Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेहजम बी पैक्स अछनिया गोदाम में पानी भर जाने से लगभग 120 बोरी खाद भीग गईं मितौली खीरी । बेहजम बी पैक्स अछनिया गोदाम में पानी भर जाने से लगभग 120 बोरी खाद भीग गईं जहाँ किसान किसान खाद के लिए मारामारी कर रहा था वहीं कुदरत के कहर से 120 बोरी खाद गोदाम में पानी भर जाने से भीग गई
Sandeep kumar
बेहजम बी पैक्स अछनिया गोदाम में पानी भर जाने से लगभग 120 बोरी खाद भीग गईं मितौली खीरी । बेहजम बी पैक्स अछनिया गोदाम में पानी भर जाने से लगभग 120 बोरी खाद भीग गईं जहाँ किसान किसान खाद के लिए मारामारी कर रहा था वहीं कुदरत के कहर से 120 बोरी खाद गोदाम में पानी भर जाने से भीग गई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बेहजम बी पैक्स अछनिया गोदाम में पानी भर जाने से लगभग 120 बोरी खाद भीग गईं मितौली खीरी । बेहजम बी पैक्स अछनिया गोदाम में पानी भर जाने से लगभग 120 बोरी खाद भीग गईं जहाँ किसान किसान खाद के लिए मारामारी कर रहा था वहीं कुदरत के कहर से 120 बोरी खाद गोदाम में पानी भर जाने से भीग गई1
- Sometimes you just need to pause and take in the view from above. Where is the most peaceful place you have ever visited?1
- गंभीर बीमारी और बदहाली की मार: लखीमपुर खीरी में न राशन, न आयुष्मान... इलाज को तरस रहा परिवार; मीडिया की पहल पर अधिकारियों ने दी प्रतिक्रिया लखीमपुर खीरी। जिला लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत संसारपुर के ग्राम विलाहिया से प्रशासनिक दावों की पोल खोलती एक अत्यंत दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहाँ के निवासी घनश्याम (पुत्र रामस्वरूप) पिछले लगभग दो महीनों से पैरालिसिस (लकवा) की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीमारी के कारण वे न चल-फिर सकते हैं और न ही बोलने की स्थिति में हैं, जिससे वे पूरी तरह बिस्तर पर लाचार पड़े हुए हैं। कमाई का इकलौता जरिया ठप, 6 बच्चों के सामने भुखमरी का संकट घनश्याम ही अपने परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे। उनके अचानक गंभीर रूप से बीमार होने के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा छह मासूम बच्चे (चार बेटियां और दो छोटे बेटे) हैं। घर की आर्थिक स्थिति इस कदर बिगड़ चुकी है कि परिवार के सामने अब दो वक्त की रोटी का संकट पैदा हो गया है और पूरा कुनबा दाने-दाने को मोहताज है। इलाज में बिका सब कुछ; आयुष्मान व राशन कार्ड तक से वंचित पीड़ित परिवार का कहना है कि घनश्याम के शुरुआती इलाज में घर का बचा-कुचा सामान और जमा-पूंजी सब बिक चुकी है, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अत्यंत दयनीय अवस्था में झोपड़पट्टी/कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रहे इस बेहद गरीब परिवार के पास न तो राशन कार्ड है और न ही आयुष्मान भारत कार्ड। आयुष्मान कार्ड न होने के कारण परिवार धन के अभाव में घनश्याम का किसी बेहतर अस्पताल में इलाज कराने में पूरी तरह असमर्थ है। मामले पर जब जिम्मेदारों से बात की गई तो बोले: पत्रकारिता के दायित्व के तहत जब इस पीड़ित परिवार की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उनका पक्ष लिया गया, तो उन्होंने मामले में संज्ञान लेने की बात कही: ग्राम पंचायत अधिकारी (पंचायत सचिव) आलोक अवस्थी का पक्ष: ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक अवस्थी ने बताया— "मुझको यहाँ आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। आज ही मुझे इस मामले की जानकारी हो रही है। मैं मामले की पूरी जानकारी कर जांच करूंगा और शासन की तरफ से जो भी संभव मदद होगी, उसकी प्रक्रिया पूरी कराकर परिवार को राहत दिलवाई जाएगी।" ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रसाद देवल का पक्ष: वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रसाद देवल ने बताया— "राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड न होने की जानकारी मुझे नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में घनश्याम का नाम डलवा दिया गया है। जैसे ही सरकार की तरफ से आवास स्वीकृत होकर आते हैं, उन्हें आवास दिलवाया जाएगा।" त्वरित राहत की दरकार अब देखना यह होगा कि इस असहाय परिवार तक कागजी प्रक्रियाओं से परे हटकर कितनी जल्दी जमीनी मदद पहुँचती है। ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि पीड़ित परिवार को तत्काल प्रभाव से खाद्यान्न (राशन) और घनश्याम के निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान/स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस बेबस परिवार का जीवन बच सके।1
- *कुंभी चीनी मिल की मालकिन अवंतिका सरावगी की किसानों से गिरे हुए गन्ने को उठाकर बांधने की अपील की।* *कुंभी चीनी मिल की मालकिन अवंतिका सरावगी की किसानों से गिरे हुए गन्ने को उठाकर बांधने की अपील की।*1
- *डीजल में पानी मिलने की शिकायत से नौगांव में मचा हड़कंप उपभोक्ताओं में आक्रोश* *डीजल में पानी मिलने की शिकायत से नौगांव में मचा हड़कंप उपभोक्ताओं में आक्रोश* जनपद लखीमपुर खीरी। थाना मझगई क्षेत्र के अंतर्गत नौगांव स्थित पेट्रोल पंप को लेकर उपभोक्ताओं की ओर से गंभीर शिकायत सामने आई है। लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप से डीजल लेने के बाद उसमें पानी मिला हुआ पाया गया जिससे वाहन चालकों में नाराजगी और चिंता का माहौल है ग्राहकों का कहना है कि मेहनत की कमाई से खरीदा गया ईंधन यदि वाहन के लिए परेशानी का कारण बन जाए तो सवाल उठना स्वाभाविक है। तेल चाहिए था सफर को आसान बनाने के लिए मगर पानी की शिकायत ने राह में सवाल खड़े कर दिए शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर डीजल के नमूने की अधिकृत लैब से जांच कराने की मांग की है ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। साथ ही संबंधित अधिकारियों से जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है मामले में पेट्रोल पंप संचालक का पक्ष तथा संबंधित विभाग की आधिकारिक पुष्टि/जांच रिपोर्ट सामने आना अभी बाकी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि डीजल में पानी की मिलावट की शिकायत कितनी सही है। रिपोर्ट: संदेश राज1
- लखीमपुर तेज बारिश के बाद गिरा पेड़ सेठ घाट रोड हुई जाम बारिश के बाद गिरे पेड़ की वजह से लोगों का आवागमन हुआ बंद पुलिस चौकी तक जाने के लिए लोगों को घूम कर जाना पड़ रहा है1
- पहली नज़र में ही दिल हार बैठे ❤️✨ क्या तुम्हें भी पहली नज़र वाला प्यार हुआ है? बताओ कमेंट में 👇1
- लखीमपुर खीरी:रहमतपुर गांव में मौत बनकर टूटी दीवार,पति पत्नी और बेटे सहित तीन की मौत *नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में मौत बनकर टूटी दीवार, पति-पत्नी एवं बेटे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत* *नीमगांव खीरी,26 सितंबर 2026।* लखीमपुर खीरी जनपद में लगातार भारी बारिश के कारण कमजोर हुई कच्ची दीवार भर भरा कर गिर गई जिसमें घर के अंदर सो रहे परिवार के तीन लोग दब कर मर गए। घटना लखीमपुर खीरी जनपद के नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहमतपुर गांव की है जहां विगत रात भारी बारिश के चलते मिट्टी की कच्ची दीवार भर भरा कर गिर गई जिसमें छप्पर के नीचे सो रहे एक परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में मोहन कश्यप पुत्र साधू कश्यप उम्र 50 वर्ष, कविता कश्यप पत्नी मोहन उम्र 45 वर्ष तथा नानू कश्यप पुत्र मोहन उम्र 8 वर्ष अपने कच्चे घर में सो रहे थे। सुबह करीब 3:30 बजे मिट्टी की दीवार भर भरा कर अचानक गिर गई जिसके नीचे तीनों दब गए। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर के आसपास के ग्रामीण सहायता के लिए दौड़े तथा मलबा हटाने लगे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। तीनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लगातार बारिश के बीच हुई इस घटना ने कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में कमजोर और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।1