logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद,तैयारी को लेकर रासपहरी में हुई बैठक 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद,तैयारी को लेकर रासपहरी में हुई बैठक बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा सोनभद्र में जारी रहेगी। इस यात्रा में गांव, कस्बा, बाजार, स्कूल-कालेज, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों से संपर्क और संवाद किया जाएगा। इस यात्रा के प्रथम चरण के समापन पर वाराणसी शास्त्री घाट पर नई पीढ़ी संवाद और आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत आज रासपहरी कार्यालय में रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा खिलाफी की है। जनगणना में ओबीसी कालम को शामिल करने की बात करके भी उसे पूरा नहीं किया। साथ ही आदिवासी समाज की तरफ से उठ रही आदिवासी धर्म कोड के कालम को जोड़ने की बात भी अनसुनी कर दी जा रही है। इस सवाल को सोनभद्र में प्रमुख सवाल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर नागरिक के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और भूमिहीनों को आवास के संवैधानिक अधिकारों की गारंटी हो सकती है। यदि सरकार कारपोरेट घरानों की संपत्ति पर टैक्स लगाने और काली पूंजी की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने का साहस दिखाएं।बैठक में तय हुआ कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं की आर्थिक लूट, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने, पूंजी पलायन पर रोक लगाने, लड़कियों की उच्च शिक्षा जैसे सवालों को यात्रा में मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक के अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गोंड और संचालन कृपा शंकर पनिका ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर, इंद्रदेव खरवार, रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, महेंद्र प्रताप सिंह, मनोहर गोंड, मंगरू प्रसाद श्याम, गुंजा गोंड, सुगवंती गोंड, राजकुमार खरवार, राम विचार गोंड, महावीर गोंड, आदि लोग शामिल रहे।

1 hr ago
user_पत्रकार बाबू लाल शर्मा
पत्रकार बाबू लाल शर्मा
दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
1a893ff7-f906-4d2d-95e5-efce1a01c2ae

20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद,तैयारी को लेकर रासपहरी में हुई बैठक 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद,तैयारी को लेकर रासपहरी में हुई बैठक बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा सोनभद्र में जारी रहेगी। इस यात्रा में गांव, कस्बा, बाजार, स्कूल-कालेज, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों से संपर्क और संवाद किया जाएगा। इस यात्रा के प्रथम चरण के समापन पर वाराणसी शास्त्री घाट पर नई पीढ़ी संवाद और आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत आज रासपहरी कार्यालय में रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा खिलाफी की है। जनगणना में ओबीसी कालम को शामिल करने की बात करके भी उसे पूरा नहीं किया। साथ ही आदिवासी समाज की तरफ से उठ रही आदिवासी धर्म कोड के कालम को जोड़ने की बात भी अनसुनी कर दी जा रही है। इस सवाल को सोनभद्र में प्रमुख सवाल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर नागरिक के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और भूमिहीनों को आवास के संवैधानिक अधिकारों की गारंटी हो सकती है। यदि सरकार कारपोरेट घरानों की संपत्ति पर टैक्स लगाने और काली पूंजी की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने का साहस दिखाएं।बैठक में तय हुआ कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं की आर्थिक लूट, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने, पूंजी पलायन पर रोक लगाने, लड़कियों की उच्च शिक्षा जैसे सवालों को यात्रा में मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक के अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गोंड और संचालन कृपा शंकर पनिका ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर, इंद्रदेव खरवार, रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, महेंद्र प्रताप सिंह, मनोहर गोंड, मंगरू प्रसाद श्याम, गुंजा गोंड, सुगवंती गोंड, राजकुमार खरवार, राम विचार गोंड, महावीर गोंड, आदि लोग शामिल रहे।

More news from Sonbhadra and nearby areas
  • गुप्तकाशी शिवद्वार, घोरावल भोलेनाथ का जलाभिषेक कांवर जलाभिषेक का गर्भगृह से सीधा प्रसारण देखे वीडियो में
    1
    गुप्तकाशी शिवद्वार, घोरावल भोलेनाथ का जलाभिषेक कांवर जलाभिषेक का गर्भगृह से सीधा प्रसारण देखे वीडियो में
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    9 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र महंगाई के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन! 🧅🍬 स्वर्ण जयंती चौक पर सपा नेता प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्याज-चीनी की आरती उतारकर उन्हें दूल्हा-दुल्हन बनाकर बारात निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा—“बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए भाजपा सरकार। Brajesh Pathak Yogi Adityanath Akhilesh Yadav #Sonbhadra #SamajwadiParty #महंगाई
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
महंगाई के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन! 🧅🍬
स्वर्ण जयंती चौक पर सपा नेता प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्याज-चीनी की आरती उतारकर उन्हें दूल्हा-दुल्हन बनाकर बारात निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा—“बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए भाजपा सरकार। Brajesh Pathak Yogi Adityanath Akhilesh Yadav 
#Sonbhadra #SamajwadiParty #महंगाई
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ओबरा डैम का खोला गया गेट नंबर 8: क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी ने रात में खुद कमान संभालकर ग्रामीणों को कराया सतर्क ​ओबरा (सोनभद्र)। लगातार हो रही वर्षा और कैचमेंट एरिया से पानी की भारी आवक के कारण ओबरा बांध का जलस्तर निर्धारित मानक से ऊपर पहुंच गया। बांध की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा देर रात 2:20 बजे गेट नंबर 8 को 3 फीट खोल दिया गया, जो 12 घंटे बाद भी लगातार खुला हुआ है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण रेणु और सोन नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। ​पुलिस अधिकारियों ने देर रात धरातल पर संभाली कमान जिलाधिकारी श्री चंद्रचित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के सख्त अलर्ट और निर्देशों के अनुपालन में पुलिस की टीम धरातल पर उतर आई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात राय और थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ देर रात ही तटीय ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर खुद कमान संभाली। ​पुलिस की गाड़ियों के सायरन, ह्यूटर और लाउडस्पीकर के जरिए गांव-गांव मुनादी कराई गई। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय व थाना प्रभारी सदानंद राय ने ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए कि नदी किनारे स्थित अपने पशुओं, मवेशियों और कीमती सामान को समय रहते तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दें, ताकि जलस्तर बढ़ने पर किसी प्रकार की जन-धन की हानि न हो। ​इन इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत रेणु नदी के माध्यम से पानी सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। ​प्रभावित होने वाले प्रमुख गांव: चंचलिया पनारी (गुडूर टोला व चकाड़ी टोला), खेवंधा, बिल्ली मारकुण्डी (खैरटिया), बर्दीया, महलपुर, गोठानी और सिंदुरिया। ​संवेदनशील थाना क्षेत्र: ओबरा, चोपन और जुगैल थाना अंतर्गत आने वाले सभी तटीय आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ​प्रशासन की आमजन से अपील ​नदी, जलाशय के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटों, घाटों व निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं। ​बच्चों और बुजुर्गों को नदी-नालों और जलाशयों के पास बिल्कुल न जाने दें। ​अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। ​किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें। ​फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ धरातल पर तैनात है।
    2
    ओबरा डैम का खोला गया गेट नंबर 8: क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी ने रात में खुद कमान संभालकर ग्रामीणों को कराया सतर्क
​ओबरा (सोनभद्र)। लगातार हो रही वर्षा और कैचमेंट एरिया से पानी की भारी आवक के कारण ओबरा बांध का जलस्तर निर्धारित मानक से ऊपर पहुंच गया। बांध की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा देर रात 2:20 बजे गेट नंबर 8 को 3 फीट खोल दिया गया, जो 12 घंटे बाद भी लगातार खुला हुआ है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण रेणु और सोन नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
​पुलिस अधिकारियों ने देर रात धरातल पर संभाली कमान
जिलाधिकारी श्री चंद्रचित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के सख्त अलर्ट और निर्देशों के अनुपालन में पुलिस की टीम धरातल पर उतर आई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात राय और थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ देर रात ही तटीय ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर खुद कमान संभाली।
​पुलिस की गाड़ियों के सायरन, ह्यूटर और लाउडस्पीकर के जरिए गांव-गांव मुनादी कराई गई। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय व थाना प्रभारी सदानंद राय ने ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए कि नदी किनारे स्थित अपने पशुओं, मवेशियों और कीमती सामान को समय रहते तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दें, ताकि जलस्तर बढ़ने पर किसी प्रकार की जन-धन की हानि न हो।
​इन इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत
रेणु नदी के माध्यम से पानी सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
​प्रभावित होने वाले प्रमुख गांव: चंचलिया पनारी (गुडूर टोला व चकाड़ी टोला), खेवंधा, बिल्ली मारकुण्डी (खैरटिया), बर्दीया, महलपुर, गोठानी और सिंदुरिया।
​संवेदनशील थाना क्षेत्र: ओबरा, चोपन और जुगैल थाना अंतर्गत आने वाले सभी तटीय आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
​प्रशासन की आमजन से अपील
​नदी, जलाशय के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटों, घाटों व निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं।
​बच्चों और बुजुर्गों को नदी-नालों और जलाशयों के पास बिल्कुल न जाने दें।
​अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
​किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें।
​फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ धरातल पर तैनात है।
    user_Abhishek agrahari संस्थापक सोन
    Abhishek agrahari संस्थापक सोन
    Student union ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ओबरा बाँध के जलस्तर पर अलर्ट, तटवर्ती गांवों में सतर्कता गेट खोले जाने की स्थिति में सोन नदी तक पहुंचेगा पानी, प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की सोनभद्र, 26 अगस्त। वर्षा ऋतु में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने ओबरा बाँध के जलस्तर पर निगरानी और बढ़ा दी है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा होने पर बाँध की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर गेट खोले जा सकते हैं। प्रशासन के अनुसार, गेट खोले जाने की स्थिति में पानी रेणु नदी के रास्ते करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया और सिन्दुरिया गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाँध के जलस्तर और संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की अपील के बाद तटवर्ती गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
    1
    ओबरा बाँध के जलस्तर पर अलर्ट, तटवर्ती गांवों में सतर्कता
गेट खोले जाने की स्थिति में सोन नदी तक पहुंचेगा पानी, प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की
सोनभद्र, 26 अगस्त। वर्षा ऋतु में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने ओबरा बाँध के जलस्तर पर निगरानी और बढ़ा दी है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा होने पर बाँध की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर गेट खोले जा सकते हैं।
प्रशासन के अनुसार, गेट खोले जाने की स्थिति में पानी रेणु नदी के रास्ते करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया और सिन्दुरिया गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाँध के जलस्तर और संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की अपील के बाद तटवर्ती गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ओबरा में गूंजा बारावफात का जश्न, हजारों की भीड़ के साथ निकला भव्य जुलूस ओबरा/सोनभद्र। बारावफात के अवसर पर बुधवार को ओबरा आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में इन्तजामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। भलुआ टोला, मिल्लत नगर एवं नूरी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार पहुंचा। डीजे की धुन पर लोग झूमते-थिरकते नजर आए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार जुलूस में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई गई। बारावफात के मौके पर निकले इस जुलूस को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया तथा नगर की सड़कों पर बारावफात के जुलूस की रौनक देखने को मिली। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इन्तजामिया कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे। जुलूस में ओबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि, इन्तजामिया कमेटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर में लोगों की भारी भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। इसके अलावा एलआईयू टीम भी सक्रिय रही तथा जुलूस से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी करती रही। पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की। बारावफात के अवसर पर निकला यह भव्य जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन और इन्तजामिया कमेटी के बीच समन्वय नजर आया। ओबरा नगर में निकले इस जुलूस ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    1
    ओबरा में गूंजा बारावफात का जश्न, हजारों की भीड़ के साथ निकला भव्य जुलूस
ओबरा/सोनभद्र। बारावफात के अवसर पर बुधवार को ओबरा आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में इन्तजामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। भलुआ टोला, मिल्लत नगर एवं नूरी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार पहुंचा। डीजे की धुन पर लोग झूमते-थिरकते नजर आए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार जुलूस में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई गई। बारावफात के मौके पर निकले इस जुलूस को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया तथा नगर की सड़कों पर बारावफात के जुलूस की रौनक देखने को मिली। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इन्तजामिया कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे। जुलूस में ओबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि, इन्तजामिया कमेटी  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर में लोगों की भारी भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। इसके अलावा एलआईयू टीम भी सक्रिय रही तथा जुलूस से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी करती रही। पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की। बारावफात के अवसर पर निकला यह भव्य जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन और इन्तजामिया कमेटी के बीच समन्वय नजर आया। ओबरा नगर में निकले इस जुलूस ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • केतार (गढ़वा) धंगरडीहा में दो मौतें, पीड़ित परिवार को विधायक का सहारा
    1
    केतार (गढ़वा) धंगरडीहा में दो मौतें, पीड़ित परिवार को विधायक का सहारा
    user_The Update Abtak
    The Update Abtak
    Court reporter केतर, गढ़वा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • *रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-*👆👆 *रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-*👆👆
    1
    *रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-*👆👆
*रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-*👆👆
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    3 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र ओबरा डैम में बढ़ी पानी की आवक, प्रशासन अलर्ट ⚠️ आज रात किसी भी समय डैम के फाटक खुलने की संभावना। फाटक खुलने पर सोन नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। तटवर्ती गांव चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटिया, वर्दिया व सिन्दुरिया में विशेष सतर्कता। डीएम चर्चित गौड़ ने नदी व जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की। पुलिस-प्रशासन रात में भी निगरानी कर रहा है। अफवाहों से बचें और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। #Sonbhadra #Obra #BreakingNews #सोनभद्र #ओबरा #सोन_नदी
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
ओबरा डैम में बढ़ी पानी की आवक, प्रशासन अलर्ट ⚠️
आज रात किसी भी समय डैम के फाटक खुलने की संभावना। फाटक खुलने पर सोन नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।
तटवर्ती गांव चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटिया, वर्दिया व सिन्दुरिया में विशेष सतर्कता।
डीएम चर्चित गौड़ ने नदी व जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की। पुलिस-प्रशासन रात में भी निगरानी कर रहा है।
अफवाहों से बचें और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
#Sonbhadra #Obra #BreakingNews #सोनभद्र #ओबरा #सोन_नदी
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.