्शियल ड्राइवरों की जमीनी हकीकत को सामने लाने के उद्देश्य से बनाया गया है।
​विजुअल्स (Visuals): वीडियो में इस्तेमाल किए गए दृश्य (जैसे बोलने वाला घोड़ा और एजेंट का गिरना) पूरी तरह से काल्पनिक और एक व्यंग्य (Satire) मात्र हैं।
​ऑडियो (Audio): वीडियो में सुनाई गई कॉल रिकॉर्डिंग असली है, जिसका उद्देश्य ड्राइवर भाइयों की वास्तविक समस्याओं और दर्द को साझा करना है।
​उद्देश्य (Purpose): हमारा इरादा किसी भी कंपनी, ब्रांड (पोर्टर या अन्य), या व्यक्ति विशेष की छवि खराब करना, उन्हें ठेस पहुँचाना या उनकी मानहानि (Defamation) करना नहीं है। यह कंटेंट 'Fair Use' (उचित उपयोग) पॉलिसी के तहत आलोचना (Criticism) और टिप्पणी (Commentary) के दायरे में आता है।
    user_Apna Cargo Partner
    Apna Cargo Partner
    Content Creator (YouTuber) गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय है: - *आज (रविवार):* पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट। अधिकतम तापमान 30°C, न्यूनतम 26°C। बारिश की संभावना 80-100%। - *कल (सोमवार):* भी भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी, 90% तक बारिश की संभावना। - *नमी:* 84-94% तक, उमस बनी रहेगी। - *पश्चिमी यूपी (आगरा, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर):* आज दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश, 100% संभावना। *विभाग की सलाह:* निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली गिरने के समय खुले में न रहें। बोलिए सर, इस पर भी एक छोटा मौसम बुलेटिन स्क्रिप्ट बना दूं?
    4
    मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय है:

- *आज (रविवार):* पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट। अधिकतम तापमान 30°C, न्यूनतम 26°C। बारिश की संभावना 80-100%।
- *कल (सोमवार):* भी भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी, 90% तक बारिश की संभावना।
- *नमी:* 84-94% तक, उमस बनी रहेगी।
- *पश्चिमी यूपी (आगरा, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर):* आज दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश, 100% संभावना।
*विभाग की सलाह:* निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली गिरने के समय खुले में न रहें।
बोलिए सर, इस पर भी एक छोटा मौसम बुलेटिन स्क्रिप्ट बना दूं?
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • *लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के गीत पर विवाद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल* *लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के गीत पर विवाद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल* मिर्जापुर। लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गाए गए एक गीत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोग थाने में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के मंच से जाति आधारित गीत गाए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बताया गया कि जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान गायकों को प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान माहौल बनने पर गायकों ने "हां हम तिवारी हैं जी, सौ-सौ पर भारी हैं जी..." गीत प्रस्तुत किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    1
    *लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के गीत पर विवाद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल* 
*लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के गीत पर विवाद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल* 
मिर्जापुर। लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गाए गए एक गीत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोग थाने में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के मंच से जाति आधारित गीत गाए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
बताया गया कि जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान गायकों को प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान माहौल बनने पर गायकों ने "हां हम तिवारी हैं जी, सौ-सौ पर भारी हैं जी..." गीत प्रस्तुत किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • uttar Pradesh गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर पुलिस रेस्टोरेंट में चल रही प्रेस कॉन्फ्रेंस रुकवाने पहुंची। आरोप: मीडिया के सवाल पर पुलिसकर्मियों ने कहा—“खाना खाकर चले जाना।” तथ्य: पुलिस के पहुंचने से प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रभावित हुई।
    1
    uttar Pradesh गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर पुलिस रेस्टोरेंट में चल रही प्रेस कॉन्फ्रेंस रुकवाने पहुंची।
आरोप: मीडिया के सवाल पर
पुलिसकर्मियों ने कहा—“खाना खाकर चले जाना।”
तथ्य: पुलिस के पहुंचने से प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रभावित हुई।
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आदिवासी समाज का महान आंदोलन
    1
    दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आदिवासी समाज का महान आंदोलन
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    7 min ago
  • शाहदरा जिला की ANTF की टीम ने 282 ग्राम हैरोइन के साथ एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया शाहदरा जिला की ANTF की टीम ने 282 ग्राम हैरोइन के साथ एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया dcp से मिली जानकारी के अनुसार एक कॉल प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर रेड मारी जहां एक आरोपी को गिरफ्तार किया
    1
    शाहदरा जिला की  ANTF की टीम ने 282 ग्राम हैरोइन के साथ एक ड्रग्स तस्कर  को गिरफ्तार किया
शाहदरा जिला की  ANTF की टीम ने 282 ग्राम हैरोइन के साथ एक ड्रग्स तस्कर  को गिरफ्तार किया dcp से मिली जानकारी के अनुसार एक कॉल प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर रेड मारी जहां एक आरोपी को गिरफ्तार किया
    user_Noor jahan
    Noor jahan
    Local News Reporter सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • बहुत गन्दा वीडियो बनाया है इसको एनकाउंटर होनि चाहिए समाचार वीडियो देखो
    2
    बहुत          गन्दा   वीडियो            बनाया    है     इसको  एनकाउंटर      होनि  चाहिए 
समाचार   वीडियो  देखो
    user_Tohidalamansari tohidalam
    Tohidalamansari tohidalam
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.